Ratlam News: हरदेव लाला की पिपली में 56 भोग के साथ गूंजा हनुमान चालीसा, भक्तिमय हुआ संपूर्ण वातावरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के हरदेव लाला की पिपली स्थित श्री लालजी मंदिर में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को भक्ति और भावनाओं से परिपूर्ण 218वां हनुमान चालीसा पाठ भव्य तरीके से संपन्न हुआ। सेवावीर परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर “भक्ति, 56 भोग और भाव” से गूंज उठा। सेवावीर परिवार ने सेवाभाव की मिसाल कायम करते हुए भक्तों के घर-घर से लाए गए 56 से अधिक विविध व्यंजनों का भोग हनुमानजी को समर्पित किया। “आओ आओ सांवरिया, वेगा आओ 56 भोग लगाओ” भजन की धुन, ढोल की थाप और आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। इस आयोजन की विशेषता रही बड़नगर से आई प्रभात फेरी भक्त मंडली, जो श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से धर्मजागरण में सक्रिय रही है। सेवावीर परिवार ने मंडली का सम्मान अखंड भारत की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर किया। सेवावीर परिवार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आग्रह किया कि हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर सेवा, एकता और श्रद्धा के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

Indore News: एमआर-9 लिंक रोड पर बड़ी कार्रवाई, 140 मकान तोड़े, अब रिंग रोड से AB रोड तक बनेगी 100 फीट चौड़ी सड़क

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indore News: शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एमआर-9 लिंक रोड निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही के तहत रिंग रोड से एबी रोड के बीच आने वाले 140 बाधक मकानों को जमींदोज कर दिया। अब जल्द ही इस मार्ग पर 100 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू होगा।  मास्टर प्लान का अधूरा सपना अब होगा पूरा तोड़े गए 140 निर्माण – विरोध के बाद भी हुई कार्रवाई सड़क का अगला चरण भी चुनौतीपूर्ण

Railway News: जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल में रुकेगी – जानें पूरी डिटेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में मात्र एक-एक फेरा करेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन नंबर 09729 – जयपुर से बांद्रा टर्मिनस ट्रेन नंबर 09730 – बांद्रा टर्मिनस से जयपुर किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन? यह स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। कोच व्यवस्था ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें निम्न श्रेणियां उपलब्ध होंगी: यात्रियों के लिए जानकारी यात्री ट्रेन से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

MP News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मूल बिल भरने पर सरचार्ज माफ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्योत्सव के तीसरे दिन आम जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “समाधान योजना” की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि राज्य के एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर लगे 3,235 करोड़ रुपये के सरचार्ज को माफ किया जाएगा, बशर्ते वे अपना मूल बिजली बिल जमा करें। कैसे मिलेगा योजना का लाभ? उपभोक्ता वर्ग के अनुसार बकाया राशि (करोड़ रुपये में श्रेणी बकायादारों की संख्या मूल राशि सरमर्ज घरेलू 82 लाख 4,151 1,375 कृषि 14.6 लाख 1,919 1,447 औद्योगिक 1.2 लाख 1,066 20 वाणिज्यिक 5.9 लाख 774 428 नवीकरणीय ऊर्जा पर भी फोकस मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2030 तक 50% बिजली खपत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य है। मुरैना में बन रही प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना से ₹2.70 प्रति यूनिट की सबसे कम दर पर बिजली उपलब्ध होगी। वहीं, सरकार ने वर्ष 2024-25 में 35 लाख किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी भी दी है।

Ladli Behna Yojana: इस बार 1250 या 1500 रुपये? जानें पूरी जानकारी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने से योजना की बढ़ी हुई किस्त उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार 1250 रुपये आएंगे या 1500 रुपये? और किस तारीख को पैसे मिलेंगे? आइए जानते हैं। पैसे किस दिन आएंगे खाते में? अब तक कितना पैसा महिलाओं को मिला? योजना से क्या फायदा?

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भेजे गए 

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम थाना स्टेशन रोड पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर तिराहा क्षेत्र से एक सिल्वर रंग की कार (GJ 01 RB 9458) से 3.71 ग्राम एमडी ड्रग बरामद किया है। इस दौरान कार में मौजूद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 06 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। घटना का विवरण: रविवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापनगर तिराहे के पास खड़ी एक सिल्वर कार में दो संदिग्ध व्यक्ति एमडी ड्रग्स के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सम्यक रेसिडेंसी के पास खड़ी कार को घेराबंदी कर पकड़ा।तलाशी के दौरान कयामुद्दीन की पैंट की जेब से प्लास्टिक की थैली में 3.71 ग्राम भूरे रंग का क्रिस्टलनुमा पदार्थ (एमडी ड्रग) बरामद किया गया। दोनों से तीन मोबाइल फोन और नकदी भी ज़ब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नशीला पदार्थ उन्होंने आलोट के अजहर से खरीदा था। कार्रवाई और आगे की जांच: दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अब इस नशीले पदार्थ के सप्लायर अजहर की तलाश में दबिश दे रही है।

Ratlam News: रतलाम में हुतात्मा दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान, कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल जिला रतलाम द्वारा 2 नवंबर को कोठारी बंधुओं एवं कार सेवकों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति में हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान मानव सेवा समिति में आयोजित किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: दूध वाहन टकराने पर युवक पर चाकू हमला, घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना माणकचौक क्षेत्र के शांतिनगर पानी टंकी के पास दूध वितरण कर रहे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दूध वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपितों ने युवक का पीछा करके हमला किया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, धबाई जी का वास निवासी 24 वर्षीय प्रदीप पुत्र मुकेश गुर्जर रविवार शाम करीब 7 बजे बाइक से दूध बांटने जा रहा था। इसी दौरान हरमाला रोड पर मोहित उर्फ मयूर पुत्र गेंदालाल माली और उसके साथी से बाइक टकराने की बात पर विवाद हो गया। प्रदीप दूध वितरण कर आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपितों ने बाइक से उसका पीछा किया और शांतिनगर पानी की टंकी के पास रोककर पसली और पीठ पर चाकू से कई वार किए। आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। घायल प्रदीप ने अपने भाई विक्रम को फोन से सूचना दी। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपित मोहित और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। शराब के रुपए नहीं देने पर नाबालिग पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में 26 अक्टूबर की रात शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किया गया था। फरियादी युवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नेपाली उर्फ जफर अपने साथी गुट्टू समेत मौके पर आया और पैसे मांगने पर इनकार करने पर नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित समीर उर्फ मार्बल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नेपाली उर्फ जफर और गुट्टू की तलाश जारी है।

EPFO Rules: EPFO ने बदले निकासी नियम: अब मिलेगा 100% पैसा, जानें नई शर्तें और फायदे

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारी अपने EPF खाते से विशेष परिस्थितियों में 100% तक राशि निकाल सकते हैं। हालांकि, सेवानिवृत्ति निधि को सुरक्षित रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी तय की गई हैं। अब कब निकाल सकते हैं पूरी राशि? 25% राशि खाते में रखना होगा अनिवार्य अब सदस्य बिना लोन लिए अपने बच्चों की पढ़ाई या शादी के खर्च को आसानी से पूरा कर सकेंगे। बेरोजगारी में भी बड़ी राहत नए नियमों के फायदे आकस्मिक परिस्थितियों में पूरा पैसा निकालने की सुविधाब्याज के साथ 25% राशि सुरक्षित रहेगीपढ़ाई, शादी और घर बनाने में आर्थिक सहाराबेरोजगारी के समय तुरंत राहतप्रक्रिया हुई आसान और कम दस्तावेजों की जरूरत अगर आप EPF सदस्य हैं, तो यह अपडेट आपकी आर्थिक योजना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने EPF पोर्टल या उमंग ऐप पर जाकर नई जानकारी जरूर चेक करें।

Ratlam News: 12 घंटे में रतलाम महिला हत्याकांड सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस की बड़ी सफलता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: माणकचौक थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्य आधारित त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है।  क्या है पूरा मामला?30 अक्टूबर 2025 को ग्राम करमदी, मांगरोल रोड किनारे स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना माणकचौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे मामला हत्या का निकला। अपराध पंजीबद्ध:थाना माणकचौक पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का ऑपरेशन – 12 घंटे में खुलासापुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। आरोपियों दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (25 वर्ष) और नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मांगरोल ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (उम्र 25 वर्ष)नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (उम्र 27 वर्ष) बरामद सामान: किन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका?निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्रआर सुधीरसिंह राठौर, दीपक बौरासी, राजेश मईडा, विजय मेडा, अविनाश मिश्रा, राजेन्द्र चौहान, अशरफ खान सहित सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।