Ratlam News: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय सरगना समेत 4 गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी (MD/MDMA) ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना “जमशेद लाला” सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में केमिकल, उपकरण और तैयार ड्रग्स बरामद किए हैं। वीडियो देखे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। पोल्ट्री फार्म में चल रही थी ड्रग फैक्ट्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरखेड़ा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सायबर सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीम गठित कर देर रात दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए, जो भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम उर्फ राजू और जमशेद खान उर्फ सेठ बताए। 20 लाख की एमडी ड्रग और भारी मात्रा में केमिकल जब्त पुलिस ने मौके से करीब 200 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद की है। इसके अलावा एमडी बनाने में उपयोग होने वाले खतरनाक केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें शामिल हैं: अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा गिरफ्तार मुख्य आरोपी जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” एक अंतरराज्यीय स्तर का सक्रिय ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दबिश से एक दिन पहले ही करीब 3 किलो एमडी ड्रग की सप्लाई की गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पिपलोदा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली, सायबर सेल प्रभारी अमित कोरी सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: 6.84 लाख की शराब-वाहन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के कालूखेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 बल्क लीटर अवैध शराब, क्रेटा कार और बाइक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक क्रेटा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई: क्रेटा कार से 16 पेटी शराब बरामद मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक हुंडई क्रेटा कार (GJ01RP7449) को रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 16 पेटी अवैध देशी मसाला शराब (800 क्वार्टर / 144 बल्क लीटर) बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों निवासी भाटखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल 5.56 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई: घास में छुपाकर रखी थी शराब एक अन्य सूचना पर पुलिस टीम ने कंसेर क्षेत्र में छापा मारकर घास में छुपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से 236.64 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इस दौरान पुलिस ने को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 1.28 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ। कुल जब्ती: 6.84 लाख रुपये का माल बरामद दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल: जब्त की। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 6,84,650 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना कालूखेड़ा प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक प्रियंका चौहान, शिवनाथ सिंह राठौर, मनीष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस जल्द ही रिमांड लेकर मामले की गहन जांच करेगी।

Ratlam News: रतलाम में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त

रतलाम के रिंगनोद थाना पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से बाइक समेत करीब 1.5 लाख रुपए का माल जब्त किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को कलालिया फंटा, महू-नीमच फोरलेन रोड ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक हीरो पैशन प्रो बाइक (कीमत करीब 50 हजार रुपए) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी गुल उर्फ भय्यु (36) निवासी बरगुण्डापुरा, जावरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई

रतलाम के सरवन थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 8 गुम एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। जानें पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच सरवन थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया है। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपयेबताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आमजन को मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की तलाश की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलियाऔर उनकी टीम ने साइबर सेल रतलाम के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर रतलाम जिले के साथ-साथ बांसवाड़ा (राजस्थान) क्षेत्र से भी मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सभी मोबाइल संबंधित धारकों को विधिवत लौटा दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया के साथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार, 500 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम जिले में रिंगनोद थाना पुलिस ने 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी माननखेड़ा, थाना रिंगनोद की टीम ने 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी दिनांक 29 मार्च 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप वाहन में तीन व्यक्ति मंदसौर की ओर से MD ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी पुलिस ने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन से 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है— 55 लाख का माल जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) और एक बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) जब्त किया। कुल जब्त माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे की जांच जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 चोरी की बाइक बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी तक पहुंचा गया। कैसे खुला मामला? 18 मार्च 2026 को फरियादी प्रियांशु राठौर की बाइक कोर्ट गेट के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने झाबुआ जिले के छोटी संगत निवासी 20 वर्षीय धुलिया उर्फ सुनील डामर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। बरामद वाहन पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं— पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड की पूरी टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें उप निरीक्षक विजय बामनिया, एएसआई मुरली मकवाना सहित कई पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा आरोपी से आगे भी पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

रतलाम में सस्ती हेल्थ सेवाओं की शुरुआत: संजीवनी सेवा समिति ने शुरू की NABL पैथोलॉजी जांच

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहरवासियों को सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति ने पैथोलॉजी जांच सेवाओं की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में इस जनहितैषी प्रकल्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य आम नागरिकों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। यहां रक्त और मूत्र से संबंधित सभी प्रमुख जांचें NABL प्रमाणित होंगी, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। खास बात यह है कि यहां की जांच रिपोर्ट देश के बड़े शहरों—बड़ौदा, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई के प्रमुख अस्पतालों में भी मान्य रहेगी। इससे मरीजों को बार-बार बाहर जाकर जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि उनका समय और खर्च भी बचेगा। समिति ने आने वाले समय में और भी स्वास्थ्य सेवाएं जोड़ने की योजना जताई है, जिससे रतलाम में चिकित्सा सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा।

रॉयल कॉलेज रतलाम का कमाल: MBA, BBA, BCA के 10 छात्र यूनिवर्सिटी मेरिट में शामिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2025 के वार्षिक परीक्षा परिणामों की मेरिट लिस्ट में संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने टॉप-15 में जगह बनाकर रतलाम का नाम रोशन किया है। संस्थान के एमबीए, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। इस उपलब्धि से न सिर्फ कॉलेज बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। पाठ्यक्रमवार प्रदर्शन MBA (चतुर्थ सेमेस्टर):  BCA (तृतीय वर्ष): BBA (तृतीय वर्ष): प्रबंधन ने जताई खुशी इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संस्थान के बेहतर शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। संस्थान के निदेशक एवं स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

JSG संगिनी उमंग परिवार को MP रीजन में दूसरा स्थान, सेवा गतिविधियों में बनाई पहचान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। JSG (Jain Social Group) के अंतर्गत कार्यरत JSG संगिनी उमंग परिवार ने एक बार फिर मध्य प्रदेश रीजन में अपनी शानदार उपलब्धि दर्ज कराई है। फरवरी माह में आयोजित सेवा गतिविधियों, विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समूह को पूरे एमपी रीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल समूह के लिए बल्कि पूरे रतलाम शहर के लिए गर्व का विषय है। ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने इस सफलता का श्रेय सभी पदाधिकारियों, बोर्ड मेंबर्स और सक्रिय सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों और मार्गदर्शन से ही समूह निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर एमपी रीजन के अध्यक्ष राहुल चपलोद की टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही JSG रतलाम सेंट्रल की पूरी टीम एवं निर्णायक मंडल के दीपक दोषी, प्रफुल्ल लोढ़ा और मनोज कटारिया को भी धन्यवाद और बधाई दी गई। ग्रुप सचिव निर्मला पटवा और अनीता कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी समूह सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। यह उपलब्धि JSG संगिनी उमंग परिवार की टीम वर्क, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Ratlam News: रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR: शराब दुकान पर तालाबंदी, 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

रतलाम के शिवगढ़ में शराब दुकान पर तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों पर 7 दिन बाद FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में शराब दुकान पर जबरन तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घटना के 7 दिन बाद आबकारी विभाग की शिकायत पर की गई। वीडियो देखे जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की रात करीब 10 बजे शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर निनामा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर दुकान का शटर गिराया और ताला लगा दिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और निनामा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस की समझाइश के बाद खुली दुकान घटना की सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शांतिलाल चौहान ने निनामा और उनके समर्थकों को समझाया कि शासकीय दुकान को इस तरह बंद करना नियमों के खिलाफ है। समझाइश के बाद सभी मान गए और करीब आधे घंटे बाद दुकान को दोबारा खुलवाया गया। स्थानीय लोगों की समस्या का हवाला तालाबंदी के दौरान निनामा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को दुकान से हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान निनामा ने पुलिस के सामने कहा था कि वह कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और उन पर FIR दर्ज की जा सकती है। 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस पूरे मामले में आबकारी विभाग के सैलाना वृत्त अधिकारी चेतन वेद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शनिवार रात शिवगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 127(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।