Ratlam News: रॉयल कॉलेज रतलाम में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर भव्य कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए सजग उपभोक्ता बनने के प्रभावी मंत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय (खाद्य), जिला रतलाम के मार्गदर्शन में रॉयल कॉलेज, सालाखेड़ी कैंपस में एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकार, खाद्य सुरक्षा, माप-तौल की शुद्धता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद गोले (जिला आपूर्ति अधिकारी) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की जानकारी देते हुए कहा कि “जागो ग्राहक जागो सिर्फ नारा नहीं, बल्कि उपभोक्ता की सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने दोषपूर्ण वस्तुओं और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया तथा वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के लाभ बताए। भारत भूषण (सहायक नियंत्रक, नाप-तौल विभाग) ने माप-तौल में होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सही और गलत वजन की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की सील एवं प्रमाणीकरण की जानकारी दी, जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक रूप से सजग बन सकें। शैलेष गुप्ता (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) ने “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत बताया कि एक जागरूक उपभोक्ता ही मिलावटखोरी को रोक सकता है। उन्होंने घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांचने के आसान प्रयोग बताए और FSSAI लाइसेंस जांचने पर विशेष जोर दिया। नरेश सकलेचा (जिला पर्यावरण प्रमुख, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत) ने उपभोक्ता जागरूकता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का आह्वान किया। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले स्वास्थ्य खतरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प दिलाया। अनुराग लोखंडे (मालवा प्रांत उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत) ने कहा कि “उपभोक्ता समाज की धुरी है।” उन्होंने ग्राहक पंचायत द्वारा किए गए कानूनी संघर्षों के उदाहरण प्रस्तुत किए और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग, नाप-तौल विभाग एवं एचपी गैस द्वारा विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जहां गैस सिलेंडर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की सत्यता और खाद्य मिलावट पकड़ने का लाइव डेमो दिया गया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों में शाम लालवानी, अमित अग्रवाल, कमलेश मोदी, रूमी कॉन्ट्रैक्टर, सत्येंद्र जोशी, राजेश व्यास एवं डॉ. प्रदीप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। रॉयल कॉलेज की ओर से डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. मृदुला उपाध्याय, डॉ. संदीप सिद्ध, प्रो. शैलेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. संतोष पाटीदार, डॉ. धर्मेंद्र मकवाना सहित समस्त प्राध्यापकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. प्रवीण मंत्री द्वारा किया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त उपभोक्ता बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Ratlam News: जावरा में राष्ट्रीय कराते लीग में जैन विद्या निकेतन का परचम, 11 पदक जीतकर बढ़ाया रतलाम का गौरव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय “द फाइटर्स कराते लीग” प्रतियोगिता में श्री जैन विद्या निकेतन, रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के कुल 12 खिलाड़ियों ने कराते प्रशिक्षक राजवर्धन सिंह हारोड़ के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस उपलब्धि में 4 बालिकाएं और 8 बालक शामिल रहे, जिनका प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। स्वर्ण पदक विजेताओं में हर्षिता कपूर, श्रद्धा तलोदिया, भव्य प्रजापत, ऋषभ प्रजापत एवं अर्जुन मुनिया शामिल हैं। वहीं रजत पदक लक्ष्य गवली, केशवी वर्मा, रक्षा बादशाह, हर्षित सोनी और हर्षित जगदेव ने हासिल किया। कांस्य पदक लुभांशु यादव के खाते में आया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष महेंद्र चाणोदिया, सचिव निर्मलजी लुनिया एवं प्राचार्य श्रीमती मृदुला शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के खेल प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रतिफल है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से न केवल श्री जैन विद्या निकेतन बल्कि रतलाम जिले का गौरव भी बढ़ा है।

Ratlam News: रतलाम में कलेक्टर का रेन बसेरों का औचक निरीक्षण, ओटलों पर सो रहे लोगों को कराया शिफ्ट, ठंड से बचाव के दिए सख्त निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए रतलाम जिले में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित एवं तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर के साथ शहर के विभिन्न रेन बसेरों का निरीक्षण किया। WATCH VIDEO कलेक्टर ने महू रोड बस स्टैंड परिसर के प्रथम तल, हाथीखाना क्षेत्र में जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय के पास तथा सिविक सेंटर के समीप संचालित निशुल्क रेन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पलंग, गद्दे, तकिया, चादर, कंबल, बाथरूम में पानी, पेयजल एवं ठंड के मौसम में गर्म पानी की सुविधा सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के बाहर मेडिकल स्टोर के ओटलों पर कुछ लोग ठंड में सोते हुए मिले। इस पर कलेक्टर ने तत्काल शासकीय वाहन रुकवाकर उन्हें रेन बसेरे में शिफ्ट करवाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का पूरा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और ठंड के कारण किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम आयुक्त एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रात्रि भ्रमण कर खुले में सो रहे लोगों को रेन बसेरों में शिफ्ट कराएं, अन्यथा लापरवाही की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आश्रय स्थलों पर महिलाओं के लिए पृथक कक्ष की व्यवस्था उपलब्ध है। रेन बसेरों में ठहरे लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने आश्रय स्थलों के आसपास साइन बोर्ड लगाने और रेन बसेरों की जानकारी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस पहल से ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Ratlam News: मुकेश कुमार बने इंदौर के नए जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम रेलवे ने सौंपी जिम्मेदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुकेश कुमार ने जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर के पद पर 23 दिसंबर 2025 को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। मुकेश कुमार इससे पूर्व रतलाम मंडल कार्यालय में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जनसंपर्क एवं मीडिया समन्वय के क्षेत्र में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है, जिसका लाभ इंदौर क्षेत्र को मिलेगा। वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर खेमराज मीना का अहमदाबाद में निर्माण विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए इस बदलाव को जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनसंपर्क विभाग, रतलाम मंडल

Ratlam News: ICAI रतलाम और रॉयल कॉलेज का संयुक्त सेमिनार: विद्यार्थियों को मिले MSME योजनाओं व सुरक्षित निवेश के व्यावहारिक गुर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: देश की प्रतिष्ठित संस्था द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रतलाम शाखा एवं रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में निवेशक जागरूकता एवं MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) सरकारी योजनाएं विषय पर एक उच्चस्तरीय सेमिनार का आयोजन रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, सालाखेड़ी कैम्पस में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार, उद्यमिता और सुरक्षित निवेश से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में रॉयल कॉलेज के प्रबंधन संकाय प्राचार्य CA डॉ. प्रवीण मंत्री ने ICAI रतलाम ब्रांच के चेयरमैन CA मोहित श्रीमाल एवं CICASA रतलाम ब्रांच के चेयरमैन CA पराग जैन का परिचय देते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ICAI का लक्ष्य केवल कुशल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तैयार करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को वित्तीय रूप से सशक्त और जागरूक बनाना भी है। विद्यार्थियों से उन्होंने विशेषज्ञों के अनुभवों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में ICAI रतलाम ब्रांच के चेयरमैन CA मोहित श्रीमाल ने केंद्र सरकार की MSME योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ‘उद्यम पंजीयन’ की अनिवार्यता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा CGTMSE योजना के तहत बिना जमानत 2 करोड़ रुपये तक के ऋण की सुविधा को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय मार्गदर्शन से युवा अपने स्टार्टअप और व्यवसाय को सफल बना सकते हैं। CICASA रतलाम के चेयरमैन CA पराग जैन ने निवेश के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए SIP के माध्यम से वेल्थ क्रिएशन, एसेट एलोकेशन और कंपाउंडिंग की शक्ति को सरल उदाहरणों के साथ समझाया। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए डिजिटल हाइजीन और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। सेमिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. मीनाक्षी गोयल, कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. प्रांजल गौतमी, प्रो. अलका उपाध्याय, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. यक्षेंद्र हरोड़ एवं प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मृदुला उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य CA डॉ. प्रवीण मंत्री ने किया।

Ratlam News: DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिस लाइन रतलाम में लिया परेड का वार्षिक निरीक्षण, बलवा ड्रिल और डॉग स्क्वाड का किया अवलोकन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउंड, रतलाम में परेड का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार भी उपस्थित रहे। WATCH VIDEO निरीक्षण के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा DIG महोदय को सलामी दी गई। सलामी के उपरांत परेड में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, मार्चिंग और आपसी समन्वय का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यातायात अभ्यास और बलवा ड्रिल का प्रभावी प्रदर्शन परेड के बाद टोलीवार कार्यवाही संपन्न कराई गई। इसके पश्चात पुलिस प्लाटून द्वारा यातायात नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकथाम और भीड़ प्रबंधन से संबंधित अभ्यास कराया गया। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड, वाहन शाखा और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। शासकीय वाहनों में पुलिस जीप, चार पहिया वाहन, वज्र वाहन एवं विशेष उपयोगी वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव और उपकरणों की जांच की गई। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा निर्माण एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल सहित 3 डीएसपी, 1 रक्षित निरीक्षक, 20 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक, 14 सहायक उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक और 110 आरक्षक, कुल 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस सम्मेलन में रखी गईं समस्याएं परेड के उपरांत पुलिस लाइन में पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें DIG निमिष अग्रवाल ने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Ratlam News: रतलाम में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: ढोढर चौकी पुलिस ने 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम एमडी (एम्फेटामिन) ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी (जावरा) संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई दिनांक 21-22 दिसंबर की रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरखेड़ी फंटा, ढोढर क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 481/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त मशरूका इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आनंद आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेंद्र व्यास, 279 मुकेश, 111 नरेंद्र जगावत एवं 291 कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम में दो बत्ती चौपाटी पर युवती का उत्पात, ठेला संचालक महिला से मारपीट, पुलिस से भी की अभद्रता

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के व्यस्त इलाके दो बत्ती चौपाटी पर शुक्रवार को एक युवती द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाना के सामने स्थित चौपाटी पर युवती ने न सिर्फ दुकानदारों से गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। WATCH VIDEO प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नशे की हालत में थी। पुलिस ने टैंकर रोड नयागांव निवासी दिव्या चौहान पिता मनोहरसिंह चौहान और उसके साथी राजीव नगर निवासी गौरव शर्मा पिता संजय शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या चौहान दो बत्ती चौपाटी पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को साथ लेकर पानी-पताशे (गोलगप्पे) की दुकान पर गई। दुकान संचालक रमेश गुर्जर द्वारा प्लेट अलग रखने को कहने पर वह भड़क गई और मां-बहन की गालियां देने लगी। विरोध करने पर दिव्या और उसके साथी गौरव ने रमेश गुर्जर के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख पास ही पराठे का ठेला लगाने वाली रीना और उनके पति मयंक गुप्ता बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस पर दिव्या ने रीना और मयंक के साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि दिव्या ने रीना का गला पकड़कर धक्का-मुक्की की और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की, जबकि गौरव ने मयंक गुप्ता के साथ झूमाझटकी की। मारपीट में रीना के गाल और दोनों हाथों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के सामने भी जारी रहा हंगामाघटना की सूचना पर स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी युवती का हंगामा नहीं थमा। आरोपिता ने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां भी दिव्या ने हंगामा किया। पुलिस ने गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया, जबकि दिव्या को लेने आई एक अन्य युवती पुलिसकर्मियों के सामने ही उसे थाने से लेकर फरार हो गई। प्रकरण दर्ज, जांच जारीसीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर हंगामा, मारपीट, धमकी देने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपिता की तलाश में जुटी है।

Railway Fare Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, जानिए कितना बढ़ेगा ट्रेन टिकट का किराया

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway Fare Hike: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों को झटका देते हुए रेल किराये में बढ़ोतरी (Train Ticket Fare Hike) का ऐलान कर दिया है। रेलवे का नया किराया स्ट्रक्चर 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा। इस फैसले का सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 215 किलोमीटर से कम दूरी की ऑर्डिनरी क्लास यात्रा पर कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, इससे अधिक दूरी की यात्रा करने पर यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। कितना बढ़ेगा ट्रेन टिकट का किराया? यानी अब लंबी दूरी के यात्रियों को हर किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। रेलवे को होगी 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई रेलवे का अनुमान है कि इस किराया वृद्धि (Rail Fare Hike) से उसे करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन-AC ट्रेन से करता है, तो उसे मौजूदा किराये से लगभग 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। दिल्ली से पटना और मुंबई का नया किराया इस साल दूसरी बार बढ़ा रेल किराया गौरतलब है कि 2025 में यह दूसरी बार रेल किराये में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी रेलवे ने टिकट के दाम बढ़ाए थे। उस समय भी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यात्रियों पर पड़ेगा असर रेल किराये में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब महंगाई पहले से ही आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है। खासतौर पर रोज़मर्रा या लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन सफर के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।

Ratlam News: रतलाम पत्नी हत्याकांड: गूगल सर्च हिस्ट्री बनी सबूत, पति को उम्रकैद की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस मामले की खास बात यह रही कि आरोपी की गूगल सर्च हिस्ट्री को कोर्ट ने अहम डिजिटल सबूत मानते हुए फैसला दिया। प्रधान सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे की अदालत ने आरोपी राकेश पिता कैलाश चौधरी, निवासी ग्राम झरसंदला, थाना बिलपांक को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। शराब, विवाद और हत्या जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी राकेश शराब पीने का आदी था और अक्सर देर रात घर आता था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी बुलबुल उससे विरोध करती थी। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गूगल पर खोजे सबूत मिटाने के तरीके हत्या के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर गूगल सर्च किया— जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री निकाली, जिससे यह साफ हुआ कि वह हत्या के बाद सबूत छिपाने के प्रयास कर रहा था। चश्मदीद नहीं, डिजिटल सबूत बना आधार बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही यह भी साबित हुआ कि घटना से पहले मृतका को आखिरी बार आरोपी के साथ ही जीवित देखा गया था। परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर भरोसा कोर्ट ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य, मोबाइल सर्च हिस्ट्री और डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट को मजबूत आधार मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने मामले में प्रभावी पैरवी की। यह फैसला न सिर्फ रतलाम बल्कि पूरे प्रदेश में यह संदेश देता है कि डिजिटल सबूत और सर्च हिस्ट्री भी अब अपराध में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं, और कानून से बचना आसान नहीं है।