Budget 2026 Sasta-Mehnga: कपड़े, जूते से दवाओं तक सस्ताई, जानिए क्या होगा महंगा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Budget 2026 Sasta-Mehnga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश किया। यह उनके कार्यकाल का लगातार 9वां बजट रहा। बजट भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। सरकार ने कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ सेक्टर्स में महंगाई भी बढ़ सकती है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उन वस्तुओं पर ड्यूटी कम कर रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं या जिनका देश में उत्पादन बढ़ाया जाना है। खासतौर पर लेदर, टेक्सटाइल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। Budget 2026 में ये सामान होंगे सस्ते बजट के ऐलान के बाद निम्नलिखित वस्तुओं की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है— सरकार ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात होने वाली वस्तुओं पर टैरिफ दर 20% से घटाकर 10% कर दी है, जिससे कई आयातित सामान सस्ते होंगे। मोबाइल, जूते और पढ़ाई पर मिलेगी राहत कच्चे चमड़े और इससे जुड़े उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटने से जूते, बेल्ट और बैग सस्ते हो सकते हैं। वहीं मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियों के सस्ते होने से मोबाइल फोन की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है। बजट में विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत दी गई है। टीसीएस (TCS) की दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई है, जिससे विदेश में पढ़ाई करना सस्ता होगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स से जुड़े उपकरणों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इन सेक्टर्स में बढ़ सकती है महंगाई जहां एक ओर कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ वस्तुएं महंगी भी हो सकती हैं। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से इन सेक्टर्स में असर दिखेगा— इन उत्पादों की कीमतों में आने वाले समय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर क्या कहता है बजट 2026? बजट 2026 में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, ग्रीन एनर्जी और एजुकेशन को प्राथमिकता दी है। आम लोगों के लिए कई जरूरी चीजों को सस्ता करने का प्रयास किया गया है, जबकि कुछ सेक्टर्स में टैक्स बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है।

Ratlam News: जादू-टोना के नाम पर दोहरी हत्या: तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर तीन वर्षीय मासूम बालक और उसके पिता की नृशंस हत्या के बहुचर्चित मामले में रतलाम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम राजेश नामदेव की अदालत ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावाससहित कठोर सजा सुनाई है। क्या है पूरा मामला यह सनसनीखेज घटना 20 फरवरी 2021 को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठिकरिया में सामने आई थी। जादू-टोना और तांत्रिक क्रिया के दौरान परिवार के ही सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें राजाराम खराड़ी और उसके तीन वर्षीय पुत्र आदर्श की मौत हो गई थी। इन आरोपियों को मिली सजा न्यायालय ने को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 342, 450, 323 और 302 के तहत दोषी मानते हुए घटना स्थल का भयावह मंजर तत्कालीन थाना प्रभारी आर.एस. भाबोर के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर तांत्रिक सामग्री, खून से सना सामान, तलवार, मुसली, नींबू, सिंदूर और अगरबत्ती बिखरी मिली। मासूम आदर्श अर्धमूर्छित अवस्था में था, जिसे बाद में मृत घोषित किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य बने मजबूत आधार शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने न्यायालय में एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी माया से जब्त तलवार और आरोपी राहुल के कपड़ों पर मृतक आदर्श का खून पाया गया, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ। पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से दो आरोपी दोषमुक्त प्रकरण में साक्ष्य के अभाव में को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय का सख्त संदेश यह फैसला अंधविश्वास, जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम ने मनाया गणतंत्र दिवस, 12 फरवरी की संयुक्त हड़ताल पर हुई रणनीतिक चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (MPMSRU) रतलाम शाखा द्वारा आज गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। ध्वजारोहण कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष अभिषेक जैन, सह-सचिव अविनाश पोरवाल, उपाध्यक्ष रशिद खान, कोषाध्यक्ष संजय व्यास सहित बड़ी संख्या में यूनियन के साथी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की मूल भावना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया। संयुक्त श्रम संगठनों की हड़ताल पर हुआ विचार-विमर्श कार्यक्रम के दौरान आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित संयुक्त श्रम संगठनों की हड़ताल को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने हेतु रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह हड़ताल महत्वपूर्ण है और इसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। एकता और संगठन शक्ति का संदेश गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने यूनियन की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

रतलाम में भगवान देवनारायणजी जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, नौवें वर्ष उमड़ा आस्था का सैलाब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। भगवान देवनारायणजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को रतलाम नगर में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ हुई, जिसमें गुजर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान देवनारायणजी की आकर्षक सजीव झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। WATCH VIDEO शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट से निकलकर चांदनी चौक, चोमुखीपुल, धानमंडी, नाहरपुरा चौराहा, कॉलेज रोड, नगर निगम चौराहा, महलवाड़ा, धावरिया बाजार, चार चक्की चौराहा एवं रत्नेश्वर रोड होते हुए गुजर मोहल्ला स्थित श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दोपहर में श्री देवनारायण मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के स्वयंसेवक एवं पुलिस बल तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि भगवान देवनारायणजी जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन लगातार नौवें वर्ष किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन समस्त गुजर समाज, जिला रतलाम द्वारा किया गया, जिसमें समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

Ratlam News: 5 हजार का इनामी कंजर आरोपी गिरफ्तार, 5 मामलों में था फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में लम्बित स्थाई एवं फरारी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। WATCH VIDEO इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे कंजर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोदान पिता कालिया उर्फ कालुलाल कंजर (उम्र 40 वर्ष), निवासी कंजर डेरा अरनिया, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को अप.क्र. 607/2024 धारा 191(2,3), 190, 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से जारी अन्य चार प्रकरणों में स्थाई वारंट लंबित थे, जिनमें उसे फार्मल गिरफ्तार किया गया है। सभी प्रकरणों में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 490 दीपक पाटीदार एवं आरक्षक 89 अशोक गुर्जर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान को गति मिली है।

Ratlam News: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10.930 किलो एमडी जब्त, 16 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लग्जरी वाहन सीज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली है। जिले के जावरा अनुभाग अंतर्गत थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में पुलिस ने अवैध एमडी (मेथाड्रोन) ड्रग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो 930 ग्राम एमडी, भारी मात्रा में केमिकल, उपकरण, अवैध हथियार, दो लग्जरी चारपहिया वाहन और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। WATCH VIDEO विश्वसनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 16 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम का नेतृत्व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया ने किया। घर में चल रही थी एमडी बनाने की फैक्ट्री पुलिस टीम ने ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास पर दबिश दी, जहां घर के अंदर अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। मौके से 16 आरोपी रंगे हाथों एमडी का निर्माण करते हुए पकड़े गए। भारी मात्रा में मादक पदार्थ और वाहन जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने: अवैध हथियार भी बरामद घर की तलाशी में पुलिस को: राष्ट्रीय पक्षी मयूर का रेस्क्यू कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से दो मयूर का रेस्क्यू किया। इसके साथ ही कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है। NDPS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थाना कालूखेड़ा में सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 के तहतधारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी दिलावर खान, उसका दामाद याकूब खान सहित कुल 16 आरोपी शामिल हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। गिरफ्तार आरोपी (आरोपियों की सूची यथावत प्रकाशित) पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस बड़ी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, सत्येंद्र रघुवंशी, गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, राजेश मालवीय सहित समस्त पुलिस बल की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम के जावरा में एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 किलो नशीला पदार्थ व हथियार जब्त, 10 से अधिक आरोपी हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडी (मेथाड्रोन) ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह मकान दिलावर खां का है, जहां बीते लगभग एक वर्ष से अवैध रूप से एमडी ड्रग का निर्माण किया जा रहा था। WATCH VIDEO पुलिस छापे के दौरान मौके से करीब पांच किलो एमडी ड्रग, केमिकल से भरे कई ड्रम, नशीला पदार्थ बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां बड़े पैमाने पर एमडी तैयार कर उसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक लाल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान सहित जावरा और कालूखेड़ा थाना पुलिस तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। तीन दिन से एसपी कर रहे थे निगरानीपुलिस अधीक्षक अमित कुमार भोपाल से पूरी कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए थे। भोपाल में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाकर वे रातभर पल-पल की जानकारी लेते रहे और विशेष टीमों को निर्देश देते रहे। जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से इस अवैध फैक्ट्री की रेकी कर रही थीं। पूरी योजना के तहत यह छापा मारा गया। फिलहाल जब्त एमडी ड्रग, केमिकल और हथियारों की विधिवत गणना व परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Ratlam News: रतलाम में SI की कॉलर पकड़ने का VIDEO वायरल, नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मचाया हंगामा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत ट्रैक्टर चालक और उसके साथी ने जमकर हंगामा किया। पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, इसी दौरान बीच सड़क पर झूमाझटकी की नौबत आ गई। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें एक युवक सब इंस्पेक्टर की वर्दी की कॉलर पकड़ता नजर आ रहा है। हंगामे के दौरान युवकों को छुड़ाने आईं दो महिलाएं भी पुलिस से उलझती दिखाई दीं। WATCH VIDEO घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेमसिंह हठिला दो पुलिसकर्मियों के साथ थाने के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP 43 ZE 1628) को रोका गया। जांच में ट्रैक्टर चालक मुन्नालाल (26) और उसका साथी ईश्वर (19) शराब के नशे में पाए गए। पुलिस जब दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले जाने लगी तो वे जाने को तैयार नहीं हुए और विरोध करने लगे। इसी दौरान दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और पुलिस को रोकने लगीं। देखते ही देखते पुलिस और युवकों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश में सब इंस्पेक्टर की वर्दी की कॉलर पकड़ लेता है। हंगामे के बीच एक महिला युवक को चांटा मारते हुए उसे चुप रहने की समझाइश देती नजर आती है, लेकिन नशे की हालत में युवक विवाद करता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए। पुलिस का दावा: मारपीट नहीं हुई घटना के 3 से 4 वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि रावटी थाना प्रभारी सुरेश गडरिया ने पुलिस के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट या झूमाझटकी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वैसी कोई गंभीर घटना नहीं हुई। महिलाएं युवकों को समझाने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज किया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Ratlam News: रतलाम में हनुमान भक्ति के साथ मकर संक्रांति उत्सव, 228वां हनुमान चालीसा पाठ व संत समागम संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवावीर परिवार द्वारा प्रति मंगलवार आयोजित की जा रही हनुमान चालीसा पाठ श्रृंखला के अंतर्गत 228वां हनुमान चालीसा पाठ हाट की चौकी स्थित भाम्भी मोहल्ला के श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मकर संक्रांति पर्व को भी परंपरागत रूप से आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं आरती से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को तिल-गुड़ का वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में हनुमान भक्ति के साथ समाज में समरसता, सेवा और संस्कारों का संदेश भी दिया गया। मकर संक्रांति उत्सव को विशेष गरिमा संत महापुरुषों की उपस्थिति से प्राप्त हुई। कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज, अड़वानिया से स्वामी आनंदगिरि जी महाराज, नरसिंहगढ़ से स्वामी नरेंद्रगिरि जी महाराज, उज्जैन से स्वामी सेवानंद जी महाराज एवं महर्षि संजय दवे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों के आशीर्वचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर संत आनंदगिरि जी महाराज के सानिध्य में आगामी 19 जनवरी से रतलाम नगर में प्रारंभ होने वाले 51 कुंडीय शिवशक्ति यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान समाजजनों से किया गया। कार्यक्रम में सेवावीर परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के भाव को और अधिक मजबूत किया, साथ ही युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।

Ratlam News: पुलिस पर पथराव में आरक्षक घायल, थांदला का भाजपा पार्षद गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। मामले में झाबुआ जिले के थांदला नगर के भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। WATCH VIDEO घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्राली अवैध माल लेकर धामनोद से झाबुआ की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर रानीसिंग थाना पुलिस की टीम दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर भागा सैलोद गांव के पास पहुंची और संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। जांच के दौरान कार सवारों ने किया हमला ट्रॉली में मक्के का भूसा (कड़वी) भरा था। संदेह के चलते पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेहतर रोशनी के लिए रेस्ट एरिया में ले जा रही थी। इसी दौरान झाबुआ की ओर से आई एक काली कार में सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और दावा किया कि मुखबिरी उन्होंने की है तथा ट्रैक्टर वे अपने साथ ले जाएंगे। पुलिस टीम होने की जानकारी देने पर आरोपितों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। कुछ देर बाद एक अन्य चार पहिया वाहन भी मौके पर पहुंचा और बदमाशों ने पीछा करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरक्षक बहादुर डांगी गंभीर घायल पथराव के दौरान ट्रैक्टर चला रहे आरक्षक बहादुर डांगी के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। पत्थर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आरक्षक का पैर पिछले पहिये के नीचे दब गया। घटना के बाद आरोपित वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके से थांदला वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत (40) को पकड़ लिया। भाजपा पार्षद गिरफ्तार, दो फरार पुलिस ने बताया कि जगदीश प्रजापत के साथ उसके साथी तथाकथित पत्रकार राजेश डामोर और शाहिद पठान मौके से फरार हो गए। जगदीश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। घायल आरक्षक बहादुर डांगी को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। क्रेन की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। ट्रॉली में नहीं मिला अवैध माल, फिर क्यों हुआ हमला? थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी में कोई अवैध मादक पदार्थ नहीं मिला। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पुलिस ने भाजपा पार्षद जगदीश प्रजापत और उसके फरार साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौच, पत्थरबाजी और पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में कोई अवैध माल नहीं मिला, तो आरोपितों ने पथराव क्यों किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कुछ देर के लिए पुलिस टीम मौके पर नहीं थी और आरोपितों द्वारा ट्रॉली से कुछ सामग्री निकालकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।