Ratlam News: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व 8 जिंदा राउंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में फरार हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है। वीडियो देखिए नाकाबंदी में पकड़ाए आरोपी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान जावरा की ओर से आ रही टीवीएस अपाचे बाइक (MP 43 ZL 2994) को रोककर तलाशी ली गई। कमर से मिली अवैध पिस्टल तलाशी के दौरान आरोपी शादाब (25) की कमर से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। जब पिस्टल के मैगजीन की जांच की गई तो उसमें से 8 जिंदा राउंड भी मिले। दूसरे आरोपी जगदीश (26) के साथ मिलकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उज्जैन से हथियार खरीदने का खुलासा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल और कारतूस उज्जैन निवासी एजाज से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी एजाज को फरार घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जप्त सामग्री पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर सहित पुलिस टीम के कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Chandra Grahan 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर सावधानी बरतने वाला रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:48 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल करीब 9 घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से प्रभावी माना जाएगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी माना जा रहा है। इन राशियों के लिए रहेगा शुभ वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी संकेत दे रहा है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अटका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में पुराने सौदे फाइनल हो सकते हैं। परिवार का माहौल भी बेहतर रहेगा। मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को इस ग्रहण से नए संपर्क और नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। बिजनेस में नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है और नौकरी में पहचान बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इन राशियों को रहना होगा सावधान सिंह राशि ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है, इसलिए विशेष सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां, तनाव और काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। निर्णय सोच-समझकर लें। कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के योग हैं। निवेश और उधार देने में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए काम में बाधाएं और देरी हो सकती है। गलतफहमी से बचें और शांत रहकर काम करें। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव बढ़ाने वाला हो सकता है। घर में बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में शुभ कार्य और नई शुरुआत नहीं की जाती। ग्रहण के समय मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर सफेद वस्त्र, चावल या चीनी का दान करना अच्छा माना जाता है। डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पूर्ण सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ratlam News: धार के बदनावर में सड़क हादसा: रतलाम के हिस्ट्रीशीटर की मौत, मोड़ पर बाइक पेड़ से टकराई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: धार जिले के बदनावर तहसील अंतर्गत कोद-बिड़वाल मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रतलाम के पीपल चौक निवासी 21 वर्षीय हर्ष उर्फ कटोरा पुत्र संतोष पंवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव इंदौर के देपालपुर ले गए। मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, पेड़ से टकराई बाइक जानकारी के अनुसार हर्ष अपनी नानी के यहां बिड़वाल में रह रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह बाइक से कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह राहगीरों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना रविवार सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी। पास की झाड़ियों में हर्ष को मृत अवस्था में पड़ा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर चोटों के कारण हुई मौत पुलिस के मुताबिक हर्ष के जबड़े सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कई मामलों में दर्ज था हिस्ट्रीशीटर बताया गया है कि हर्ष रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के 2, अवैध वसूली के 4, एट्रोसिटी एक्ट का 1 और आम लोगों से मारपीट के 9 से अधिक प्रकरण दर्ज थे।

Ratlam News: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़, ‘मुन्ना लाला’ ने अश्लील फोटो खींचकर दी धमकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में लव जिहाद और महिला सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर (मुन्ना लाला बनकर) 12वीं की हिंदू छात्रा को बर्थडे पार्टी के दौरान नशीला पाउडर खिलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पूरी घटना: दोस्ती के नाम पर दिया नशीला पदार्थ घटना 30 नवंबर 2025 की है। पीड़िता, जो 12वीं की छात्रा है, अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शिवनगर गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुन्ना लाला नाम के युवक से हुई। आरोपी ने छात्रा को सफेद रंग का नशीला पाउडर खाने के लिए दिया। छात्रा के मना करने पर उसने इसे ‘स्वाद में अच्छा’ बताकर उसे खिला दिया। पॉउडर खाते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे चक्कर आने लगे। जब वह बाहर गई, तो आरोपी मुन्ना लाला ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। असली नाम सैफ अली, पहले से दर्ज हैं कई मामले जब छात्रा ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि ‘मुन्ना लाला’ का असली नाम सैफ अली (पिता मुश्ताक अली) है, जो मोचीपुरा का निवासी है। आरोपी नगर निगम के पास चश्मे की दुकान लगाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सैफ अली एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले भी शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। डेढ़ महीने बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत आरोपी लगातार छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे वह डरी हुई थी। लेकिन जब उसे पता चला कि सैफ अली पहले भी कई अन्य लड़कियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें कर चुका है, तो उसने हिम्मत जुटाई। पीड़िता ने अपनी नानी के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि: * आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। * फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। * वह नशीला पदार्थ क्या था, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

MP Weather: मध्य प्रदेश मौसम अलर्ट: 48 घंटे भारी, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर संकट

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Weather: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर भारत से सक्रिय होकर आगे बढ़े पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के असर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वीडियो देखिए अगले 48 घंटे क्यों हैं अहम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए संवेदनशील रहेंगे। कई जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है और ठंड का असर बढ़ेगा। 23-24 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 फरवरी से सक्रिय होगा। इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका राजगढ़, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। आंधी-तूफान का अलर्ट ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इन शहरों में हल्की बारिश इंदौर, भोपाल और उज्जैन में आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। किसानों के लिए खतरे की घंटी फरवरी में तीसरी बार मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर बारिश और ओलावृष्टि से बड़ा नुकसान हो सकता है।कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक: सलाह:किसान 23 फरवरी से पहले फसल की कटाई पूरी कर लें और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें। पिछले 48 घंटे का हाल प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। उज्जैन, मंदसौर, धार, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल समेत 25 जिलों के करीब 80 शहरों में बारिश हुई।श्योपुर में 63 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चली और कई गांवों में खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने कई क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया है। तापमान में गिरावट बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 28°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है।

Ratlam News: बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों का हमला, मंदिर से लौट रहे युवकों की पिटाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बिलपांक थाना क्षेत्र के सिमलावदा के पास बुधवार दोपहर बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने कार सवार छह युवकों को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। घटना इंदौर फोरलेन स्थित झालरापाड़ा गांव के पास की है। सभी युवक इंदौर के घाटाबिल्लौद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। WATCH VIDEO कैसे फैली अफवाह और हुआ हमला जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे युवकों की कार ढाबे पर रुकी। इसी दौरान आसपास से गुजर रहे बच्चों को देखकर कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ और देखते ही देखते बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवारों को घेर लिया। भीड़ में शामिल महिलाओं समेत कई लोगों ने लात-घूंसे और डंडों से युवकों की पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार के शीशे और कांच भी तोड़ दिए। कार में मिले ‘मनोरंजन वाले’ नोट घटना के दौरान कार की डिक्की से 10 और 20 रुपये के मनोरंजन के लिए बनाए गए नकली नोट भी मिले, जिससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया। हालांकि पुलिस ने इन नोटों को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चार युवक छुड़ाए गए, दो मौके से भागे मारपीट के दौरान कार में सवार छह में से दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि चार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी प्रभारी लोकेन्द्रसिंह डावर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर बिलपांक थाने ले गए, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों का दावा—दर्शन कर लौट रहे थे युवकों ने पुलिस को बताया कि वे सुबह रतलाम के चिकलिया टोल नाके से गुजरने की रसीद भी दिखा चुके हैं और ढाबे पर भोजन व टॉयलेट के लिए रुके थे। इसी दौरान उन्हें बच्चा चोर समझ लिया गया। पुलिस जांच जारी, कोई शिकायत नहीं पुलिस के अनुसार, अब तक बच्चा चोरी की कोई आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आई है। युवकों के बताए पते और पहचान की पुष्टि की जा रही है। वायरल रीलों से बढ़ रहा डर और भ्रम हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह से जुड़े कई वीडियो बिना पुष्टि के वायरल हो रहे हैं। इन्हीं अफवाहों के कारण लोग डर और भ्रम में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को संदिग्ध मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अफवाहों के आधार पर कानून हाथ में लेना न सिर्फ निर्दोष लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि यह स्वयं एक अपराध भी है।

MP News: मध्य प्रदेश के IAS अवि प्रसाद की तीसरी शादी चर्चा में, दो पूर्व पत्नियां भी हैं कलेक्टर

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है। खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी रही हैं और दो पूर्व पत्नियां वर्तमान में जिले की कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। 11 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में हुआ विवाह जानकारी के अनुसार, अवि प्रसाद ने 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। कौन हैं IAS अवि प्रसाद? आईएएस अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर रह चुके हैं। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर पहचान बनाई थी। पहली शादी: रिजु बाफना से, अब शाजापुर कलेक्टर अवि प्रसाद ने पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। दूसरी शादी: मिशा सिंह से, अब रतलाम कलेक्टर पहली पत्नी से अलग होने के बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से दूसरी शादी की। यह रिश्ता करीब चार साल चला और बाद में दोनों अलग हो गए। मिशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे: डिप्टी सेक्रेटरी पद पर तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं। वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की रहने वाली हैं। मूल निवास आईएएस अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा, आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आईएएस अवि प्रसाद की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस विषय में अवि प्रसाद या अंकिता धाकरे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय बताया जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रतलाम जिले के जावरा और ताल क्षेत्र सहित आगर-मालवा व राजगढ़ जिलों में सक्रिय था। WATCH VIDEO लगातार वारदातों से दहशत पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को जावरा, 6 फरवरी को ताल, आलोट व बड़ोद (जिला आगर) और 7 फरवरी को सुसनेर (जिला आगर) व जीरापुर (जिला राजगढ़) में महिलाओं से मंगलसूत्र, पर्स और मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आई थीं। आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर वारदातों को अंजाम देते थे। इन मामलों में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 75/26 और जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीम घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी, साइबर सेल और सीसीटीवी विशेषज्ञ शामिल किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने भोपाल निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है— आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पुलिस के अनुसार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है— इनके खिलाफ जमानत निरस्तीकरण के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बरामदगी आरोपियों से पुलिस ने पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान पूरे मामले के खुलासे में ताल, जावरा, बड़ावदा, आलोट थानों की टीम, साइबर सेल और कई पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Toll Plaza: टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की फोटो भेजें, FASTag में पाएं 1000 रुपये का इनाम

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Toll Plaza: लंबी दूरी की यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर रुकना आम बात है, लेकिन वहां के गंदे और अस्वच्छ टॉयलेट यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए National Highways Authority of India (NHAI) ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम है ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’। इस पहल का उद्देश्य हाईवे पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाना और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। क्या है ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’? इस योजना के तहत यदि कोई यात्री किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखता है, तो वह उसकी फोटो खींचकर शिकायत दर्ज करा सकता है।यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता को 1,000 रुपये का रिचार्ज सीधे उसके FASTag खाते में दिया जाएगा। कैसे करें शिकायत? शिकायत दर्ज करने के लिए आपको NHAI का आधिकारिक ऐप राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra App) डाउनलोड करना होगा। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: यह जानकारी शिकायत की जांच और ट्रैकिंग के लिए जरूरी है। शिकायत के बाद क्या होगा? योजना का उद्देश्य इस पहल का मकसद सिर्फ इनाम देना नहीं, बल्कि: कब तक मिलेगी यह सुविधा? यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।यानी इस तारीख तक आप गंदे टॉयलेट की फोटो भेजकर इनाम पाने का मौका ले सकते हैं। यात्रियों के लिए खास सलाह अगर आप हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं और किसी टोल प्लाजा पर गंदगी देखते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।एक फोटो लेकर शिकायत दर्ज करें और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें – साथ ही 1000 रुपये का फायदा भी पाएं।

Railway News: 1 मार्च से UTS Ticket Booking App बंद, RailOne बनेगा नया प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले UTS Ticket Booking App को 1 मार्च 2026 से बंद करने का फैसला लिया है। अब यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए नए सुपर एप RailOne का उपयोग करना होगा। रेलवे के मुताबिक, RailOne एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई इंटीग्रेटेड सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। RailOne ऐप में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं नई RailOne एप में यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं— इसके अलावा यात्री IRCTC Rail Connect, NTES, Rail Madad और Food on Track जैसी सेवाओं को भी RailOne के भीतर ही एक्सेस कर सकेंगे। R-Wallet बैलेंस का क्या होगा? रेलवे ने स्पष्ट किया है कि UTS ऐप में मौजूद R-Wallet बैलेंस खत्म नहीं होगा। यात्री उसी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से RailOne में लॉगइन करके अपने R-Wallet का बैलेंस उपयोग कर सकेंगे। जनरल टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक वैध रहेगा। डिस्काउंट पाने के लिए यात्रियों को डिजिटल पेमेंट करना होगा, जैसे— रेलवे का उद्देश्य: एक ही ऐप में सभी सेवाएं भारतीय रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को एक आसान, सुरक्षित और एकीकृत डिजिटल अनुभव देना है, जिससे अलग-अलग ऐप्स की जरूरत खत्म हो और सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें।

↑
0%