Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली करने वाले दो कुख्यात बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से पैसों की मांग करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। WATCH VIDEO यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरियाएवं थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में की गई। पहला मामला 26 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात का है, जिसमें फरियादी युवराज सिंह राठौर, निवासी जवाहर नगर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 801/2025 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।वहीं दूसरा मामला 5 नवंबर 2025 की रात का है, जिसमें फरियादी पवन गोयल निवासी अंबेडकर नगर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 827/2025 धारा 119(1), 296(b), 351(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए अपराध क्रमांक 801/2025 के फरार आरोपी संजय उर्फ नेपाली उर्फ डफर उर्फ जफर उर्फ टिल्लू पिता नरबहादुर थापा (उम्र 26 वर्ष, निवासी पीएनटी कॉलोनी, रतलाम) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।वहीं, अपराध क्रमांक 827/2025 के फरार आरोपी लखन उर्फ रंगीला पिता राजेश नागर धोबी (उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, रतलाम) को भी 6 नवंबर की मध्यरात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को 7 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि ध्यानसिंह सोलंकी, उनि देवीलाल पाटीदार, सउनि कैलाश सैनी, आरक्षक अर्जुन खिची, कपिल लोहार, रविराज सिंह, बबलू मालवीय एवं पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध वसूली, गुण्डागर्दी और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Red Cross Election News: रतलाम के समाजसेवी मनीष रावल को मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी में मिला प्रमुख स्थान

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Red Cross Election News: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया कलेक्टर भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रेडक्रॉस शाखा समिति नियम 2017 और राज्यपाल महोदय के निर्देशों के तहत कराई गई। रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण की गई। चेयरमैन पद के लिए सिवनी के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल, और मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित समयावधि में अन्य कोई प्रत्याशी सामने न आने से सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

Ratlam News: रतलाम में दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, बदमाश हर्ष उर्फ कटोरा पर रासुका, 16 केस दर्ज; पैदल जुलूस निकालकर जेल भेजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर में लगातार अपराध करने वाले कुख्यात बदमाशों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA/रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। ताजा मामला हर्ष उर्फ कटोरा पंवार का है, जिस पर 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पैदल जुलूस निकालते हुए जेल भेज दिया। लगातार अपराध और उत्पात से तंग पुलिस ने लगाई रासुका स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रपाल जादौन ने बताया कि हर्ष पंवार उर्फ कटोरा, निवासी पिपली चौक महलवाड़ा, पर मारपीट, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। हाल ही में उसने एक घर में पत्थरबाजी और मारपीट की थी। लगातार अपराधों से क्षेत्र में भय का माहौल था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और थाने तक पैदल जुलूस निकालते हुए आरोपी को भेरूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया। 20 से अधिक बदमाश चिह्नित, होगी बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में 20 से अधिक ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं जिन पर 5 या उससे ज्यादा केस दर्ज हैं। इन सभी पर रासुका और जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लगातार उत्पात मचाने वाले बदमाश भी पुलिस की निगरानी सूची में हैं। हर्ष उर्फ कटोरा के खिलाफ दर्ज अपराध रतलाम पुलिस ने दो दिनों में लगातार दूसरी रासुका कार्रवाई कर यह साफ संकेत दिया है कि शहर में अब अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Indore News: बच्चों के अश्लील वीडियो शेयर करने वाला कमल लोबानिया गिरफ्तार, अब खा रहा जेल की हवा!

इंदौर- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Indore News: अमेरिका की Meta Inc. (Facebook/Instagram) से मिली साइबर टिपलाइन सूचना के आधार पर इंदौर निवासी कमल लोबानिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर सेंट्रल जेल इंदौर भेजा गया है। आरोपी सोशल मीडिया पर बालक-बालिकाओं के अश्लील वीडियो (CSEAM: Child Sexual Exploitative and Abuse Material) डाउनलोड कर उन्हें विभिन्न ग्रुपों में शेयर करता था। मेटा ने दी थी आरोपी की जानकारी अमेरिका की मेटा कंपनी ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार को सूचना दी थी कि इंदौर का एक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिग बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो शेयर कर रहा है। यह शिकायत Cyber Tipline (USA) के माध्यम से राज्य सायबर सेल, इंदौर को प्राप्त हुई थी। साइबर सेल की कार्रवाई राज्य सायबर पुलिस जोन इंदौर द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नयन” के तहत निरीक्षक अंजू पटेल, सउनि रामप्रकाश बाजपेई और आरक्षक रमेश भिड़े की टीम ने आरोपी का तकनीकी विश्लेषण कर लोकेशन ट्रेस की। आरोपी कमल लोबानिया (उम्र 31 वर्ष, निवासी इंदौर) को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने Facebook/Instagram ग्रुपों से बाल अश्लील सामग्री डाउनलोड कर WhatsApp पर अन्य लोगों को शेयर किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जप्त किया है।मामले में आईटी एक्ट की धारा 67, 67A, 67B के तहत अपराध क्रमांक 168/25 दर्ज किया गया है। सराहनीय भूमिका साइबर सेल ने दी चेतावनी राज्य साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि—

MP News: MPTAAS Portal पर शुरू हुए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन 2025-26

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने जानकारी दी है कि MPTAAS मॉड्यूल अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (नवीन एवं नवीनीकरण) के आवेदन शुरू हो गए हैं।विद्यार्थी अब MPTAAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से NSP पोर्टल पर OTR पूरा कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Traveling News: बरौनी से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी, रतलाम से भी मिलेगी बड़ी सुविधा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Traveling News: दीपावली एवं छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बरौनी से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन (Train No. 05261/05262) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में कुल दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 05261 – बरौनी से अहमदाबाद ट्रेन संख्या 05262 – अहमदाबाद से बरौनी (वापसी) किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दिन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिर्दाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और आणंद सहित प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। उपलब्ध कोच श्रेणियाँ यात्री जानकारी के लिए यात्री ट्रेन संचालन, समय और सीट उपलब्धता से संबंधित नवीनतम जानकारी भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

MP Youth Congress Election Result: मयंक जाट फिर बने जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र सेजावता भी विजयी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP Youth Congress Election Result: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव 20 जून 2025 से 19 जुलाई 2025 तक एक माह तक IYC मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर आयोजित हुआ। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों पर मतदान संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस चुनाव में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के सदस्य वोट डालने के पात्र थे। एक सदस्य को कुल 6 वोट करने का अधिकार दिया गया था। इससे पहले युवा कांग्रेस के चुनाव वर्ष 2020 में आयोजित हुए थे। रतलाम जिला युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव परिणाम (रतलाम ग्रामीण क्षेत्र) ब्लॉक. विजेता उम्मीदवार स्थिति रतलाम ग्रामीण ओ.पी. प्रजापत निर्वाचित नामली ब्लॉक. अरुण जाट. निर्वाचित मुंदड़ी ब्लॉक. सोनू गुर्जर. निर्विरोध विजयी बिल्पांक ब्लॉक. बलराम परमार. निर्वाचित

Ratlam News: पटवारियों की अनदेखी पर नाराज़गी: राहत राशि बांटने वालों को अब वेतन व अधिकारों का इंतज़ार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासन की अधिकांश हितग्राही योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले पटवारी संवर्ग में उपेक्षा और अनदेखी को लेकर गहरा आक्रोश है। स्थानीय गुलाब चक्कर पर प्रांतीय पटवारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की सभी तहसीलों से पटवारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि बीते कई महीनों से पटवारियों द्वारा किसानों की फसल नुकसानी का सर्वे कर राहत राशि वितरण का कार्य दिन-रात मेहनत करके पूरा किया गया। वहीं अब उन्हें जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), भावांतर योजना, सीएम हेल्पलाइन रिपोर्ट, खाद वितरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का भी दबाव झेलना पड़ रहा है। इन सभी कार्यों के कारण पटवारियों का मूल राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात कर इन समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन प्रस्तुत करेगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: वरिष्ठ पटवारी ध्रुवलाल निनामा, संतोष राठौड़, रमेश सोलंकी, तहसील अध्यक्षगण एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव दीपक राठौड़ ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेश भाटी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की फसल नुकसानी के समय पटवारियों द्वारा दिन-रात राहत राशि वितरण किया गया, जिसकी सराहना किसान संगठनों ने भी की है। आगामी दिनों में संघ द्वारा सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की गई।

Ratlam News: भव्य अन्नकूट महोत्सव: जिला चिकित्सालय सती माता–बजरंगबली मंदिर में 56 भोग के साथ सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी की उपस्थिति रही। आध्यात्मिक माहौल और सामूहिक प्रार्थना सम्मान समारोह आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया। इनमें शामिल रहे — गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मातृशक्ति शामिल रही, जिनमें प्रमुख रूप से—महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुनीता तिवारी (पूर्व पार्षद), लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, संस्कार यादव, संजय नाहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ratlam News: दूध व्यवसायी पर चाकू हमला, एक आरोपी गिरफ्तार,पैदल जुलूस निकालकर पहुंचाया घटनास्थल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाइक टकराने के मामूली विवाद ने रतलाम में एक जानलेवा हमले का रूप ले लिया। दूध व्यवसायी पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल तक पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर तस्दीक कराई। क्या है पूरा मामला? तीन बार चाकू से किया वार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैदल जुलूस निकालकर पहुंचाया घटनास्थल थाना माणकचौक प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0%