Ratlam News: महिला के घर मुस्लिम युवक आने पर बवाल, ग्रामीणों ने की मारपीट और तोड़फोड़; पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत करिया गांव में बुधवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला के घर मुस्लिम युवक के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के घर पहुंचकर युवक के साथ मारपीट की और घर व कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। WATCH VIDEO युवक को पकड़कर की मारपीट, कार छोड़कर भागा जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाली 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला के घर बुधवार शाम करीब 6:30 बजे राजस्थान के बांसवाड़ा से एक युवक आया था। ग्रामीणों को जब युवक के गांव में आने की खबर मिली तो बड़ी संख्या में लोग महिला के घर पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान महिला के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। हालात बिगड़ते देख युवक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घर और कार में की तोड़फोड़ ग्रामीणों ने महिला के घर का दरवाजा, टीन शेड और कवेलू तोड़ दिए। वहीं युवक की कार के आगे और साइड के कांच फोड़ दिए गए। आधी नंबर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। महिला का आरोप: “मदद करने आया था मुंहबोला भाई” महिला ने सैलाना थाने में नामजद आवेदन देकर बताया कि युवक उसका मुंहबोला भाई है, जो घर की छत पर पल्ली लगाने में मदद करने आया था। उसने आरोप लगाया कि राहुल बैरागी, जितेंद्र बैरागी, नंदकिशोर पाटीदार, किशन और सोहन नायक सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। महिला ने कहा कि “अगर कुछ गलत मिला हो तो सजा दें, लेकिन बेवजह मारपीट करना अपराध है। मैं पढ़ी-लिखी हूं और कानून जानती हूं।” जान-माल की सुरक्षा की मांग महिला ने आवेदन में परिवार और मुंहबोले भाई की सुरक्षा की मांग की है। उसने घर में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। घटना के बाद महिला के बच्चे डरे हुए हैं। कार पर राजनीतिक चिन्ह मौके पर मिली कार पर भाजपा का कमल चिन्ह और ‘अल्पसंख्यक मोर्चा, बांसवाड़ा’ लिखा हुआ है। हालांकि नंबर प्लेट आंशिक रूप से टूटी हुई पाई गई है। पुलिस का बयान सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि बाहरी युवक के गांव में आने की सूचना पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। महिला के आवेदन पर जांच की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: दिनदहाड़े व्यापारी की बाइक की डिक्की से 1.24 लाख चोरी, आरोपी हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच दिनदहाड़े एक व्यापारी की बाइक की डिक्की से 1 लाख 24 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, व्यापारी किसी काम से बाजार क्षेत्र में पहुंचे थे और अपनी बाइक खड़ी कर पास की दुकान में चले गए। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखी 1,24,000 रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और संदिग्ध की पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार क्षेत्र में व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन में बड़ी रकम न रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में बीआरसी कार्यालय में हंगामा: निलंबित शिक्षक कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा, वीडियो वायरल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के हाथीखाना क्षेत्र स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक निलंबित शिक्षक कुल्हाड़ी लेकर सहायक परियोजना समन्वयक (बीआरसी) पर हमला करने दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO गवाही से नाराज था शिक्षक पुलिस के अनुसार आरोपित शिक्षक दिलीप राठौर पूर्व में दर्ज एक प्रकरण में गवाही देने की बात से नाराज था। बीआरसी विवेक नागर ने शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे वे कार्यालय में मौजूद थे, तभी दिलीप राठौर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। वह एपीसी राजेश झा से जुड़े मामले में गवाही देने को लेकर आक्रोशित था। नागर ने स्पष्ट किया कि उनकी उस मामले में गवाही नहीं है, वे केवल साथ गए थे। इसके बावजूद आरोपित उनकी ओर कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। स्थिति को भांपते हुए नागर एक कमरे में चले गए और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। वीडियो में आरोपित धमकी देते हुए कहता नजर आ रहा है कि वह जेल जाने से नहीं डरता। दिव्यांग विद्यार्थियों के कार्यक्रम के बीच मचा हंगामा घटना के समय बीआरसी कार्यालय परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान भी आरोपित वहां पहुंचा था, लेकिन कुछ देर बाद चला गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह दोबारा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और विद्यार्थियों व स्टाफ के सामने हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलीप राठौर ने दिव्यांग बच्चों के सामने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति बिगड़ती देख कार्यालय स्टाफ के विशाल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपाल शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसे परिसर से बाहर किया। पहले भी कर चुका है विवाद और हमला जानकारी के मुताबिक दिलीप राठौर पहले मोरवानी के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ था। स्कूल में अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता के चलते तत्कालीन डीईओ केसी शर्मा ने उसे निलंबित किया था। वह पूर्व में भी बीआरसी कार्यालय में हंगामा और पत्थरबाजी की घटना में शामिल रहा है। इसके अलावा एपीसी राजेश झा और विवेक नागर के साथ मारपीट व उनके घर पहुंचकर हंगामा करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने दर्ज किया मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बीआरसी विवेक नागर की शिकायत पर आरोपित दिलीप राठौर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा: कच्चे मकान की दीवार ढही, मजदूर गंभीर रूप से घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: माणकचौक थाना क्षेत्र के कोठारी वास में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पास स्थित एक दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य में जुटा एक मजदूर मलबे में दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। WATCH VIDEO घायल मजदूर की पहचान ग्राम पलसोड़ी निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र मांगू मईड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनेश जैन कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी तरुण वोहरा के मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। यह ठेका विजय कुमावत को दिया गया था। हादसे के समय दिनेश मकान की कांक्रीट नींव में छैनी-हथौड़ी से झीरी का काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के सामने ढही दीवार मौके पर मौजूद चौकीदार गोविंदराम पांचाल की पत्नी सोनू भी दिनेश के साथ काम कर रही थी। सोनू के सामने ही अचानक पास के बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसी दौरान वहां 10 वर्षीय बालिका अनन्या, जो गोविंदराम के साले की बेटी है, भी खेल रही थी। गनीमत रही कि बच्ची को कोई चोट नहीं आई। दीवार गिरते ही दिनेश का धड़ पूरी तरह मलबे में दब गया, जबकि सिर बाहर था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दिनेश को मलबे से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में रिक्शा से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इंदौर रेफर, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी पातीराम डावरे और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस कच्चे मकान की दीवार गिरी, वह वीरेंद्र कुमार पुत्र कन्हैयालाल ओझा का बताया जा रहा है। मकान फिलहाल बंद पड़ा है और उसमें कोई निवास नहीं करता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा जर्जर दीवार के अचानक गिरने से हुआ बताया जा रहा है।

JSG संगिनी उमंग का सुख शक्ति धाम में ध्यान शिविर, जैन तीर्थ बीबड़ौद व जयंतसेन धाम में किए दर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र का सामूहिक भ्रमण एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की लगभग 60 सखियों ने सहभागिता की। ध्यान केंद्र पर योग गुरु द्वारा ध्यान के महत्व, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी सखियों को सामूहिक रूप से ध्यान भी करवाया गया, जिससे सभी ने आत्मिक शांति का अनुभव किया। ध्यान सत्र के बाद समूह जैन तीर्थ बीबड़ौद जी पहुंचा, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत प्रभु दर्शन, चैत्यवंदन एवं प्रभु भक्ति की गई। इस दौरान सखियों ने मनोरंजक गेम्स भी खेले, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंदमय बना रहा। बाद में सभी ने सामूहिक भोजन किया। इसके पश्चात समूह ने जैन तीर्थ जयंतसेन धाम पहुंचकर दर्शन-वंदन किए और धार्मिक वातावरण में समय व्यतीत किया। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन ग्रुप की सखियों द्वारा सेल्फ कंट्रीब्यूशन से किया गया। सुख शक्ति धाम एवं बीबड़ौद आने-जाने के लिए 4 मैजिक वाहनों की व्यवस्था की गई, जिसका खर्च ग्रुप की सदस्य रश्मि जी जैन द्वारा वहन किया गया। इस अवसर पर रश्मि जी जैन का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम में सहयोग देने वाली सभी सखियों का आभार ग्रुप सचिव अनीता कोठारी ने व्यक्त किया। यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता, सामूहिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला रहा।

Ratlam News: शराब दुकान कर्मचारियों पर हमला, जीप के शीशे फोड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बस स्टैंड के पास शराब दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत आरोपितों ने जीप का रास्ता रोककर गालियां दीं और विरोध करने पर एक कर्मचारी के सिर पर शराब की बोतल मार दी। घटना के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोनपुरा, जिला भिण्ड निवासी दीपसिंह पुत्र संजीवसिंह भदोरिया रावटी स्थित शराब दुकान पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी सोनू राजावत, किशन सिंह तोमर और आनंद पाल के साथ जीप वाहन से रानीसिंग बस स्टैंड से रावटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशे में आए और जीप का रास्ता रोक लिया। इनमें से एक युवक को दीपसिंह ने पहचान लिया, जिसका नाम बबलु दामा निवासी कुंवरपाड़ा बताया गया है। आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बबलु दामा ने हाथ में पकड़ी शराब की बोतल से दीपसिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। इसके बाद आरोपितों ने लकड़ी से जीप (बोलेरो) के चारों शीशे तोड़ दिए। वाहन में सवार अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ratlam News: पिपलिया जोधा डेरे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहरी 5 आरोपितों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पिपलिया जोधा डेरे में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान बाहर से आए पांच संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान जब आरोपी मीडिया के सामने लाए गए, तो सभी अपने चेहरे छिपाते हुए नजर आए। इससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जिन आरोपितों को पकड़ा गया, उनके नाम इस प्रकार हैं— पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी ग्राम सिहावदा, थाना देपालपुर, जिला इंदौर के निवासी हैं और बिना किसी वैध कारण के डेरे क्षेत्र में मौजूद पाए गए थे। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में चालान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Ratlam News: जयपुर-बांदा स्पेशल में शराब तस्करी, जीआरपी ने 1.37 लाख की शराब के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जीआरपी थाना रतलाम पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जयपुर-बांदा स्पेशल ट्रेन से तीन ट्रॉली बैग और दो बड़े बैग में भरकर अंग्रेजी शराब और बीयर गुजरात की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 442 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 138 केन बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 37 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को सवारी गाड़ी संख्या 09723 जयपुर-बांदा स्पेशल के सामान्य कोच में चेकिंग के दौरान रतलाम-मोरवानी रेलवे स्टेशनों के बीच दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारी बैग के साथ पकड़ा गया। ट्रेन का दाहोद स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद आरपीएफ दाहोद पोस्ट की टीम ने दोनों आरोपितों को बैग सहित ट्रेन से उतारकर जांच की। बैगों में भारी मात्रा में शराब पाए जाने पर दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना रतलाम को सुपुर्द किया गया। जीआरपी थाना रतलाम में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बैग में शराब होने की पुष्टि की, लेकिन किसी भी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी में कुल 442 क्वार्टर अंग्रेजी शराब (करीब 79.56 लीटर) और 138 केन बीयर (लगभग 69 लीटर) बरामद की गई। नियमानुसार सैंपल निकालकर शेष शराब जब्त की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तार आरोपितों में सचिन कडिया पिता हसमुख भाई कडिया उम्र 40 वर्ष निवासी वडोदरा (गुजरात) और राकेश पिता ज्वाला सिंह चौरसिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मधुवन जिला मऊ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम वडोदरा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

रेल के साथ खेल नहीं अभियान: आरपीएफ ने स्कूलों में नुक्कड़ नाटक से बच्चों और ग्रामीणों को किया जागरूक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की जान-माल की हिफाजत और रेल संचालन में बाधा बनने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रतलाम मंडल द्वारा “रेल के साथ खेल नहीं” नामक विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रतलाम, पश्चिम रेलवे श्री रामराज मीना के दिशा-निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मंडल स्तर पर आरपीएफ बल सदस्यों की विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 को रेसुब पोस्ट मेघनगर के क्षेत्राधिकार में उप निरीक्षक अंकित चौधरी, उप निरीक्षक मायाराम गुर्जर एवं अन्य आरपीएफ स्टाफ द्वारा विभिन्न स्कूलों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम द्वारा झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुरा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव, पीएम श्री कन्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों सहित कुल लगभग 3000 से अधिक लोग उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सवारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी न करने, रेलवे ट्रैक पार न करने, पटरी पर पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखने, रेलवे लाइन पर वीडियो या रील न बनाने, ट्रैक के पास लगे उपकरणों से छेड़छाड़ न करने और रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने के प्रति जागरूक किया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनमें जुर्माना एवं कारावास तक का प्रावधान है। साथ ही यह भी समझाया गया कि रेलवे एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसमें यात्रा करने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आने वाले दिनों में मंडल के अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।

Ratlam News: जादू-टोना के नाम पर दोहरी हत्या: तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर तीन वर्षीय मासूम बालक और उसके पिता की नृशंस हत्या के बहुचर्चित मामले में रतलाम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम राजेश नामदेव की अदालत ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावाससहित कठोर सजा सुनाई है। क्या है पूरा मामला यह सनसनीखेज घटना 20 फरवरी 2021 को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठिकरिया में सामने आई थी। जादू-टोना और तांत्रिक क्रिया के दौरान परिवार के ही सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें राजाराम खराड़ी और उसके तीन वर्षीय पुत्र आदर्श की मौत हो गई थी। इन आरोपियों को मिली सजा न्यायालय ने को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 342, 450, 323 और 302 के तहत दोषी मानते हुए घटना स्थल का भयावह मंजर तत्कालीन थाना प्रभारी आर.एस. भाबोर के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर तांत्रिक सामग्री, खून से सना सामान, तलवार, मुसली, नींबू, सिंदूर और अगरबत्ती बिखरी मिली। मासूम आदर्श अर्धमूर्छित अवस्था में था, जिसे बाद में मृत घोषित किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य बने मजबूत आधार शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने न्यायालय में एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी माया से जब्त तलवार और आरोपी राहुल के कपड़ों पर मृतक आदर्श का खून पाया गया, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ। पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से दो आरोपी दोषमुक्त प्रकरण में साक्ष्य के अभाव में को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय का सख्त संदेश यह फैसला अंधविश्वास, जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।