Ratlam News: ट्रेन में गूंजी किलकारी: रतलाम स्टेशन पर 20941 एक्सप्रेस में महिला यात्री की सुरक्षित डिलीवरी, मिशन ‘मातृशक्ति’ के तहत रेलवे पुलिस की सराहनीय भूमिका

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मिशन “मातृशक्ति” के अंतर्गत शुक्रवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर मानवता और यात्री सेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। गाड़ी संख्या 20941 के रतलाम स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने शोर मचाया कि एक महिला यात्री को तेज लेबर पेन हो रहा है। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल शिवानी तत्काल इंजन के पास स्थित जनरल कोच में पहुंचीं, जहां अन्य महिला यात्रियों की सहायता से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद HC हरिनारायण मीणा ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक श्रद्धा ठाकुर एवं LCT गीता मौके पर पहुंचीं और ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को भी अवगत कराया गया। कोच में जांच के दौरान महिला यात्री की पहचान किरण (19 वर्ष), पति दीपुराम, निवासी ताड़ीघाट, गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई। महिला वापी से गाजीपुर की यात्रा कर रही थी। डिलीवरी के बाद महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। परिवार की सहमति से जच्चा-बच्चा और महिला के पति को आगे के इलाज के लिए रतलाम स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। महिला की स्थिति को देखते हुए रेलवे एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां LHC शिवानी को प्राथमिक उपचार हेतु उनके साथ तैनात किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान उपनिरीक्षक श्रद्धा ठाकुर ने स्टाफ के साथ स्टेशन पर उचित सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखी। इस कारण ट्रेन 08:29 से 09:02 बजे तक कुल 31 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही और बाद में सुरक्षित रूप से गंतव्य के लिए रवाना हुई। यात्रियों द्वारा एसीपी भी की गई, हालांकि गार्ड आर.के. मीणा द्वारा कोई मेमो नहीं दिया गया। रेलवे पुलिस एवं महिला स्टाफ की तत्परता और संवेदनशीलता से एक महिला और नवजात की जान सुरक्षित रह सकी, जो मिशन मातृशक्ति की भावना को साकार करता है।

Ratlam News: जैन मंदिर में चोरी: दान पात्र तोड़कर नकदी ले उड़े अज्ञात चोर, CCTV के आधार पर जांच जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर के जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नगद राशि और कुछ बर्तन चुरा लिए। घटना रात्रि के समय की बताई जा रही है। WATCH VIDEO मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र शर्मा जब सुबह करीब 4:50 बजे पूजन के लिए मंदिर पहुंचे, तब चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी श्री संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा को दी। सूचना मिलते ही समाजजन मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसडीओपी संदीप मालवीय और चौकी प्रभारी कुलदीप डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अतुल मित्तल और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, दान पात्र में करीब 10 से 12 हजार रुपये की नगद राशि रखी थी, जिसे चोर ले गए। समाज के सदस्य प्रदीप बाफना ने बताया कि मंदिर में धातु की मूर्तियां और भगवान के गले में चांदी की चेन भी मौजूद थीं, लेकिन चोरों ने केवल नकदी और कुछ छोटे-मोटे बर्तन ही चुराए। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ratlam News: रॉयल कॉलेज रतलाम में विश्व ध्यान दिवस पर सहज योग शिविर, विद्यार्थियों ने सीखी मानसिक शांति और एकाग्रता की तकनीक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर) के अवसर पर रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम में सहज योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करना, एकाग्रता बढ़ाना और भावनात्मक संतुलन विकसित करना रहा। सहज योग केंद्र के सहयोग से आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री महेंद्र जी व्यास ने सहज योग के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक सरल और प्रभावी ध्यान पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मसाक्षात्कार और आंतरिक शांति की ओर ले जाती है। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक और तनावपूर्ण माहौल में नियमित ध्यान ही युवाओं को नकारात्मक विचारों और मानसिक दबाव से मुक्त करने का सशक्त माध्यम है। इसके पश्चात श्री चंद्रकांत विभूते ने व्यावहारिक सत्र का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को ध्यान की विभिन्न मुद्राओं एवं श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में एकाग्रता बनाए रखने और मानसिक संतुलन के लिए ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान श्री राजेंद्र जी पंवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सहज योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है, जिससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सर्वांगीण विकास संभव होता है। सत्र के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान किया, जिससे पूरे परिसर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण बना। इस अवसर पर श्री विपुल तिवारी, श्रीमती कुसुम त्रिवेदी एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता ने भी अपने विचार साझा करते हुए इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. कृष्णाकांत प्रजापत, प्रो. आंचल नागल, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. प्रांजल गौतमी, प्रो. शैलेंद्र सिंह पंवार, प्रो. आरती वर्मा, प्रो. दीपशिखा राठौर, प्रो. शाहिस्ता शेख एवं प्रो. बनकट अकोदिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Ratlam News: श्री श्रृंगी ऋषि मंदिर आयोजन समिति के अध्यक्ष बने महेश बोहरा, जनवरी में होगा पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा महोत्सव

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के सुमंगल गार्डन के सामने स्थित श्री श्रृंगी ऋषि मंदिर में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से महेश बोहरा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनकी सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए सदस्यों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में आगामी वार्षिक उत्सव को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि मंदिर में जनवरी माह में भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 8 जनवरी से 12 जनवरी तक पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन मंदिर परिसर में होगा। कथा वाचन राजस्थान के भीलवाड़ा से पधार रहे प्रसिद्ध संत सूर्यप्रकाश जी पांड्या द्वारा किया जाएगा। आयोजन के तहत प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संगीतमय एवं नाट्यात्मक कथा प्रस्तुत की जाएगी, वहीं प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन भी होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में आयोजन समिति की नई 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष महेश बोहरा, सचिव सुखदेव पुरोहित, कोषाध्यक्ष रमेश पांड्या, उपाध्यक्ष जगदीश पांड्या, सह-सचिव शिव बोहरा डोटावाले, सह-कोषाध्यक्ष ब्रह्मानंद बोहरा, मंत्री गोपाल त्रिपाठी, संरक्षक सत्यनारायण जोशी व शिवनारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी कैलाश तिवारी तथा प्रचार मंत्री संपत पांड्या को दायित्व सौंपा गया। समिति सदस्यों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से सहयोग की अपील की है।

Ratlam News: रतलाम में महिला पर कुरान शरीफ जलाने का आरोप, जावरा में धार्मिक भावनाएं आहत; FIR दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। हुसैन टेकरी इलाके में मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ जलाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैन टेकरी निवासी महिला अतिया पर पवित्र कुरान शरीफ जलाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जावरा के जेल रोड निवासी साहिल पुत्र शकील हुसैन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले करीब छह माह से हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेल्फेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 2:15 बजे समिति के अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ ने फोन कर सूचना दी कि हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजा खाना जेहरा के पीछे एक महिला द्वारा कुरान शरीफ जलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर साहिल मौके पर पहुंचे। वहां अजा खाना जेहरा के खादीम अनवर अली ने बताया कि वह दोपहर करीब 11:30 बजे खिदमत कर रहे थे, तभी पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर जाकर देखा तो महिला अतिया कुरान शरीफ को आग लगा रही थी। अनवर अली ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन महिला जला हुआ कुरान शरीफ लेकर वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजजनों को सूचना दी गई। इसके पश्चात सीरत कमेटी जावरा के सदर मोहम्मद साबिर, युसुफ पुत्र मोहम्मद उमर अंसारी सहित अन्य लोग रात करीब 10 बजे जावरा औद्योगिक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपिता की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

Ratlam News: सीमांकन विवाद में किसान ने पीया कीटनाशक, बेटे की हालत भी बिगड़ी, राजस्व टीम पर गंभीर आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के थाना बिलपांक क्षेत्र के धराड़ गांव में गुरुवार दोपहर जमीन सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। सीमांकन के लिए पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के विरोध में एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। किसान को बचाने की कोशिश में उसका नाबालिग बेटा भी कीटनाशक की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। WATCH VIDEO घायल किसान की पहचान धराड़ निवासी 51 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पुत्र हेमराज माहर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किसान वर्षों से अपने माता-पिता के नाम दर्ज पुस्तैनी जमीन पर खेती करता आ रहा है। गुरुवार दोपहर आरआई ज्योति सोनी और पटवारी ध्रुवलाल निनामा पुलिस बल के साथ खेत पर पहुंचे और सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी। खड़ी फसल के बीच नपती, नहीं दिखाया आदेश किसान दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि उसकी खड़ी मटर और लहसुन की फसल के बीच गड्ढे खुदवाकर तार फेंसिंग की जा रही थी। जब उसने सीमांकन आदेश और पूर्व सूचना के बारे में पूछा तो कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। कार्रवाई से आहत होकर उसने मौके पर इल्ली मारने की दवाई निकालकर पी ली। पिता को बचाने में बेटा भी बीमार पिता को कीटनाशक पीते देख छोटा बेटा रवि उन्हें बचाने दौड़ा, इसी दौरान कीटनाशक उसके मुंह पर भी चला गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों और बड़े बेटे विशाल की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 35 साल से कब्जे का दावा किसान ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से उसी जमीन पर खेती कर जीवन यापन कर रहा है। कुछ माह पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत बिलपांक थाने में की गई थी। दूसरे पक्ष का दावा – 2020 में खरीदी जमीन वहीं, राज श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में जमीन खरीदी थी और नियमानुसार सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। उनका कहना है कि जानबूझकर फसल बोकर कब्जा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का पक्ष ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि धराड़ के सर्वे क्रमांक 724/4/1 की 0.313 हेक्टेयर भूमि बीना श्रीवास्तव के नाम दर्ज है। उनकी ओर से सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था। किसान की ओर से कोई आवेदन या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। यदि किसान के पास वैध दस्तावेज हैं तो वह राजस्व विभाग में पेश कर सकता है। जमीन विवाद ने लिया गंभीर मोड़ सीमांकन की कार्रवाई के दौरान हुए इस घटनाक्रम से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ratlam News: बहन की दवाई लेने निकले दो सगे भाइयों को पिकअप ने रौंदा, 12 वर्षीय मासूम की मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के हरथली–सागोद रिंग रोड पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की जान चली गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सगे भाई साइकिल से अपनी बहन के सिरदर्द की दवाई लेने जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे सागोद गांव की ओर जा रहे दो सगे भाई साइकिल पर सवार थे। साइकिल बड़ा भाई राजेश चला रहा था और पीछे 12 वर्षीय मनीष बैठा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी 04 एलसी 4863) ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं 13 वर्षीय राजेश के दाएं हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष अपने बड़े भाई के साथ बहन के लिए दवाई लेने सागोद के मेडिकल स्टोर जा रहा था। पहले मनीष अकेले जाने वाला था, लेकिन बाद में राजेश भी उसके साथ हो गया। दुर्भाग्यवश यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया था और इलाज के लिए अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन बच्चे की मौत की खबर सुनते ही चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। हादसे के समय मृतक के माता-पिता पारस और संगीता खेत पर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही वे सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पारस ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और मनीष सबसे छोटा बेटा था, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता था।

Ratlam News: हुण्डी दलाली के नाम पर 64 लाख की ठगी, ठेकेदार सहित चार व्यापारियों से अमानत में खयानत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में हुण्डी की दलाली और साहूकारी ब्याज के नाम पर बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ठेकेदार सहित चार व्यापारियों से करीब 64 लाख रुपये की अमानत में खयानत कर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी निवासी तेजानगर, रतलाम, जो पेशे से मकान ठेकेदार है, ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान विजय कुमार पिता मदनलाल लोढ़ा निवासी शुभम रेसिडेंसी, रतलाम से करीब 10 वर्षों से थी। आरोपी हुण्डी की दलाली का काम करता था और विश्वास में लेकर फरियादी से निवेश के नाम पर रुपए लिए। पीड़ित के अनुसार 03 मार्च 2025 को उसके एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 8 लाख रुपये आरोपी के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 30 जून 2025 को उसकी पत्नी मोनिका के खाते से 3 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए। इस प्रकार कुल 11 लाख रुपये हुण्डी की दलाली के लिए दिए गए थे। समझौते के अनुसार तय तारीख 01 दिसंबर 2025 को रकम साहूकारी ब्याज सहित लौटानी थी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी विजय कुमार लोढ़ा अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी सामने आई कि आरोपी ने अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह धोखाधड़ी की है। चारों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को कुल 64 लाख रुपये दिए गए थे। पीड़ितों ने बैंक ट्रांजेक्शन, चेक, आवेदन पत्र सहित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ितों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गि

Ratlam News: शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम बना दंत सर्जरी का भरोसेमंद केंद्र, 3 साल में 250+ मेजर और 6000+ माइनर ऑपरेशन निःशुल्क

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम का दंत चिकित्सा विभाग लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण बन रहा है। विभाग में मेजर और माइनर दंत शल्य क्रियाएं नियमित रूप से और पूरी सफलता के साथ की जा रही हैं। सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आकस्मिक घटनाओं में चेहरे और जबड़े की हड्डियां टूटने पर जिन ऑपरेशनों पर निजी चिकित्सालयों में भारी खर्च आता है, वही उपचार शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। दंत रोग विभाग के सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक सिंह पायक, सीनियर रेजिडेंट डॉ. भाव्या शर्मा, जूनियर रेजिडेंट डॉ. अक्षय साहू और डॉ. आरुषी शास्त्री की टीम द्वारा यह कार्य निरंतर किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीमवर्क और विशेषज्ञता के कारण जटिल से जटिल दंत सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है। निजी अस्पतालों में जहां इस प्रकार के ऑपरेशनों पर लगभग 50 से 70 हजार रुपये तक का खर्च आता है, वहीं शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में यह उपचार लंबे समय से पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। बीते तीन वर्षों में दंत चिकित्सा विभाग द्वारा 250 से अधिक मेजर सर्जिकल ऑपरेशन और 6000 से अधिक माइनर सर्जिकल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रतलाम के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, नीमच, मंदसौर, जावरा, सैलाना सहित अन्य स्थानों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को भी यहां बेहतर उपचार मिल रहा है। शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मूथा एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में दंत चिकित्सा विभाग द्वारा सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

Ratlam News: रतलाम में पुलिस अधीक्षक का देर रात औचक निरीक्षण, स्टेशन रोड थाना व रात्रि गश्त व्यवस्था की परखी हकीकत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने 16–17 दिसंबर की दरमियानी रात थाना स्टेशन रोड का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन गश्त, ड्यूटी व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन से थाने में तैनात पुलिस बल, रात्रि ड्यूटी चार्ट, गश्ती दलों एवं चेकिंग प्वाइंट्स की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित हवालात, शस्त्रागार एवं मालखाना भी देखा गया। हवालात में बंद बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं भोजन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक शहर में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों का भ्रमण कर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया। अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहनने एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

0%