Ratlam News: रतलाम के कोच उमंग पोरवाल बने भारत के शुरुआती ISSF ‘A’ लाइसेंस प्राप्त कोच, मध्य प्रदेश से पहला नाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर ने भारतीय निशानेबाजी खेल में बड़ा मुकाम हासिल किया है। शहर के जाने-माने शूटिंग कोच उमंग पोरवाल ने ISSF ‘A’ लाइसेंससफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। यह विश्व स्तर पर निशानेबाजी कोचिंग का उच्चतम प्रमाण-पत्र है, जिसे हासिल करने वाले भारत के शुरुआती कुछ कोचों में श्री पोरवाल का नाम शामिल हो गया है।वे मध्य प्रदेश से यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले पहले कोच बने हैं। यह प्रमाण-पत्र उन्हें 10 सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय हाई-परफॉर्मेंस ऑनलाइन प्रशिक्षण और उसके बाद कतर के दोहा में 8 दिवसीय ऑफलाइन रेजिडेंशियल मॉड्यूल में भाग लेने के बाद प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ISSF वर्ल्ड कप फाइनल्स के साथ आयोजित हुआ, जहां विश्व के शीर्ष खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे। इससे पहले पोरवाल ISSF ‘B’ लाइसेंस (फ़िनलैंड, 2025) भी कर चुके हैं, जिसने उनके वैज्ञानिक और तकनीकी प्रशिक्षण की मजबूत नींव रखी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया शोध कार्यक्रम में श्री पोरवाल ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया, जिसका विषय था— “Physiological and Technical Correlates of Pistol Shooting Performance: A Field-Based Cross-Discipline Study Using Blood Pressure and SCATT Analysis” यह शोध ब्लड प्रेशर और SCATT डाटा के आधार पर प्रतियोगिता प्रदर्शन, फील्ड स्टडी और क्रॉस-डिसिप्लिन विश्लेषण से संबंधित था।प्रेजेंटेशन को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और शीर्ष कोचों ने सराहा। प्रमाण-पत्र प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित पदाधिकारी ISSF ‘A’ लाइसेंस पोरवाल को निम्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया— आभार और समर्पण उमंग पोरवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय मेंटर्स—वेसा, कैरोलिना, आघी, जॉन, नेक्टारियोस और जैक,साथ ही सह-कोच साथियों का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने यह उपलब्धि रतलाम जिला राइफल संघ (RDRA), अपने शूटर्स और परिवार को समर्पित करते हुए कहा— “यह उपलब्धि मेरी व्यक्तिगत सफलता से अधिक भारतीय निशानेबाजी की जिम्मेदारी है। जो ज्ञान, तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम मैंने सीखा है, उसे अब मैं भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य के लिए लागू करूंगा। रतलाम और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अब विश्व स्तरीय प्रशिक्षण का लाभ उठाएंगे।” शहर के विधायक एवं मंत्री चैतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, अभिभावकों एवं संस्था सदस्यों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे रतलाम के लिए गर्व का क्षण बताया।

Ratlam News: रतलाम में घर में सेंधमारी: कुख्यात चोर गिरफ्तार, 1 लाख के आभूषण बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी, निवासी शैरानीपुरा हरिजन बस्ती, ने दिनांक 08 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। WATCH VIDEO घर में रखे सोने के कान के टॉप्स, लटकन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चेन, पायल, बच्चों के गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये और बी.सी. के नगदी रुपए चोरी हो गए थे। कुल चोरी का माल करीब 1 लाख रुपये कीमत का था। इस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 896/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की तत्पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा सउनि देवेन्द्र सिंह सेंगर को जांच सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड (28 वर्ष), निवासी हाथीखाना बाई जी का वास, रतलाम को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गया सामान जप्त किया गया। जप्त सामान आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड के विरुद्ध पहले से ही 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमेंभादवि की धारा 379, 380, 457,आर्म्स एक्ट,NDPS एक्ट,आबकारी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। आरोपी पर लगातार चोरी, हथियार और मारपीट के मामले दर्ज होते रहे हैं। सराहनीय भूमिका थाना स्टेशन रोड की टीम की सक्रियता से चोरी का खुलासा हुआ। इनकी भूमिका सराहनीय रही:

Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में ड्रामा: प्रेमिका को उज्जैन भेजने पर युवक बेहोश, परिवार का विरोध

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय नाटकीय माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका को उज्जैन आश्रय स्थल भेजे जाने का विरोध करने लगा। युवती को गाड़ी में ले जाते समय युवक पीछे-पीछे दौड़ा और देखते ही देखते बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। WATCH VIDEO  प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, साथ रहने का एग्रीमेंट भी बनाया जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे।दोनों ने 2 दिसंबर को स्टांप पर साथ रहने का एग्रीमेंट भी किया था।4 दिसंबर को युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया। थाने में युवती ने माता-पिता के साथ रहने से इनकार किया थाने में युवती ने बयान दिया कि वह युवक के साथ रहना चाहती है और माता-पिता के पास नहीं जाएगी।लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम (20 वर्ष) होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने का निर्णय लिया। कलेक्ट्रेट में भावुक दृश्य – दोनों रोए, परिवार ने विरोध किया मंगलवार को युवती को उज्जैन आश्रय स्थल भेजने का आदेश दिया गया।युवती को ले जाते समय: परिजन भी भावुक हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप – जबरन भेजा जा रहा, कोर्ट मैरिज का दावा युवक की मां और बहन ने आरोप लगाया: प्रशासन की सफाई – नियम के तहत कार्रवाई वन स्टॉप सेंटर प्रशासक नीता परिहार ने बताया: अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा: “युवती ने अपने बयान में युवक के साथ तत्काल जाने की इच्छा स्पष्ट रूप से नहीं जताई। इसलिए नियमानुसार उसे आश्रय स्थल भेजा गया है।”

Ratlam News: स्पीड ब्रेकर पर हादसा: दूध टैंकर धुंआ उठा तो मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के ढोढर चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। महू-नीमच फोरलेन पर दूध से भरा टैंकर सामने चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद टैंकर से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर पास की परवलिया बांछड़ा बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। हाल ही में जावरा में हुए फैक्ट्री गैस रिसाव की घटना के कारण लोग पहले से डरे हुए थे। ऐसे में टैंकर से उठता धुआं देखकर उन्होंने इसे गैस या एसिड का रिसाव मान लिया और बस्ती खाली कर दी। WATCH VIDEO एक घंटे की मशक्कत से चालक को निकाला हादसे में टैंकर चालक, ब्यावरा निवासी 26 वर्षीय सूरज पुत्र रामस्वरूप सोनी केबिन में फंस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। उसे पहले जावरा अस्पताल और बाद में हालत गंभीर होने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ ट्रक, टकराया टैंकर ढोढर चौकी प्रभारी एसआई रघुवीर जोशी ने बताया कि दूध से भरा टैंकर मंदसौर से मक्सी की ओर जा रहा था। परवलिया के पास पहुंचते ही आगे चल रहा ट्रक स्पीड ब्रेकर के कारण धीमा हुआ और पीछे से आ रहे टैंकर ने गति नियंत्रित नहीं कर पाई, जिससे भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से चला गया। टैंकर रास्ते में आ जाने से फोरलेन की एक दिशा में कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में हटाकर सामान्य किया गया। जांच जारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण गति नियंत्रण नहीं रहना और स्पीड ब्रेकर माना जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: 94 वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों पर कसा शिकंजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त चलाया गया। 06-07 दिसंबर की दरमियानी रात से लेकर सुबह तक चली इस कार्रवाई में सभी अनुभागों के पुलिस अधिकारी व टीमें शामिल रहीं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल सहित— संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस बल के साथ रातभर गश्त पर रहे। वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिलेभर में अलग-अलग मामलों में वांछित: तामील करवाए।कुल 94 वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर और गुंडों की चेकिंग पुलिस ने पुराने कंट्रोल रूम से ब्रीफिंग के बाद शहर में बल के साथ पैदल भ्रमण किया। अपराधियों पर सख्त नजर पुलिस का कहना है कि:  “गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

Ratlam News: रतलाम में आबकारी का छापा: बाइक की डिग्गी से 15 लीटर अवैध ताड़ी जब्त, खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आबकारी विभाग ने शहर में अवैध ताड़ी विक्रय और खुले में शराब सेवन पर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से 15 लीटर अवैध ताड़ी जब्त की गई। ताड़ी को बाइक की डिग्गी और बाल्टी में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे और एसएन शिंगनाथ के नेतृत्व में की गई। टीम ने बाजना बस स्टैंड के पास आरोपी चेनू के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों में रखी ताड़ी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अवैध ताड़ी बेचने का मामला दर्ज किया गया है। शराब दुकानों के बाहर भी कार्रवाई आबकारी विभाग ने शहर की विभिन्न कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानों के आसपास रोड और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए। जांच इन स्थानों पर हुई: अधिकारियों ने दुकान संचालकों को चेतावनी दी कि दुकानों के सामने गंदगी नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित करें कि ग्राहक आसपास शराब न पिएं। अभियान जारी रहेगा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अवैध ताड़ी विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान में उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, सचिन भास्करे, अभिषेक वायकर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Ratlam News: रॉयल कॉलेज में महिला बाल विकास विभाग का बड़ा अभियान: बाल विवाह रोकथाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल कॉलेज में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उन्मुखीकरण एवं सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (ममता – यूनिसेफ समर्थित) सुनील सेन ने छात्रों को बाल विवाह प्रतिबंध कानून, उसके दुष्परिणाम और सजा के प्रावधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह समाज में फैला एक गंभीर अपराध है, जो बालकों और बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक विकास को बाधित करता है और उनके अधिकारों का हनन करता है। सुनील सेन ने कहा कि बाल विवाह में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाती है और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अनुसार कड़ी सजा का प्रावधान है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर रतलाम की काउंसलर रिया गुर्जर ने महिला हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को समझना और समय पर समाधान करना आवश्यक है। उन्होंने घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 भी साझा किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकगणडॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. यक्षेन्द्र हरोड़, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ratlam News: धौंसवास में सुबह 5 बजे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाले पर बनी धर्मशाला ढहाई; विरोध में फोरलेन जाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नामली थाना क्षेत्र के ग्राम धौंसवास में गुरुवार सुबह प्रशासनिक अमले ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह 5 बजे ही पुलिस और प्रशासन बुलडोजर के साथ मालवीय समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला पर पहुंचे और इसे सरकारी नाले पर कब्जे के आरोप में हटाने की कार्रवाई की। WATCH VIDEO कार्रवाई की खबर फैलते ही आक्रोश — फोरलेन पर 5 किमी लंबा जाम सुबह की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही मालवीय समाज में नाराजगी फैल गई।सुबह 8 बजे के बाद बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे महू-नीमच फोरलेन पर बैठ गए, जिससे हाईवे के दोनों हिस्सों पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।वाहन घंटों तक फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात स्थिति को संभालने के लिए समाज का आरोप — “15 साल पुरानी धर्मशाला, कार्रवाई की कोई सूचना नहीं” मालवीय समाज के कैलाशचंद चौहान ने बताया कि धर्मशाला लगभग 15 वर्षों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार की पूर्व सूचनानहीं दी।समाजजनों के अनुसार उन्हें कार्रवाई की जानकारी सुबह 7 बजे मिली। उन्होंने मांग की कि “यदि यह अतिक्रमण है तो अन्य समाजों के अतिक्रमण भी हटाए जाएं।” प्रशासन का पक्ष — “नाले को ब्लॉक कर अवैध निर्माण” प्रशासन के मुताबिक धर्मशाला का निर्माण सरकारी नाले को ब्लॉक कर किया जा रहा था।राजस्व व पंचायत विभाग नेदो बार नोटिस जारी किए,लेकिन निर्माण नहीं रोका गया। इसके बाद शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्रवाई की गई। जाम से हाईवे पर यातायात ठप फोरलेन जाम होने से प्रशासन स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है।

Sanchar Saathi App: संचार साथी ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन नियम खत्म: सरकार ने कहा—यूजर्स की बढ़ती स्वीकार्यता से लिया फैसला

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Sanchar Saathi App: केंद्र सरकार ने Sanchar Saathi App को लेकर जारी विवादों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्टफोन्स में इसके प्री-इंस्टॉलेशन की अनिवार्यता को वापस ले लिया है। दूरसंचार मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी देते हुए साफ किया कि ऐप का उद्देश्य केवल साइबर सुरक्षा बढ़ाना है और अब उपयोगकर्ता अपनी इच्छा से इसे डाउनलोड व अनइंस्टॉल कर सकते हैं। सरकार बोली—ऐप की स्वीकार्यता बढ़ रही, इसलिए हटाई अनिवार्यता मंत्रालय ने कहा कि संचार साथी ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इसका मकसद लोगों को फ्रॉड कॉल, स्कैम और ऑनलाइन अपराधों से बचाना है। सरकार के अनुसार, ऐप की बढ़ती लोकप्रियता को देखने के बाद इसे प्री-इंस्टॉल करने की बाध्यता हटाने का निर्णय लिया गया। एपल ने जताई थी आपत्ति 28 नवंबर को जारी निर्देशों के बाद Apple ने सरकार के आदेश का पालन करने से इनकार किया था।कंपनी ने कहा था कि ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन iPhone यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है। Apple ने रॉयटर्स से कहा था कि वे अपनी चिंताएं सरकार के सामने रखेंगे। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद प्री-इंस्टॉलेशन के आदेश के बाद संसद में राजनीतिक घमासान मच गया था। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में कहा कि संचार साथी ऐप से किसी भी तरह की जासूसी संभव नहीं है। यह ऐप सिर्फ जन सुरक्षा के लिए बनाया गया है। 1.4 करोड़ लोगों ने ऐप किया डाउनलोड सरकार के मुताबिक: यह ऐप के प्रति बढ़ते भरोसे और जागरूकता को दर्शाता है। संचार साथी ऐप क्यों है चर्चा में?

Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन हादसा: स्पीड ब्रेकर पर स्लो ट्रक में घुसी वैन, एक की मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के सनावदा फंटे के पास मारुति वैन एक तमिलनाडु पासिंग ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। WATCH VIDEO हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ जब एमपी 04 सीएफ 7303 नंबर की मारुति वैन, अपने आगे चल रहे टीएन 68 जे 3796 नंबर के ट्रक में अचानक जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, उसी दौरान तेज गति में पीछे आ रही वैन सीधे ट्रक में घुस गई। सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक रतलाम में मुर्गा-मुर्गी व्यापार के सिलसिले में ताल से आ रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। चौकी प्रभारी एएसआई बबलू डागा के अनुसार, “हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के आने के बाद पहचान की पुष्टि की जाएगी।”

0%