Ratlam News: 10 वर्षों बाद मध्यप्रदेश में महासती दक्षिण चंद्रिका डॉ. संयमलता म.सा. का मंगल प्रवेशरतलाम संघ ने नयागांव पहुंचकर की अगवानी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रतलाम के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब महासती दक्षिण चंद्रिका डॉ. संयमलता म.सा. का 10 वर्षों के पश्चात मध्यप्रदेश में मंगल आगमन हुआ। आगामी वर्षावास 2025 हेतु उनका रतलाम आगमन प्रस्तावित है। डॉ. संयमलता म.सा. ने राजस्थान के उदयपुर में सम्पन्न चातुर्मास के पश्चात साध्वी अमितप्रज्ञा म.सा., साध्वी कमलप्रज्ञा म.सा., साध्वी सौरभप्रज्ञा म.सा. सहित ठाना 4 के साथ निम्बाहेड़ा होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा स्थित नयागांव में प्रवेश किया। इस अवसर पर रतलाम से संघ नीमचौक अध्यक्ष अजय खमेसरा के नेतृत्व में महेन्द्र बोथरा, सुरेश कटारिया, अमृत कटारिया, प्रदीप पोखरना, निलेश बाफना, संजय खमेसरा, अनिल गांधी, प्रकाश मेहता, आशीष कटारिया, रीतेश मूणत सहित अनेक श्रद्धालुजनों ने महासती मंडल की भव्य अगवानी की। डॉ. संयमलता म.सा. ने कहा, “10 वर्षों बाद आज मध्यप्रदेश की पुण्य भूमि पर पदार्पण का सौभाग्य मिला है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जन्मस्थली रतलाम में वर्षावास करने का अवसर मिला है। इस वर्षावास को जप, तप और साधना से सार्थक बनाना हम सभी का कर्तव्य है।” इस दौरान साध्वी मंडल द्वारा मंगल प्रार्थना की गई और श्रद्धालुजनों ने धर्मसभा में महासती म.सा. के विहार की कुशलता पूछी। संघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, सुरेश कटारिया, आशीष कटारिया, आनंद सालेचा, आस्था बोथरा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। महासती म.सा. वर्तमान में नयागांव (जिला नीमच) में विराजमान हैं और 2 व 3 जून को नीमच शहर में पधारने की संभावना है। रतलाम आगमन आगामी 25 जून तक संभावित है।इसकी जानकारी संघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

Ratlam News: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, उत्साह और देशभक्ति से गूंजा शहर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरुवार को महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूत संगठनों द्वारा भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शाम 5 बजे महलवाड़ा परिसर से जय महाराणा, जय भवानी, जय शिवाजी के गगनभेदी नारों के साथ आरंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा व पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा से पूर्व राजमहल परिसर में धार्मिक पूजा-अर्चना कर माता नागणेचा व माता पद्मावती को चुनरी अर्पित की गई। साथ ही हाथी खाना स्थित नाथ-जागनाथ महादेव मंदिर एवं अमृत सागर स्थित चारभुजानाथ मंदिर में पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। इसके उपरांत रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौर व महाराजा सज्जन सिंह राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी का मंदिर, शहीद चौक और गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत द्वारों के माध्यम से नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महाराणा प्रताप चौक पर समाजसेवी विजय सिंह चौहान द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर भव्य आतिशबाजी कर उत्सव को ऐतिहासिक रूप दिया गया। यह शौर्य यात्रा वीरता, स्वाभिमान एवं ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक बनकर समूचे नगर में देशभक्ति की अलख जगा गई।

Ratlam News: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रतलाम में छबील का आयोजन, राहगीरों को बांटा गया ठंडा शरबत और चना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा बड़बड़ रोड पर छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को ठंडा शरबत और चना वितरित किया गया। गुरु अर्जन देव का जन्म वर्ष 1563 में पंजाब के गोइंदवाल में हुआ था। वे सिख धर्म के पांचवें गुरु थे और वर्ष 1581 से 1606 तक उन्होंने सिख समुदाय का नेतृत्व किया। उन्हें सिख धर्म का प्रथम शहीद माना जाता है। उनका बलिदान 30 मई 1606 को लाहौर में हुआ था। छबील कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानी मानसिंह द्वारा अरदास के साथ की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा सहित सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह, बंटी खालसा और बस स्टाफ उपस्थित रहा। सेवा कार्य के माध्यम से गुरु अर्जन देव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके दिखाए सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

Ratlam News: रतलाम में महाराणा प्रताप जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रतिमा का वैदिक अनुष्ठान, आज निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सैलाना बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। पंडित गोपाल सावरा द्वारा दुग्ध और पंचामृत से प्रतिमा का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। आज निकलेगी शौर्य यात्रा, ऐतिहासिक स्थलों पर होगा पूजनआज दिनांक 29 मई, गुरुवार को शाम 4:00 बजे महलवाड़ा परिसर से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसका आयोजन श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति व समस्त राजपूत संगठनों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा से पूर्व राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ जागनाथ महादेव (हाथी खाना) और श्री चारभुजा नाथ मंदिर (अमृत सागर) में विशेष पूजा कर चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके पश्चात रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौर और महाराजा सज्जन सिंह राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। यात्रा मार्ग और विशेष आकर्षणशौर्य यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज मार्ग होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। वहाँ महाराणा प्रताप प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा तथा भव्य आतिशबाजी की जाएगी। यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे: इनकी रहेगी विशेष भूमिकाआयोजन में राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान, दिलीप सिंह सोनगरा, नरेंद्र सिंह सोलंकी, किशोर सिंह चौहान, देवी सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, निखिलेश सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह खंगारोत सहित कई वरिष्ठजनों की उपस्थिति रहेगी। महिलाओं में जया गोयल, किरण तंवर, पूर्णिमा चौहान, अनीता सोलंकी, रेखा सिसोदिया, टीना चंद्रावत सहित अनेक महिलाएं आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सम्पर्क:निवेदक: श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति, रतलाममो.: 9691644666

Ratlam News: जीएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जन्मदिन मनाया गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जीएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा एक और सराहनीय सेवा प्रोजेक्ट के तहत बोर्ड मेंबर सरोज चत्तर ने अपने जीवनसाथी श्री उमेश चत्तर का जन्मदिन विशेष रूप से अन्न क्षेत्र वृद्धाश्रम, लक्कड़पीठा में बुजुर्गों के साथ मनाया। इस अवसर पर बुजुर्गों को आमरस, कचोरी एवं विशेष भोज्य सामग्री वितरित की गई। सेवा, स्नेह और सम्मान के इस आयोजन में बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष देखने को मिला। चत्तर दंपति का संस्था की अध्यक्ष रेनू लूनिया, रमिला सकलेचा, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया और निर्मला पटवा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगिनी उमंग की सक्रिय सदस्यों ऊषा भंडारी, उषा कटारिया, सुनीता कटारिया, पदमा मुरार, ज्योति मांडोत, अरुणा नाहर, संगीता पगारिया, किरण मेहता, विजया लुनिया, स्नेह लता धाकड़, सुनीता डांगी, उषा लूणावत, प्रतिभा पाटनी, कल्पना जैन, किरण जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। जीएसजी संगिनी उमंग का यह सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक संदेश देता है और युवाओं को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनाने की प्रेरणा देता है।

Ratlam News: रतलाम की हरियाली बचाने फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन, शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण की रखी मांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने रतलाम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में शहर की घटती हरियाली को लेकर चिंता जताई गई और हरियाली बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि रतलाम, जिसे कभी “पर्यावरण प्रेमियों की नगरी” कहा जाता था, आज अंधाधुंध शहरीकरण और विकास के कारण अपने हरे-भरे स्वरूप को खोता जा रहा है। बीते वर्षों में वृक्षों की अनियंत्रित कटाई के चलते न केवल पर्यावरण संतुलन प्रभावित हुआ है, बल्कि आमजन को शुद्ध वायु भी मुश्किल से मिल रही है। फाउंडेशन ने मांग की है कि नगर निगम 7 से 8 किलोमीटर के दायरे में स्थित लगभग 400 से 500 बीघा शासकीय खाली भूमि को चिन्हित कर वहां वृक्षारोपण कराए। इसके लिए नगर निगम सहित शहर की अन्य शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं को भी शामिल कर एक सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाने का आग्रह किया गया है। साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने की बात कही गई है। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन का मानना है कि यदि वर्तमान में ठोस और सुनियोजित प्रयास किए जाएं, तो आने वाले वर्षों में रतलाम फिर से हरियाली की ओर लौट सकेगा और नागरिकों को प्राकृतिक ऑक्सीजन की सुविधा प्राप्त होगी। संस्था का संपर्क:श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन14, रामबाग, कालिकामाता मंदिर के पास, रतलाम (म.प्र.) – 457001मो.: 7000833862 | ईमेल: snnf.ngo@gmail.com

Ratlam News: शौर्य, संस्कृति और समर्पण का संगम बनेगा महाराणा प्रताप जयंती समारोह, 29 मई को निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार से होगा दुग्धाभिषेक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वीरता, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक महाराणा प्रताप जी के 485वें जन्मोत्सव पर रतलाम में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 29 मई गुरुवार को सायंकाल 4 बजे महलवाड़ा परिसर से विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राजसी वैभव और गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। वैदिक विधि से होगा दुग्धाभिषेकइससे एक दिन पूर्व, 28 मई बुधवार को प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा का पं. आचार्य गोपाल जी सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान और पूजन29 मई को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ जागनाथ महादेव मंदिर एवं श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर विधिवत पूजन और माता को चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके उपरांत महाराजा रतन सिंह जी राठौर एवं महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। ऐसा रहेगा शौर्य यात्रा का मार्गयात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह चौराहा, नगर निगम, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां समाज के वरिष्ठ अतिथि प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा में दिखेगा शौर्य और परंपरा का अद्भुत संगमशौर्य यात्रा में सबसे आगे प्रचार रथ चलेगा, उसके पीछे बुलेट सवार युवा तिरंगा और भगवा ध्वज लिए चलेंगे। घुड़सवार दल, बैंड, क्षत्रिय सरदार, दुर्गा वाहिनी, सतरानिया और चार विशेष रथ यात्रा का हिस्सा होंगे। इनमें महाराणा प्रताप, महाराज रतन सिंह, छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा छत्रसाल बुंदेला के चित्र रहेंगे। 300 से अधिक बालिकाएं केसरिया साफा धारण कर परंपरा का गौरव बढ़ाएंगी। समिति की 250 से अधिक सदस्यों की टीम यात्रा की व्यवस्था संभालेगी, जिसमें यातायात, सुरक्षा और पार्किंग की जिम्मेदारी भी शामिल है। समिति ने संभाली कमानआयोजन को सफल बनाने हेतु श्री चारभुजा नाथ राजपूत समाज धर्मशाला में श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं समस्त राजपूत संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान नरेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह हारोड़, दिलीप सिंह सोनगरा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, निखिलेश सिंह पवार, आशीष सिंह चौहान, युवराज सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, करण सिंह सिसोदिया, जया गोयल, श्वेता चौहान, पूर्णिमा चौहान, रेखा सिसोदिया, स्नेहलता हारोड़, वैशाली सोनगरा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जय महाराणा के जयघोष से गूंजेगा शहरयुवाओं के उत्साह, मातृशक्ति की भागीदारी और परंपरागत वेशभूषा में शामिल क्षत्रिय सतरानिया की मौजूदगी से शौर्य यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर बनेगी। जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा के उद्घोषों से रतलाम की गलियां गूंज उठेंगी।

Ratlam News: सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: संगिनी उमंग रतलाम द्वारा वृद्धाश्रम में मनाया गया जन्मदिन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा का संकल्प अभियान के तहत जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार ने एक सराहनीय पहल करते हुए वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ग्रुप की सदस्य उषा लुणावत ने अपनी बहू निकिता लुणावत का जन्मदिन निर्मला सदन वृद्धाश्रम, कारजु नगर में निराश्रित वृद्धजनों के साथ सेवा भाव से मनाया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निवासियों को स्वल्पाहार (नाश्ता) कराया गया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि समाजसेवा की भावना को भी सशक्त किया। इस सेवा कार्य में संगिनी उमंग ग्रुप की अध्यक्ष रेनू लूनिया सहित अनेक सदस्य—रमिला सकलेचा, बिंदु कटारिया, अनिता कोठारी, आभा नागोरी, चंदा बामनिया, अनीता हरकावत, नीता बाफना, संगीता पगारिया, सरोज चत्तर, स्नेहलता धाकड़, साधना पोरवाल, सुनीता सियाल और चंद्रमुखी बोहरा—की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगिनी उमंग द्वारा की गई यह पहल समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना की भावना को बढ़ावा देती है। ऐसे प्रयासों से न केवल वृद्धजनों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।

Ratlam News: राजेंद्र नगर सेवा भारती में बुज़ुर्गों के लिए बुक शेल्फ का लोकार्पण, मनोरंजक पुस्तकों का वितरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राजेंद्र नगर स्थित सेवा भारती द्वारा संचालित मातृ छाया एवं वृद्ध जन आश्रय में आज एक नई पहल की गई, जिससे वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिक अपने खाली समय को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक तरीके से व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर लायंस क्लब समर्पणद्वारा एक सुंदर बुक शेल्फ भेंट की गई। बुक शेल्फ का लोकार्पण लायन अनीता झालीवाल (अध्यक्ष, लायंस क्लब समर्पण) के सौजन्य से किया गया। इस शेल्फ में धार्मिक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक पुस्तकें रखी गईं, जिनका वितरण लायन डॉ. सुलोचना शर्मा और लायन अनीता झालीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एमजेएफ लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, एमजेएफ लायन वीणा छाजेड, एमजेएफ लायन यास्मीन शैरानी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल, सेवा भारती संचालक अनुज छाजेड, लायन गोपाल जोशी, लायन रचना शर्मा सहित सेवा भारती का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल बुज़ुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मिक शांति और सतत मनोरंजन के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों को प्रेरित किया और समाज में सेवा भावना को और अधिक सशक्त किया।

Ratlam News: भारतीय स्त्री शक्ति संगठन रतलाम ने मनाया 38वां स्थापना दिवस और परिवार दिवस, आदर्श दंपति साक्षात्कार कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय स्त्री शक्ति संगठन, जिला रतलाम इकाई द्वारा संस्था का 38वां स्थापना दिवस एवं परिवार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन न्यू रोड स्थित संगीता जैन के निवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश सी हुंडकारी, डॉ. वृषाली हुंडकारी, प्रोफेसर रूपेश राठौड़, विभा राठौड़, नरेंद्र पांढारकर और सविता पांढारकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप मंत्र और सामूहिक संगठन गीत के बाद संरक्षक गीता दुबे ने संस्था की भूमिका और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की दशा और दिशा पर केंद्रित एक मार्मिक कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में ‘आदर्श दंपति साक्षात्कार’ आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री ने कामकाजी दंपतियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। अतिथियों ने पारिवारिक सामंजस्य, संयुक्त परिवार की अहमियत और अपने निजी अनुभव साझा किए। इस अवसर पर राष्ट्रहित में सेवा दे रहे कश्मीर में पदस्थ पैरा कमांडो निलय शर्मा की माता जया शर्मा और भूतपूर्व कर्नल रेवा शर्मा को सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष वैशाली व्याघ्राम्बरे ने आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रश्मि व्यास ने किया। संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक निर्मला उपाध्याय, प्रतिभा चांदनीवाला, प्रतिमा सोनटक्के, सुनीता साखी और आशा पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संगीता जैन, चंद्रकला शर्मा, रेखा त्रिवेदी, श्वेता पंड्या, प्रीति शर्मा और हेमलता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। तेज बारिश और आंधी के बावजूद सरोज परमार, जयश्री व्यास, निशा पौराणिक और गीता शिवानी सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और उत्साह और भी बढ़ गया।