Ratlam news: रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर पत्थरबाजी, कांच टूटा; कार्यकर्ता घायल, बाल-बाल बचे नेता

रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। हमले में कार का कांच टूट गया और एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में कार का शीशा टूट गया और एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। हालांकि कार में सवार भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। रावटी जाते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन और कार्यकर्ता चिराग नाहर सोमवार रात रावटी में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों उपाध्यक्ष जुबिन जैन की कार में सवार थे। रात करीब 8 बजे जब उनकी कार मोरवानी क्षेत्र के पास आमलीपाड़ा गांव के आसपास पहुंची, तभी अचानक एक बड़ा पत्थर कार पर आकर लगा। पत्थर ड्राइवर के पीछे वाली खिड़की पर लगा, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। कार्यकर्ता चिराग नाहर के सिर में लगी चोट हमले के दौरान पीछे की सीट पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता चिराग नाहर को पत्थर सिर पर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। कार में आगे की सीट पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बैठे थे, जबकि पीछे जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन मौजूद थे। दोनों नेता इस हमले में सुरक्षित रहे। घटना के बाद कार सवारों ने कुछ दूरी पर जाकर वाहन रोका और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोफन से हमला करने का आरोप भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन ने दावा किया कि कार पर गोफन (गुलेल) के माध्यम से पत्थर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पत्थर काफी तेज गति से कार पर आकर लगा, जिससे कांच टूट गया और कार्यकर्ता घायल हो गया। घायल चिराग नाहर को रात में ही रतलाम लाकर उपचार कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पत्थर फेंकने वाले बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Ratlam News: पवन चक्कियों में 30 लाख की चोरी का पर्दाफाश: गार्ड को बंधक बनाकर लूटी थी कॉपर केबल, 16 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र में सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों से कॉपर केबल चोरी और गार्ड से लूट के मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपये का माल बरामद किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में पवन चक्कियों पर हुई बड़ी लूट और कॉपर केबल चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये की कॉपर वायर और नकदी लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कॉपर केबल, एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन सहित करीब 30 लाख रुपये का माल बरामद किया है। वीडियो देखे कैसे हुई वारदात? पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 की रात करीब 12:15 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम रोला मगरा स्थित सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों पर 15 से 20 बदमाश हथियारों और पत्थरों के साथ पहुंचे हैं। बदमाशों का उद्देश्य लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देना था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी और फरियादी घायल हो गए। बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर उसके पास रखे 11 हजार रुपये लूट लिए और पवन चक्की क्रमांक CKS-01 एवं CKS-08 से करीब 10 लाख रुपये कीमत की कॉपर केबल काटकर फरार हो गए। पुलिस और साइबर सेल ने ऐसे पकड़े आरोपी घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। थाना रिंगनोद और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीष, कालूराम, गजेंद्र उर्फ गजानन, सागर, दिनेश, मांगीलाल, मुकेश, देवचंद्र, राकेश, बंशीलाल, नानूराम, सुनील, देवीलाल, बंटी, संजय और पुनमचंद्र को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और लूट की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई कॉपर केबल, बोलेरो वाहन MP-13-TA-2920 और पिकअप वाहन MP-43-ZM-9504 जब्त किए हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, आरएस मेहड़ा, संजय बोराना, मनोज पांडे, कमलसिंह बघेल, ओमप्रकाश सहित साइबर सेल और थाना डीडी नगर रतलाम की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में हाल के समय की बड़ी कार्रवाई बताया है।

Ratlam News: रतलाम में पुलिस का जनसंवाद अभियान: एसपी अमित कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायत पर तत्काल FIR के निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा “जनसंवाद अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो देखे क्षेत्रवासियों ने उठाए सुरक्षा और यातायात से जुड़े मुद्दे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं। एसपी अमित कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धमकी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, FIR दर्ज करने के निर्देश कार्यक्रम के दौरान एक आवेदक ने खुद को धमकाए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भेजकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अन्य शिकायतों के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलोनी का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येंद्र रघुवंशी सहित थाना स्टाफ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्षद श्रीमती पुरोहित, मयूर पुरोहित और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आमजन से पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के पुलिस के सामने रखें, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

Ratlam News: रतलाम बैल चोरी: गांव की आखिरी बैलों की जोड़ी चोरी, इंसाफ के लिए पूरा गांव पहुंचा एसपी ऑफिस

रतलाम के काल्मोड़ा गांव में इकलौती बैलों की जोड़ी चोरी, नाराज़ ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक अनोखी लेकिन चिंताजनक चोरी का मामला सामने आया है, जहां गांव की इकलौती बैलों की जोड़ी ही चोर ले उड़े। इस घटना से नाराज़ ग्रामीण अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गए हैं। वीडियो देखे क्या है पूरा मामला? मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के काल्मोड़ा गांव में 6 अप्रैल की रात अज्ञात बदमाशों ने किसान प्रदीप जाट के दो बैल चोरी कर लिए। खास बात यह है कि पूरे गांव में यही एकमात्र बैलों की जोड़ी बची थी, जो अब चोरी हो चुकी है। पीड़ित किसान ने तुरंत मुंदड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की मांग की। खेती का आधार थे ये बैल प्रदीप जाट ने बताया कि उनके बैल ही उनकी आय का एकमात्र साधन थे। आधुनिक मशीनों के दौर में भले ही ट्रैक्टर का उपयोग बढ़ गया हो, लेकिन सोयाबीन की फसल में ‘डोरे’ (करपे) चलाने के लिए आज भी बैलों की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि इन बैलों की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये थी और गांव में अब किसी के पास बैलों की जोड़ी नहीं बची है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों और किसान नेता का आरोप किसान नेता डीपी धाकड़ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,“पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि किसान की आजीविका पर सीधा हमला है। आज के समय में बैलों की जोड़ी मिलना भी आसान नहीं है।” ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद बैलों को ढूंढा जा सकता था। पुलिस का क्या कहना है? मामले में एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पुलिस बैलों की तलाश में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

Ratlam News: रतलाम में IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ratlam News: रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोबाइल और सट्टा आईडी के स्क्रीनशॉट जब्त। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला माणकचौक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वीडियो देखे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अप.क्र. 175/26 में सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:25 बजे चौमुखी पुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसेरा बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए IPL मैच Chennai Super Kings vs Delhi Capitals पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पंचों के साथ मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पिता सुनील सुराना (उम्र 31 वर्ष), निवासी तेलियों की सड़क, रतलाम बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का काले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें जियो सिम लगी हुई थी। मोबाइल की जांच करने पर गूगल क्रोम ब्राउजर में “ZEE EXCH” नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी के माध्यम से IPL मैच पर दांव लगाना पाया गया। पुलिस ने सट्टा आईडी से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर आरोपी को नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में आरक्षक अविनाश मिश्रा, विशाल सेन, गोविंद गेहलोत और चंदन सिंह मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में फिल्मी स्टाइल चोरी, 4 मिनट में 4 बाइक गायब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कनेरी रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोडाउन का है, जहां शुक्रवार तड़के महज 4 मिनट के भीतर तीन चोरों ने चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना का वीडियो देखे जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे नकाबपोश तीन चोर गोडाउन परिसर में दाखिल हुए और 3:51 बजे तक (सिर्फ 4 मिनट में) अलग-अलग खड़ी चार बाइकों के लॉक मास्टर चाबी से खोलकर उन्हें स्टार्ट कर ले गए। चोरी की बाइक से आए, दूसरी लेकर फरारचौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी जिस बाइक से मौके पर पहुंचे थे, उसे वहीं छोड़ गए और तीन अन्य बाइकें लेकर फरार हो गए। चौथी बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण वे उसे गोडाउन से करीब 300 मीटर दूर छोड़कर भाग निकले। CCTV फुटेज में कैद पूरी वारदातगोडाउन में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों चोर मास्क पहने हुए हैं और बेहद शातिर तरीके से कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। चौकीदार और कर्मचारी सोते रहेगोडाउन में चौकीदार और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वे रात 3 बजे तक काम करने के बाद सो गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालघटना के बाद पीड़ित निखिल पालीवाल जब शिकायत लेकर माणकचौक थाने पहुंचे, तो पुलिस ने इसे डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला बताकर टाल दिया। वहीं डीडी नगर थाने में भी सीमा विवाद को लेकर घंटों असमंजस की स्थिति बनी रही। काफी देर बाद स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र में आता है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई

रतलाम के सरवन थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 8 गुम एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। जानें पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच सरवन थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया है। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपयेबताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आमजन को मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की तलाश की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलियाऔर उनकी टीम ने साइबर सेल रतलाम के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर रतलाम जिले के साथ-साथ बांसवाड़ा (राजस्थान) क्षेत्र से भी मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सभी मोबाइल संबंधित धारकों को विधिवत लौटा दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया के साथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार, 500 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रतलाम जिले में रिंगनोद थाना पुलिस ने 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी माननखेड़ा, थाना रिंगनोद की टीम ने 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी दिनांक 29 मार्च 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप वाहन में तीन व्यक्ति मंदसौर की ओर से MD ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी पुलिस ने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन से 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है— 55 लाख का माल जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) और एक बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) जब्त किया। कुल जब्त माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे की जांच जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

MP News: बिजली पर महंगाई का झटका: MP में 4.8% टैरिफ बढ़ा, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से बिजली दरों में 4.8% बढ़ोतरी लागू होगी। MPERC के नए टैरिफ का असर घरेलू, औद्योगिक और कृषि  भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। राज्य विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने बिजली दरों में औसतन 4.80% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। सभी श्रेणियों पर असर, LT उपभोक्ताओं को राहत नई टैरिफ व्यवस्था के तहत घरेलू, गैर-घरेलू, औद्योगिक और कृषि—सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। हालांकि, लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि न्यूनतम शुल्क (Minimum Charge) पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल कुछ कम आ सकता है। कंपनियों ने मांगी थी 10% बढ़ोतरी बिजली वितरण कंपनियों ने करीब 6,043 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए 10.19% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन आयोग ने इस मांग को कम करते हुए 4.80% बढ़ोतरी ही मंजूर की।इस फैसले का असर प्रदेश के करीब 1.29 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बढ़ती लागत और घाटा बना कारण ऊर्जा विभाग के अनुसार, वर्ष 2026-27 में बिजली कंपनियों को करीब 65,374 करोड़ रुपये की जरूरत होगी, जबकि मौजूदा दरों से केवल 59,330 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है। इस घाटे को पूरा करने के लिए दरों में बढ़ोतरी जरूरी बताई गई है। स्मार्ट मीटर और बिजली खरीद का खर्च सरकार का कहना है कि हालांकि, इस पर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि पहले दावा किया गया था कि इन योजनाओं का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। सौर ऊर्जा सस्ती, फिर भी बढ़े दाम प्रदेश में गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता 5,781 मेगावाट तक पहुंच चुकी है और सौर ऊर्जा 3 रुपये प्रति यूनिट से भी कम दर पर उपलब्ध है। इसके बावजूद बिजली दरों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं और ऊर्जा विशेषज्ञों को चौंका दिया है।

JSG संगिनी उमंग परिवार को MP रीजन में दूसरा स्थान, सेवा गतिविधियों में बनाई पहचान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। JSG (Jain Social Group) के अंतर्गत कार्यरत JSG संगिनी उमंग परिवार ने एक बार फिर मध्य प्रदेश रीजन में अपनी शानदार उपलब्धि दर्ज कराई है। फरवरी माह में आयोजित सेवा गतिविधियों, विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समूह को पूरे एमपी रीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल समूह के लिए बल्कि पूरे रतलाम शहर के लिए गर्व का विषय है। ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने इस सफलता का श्रेय सभी पदाधिकारियों, बोर्ड मेंबर्स और सक्रिय सदस्यों को देते हुए उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों और मार्गदर्शन से ही समूह निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर एमपी रीजन के अध्यक्ष राहुल चपलोद की टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही JSG रतलाम सेंट्रल की पूरी टीम एवं निर्णायक मंडल के दीपक दोषी, प्रफुल्ल लोढ़ा और मनोज कटारिया को भी धन्यवाद और बधाई दी गई। ग्रुप सचिव निर्मला पटवा और अनीता कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी समूह सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। यह उपलब्धि JSG संगिनी उमंग परिवार की टीम वर्क, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

↑
0%