Ratlam News: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और छोटे बच्चों के अवकाश की मांग तेज, भाजयुमो अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अप्रैल की शुरुआत से ही रतलाम में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन और छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। विप्लव जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है और कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे विद्यार्थियों विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। भाजयुमो अध्यक्ष ने पत्र में आग्रह किया है कि जिले के सभी स्कूलों का संचालन समय दोपहर 12:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष अवकाश घोषित करने की भी मांग की है। बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जैन ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ratlam News: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा शहर क्षेत्र में बीती रात 8 अप्रैल को लगभग 10:20 बजे अचानक गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस कॉलोनी, खारीवाल कॉलोनी और आसपास के रहवासी इलाकों में लोगों को तेज गंध के कारण आंखों में जलन, आंसू आना, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही जावरा शहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फोर्स के साथ आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। जांच में पता चला कि अंटीया चौराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। मौके पर पुलिस ने तुरंत मास्क और अन्य सुरक्षात्मक इंतजामों के साथ फैक्ट्री मालिक सानिध्य पोरवाल (पुत्र लालचंद पोरवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी लाल गली जावरा) की मदद से गैस रिसाव को बंद करवाया। साथ ही फायर ब्रिगेड द्वारा पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया ताकि गैस का प्रभाव कम हो सके। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि जैसे ही गैस से संबंधित लक्षण दिखाई देने लगे, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन द्वारा तत्क्षण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Kedarnath Yatra: अब केदारनाथ जाना हुआ और भी आसान, हेलीकॉप्टर सेवा से सीधे बाबा केदार के दरबार, जानिए रूट्स, किराया और बुकिंग प्रक्रिया

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब 16 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई से बचकर सीधे हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन किए जा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध करा दिए हैं। तीन हेलीपैड से चलेंगी उड़ानें श्रद्धालुओं के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें चलाई जा रही हैं। उड़ान का समय करीब 8 से 10 मिनट का होगा। सेवा सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वापसी की आखिरी उड़ान दोपहर 3 बजे तक होगी। हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। जरूरी दस्तावेज: राउंड ट्रिप किराया: वन-वे और ग्रुप बुकिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। लगेज से जुड़ी गाइडलाइंस प्रत्येक यात्री के लिए अधिकतम वजन सीमा 80 किलो (व्यक्ति सहित सामान) निर्धारित है। केवल 2 से 5 किलो का छोटा बैग ले जाने की अनुमति है। बड़े बैग, ट्रॉली या सूटकेस ले जाना मना है। हेलिपैड पर रिपोर्टिंग यात्रियों को उड़ान समय से कम से कम डेढ़ घंटा पहले हेलीपैड पर पहुंचना जरूरी है। यात्रा से पहले यह रखें ध्यान: हेलीकॉप्टर यात्रा के फायदे इस सेवा से समय की बचत होती है और एक ही दिन में केदारनाथ के दर्शन संभव हैं। बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए यह यात्रा काफी आरामदायक है। साथ ही बर्फ से ढकी चोटियों और मंदाकिनी घाटी का अद्भुत एरियल व्यू मिलता है। चार्टर हेलीकॉप्टर विकल्प देहरादून से प्राइवेट चार्टर सेवा भी उपलब्ध है। इसमें वीआईपी सेवा, दर्शन में सहायता और भोजन की सुविधा शामिल होती है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख से चार लाख रुपये तक हो सकती है। यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव अब केदारनाथ यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुलभ हो गई है। कुछ ही मिनटों में बाबा के दर्शन संभव हैं। इस बार की यात्रा को बनाएं सुरक्षित, सुगम और अविस्मरणीय।

Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने उठाई आवाज, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय आईटीआई कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद की ओर से परिसर अध्यक्ष चैतन्य प्रजापत के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कॉलेज में सुधार की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कॉलेज ग्राउंड की बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की गई है। परिषद का कहना है कि बाहरी लोगों द्वारा मैदान में अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बीते समय में पास की बस्ती के लोगों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। परिषद ने चेताया कि यदि भविष्य में किसी छात्र के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इसके अलावा ज्ञापन में कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने, मुख्य गेट के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने, आईटीआई भवन की मरम्मत कर उसका सौंदर्यीकरण करने और कुछ प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ की जा रही अभद्रता पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। परिषद ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

MP News: बीमार थीं प्रोफेसर, चपरासी ने जांची यूनिवर्सिटी एग्जाम की कॉपियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

नर्मदापुरम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी यूनिवर्सिटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परीक्षा की कॉपियों की जांच किसी योग्य प्रोफेसर ने नहीं, बल्कि एक चपरासी ने कर दी। बताया जा रहा है कि संबंधित प्रोफेसर बीमार थीं, ऐसे में उन्होंने यह जिम्मेदारी गैरशैक्षणिक कर्मचारी यानी एक चपरासी को सौंप दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में चपरासी को कॉपियों की जांच करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बदले चपरासी को 5000 रुपये का भुगतान भी किया गया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के इस मामले ने उच्च शिक्षा विभाग को भी चौकन्ना कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालसोशल मीडिया पर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा?

Ratlam News: सर्व ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर की सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित ने प्रवीण उपाध्याय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संत आत्मानंद सरस्वती, संजय दवे, गुलजारीलाल त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठजन, पार्षद व समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख पदाधिकारियों में संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, सचिव चैतन्य शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया और विधि सलाहकार अजय जोशी रहे। महिला मंडल की अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी को बनाया गया, जबकि ब्रह्म युवा शक्ति की कमान राजकमल दुबे को सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अंत में अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा की। जय जय परशुराम।

Health Tips : वजन कम करना या बढ़ाना हैं? सिर्फ जिम नहीं, सही डाइट और प्रोटीन भी जरूरी है; जानिए प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत और फिट रहने के आसान टिप्स

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है। लोग इंटरनेट पर खोजते हैं – “वजन कैसे घटाएं?”, “मसल्स कैसे बनाएं?” लेकिन सही जानकारी के बिना कई बार शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे सही डाइट और प्रोटीन आपकी फिटनेस जर्नी को आसान बना सकता है। क्या आप सही डाइट ले रहे हैं?हैल्थ टिप्स के लिए हमने रतलाम की हैल्थ वेलनसे कोच निशा चौहान से जब बात की तो उन्होंने कई बिंदुओं को विस्तार से बताया। निशा के अनुसार जिम जाना या वेट लिफ्टिंग करना तब ही प्रभावी होता है जब आपका खानपान संतुलित हो। यदि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा तो कमजोरी, थकान और मसल्स लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है की निम्न बातों का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा यूट्यूब या इंटरनेट के भरोसे डाइट प्लान ना बनाए, ये खतरनाक हो सकता है। अपने नजदीकी डॉक्टर या हैल्थ कोच की मदद से डाइट प्लान फॉलो करें। कितनी मात्रा में प्रोटीन जरूरी है?प्रोटीन की मात्रा आपके वजन पर निर्भर करती है:• 60 किलोग्राम वज़न = 60 ग्राम प्रोटीन• 70 किलोग्राम वज़न = 105 ग्राम प्रोटीन (अगर मसल्स बनानी हैं)• 40 किलोग्राम वज़न = 60 ग्राम प्रोटीनप्रोटीन शरीर की मरम्मत करता है और मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। प्रोटीन के अच्छे स्रोत (Vegetarian & Non-Vegetarian):शाकाहारी स्रोत:• दूध और दही• पनीर• सोयाबीन• मूँगफली• अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स)मांसाहारी स्रोत:• अंडा• चिकन• मछली हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के लिए जरूरी टिप्स• वर्कआउट से 40 मिनट पहले एक हल्का स्नैक + बॉटल में इलेक्ट्रोलाइट रखें।• प्रोटीन युक्त डाइट ज़रूर शामिल करें।• रात का भोजन हल्का और समय पर लें।• रात 10 बजे तक भोजन पूरा कर लें, 8 बजे तक खाना आदर्श है।• भोजन में पर्याप्त पानी और फाइबर शामिल करें।• बाजार में प्रोटीन के सप्लीमेंट्स भी मौजूद है, जिन्हें तय मात्रा व समय पर ले सकते है। लेकिन इसके लिए डॉक्टर या वेलनेस कोच की सलाह बेहद जरूरी है। जिससे आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव ना पड़े। सही डाइट और पर्याप्त प्रोटीन के साथ आप ना सिर्फ वजन घटा सकते हैं बल्कि हेल्दी और एक्टिव जीवन भी जी सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें – फिटनेस सिर्फ जिम जाने से नहीं, बल्कि सही खानपान और अनुशासित जीवनशैली से आती है। “स्वस्थ रहें, स्मार्ट बनें – आज से डाइट पर ध्यान दें!” आप भी निशा चौहान से जुड़कर अपने हैल्थ रिलेटेड समस्याओं का समाधान जान सकते है। यहां उनकी सॉशल मीडिया लिंक दी गई है। https://www.instagram.com/nisi_1008?igsh=NXkxNTFlc2t0N25v नोट: यह लेख लेखक के निजी अनुभव और विचारों पर आधारित है। Public Varta News Network किसी प्रकार की स्वास्थ्य या फिटनेस सलाह की पुष्टि नहीं करता। कृपया कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन, एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2024 में रतलाम मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर मंडल और पश्चिम रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित की गई थी, जिसमें सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से भाग लेने वाली जिम्नास्टिक टीम में कुल 7 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल से थे। टीम के साथ असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट पप्पु यादव और मुख्य कोच राजकुमार सोलंकी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के कृष्ण कुमार ने पैरलेल बार कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि वैभव चौरसिया ने होरिजॉन्टल बार कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं कोच से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी और मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी भी उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में “एडरेनो 25” सांस्कृतिक उत्सव, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “एडरेनो 25” का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीन डॉ अनीता मुथा रहीं, जिनकी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही “ताल से ताल” समूह नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति से लेकर आधुनिक नृत्य शैलियों तक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों ने भाग लिया — आदिवासी डांस ग्रुप, बल्ले बल्ले स्क्वॉड, डांडिया बिट्स, हरियाणवी बिट्स, गरबा 24, एक्स7, लाड़ो गैंग, कालबेलिया नृत्य, नित्याग्रह ग्रुप और फ्लेमस ग्रुप। नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ आशीष कुमार मौर्य, डॉ दर्शना जैन और डॉ प्रफुल्ल सोनगरा द्वारा किया गया। विजेता प्रतिभागियों को डीन डॉ अनीता मुथा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। “एडरेनो 25” के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

Ratlam News: रतलाम के कमेड़ गांव में आगजनी के बाद सन्नाटा, पुलिस का कड़ा पहरा – दो पक्षों में विवाद के बाद तैनात की गई QRF

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेड़ गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आगजनी की घटना सामने आई। मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। फिलहाल गांव में क्यूआरएफ (Quick Reaction Force) समेत करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गांव के वली मोहम्मद और पास के गांव धनसेरा निवासी लालसिंह के बीच किसी डंपर के फोटो लेने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद गांव से दूर हुआ, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते गांव तक पहुंच गई। आरोप है कि वली मोहम्मद ने लालसिंह पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट आई। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, बस स्टैंड चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वली मोहम्मद का बेटा एजाज मंसूरी भी वहां पहुंचा और लालसिंह से झगड़ने लगा। तनाव बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसने समय रहते दोनों पक्षों को अलग किया। लेकिन इसी बीच भीड़ ने मुख्य सड़क पर स्थित वली मोहम्मद की गुमटी में आग लगा दी। आगजनी पर एक्शन, गुमटी जेसीबी से हटाई रतलाम से फायर ब्रिगेड बुलाई गई और आग पर काबू पाया गया। बाद में जब प्रशासन ने जांच की तो पाया कि गुमटी बिना अनुमति के और दूसरे की जमीन पर रखी गई थी। इसके बाद उसे जेसीबी से हटा दिया गया। आरोपियों पर मामला दर्ज बिलपांक पुलिस ने वली मोहम्मद और उसके बेटे एजाज मंसूरी के खिलाफ मारपीट और आगजनी का केस दर्ज किया है। एजाज को हिरासत में लिया गया है, जबकि वली मोहम्मद की तलाश जारी है। गांव में फैला सन्नाटा, लेकिन माहौल शांत घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ बुजुर्ग लोग ही घरों के बाहर दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि श्यामलाल शर्मा ने बताया कि यह मामला दो व्यक्तियों का आपसी व पुराना विवाद है, जिसे कुछ लोगों ने तूल देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस व प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है। गांव की प्रमुख जानकारी: पुलिस की तैनाती और स्थानीय सहयोग घटना के बाद पुलिस, प्रशासन व QRF की टीमें गांव में तैनात हैं। एएसपी राकेश खाखा, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने भी पुलिस बल की रुकने और भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।