Ratlam News: पुलिस पर पथराव में आरक्षक घायल, थांदला का भाजपा पार्षद गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। मामले में झाबुआ जिले के थांदला नगर के भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। WATCH VIDEO घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध माल लेकर धामनोद से झाबुआ की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर रानीसिंग थाना पुलिस की टीम दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर भागा सैलोद गांव के पास पहुंची और संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। जांच के दौरान कार सवारों ने किया हमला ट्रॉली में मक्के का भूसा (कड़वी) भरा था। संदेह के चलते पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेहतर रोशनी के लिए रेस्ट एरिया में ले जा रही थी। इसी दौरान झाबुआ की ओर से आई एक काली कार में सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और दावा किया कि मुखबिरी उन्होंने की है तथा ट्रैक्टर वे अपने साथ ले जाएंगे। पुलिस टीम होने की जानकारी देने पर आरोपितों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। कुछ देर बाद एक अन्य चार पहिया वाहन भी मौके पर पहुंचा और बदमाशों ने पीछा करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरक्षक बहादुर डांगी गंभीर घायल पथराव के दौरान ट्रैक्टर चला रहे आरक्षक बहादुर डांगी के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। पत्थर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आरक्षक का पैर पिछले पहिये के नीचे दब गया। घटना के बाद आरोपित वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके से थांदला वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत (40) को पकड़ लिया। भाजपा पार्षद गिरफ्तार, दो फरार पुलिस ने बताया कि जगदीश प्रजापत के साथ उसके साथी तथाकथित पत्रकार राजेश डामोर और शाहिद पठान मौके से फरार हो गए। जगदीश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। घायल आरक्षक बहादुर डांगी को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। क्रेन की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। ट्रॉली में नहीं मिला अवैध माल, फिर क्यों हुआ हमला? थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी में कोई अवैध मादक पदार्थ नहीं मिला। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पुलिस ने भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत और उसके फरार साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौच, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में कोई अवैध माल नहीं मिला, तो आरोपितों ने पथराव क्यों किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कुछ देर के लिए पुलिस टीम मौके पर नहीं थी और आरोपितों द्वारा ट्रॉली से कुछ सामग्री निकालकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।

Ratlam News: रतलाम की अलकापुरी कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपत्ति और पश्चिम बंगाल की युवती गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की पॉश कॉलोनी अलकापुरी में देह व्यापार संचालित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दंपत्ति और पश्चिम बंगाल की 21 वर्षीय युवती को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दंपत्ति और युवती मिलकर मकान में देह व्यापार करा रहे थे। WATCH VIDEO पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद रविवार शाम करीब 7 बजे योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। एक युवक को पंटर (ग्राहक) बनाकर नोटों के नंबर दर्ज कर अलकापुरी स्थित मकान पर भेजा गया। वहां दंपत्ति ने पंटर को युवती की फोटो दिखाकर सौदे की बात की और 1200 रुपये लिए। तय इशारे पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंटर द्वारा दिए गए रुपये जब्त किए। मकान की तलाशी में लड़कियों की फोटो, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। कमरों में बैड लगे मिले और उनके नीचे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान 48 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र कमल कुमार आडवानी और उनकी पत्नी 41 वर्षीय सविता आडवाणी के रूप में हुई है। साथ ही मौके से 21 वर्षीय युवती, निवासी हावड़ा (पश्चिम बंगाल) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवती स्वयं देह व्यापार में लिप्त थी और बाहर से अन्य लड़कियों को भी बुलाने का काम करती थी। आरोपित दंपत्ति के आधार कार्ड में पता जवाहर नगर का पाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान उनका स्वयं का है या किराये पर लिया गया है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन में भी लड़कियों के फोटो मिले हैं और तीनों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पॉश कॉलोनी में इस तरह की गतिविधि सामने आने से क्षेत्र के रहवासी भी हैरान हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां भी संभव बताई जा रही हैं।

Ratlam News: रतलाम में अवैध नल कनेक्शन पर चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हाट की चौकी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में अवैध नल कनेक्शन को लेकर हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी का शनिवार को जुलूस निकाला। आरोपी की पहचान बालाजी टाउन के सामने रहने वाले 28 वर्षीय मलंग पुत्र हुसैन शाह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर तस्दीक के लिए लेकर पहुंची, जहां वह कान पकड़कर चलता नजर आया। WATCH VIDEO पुलिस के अनुसार, आरोपी मलंग अवैध नल कनेक्शन के लिए सर्विस रोड को बार-बार खोद रहा था। इस पर सेतु विभाग के 76 वर्षीय ठेकेदार सुभाष पुत्र नाना ठक्कर ने सड़क की मरम्मत करवाई और आरोपी को नल कनेक्शन न लेने की समझाइश दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे चौकीदार गनी और उसके बेटों नवाज, साहिल व शौकत पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ratlam News: ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को लेकर रतलाम के बिबडोद में गुर्जर समाज की बड़ी बैठक, 30 जनवरी को भोपाल चलने का आह्वान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 30 जनवरी को भोपाल में प्रस्तावित ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा रतलाम जिले के ग्राम बिबडोद में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य गुर्जर समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के रतलाम जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग हर गांव से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रतलाम गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ओबीसी समाज के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह गुर्जर, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, झाबुआ जिला अध्यक्ष विपुल सिंह गुर्जर सहित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में 30 जनवरी को भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Ratlam News: रतलाम में अवैध नल कनेक्शन पर खूनी विवाद, ठेकेदार व चौकीदार के तीन बेटों पर चाकू से हमला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अवैध नल कनेक्शन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आ गई। सेतु विभाग के ठेकेदार को पीटने से बचाने आए चौकीदार और उसके तीन बेटों पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, हाट की चौकी क्षेत्र स्थित ब्रिज पुलिया के पास सेतु विभाग द्वारा सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी रोड के बीच से पेयजल की पाइपलाइन गुजर रही है, जिससे क्षेत्र के निवासी मलंग पिता हुसैन शाह (26) ने अवैध रूप से नल कनेक्शन ले रखा था। शुक्रवार को सेतु विभाग के 70 वर्षीय ठेकेदार सुभाष ठक्कर ने इस अवैध कनेक्शन पर आपत्ति जताई। आपत्ति लेने पर आरोपी मलंग ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख ठेकेदार को बचाने पहुंचे चौकीदार गनी पिता यासीन शाह (46) पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पिता पर हमला होते देख उनके बेटे नवाज (21), साहिल (19) और शौकत (16) भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में ठेकेदार सुभाष ठक्कर की हालत बेहद घबराई हुई थी। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे और वे बार-बार यही कहते रहे कि “आज तक मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, वह चाकू लेकर आया था।” घटना की सूचना मिलते ही सेतु विभाग के एसडीओ रघुनाथ सूर्यवंशी और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीओ सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ठेकेदार, चौकीदार और उसके बेटों पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Ratlam News: रतलाम शहर सराय में मां-बेटे से मारपीट, घटना CCTV में कैद, बाइक छोड़कर फरार हुए आरोपित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत शहर सराय इलाके में जूते की दुकान संचालित करने वाले युवक और उसकी मां के साथ अज्ञात आरोपितों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO पीड़ित फरहानुद्दीन पिता शेख इरफानुद्दीन अंसारी, निवासी शहर सराय, ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपनी जूते की दुकान पर बैठा था। दुकान के सामने उसकी साइकिल खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल गिर गई। जब फरहानुद्दीन ने बाइक सही तरीके से चलाने की बात कही, तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपित “अभी आता हूं” कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह दो-तीन अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और फरहानुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख फरहानुद्दीन की मां मुन्नवर सुल्ताना बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तीनों आरोपित अपनी बाइक (क्रमांक एमपी 43 जेडए 8074) मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट और धमकी का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Ratlam News: नववर्ष पर डीआईजी की ‘जनसंवाद’ पहल, जनता से सीधे संवाद कर जानी शहर की नब्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नववर्ष के अवसर पर पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने एक सराहनीय पहल की। डीआईजी द्वारा शहर के नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और सामाजिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने शहर से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं और व्यावहारिक सुझाव रखे, जिस पर डीआईजी ने गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसंवाद में सामने आए प्रमुख मुद्दे पार्किंग समस्या पर समाधान के सुझावबाजार क्षेत्र में बढ़ती पार्किंग समस्या को लेकर नागरिकों ने आजाद चौक की खामियों को दूर कर उसका बेहतर उपयोग करने और वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग रखी। ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रणशहर में बढ़ती ई-रिक्शा संख्या पर चिंता जताते हुए उनके निर्धारित पॉइंट तय करने, चालकों के लाइसेंस व दस्तावेजों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर रोकसार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े और खुलेआम सिगरेट स्मोकिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी, ताकि अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। गलियों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांगतंग गलियों में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक के लिए ‘चीता पुलिस’ द्वारा बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने का सुझाव दिया गया। पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिताअपराध के बाद जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए मुख्य चौराहों पर बीट प्रभारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया। डीआईजी का संदेश डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा तो अपराध नियंत्रण और बेहतर होगा। कार्यक्रम में रहे उपस्थित जनसंवाद कार्यक्रम में झमक भरगट, संजय छांजेड, ललित चोरडिया, प्रितेश गादीया, राज लुनिया, सुमित तलेरा, मयंक भटेवरा, संदीप छांजेड, कमलेश बम और बल्लु बरमेचा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की सख्त कॉम्बिंग गश्त, 80 वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। WATCH VIDEO अभियान के दौरान रतलाम जिले के सभी अनुभागों में एक साथ पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखाएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चला सर्च अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई, जिसके बाद टीमों को विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी। 20 स्थायी वारंट, 60 गिरफ्तारी वारंट तामील कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने लंबे समय से फरार 20 स्थायी वारंटियों और 60 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कराया। इसके साथ ही जिलाबदर, निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की भी गहन चेकिंग की गई। लगातार जारी रहेगी कार्रवाई रतलाम पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: 12 घंटे में लूट का खुलासा: सरवन पुलिस ने चांदी का कंदौरा लूटने वाले दो आरोपियों को दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना सरवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का कंदौरा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। WATCH VIDEO घटना का विवरण दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता सरवन में सामान खरीदने आई थी। सामान खरीदने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, जब वह सरवन में सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीड़िता की कमर में पहना हुआ 250 से 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरवन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील पिता कालू खराड़ी (22 वर्ष), निवासी नेगड़ापाड़ा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। जप्त मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— कुल ₹80,000 का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उप निरीक्षक रजक, प्रधान आरक्षक 597 विजय शेखावत एवं आरक्षक 324 हिम्मत सिंहकी विशेष भूमिका रही। सरवन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Ratlam News: चार थानों के 26 आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्टेशन रोड थाने में कराई गई गुंडा परेड

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शनिवार को बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना स्टेशन रोड में शहर के विभिन्न थानों के 26 आदतन अपराधियों की गुंडा परेड कराई गई और उनके खिलाफ नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए। WATCH VIDEO इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड के 10, दीनदयाल नगर के 6, जबकि माणकचौक और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के 5-5 आदतन अपराधीशामिल रहे। सभी आरोपितों को अलग-अलग थानों से लाकर स्टेशन रोड थाना परिसर में एक पंक्ति में खड़ा किया गया। एएसपी राकेश खाखा ने सभी अपराधियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जे.सी. यादव और एसआई विजय बामनिया उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गुंडा परेड के बाद सभी आरोपितों को वाहन से एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

↑
0%