Rent Agreement Rules 2025: अब किराएदारों को मिलेगी राहत, सरकार ने किए बड़े बदलाव

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Rent Agreement Rules 2025: भारत सरकार ने किराएदारों को मकान मालिकों की मनमानी से बचाने के लिए Rent Agreement Rules 2025 लागू कर दिए हैं। मुंबई, दिल्ली समेत बड़े शहरों में किराए पर रहने वालों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए रूल्स का उद्देश्य मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद को कम करना और दोनों पक्षों को कानूनी सुरक्षा देना है। क्या है नया Rent Agreement Rules 2025? सरकार के नए नियमों के तहत मकान मालिक मनमाने ढंग से किराया बढ़ाने, सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिक लेने या किराएदार को परेशान करने जैसी गतिविधियाँ नहीं कर पाएंगे। अगर कोई मकान मालिक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई संभव होगी। नए Rent Agreement Rules 2025 के प्रमुख नियम 1. डिजिटल रेंट एग्रीमेंट अनिवार्य 2. सिक्योरिटी डिपॉजिट की लिमिट 3. किराया बढ़ाने के नियम 4. मरम्मत को लेकर नया प्रावधान 5. बिना नोटिस घर में प्रवेश नहीं 6. किराएदार को निकालने का नियम 7. पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य 8. जबरदस्ती निकालने पर सजा क्यों जरूरी थे नए नियम? बढ़ती शिकायतों में यह पाया गया कि कई मकान मालिक मनमाने नियम लागू करते थे—जैसे अचानक किराया बढ़ाना, सिक्योरिटी की गलत मांग, या बिना कारण घर खाली करवाना।Rent Agreement Rules 2025 इन समस्याओं को खत्म करने और किराएदारों को सुरक्षित माहौल देने के लिए तैयार किए गए हैं।

Ratlam News: रतलाम में युवक का शव स्कूल की रेलिंग पर लटका मिला, मोबाइल स्विच ऑफ; सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। WATCH VIDEO मोबाइल स्विच ऑफ मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। शव पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई होगी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मिला है, पर वह स्विच ऑफअवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था भानूप्रताप परिजनों के अनुसार, भानूप्रताप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाइयों के नाम अमित और लक्की हैं। घर में मां रहती हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार घटना से सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एम.आई. खान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवगढ़ में किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: थाना शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिनके निर्देशों के बाद जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पिता रायसिंह कटारा (35), निवासी राजापुरामाताजी अपनी किराना दुकान में अवैध शराब स्टॉक कर विक्रय कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी दुकान पर ही मिला। दुकान में छुपाकर रखे गए शराब कार्टन की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पाई गई। आरोपी शराब विक्रय के लिए कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में संपूर्ण अवैध माल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को धारा 35 BNS में नोटिस देते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब का विवरण कुल मात्रा: 72.6 लीटरकुल अनुमानित कीमत: ₹28,350 सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन, आरक्षक बिल्लरसिंह (519) तथा सैनिक शंकरलाल (400) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में बोधि इंटरनेशनल स्कूल का तीन घंटे घेराव: प्रिंसिपल-टीचर पर केस की मांग, छात्र अहमदाबाद रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र के कूदने की घटना शनिवार को बड़ा विवाद बन गई। आदिवासी छात्र संगठनों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक स्कूल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने समेत स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग कर रहे थे। WATCH VIDEO प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर लगाया जाम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विरोध लगभग 3 बजे तक चला।परिजन व भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारी छात्र के स्केटिंग में मिले मेडल लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता बढ़ी जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और भीड़ को समझाया। परिजनों का आरोप: मानसिक दबाव बनाकर बच्चे को डराया गया परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रिंसिपल और टीचर छात्र को धमकाते हुए नजर आए।परिजनों के अनुसार – दादी ने कहा कि “अगर मैडम का बच्चा गिरता तो उन्हें समझ आता कि दर्द क्या होता है। बच्चा कई मेडल जीतकर लाया, पर स्कूल से कभी सराहना नहीं मिली।” डीईओ ने जांच समिति गठित की; परिजन FIR की मांग पर अड़े जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि— लेकिन विरोध कर रहे लोग तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग पर डटे रहे। पुलिस का आश्वासन: होगी वैधानिक कार्रवाई सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।पुलिस ने कहा –“पूरा मामला जिला प्रशासन की जानकारी में है। जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी।” पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित हुआ। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि अगर FIR नहीं हुई, तो सोमवार को स्कूल खोलने नहीं दिया जाएगा। छात्र को गंभीर स्थिति में अहमदाबाद रेफर घटना के बाद परिजन छात्र को बेहतर इलाज के लिए शनिवार सुबह अहमदाबाद ले गए।परिजनों ने कहा कि बच्चा मानसिक रूप से परेशान था और स्कूल स्टाफ ने उसे डरा-धमकाकर तनाव में डाल दिया।

Ratlam News: नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1706 बल्क लीटर अवैध शराब व 15 लाख की स्कार्पियो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशों पर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नामली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार, 27 नवंबर 2025 को पुलिस ने एक ब्लैक स्कार्पियो वाहन से 1706 बल्क लीटर अवैध शराबबरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा और एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नामली निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कैसे हुई कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ब्लैक स्कार्पियो एमपी 43 सीबी 1123 को रोककर चेक किया। जांच में वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी प्लेन और मसाला शराब मिली, जिसके दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका।वाहन चालक ने अपना नाम गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान (उम्र 30 वर्ष), निवासी मुढ़का, थाना बीएनपी देवास बताया। कुल जब्ती कुल जब्ती की कीमत: ₹16,43,680 आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाकर कहां ले जाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल है। कार्रवाई में शामिल टीम थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या, सहायक उप निरीक्षक जुगलकिशोर रावत, प्रधान आरक्षक कांतिलाल, गोपाल खराड़ी, नारायणसिंह जादौन, आरक्षक अंतिम चौहान, माखनसिंह, सादिक मंसूरी, कुणाल रावत और बुआरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: तीन लोगों पर जानलेवा हमला: आरोपी अभय पितलिया को तीन अलग-अलग मामलों में 6-6 वर्ष की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नाहरपुरा क्षेत्र में तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को न्यायालय ने गंभीर धाराओं में दोषी पाते हुए तीन अलग-अलग काउंट में 6-6 वर्ष के सश्रम कारावास, कुल ₹9000 अर्थदंड, तथा आयुध अधिनियम की धारा 25(1B) के तहत अतिरिक्त 2 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निर्मल मंडोरिया द्वारा सुनाया गया। प्रकरण में पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने की। घटना का विवरण फरियादी हरीश ने 25 मार्च 2019 की शाम 6 बजे सिविल हॉस्पिटल रतलाम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी के अनुसार— थाना माणक चौक ने धारा 307, 294 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। क्रॉस केस भी दर्ज हुआ था इसी विवाद में आरोपी अभय की रिपोर्ट परगोवर्धन चौहान, हरीश चौहान और विमल चौहान के विरुद्धधारा 323, 294 भादवि के तहत क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों मामलों का विचारण एक साथ अष्टम जिला एवं सत्र न्यायालय में हुआ। न्यायालय का फैसला मुख्य आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को— क्रॉस केस में गोवर्धन, हरीश व विमल चौहान को— पैरवी पूरे प्रकरण में सफल पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान द्वारा की गई।

Ratlam News: शिक्षिका हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका सरला धनेतवाल हत्याकांड के आरोपी सागर मीणा का मंगलवार–बुधवार देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी को पकड़कर लाते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के बाएं पैर की टखने में लगी। इस कार्रवाई में डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हो गए। WATCH VIDEO कैसे हुआ एनकाउंटर हत्या की जांच के दौरान कॉल डिटेल और तकनीकी इनपुट से आरोपी सागर पुत्र मुकेश मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) का नाम सामने आया। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उसे झाबुआ के पास से दबोच लिया था। रतलाम लाते समय रावटी–रानीसिंह इलाके के जंगल में आरोपी ने पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर, अचानक थाना प्रभारी अनुराग यादव पर हमला कर पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा।मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद घायल आरोपी और थाना प्रभारी दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात एसपी अमित कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हत्या का पूरा घटनाक्रम लक्ष्मणपुरा मीराकुटी निवासी 70 वर्षीय सरला धनेतवाल धराड़ सरकारी स्कूल से आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुई थीं। पति की मृत्यु के बाद वह अकेले रहती थीं। सोमवार को उन्हें उज्जैन में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। सुबह फोन बंद मिलने पर रिश्तेदार घर पहुंचे तो बाथरूम में कमोड पर उनका रक्तरंजित शव मिला।प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।एसपी ने घटना की गंभीरता देखते हुए एसआईटी गठित की थी। मंगलवार को IG उमेश जोगा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

MP News: मध्यप्रदेश में 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सक्रिय: बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए 24×7 सहायता सेवा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन बुजुर्गों को समय पर सहायता, सुरक्षा और सरकारी सेवाओं तक त्वरित पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 24×7 उपलब्ध सुरक्षा हेल्पलाइनभोपाल में स्थित केंद्रीकृत कॉल सेंटर के माध्यम से यह सेवा पूरे प्रदेश में 24 घंटे, 7 दिन उपलब्ध रहती है। आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना इस हेल्पलाइन की प्रमुख विशेषता है। हेल्पलाइन 14567 का उद्देश्य हेल्पलाइन 14567 की कार्यप्रणाली (MP मॉडल) मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस हेल्पलाइन को प्रभावी रूप से सक्रिय किया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आसपास रहने वाले बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और किसी भी सहायता की जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 14567 पर तुरंत संपर्क करें।

Ratlam News: रतलाम में दलित दुल्हन की बिंदोली पर रोक: पुलिस सुरक्षा में पूरी हुई रस्म, 5 राजपूत आरोपी पर SC-ST एक्ट में केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के लखमाखेड़ी गांव में सोमवार रात दलित समुदाय की दुल्हन की बिंदोली को रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ राजपूत समाज के लोगों ने जुलूस के रास्ते में आकर बिंदोली रोक दी और परिवार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था में बिंदोली की रस्म पूरी कराई। WATCH VIDEO क्या हुआ था? लखमाखेड़ी निवासी सुरेश कटारिया, जो सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, अपनी बड़ी बेटी की 26 नवंबर को होने वाली शादी से पहले बिंदोली निकाल रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जुलूस जैसे ही गांव के बापूसिंह सोंधिया राजपूत के घर के सामने पहुंचा, बापूसिंह और बद्रीसिंह बाहर आकर बिंदोली रोकने लगे। इसके बाद गांव के ही कुशाल सिंह, कुलदीप सिंह, गोविंद सिंह भाणेज भी वहां पहुंच गए और परिवार के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द बोले। पुलिस कार्रवाई सूचना मिलने पर बड़ावदा थाना प्रभारी स्वराज डाबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की पूरी बिंदोली गांव में निकाली गई। थाना प्रभारी के मुताबिक,इन 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है— सभी निवासी लखमाखेड़ी।आरोपियों पर बीएनएस धारा 176 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का विरोध घटना के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील अस्तेय और जिलाध्यक्ष गोपाल वाघेला ने कहा कि यह दलित समाज का सीधा अपमान है और राज्य सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

Ratlam News: रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका की सनसनीखेज हत्या: बाथरूम में कमोड पर मिला शव, एसपी ने एसआईटी बनाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सोमवार सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां 70 वर्षीय सेवानिवृत महिला शिक्षिका सरला धनेतवाल की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका का रक्तरंजित शव घर के पीछे बने बाथरूम में कमोड पर बैठी अवस्था में मिलने से घटनास्थल पर मौजूद लोग भी सहम गए। WATCH VIDEO फोन बंद मिलने पर खुला हत्या का राज सोमवार सुबह मृतका को अपने परिजनों के साथ उज्जैन में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। जब एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। शक होने पर वह उनके घर पहुंचे, जहां बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एफएसएल टीम और एसपी मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एसपी अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया। हत्या कैसे हुई? कई एंगल से जांच प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अज्ञात आरोपित पीछे के रास्ते से घर में घुसे और धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की है, क्योंकि मृतका घर पर अकेली रहती थीं। एसपी अमित कुमार के अनुसार,“मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी बनाई गई है।” पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।