Ratlam News: ऊनी टीम ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर रचा इतिहास, मांगरोल को हराया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: देवनारायण क्रिकेट क्लब ऊनी के आयोजन में सम्पन्न नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऊनी और मांगरोल टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही। फाइनल में मांगरोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 74 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे ऊनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 4 गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया। ऊनी टीम की जीत में रोहित, आनंद, दीपक और शुभम ने बेहतरीन पारियां खेली और टीम को जीत दिलाई। पुरस्कार वितरण समारोह में जनपद सदस्य शिवा गरवाल, ऋषिराज सिंह सोनगरा, शबरी मंडल महामंत्री भाजपा वीर सिंह भाभर, उप सरपंच चिमन सिंह गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, अमृतलाल गुर्जर और बाबू गुर्जर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता ऊनी और उपविजेता मांगरोल टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक समिति ने ग्रामीण अंचल से आई सभी टीमों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए गांववासियों व क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद किया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की बात कही।

Ratlam News: इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, आलोट कोर्ट ने भेजा जेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के आलोट तहसील  के ताल क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नाकटवाड़ा निवासी फारूक मेव के रूप में हुई है। उसने एक इंस्टाग्राम ग्रुप में देश विरोधी और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी, जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। प्रहलाद बैरागी की शिकायत पर ताल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फारूक मेव के खिलाफ देशद्रोह से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर आलोट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Ratlam News: जेएसजी संगिनी उमंग का पदग्रहण समारोह संपन्न, महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया संकल्प

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम की नवीन कार्यकारिणी का भव्य पदग्रहण समारोह सागोद रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जेएसजी आईएफ के अध्यक्ष मनीष कोठारी, सचिव मनीष शाह, मध्यप्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपडोद, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, उपाध्यक्ष ललित काठेड़, पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी एवं ज़ोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। दीप प्रज्वलन का कार्य संस्थापक अध्यक्ष रमिला जैन, वर्तमान अध्यक्ष संगीता कांठेड़, रेनू लूनिया व सचिव निर्मला पटवा ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रेनू लूनिया, निर्मला पटवा, रमिला सकलेचा, बिंदु कटारिया, उषा लुणावत सहित अन्य सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन बिंदु कटारिया एवं अनिता कोठारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव निर्मला पटवा ने किया। अपने उद्बोधन में मनीष कोठारी ने नारी शक्ति को समाज का आधार बताते हुए कहा कि “अगर नारी है तो जीवन है। नारी प्रेम, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। ऐसी नारी शक्ति को नमन है।” नव-नियुक्त अध्यक्ष रेनू लूनिया ने कहा कि “सफलता का मार्ग प्रयत्नों पर निर्भर करता है। यदि हम साथ मिलकर कार्य करें तो हर लक्ष्य संभव है। ग्रुप की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करेंगी, स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे एवं उन्हें सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।” शपथ अधिकारी राहुल चपडोद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनियुक्त कार्यकारिणी में निम्न सदस्य शामिल हैं: इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल का ग्रुप की ओर से सम्मान कर उनका योगदान सराहा गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का ग्राहक पंचायत ने किया सम्मान, मीडिया सहयोग का आह्वान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नगर इकाई द्वारा एक भव्य समारोह में रतलाम प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राहक पंचायत ने रतलाम की मीडिया से पर्यावरण संरक्षण, ग्राहक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रकल्पों में सहयोग का आह्वान किया। समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा ‘बंटी’ सहित पूरी कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा सराफ, ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के सह सचिव अनुराग लोखंडे, जिला अध्यक्ष राजेश पगारिया, नगर अध्यक्ष राजेश व्यास सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुराग लोखंडे ने ग्राहक पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर संचालित प्रकल्पों की जानकारी दी और पत्रकारों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कहा कि पत्रकार हमेशा समाज के लिए लड़ता है लेकिन समाज से उसे वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसका वह हकदार है। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने आश्वस्त किया कि प्रेस क्लब ग्राहक पंचायत के हर सकारात्मक प्रकल्प में सहभागी रहेगा। उन्होंने कहा, यह शहर हमारा है, इसे बेहतर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल योजना बनाना काफी नहीं है, उन्हें जमीन पर उतारना भी जरूरी है। वहीं डॉ. आशा सराफ ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताया। इस मौके पर डेंस फॉरेस्ट ऑफ हार्टफुलनेस प्रकल्प की जानकारी प्रो. नीलेश शुक्ला ने दी। साथ ही समता इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी स्कूल प्राचार्य इफ्तिखार अहमद खान ‘तौसीफ’ ने साझा की। प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सदस्यों मुकेश पुरी गोस्वामी, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह मान, यश शर्मा ‘बंटी’, नीरज कुमार शुक्ला, हेमंत भट्ट, नीरज बरमेचा, पं. दिनेश दवे, सिकंदर पटेल, शुभ दशोत्तर, नीलेश बाफना, धरम वर्मा, मानस व्यास और चेतन्य शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित गणमान्यजनों में ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, व्यापारी, हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

India Pakistan Ceasefire 2025: क्या होता है सीजफायर? जानिए भारत-पाक युद्धविराम का पूरा मामला

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। India Pakistan Ceasefire 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच अब एक बड़ा फैसला सामने आया है। 10 मई 2025 को भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच सीजफायर (Ceasefire) लागू हो गया है। यह निर्णय पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की अपील के बाद लिया गया। भारत ने शाम 6 बजे के करीब इस पर सहमति जताई। क्या होता है सीजफायर? सीजफायर का मतलब होता है युद्धविराम—यानी कि दो देशों के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई या गोलीबारी को रोक देना। यह कोई स्थायी शांति समझौता नहीं होता, बल्कि एक अस्थायी रोक होती है ताकि हालात को संभाला जा सके। इस फैसले के तहत जमीनी, हवाई और समुद्री हमलों पर पूर्ण विराम लग जाता है। सीजफायर पर भारत और पाकिस्तान की सहमति कैसे बनी? 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारत की सख्त सैन्य कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। 10 मई को दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन कर संघर्ष विराम की अपील की। इसके बाद शाम 5 बजे से संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति बनी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। अमेरिका की भूमिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संवाद के बाद पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर तनाव कम करने की अपील की थी। 12 मई को फिर होगी बातचीत विदेश सचिव मिस्री के अनुसार, 12 मई को दोपहर 12 बजे दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच फिर से बातचीत होगी ताकि सीजफायर को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। भारत का सख्त रुख विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त और अडिग रुख पर कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने आज सिर्फ गोलीबारी रोकी है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम में क्रांति दिवस पर शहीद धन सिंह कोतवाल को राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति, रतलाम द्वारा क्रांति दिवस के अवसर पर देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के जिला अध्यक्ष श्री भरत गुर्जर ने किया। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल के देशभक्ति व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में समाज के विविध मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषय शामिल रहे। जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर ने युवाओं को धन सिंह कोतवाल जी के इतिहास, योगदान और शौर्य की जानकारी देते हुए समाज के अन्य महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक गांव में बैठक कर समाज सुधार, महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना और सामाजिक जागरूकता के विषयों पर कार्य करेगा। समिति का यह आयोजन न केवल शहीदों के सम्मान में था, बल्कि समाज में एकता, आत्मगौरव और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हुआ।

Operation Sindoor Live: भारत-पाकिस्तान युद्ध लाइव: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत का पलटवार, अंबाला ब्लैकआउट, चंडीगढ़ और जैसलमेर में अलर्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Operation Sindoor Live: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। शुक्रवार रात से अंबाला, चंडीगढ़, पठानकोट, जैसलमेर और उरी जैसे सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है। अंबाला एयरबेस पर संभावित हमले के चलते रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी है, जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी शामिल हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सीडीएस अनिल चौहान के साथ बैठक की है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब स्थित ओकारा जिले में ड्रोन से हमला किया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के सांबा में 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने ढेर कर दिया। भारत की एयर डिफेंस ने 45 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं। चंडीगढ़ एयरबेस पर ड्रोन अटैक का सायरन बजा, लोगों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सरकारों ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान के मिसाइल हमलों में पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं, जबकि जैसलमेर में एक जिंदा बम बरामद हुआ है। भारतीय वायुसेना ने CUAS, पेचोरा और शिल्का जैसे सिस्टम से जवाबी कार्रवाई की। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के साथ किसी भी संयुक्त जांच से इनकार कर दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान की जांच प्रणाली पर भारत को कोई भरोसा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने की मांग की है।

Ratlam News: चाबी बनाने की आड़ में करता था चोरी: रतलाम में सिकलीगर चोर गिरफ्तार, 7 मकानों और वाहनों से चुराया सामान

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चाबी बनाने का काम करने वाले एक सिकलीगर को चोरी करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अब तक रतलाम के विभिन्न इलाकों में 7 सूने मकानों और दोपहिया वाहनों को निशाना बना चुका था। गुरुवार को एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस वाहन चेकिंग में जुटी थी, तभी बंजली बायपास पर एक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार युवक को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरदीप उर्फ लक्की पिता आनंद सिंह निवासी राजस्व कॉलोनी, रतलाम बताया। जब उससे एक्टिवा के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। चेसिस नंबर जांचने पर पता चला कि एक्टिवा चोरी की है। डिग्गी की तलाशी में चोरी के औजार, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, मंगलसूत्र, टॉप्स और मोती बरामद हुए। पुलिस ने जब थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने थाना औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातें कबूल कीं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लिया जाएगा। खुलासे के दौरान एएसपी राकेश खाखा भी मौजूद थे। पहले भी दर्ज हैं केस:गुरदीप पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है। उसके खिलाफ थाना स्टेशन रोड और जीआरपी थाना में चोरी के मामले दर्ज हैं। वह चाबी बनाने के बहाने लोगों के घरों की रेकी करता और फिर सूने मकानों को निशाना बनाता था। यहां की थीं चोरी की वारदातें: इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, एसआई ध्यानसिंह सोलंकी, कांस्टेबल रवि चंदेल, अभिषेक पाठक और पवन मेहता की अहम भूमिका रही।

Ratlam News: सुरक्षा के मद्देनज़र बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो का प्रशासन ने किया सघन निरीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल डिपो का भी सुरक्षा के लिहाज़ से निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने डिपो परिसर का बारीकी से मुआयना कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीण एसडीएम, एसडीओपी पुलिस और नामली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक अभ्यास है और किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें। देशभर के नागरिकों से संयम, सतर्कता और सहयोग की अपील की गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंका को लेकर बुधवार, 7 मई 2025 को पूरे देश में भारतीय सेना द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्रिल देश के 244 जिलों में शाम 4 बजे से शुरू होगी और करीब 5 घंटे तक चलेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों की तैयारी और जागरूकता को परखना है। सरकार और प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:

Ratlam News: हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या बना ‘ड्रग माफिया’, 20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो पैडलर गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नशे का कारोबार दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। पुलिस ने जिले में एमडी ड्रग्स के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो पैडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से करीब 200 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) और एक 7 लाख रुपये की स्विफ्ट कार जब्त की गई है। इस मामले में मुख्य सप्लायर के तौर पर शहर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। दो पैडलर गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स और कार जब्त जावरा थाना पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर दबिश देकर दो आरोपियों कमलेश जैन (51), निवासी शास्त्री नगर रतलाम और साबीर खान (27), निवासी डाट की पुल रतलाम को गिरफ्तार किया। इनके पास से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP-43 ZA 7047) बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराएं 8/22 और 29 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। सप्लायर निकला हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या पूछताछ में गिरफ्तार पैडलरों ने खुलासा किया कि ये मादक पदार्थ उन्हें रतलाम के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुनील सूर्या से मिले थे। सूर्या पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक केस दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, उसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है, जिसकी वजह से वह बार-बार जेल से बाहर आकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। पुलिस का सख्त ऐक्शन जारी रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर सूर्या की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर नशे के इस नेटवर्क की जड़ें उखाड़ दी जाएंगी।

0%