Sustainable Electricity: 2035 तक चाहिए 100% रिन्यूएबल बिजली: ग्लोबल बिज़नेस लीडर्स ने सरकारों को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Sustainable Electricity: दुनिया भर के कारोबारी नेताओं ने साफ़ संदेश दिया है – अब वक्त आ गया है कि सरकारें कोयला और गैस जैसे पारंपरिक ईंधनों से हटकर सौर और पवन ऊर्जा पर पूरी तरह शिफ्ट हों। एक नए वैश्विक सर्वे के मुताबिक, 15 देशों के 97% बिज़नेस लीडर्स चाहते हैं कि 2035 तक बिजली उत्पादन पूरी तरह रिन्यूएबल सोर्स से हो। इस सर्वे को Savanta ने किया और E3G, Beyond Fossil Fuels व We Mean Business Coalition ने कमिशन किया था। इसमें शामिल मिड और बड़ी कंपनियों के टॉप एक्ज़ीक्यूटिव्स ने बताया कि अगर उनकी सरकारें रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में तेजी नहीं दिखाएंगी, तो वे अपने ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन उन देशों में शिफ्ट कर सकती हैं, जहां ये सुविधाएं बेहतर हैं। रिन्यूएबल एनर्जी = विकास और सुरक्षासर्वे में 75% नेताओं ने माना कि सौर और पवन ऊर्जा से ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी, जबकि 77% ने इसे आर्थिक विकास से जोड़ा। जर्मनी के 78% लीडर्स ने कहा कि इससे उनके देश को महंगे और अस्थिर ऊर्जा आयात से राहत मिलेगी। “ये अब पर्यावरण नहीं, बिज़नेस का मामला है”Iberdrola के क्लाइमेट डायरेक्टर गोंज़ालो साएंज दे मीरा ने कहा, “रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश अब CSR नहीं, बल्कि स्मार्ट बिज़नेस स्ट्रैटेजी है। इससे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ और कीमतों में स्थिरता आती है।” Schneider Electric के स्टुअर्ट लेमन ने कहा कि रिन्यूएबल अपनाने वाली कंपनियां इनोवेशन और कॉस्ट सेविंग में आगे रहेंगी। भारत समेत कई देशों में दिखा मज़बूत समर्थन गैस नहीं, सीधा रिन्यूएबल चाहिएकरीब दो-तिहाई लीडर्स का मानना है कि कोयला हटाने के बाद गैस को मिडवे सॉल्यूशन न बनाया जाए। सीधे रिन्यूएबल, स्टोरेज और ग्रिड पर फोकस किया जाए। सरकारों को चाहिए क्लियर पॉलिसीकंपनियों ने चेताया कि धीमी परमिटिंग और अस्पष्ट लक्ष्यों से निवेश का माहौल बिगड़ता है। उन्हें क्लियर रोडमैप, री-स्किलिंग प्लान और जॉब क्रिएशन की ज़रूरत है। “ये क्लाइमेट नहीं, कॉम्पिटिशन की रेस है”We Mean Business Coalition की CEO मारिया मेंडीलूसे ने कहा, “रिन्यूएबल एनर्जी अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मुद्दा है। जो देश पहले कदम उठाएंगे, वहीं भविष्य की नौकरियां और निवेश आकर्षित करेंगे।”

Gold Rate: गिरते बाजार में निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग, सोना ₹2,613 सस्ता होकर ₹88,401 पर आया; चांदी भी ₹4,535 गिरकर ₹88,375 किलो पर पहुंची

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Gold Rate: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 7 अप्रैल को सेंसेक्स में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जिससे घबराए निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। इसका असर बुलियन मार्केट पर भी साफ नजर आया। सोना ₹2,613 सस्ता, अब ₹88,401 प्रति 10 ग्राम इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,613 की बड़ी गिरावट के साथ ₹91,014 से घटकर ₹88,401 पर आ गई है। यह गिरावट बाजार में बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक संकेतकों के कारण आई है। चांदी ₹4,535 लुढ़की, अब ₹88,375 प्रति किलो सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। IBJA के अनुसार, चांदी ₹4,535 की गिरावट के साथ ₹92,910 से घटकर ₹88,375 प्रति किलो पर आ गई है। चांदी में यह गिरावट एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है। क्या आगे और सस्ता होगा सोना-चांदी? विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में जब तक स्थिरता नहीं आती, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वैश्विक मार्केट में डॉलर की मजबूती, अमेरिका में ब्याज दरों की स्थिति और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव जैसे फैक्टर कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। निवेशकों के लिए सलाह विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

MP News: रतलाम को स्वर्ण नगरी की पहचान देने वाले डीपी ज्वेलर्स की नई सौगात, 6 अप्रैल को होगा भव्य अनावरण

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कल करेगी ग्रेंड ज्वेलरी शो में शिरकत रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: आभूषण प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख आभूषण ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स अपना दूसरा और सबसे बड़ा शोरूम रतलाम में खोलने जा रहा है। 6 अप्रैल को सागोद रोड, जैन स्कूल के सामने स्थित इस भव्य शोरूम का उद्घाटन मशहूर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सम्माननीय अतिथियों, ज्वेलरी जगत के दिग्गजों और डी. पी. परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। 85 वर्षों की विरासत, 11वां शोरूम 1940 में स्थापित डी. पी. ज्वेलर्स ने शुद्धता और विश्वसनीयता के दम पर ग्राहकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह नया शोरूम 85 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 12000 वर्गफीट में फैला यह अत्याधुनिक शोरूम ग्राहकों को अधिक स्पेस, एक्सक्लूसिव वेडिंग लाउंज, गोल्ड और डायमंड कलेक्शन, ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसी शानदार सुविधाएँ प्रदान करेगा। 5 अप्रैल को होगा डी. पी. ज्वेलरी शोकेस फैशन शो शोरूम के शुभारंभ से एक दिन पहले, 5 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स डी. पी. ज्वेलरी शोकेस का आयोजन करेगा। यह रतलाम का पहला भव्य ज्वेलरी फैशन शो होगा, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करेंगी। इस खास मौके पर डी. पी. ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड अमौरा का लॉन्च भी करेगा। यह इवेंट अमृत गार्डन, सैलाना रोड पर शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश केवल विशेष निमंत्रण पत्र द्वारा होगा। डी. पी. ज्वेलर्स भरोसे का नाम डी. पी. ज्वेलर्स का विस्तार रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और नीमच सहित 10 शहरों में हो चुका है और अब 11वां शोरूम रतलाम में लॉन्च किया जा रहा है। यह ब्रांड बीएसई और एनएसई में लिस्टेड कंपनी होने के साथ-साथ अपने बीआईएस, एचयूआईडी और आईजीआई प्रमाणित आभूषणों, कस्टमर-फ्रेंडली बायबैक पॉलिसी और न्यूनतम मेकिंग चार्ज के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। 6 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

US Tariff on India Live: अमेरिका ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, ट्रंप बोले – भारत हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। US Tariff on India Live: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार में उचित व्यवहार नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 52 प्रतिशत तक टैरिफ लगाता है, जबकि अमेरिका अब केवल 26 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है। ट्रंप ने कहा कि वे इसे और अधिक बढ़ा सकते थे, लेकिन कई देशों के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा नहीं किया गया। किन देशों पर लगा टैरिफ ट्रंप सरकार ने भारत के अलावा कई अन्य देशों पर भी टैरिफ बढ़ाया है। प्रमुख देशों पर लगने वाला नया टैरिफ इस प्रकार है चीन 34 प्रतिशतवियतनाम 46 प्रतिशतताइवान 32 प्रतिशतयूरोपीय यूनियन 20 प्रतिशतसाउथ कोरिया 25 प्रतिशतजापान 24 प्रतिशत कुल मिलाकर, अमेरिका ने लगभग 60 देशों पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। 5 अप्रैल से लागू होगा न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर रात एक और अहम फैसला लिया, जिसके तहत अब अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाले सभी उत्पादों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। यह टैरिफ 5 अप्रैल से लागू होगा, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ नीति के तहत नए टैरिफ 9 अप्रैल से प्रभावी होंगे। भारत अमेरिका संबंधों पर असर अमेरिका के इस फैसले के बाद भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। भारत पहले ही कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाता है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। क्या भारत इस टैरिफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें।

 Ratlam News: रतलाम में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से नई गाइडलाइन लागू, जानें नए रेट  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 1 अप्रैल 2025 से रतलाम जिले में प्रॉपर्टी के नए रेट लागू हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के तहत कई लोकेशन पर जमीन के दाम बढ़ गए हैं, जिससे अब प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है।   रजिस्ट्रेशन ऑफिस में उमड़ी भीड़   नई गाइडलाइन लागू होने से पहले 31 मार्च को रतलाम रजिस्ट्री कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां 60 से 70 रजिस्ट्रियां होती थीं, वहीं 31 मार्च को यह संख्या 120 से पार कर गई। रजिस्ट्री कार्यालय को इस दौरान लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।   1553 लोकेशन पर बढ़े जमीन के रेट   रतलाम जिले की 2774 लोकेशन में से 1553 लोकेशन पर जमीन के रेट में वृद्धि की गई है। इनमें   – 368 लोकेशन पर 1 से 10 प्रतिशत   – 732 लोकेशन पर 11 से 20 प्रतिशत   – 287 लोकेशन पर 21 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है   50 नई लोकेशन हुईं शामिल   इस बार गाइडलाइन में 48 नई कॉलोनियां और लोकेशन को जोड़ा गया है। इनमें रतलाम शहर की 40 कॉलोनियां शामिल हैं।    इन इलाकों में बढ़े जमीन के रेट   रतलाम की कुछ प्रमुख कॉलोनियों में जमीन की कीमत इस प्रकार बढ़ी है प्रति वर्ग फीट   अपूर्व नगर में पहले 5800 अब 6400   आदिनाथ कॉलोनी में पहले 4400 अब 5500   कल्याण नगर में पहले 4700 अब 5200   ग्लोब सिटी में पहले 7700 अब 8500   मालवा नगर में पहले 5800 अब 7200   डोगरा नगर में पहले 4600 अब 5500   बसंत श्री में पहले 5000 अब 6500   होमगार्ड कॉलोनी में पहले 4100 अब 5500   अभय नगर में पहले 5200 अब 6000   जावरा और सैलाना में कहां बढ़े दाम   जावरा के लालबाग, आदेश्वर रेजिडेंसी रोड, अर्निया पीथा मंडी, रोजाना, साथ ग्रीन सिटी और दो लाइन बायपास में जमीन के रेट बढ़ाए गए हैं।   सैलाना में केवल अयोध्या पुरम में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।   क्या होगा असर   गाइडलाइन बढ़ने के बाद प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मकान और जमीन खरीदना महंगा पड़ेगा। निवेशकों और खरीदारों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी, जबकि सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।   अगर आप रतलाम में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह नया बदलाव आपके बजट पर असर डाल सकता है।

MP News: किसानों को झेलने होगी परेशानियां क्योंकि इस कारण से 5 दिन मंडी के गेट पर लगा रहेगा ताला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम कृषि उपज मंडी समिति ने आगामी त्योहारों और बैंक वार्षिक लेखाबंदी को ध्यान में रखते हुए मंडी में अवकाश घोषित किया है। मंडी समिति ने कृषक, व्यापारी, तुलावटी और हैम्माल बंधुओं को सूचित किया है कि रतलाम मंडी के विभिन्न प्रांगण निम्नलिखित तिथियों को बंद रहेंगे।   मंडी अवकाश का विवरण   -28 मार्च, शुक्रवार – रमजान माह का अंतिम शुक्रवार  -29 मार्च, शनिवार – व्यापारी एसोसिएशन के आवेदन अनुसार   -30 मार्च, रविवार – शासकीय अवकाश   -31 मार्च, सोमवार – ईद-उल-फितर पर्व   -1 अप्रैल, मंगलवार – बैंक वार्षिक लेखाबंदी    किन-किन मंडियों में रहेगा अवकाश   इन अवकाश के दौरान मुख्य अनाज मंडी प्रांगण, लहसुन-प्याज मंडी प्रांगण एवं उप मंडी नामली प्रांगण बंद रहेंगे।   हरी सब्जी मंडी रहेगी चालू   मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि इन अवकाश के दौरान हरी सब्जी का क्रय-विक्रय सामान्य रूप से जारी रहेगा।   कृषि उपज मंडी समिति रतलाम का आग्रह   मंडी समिति ने सभी किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी व्यापारिक एवं कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं।   रतलाम मंडी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे पोर्टल पर जुड़े रहें।

Ratlam News: किसानों को एमएसपी से कम दाम पर बेचना पड़ रहा गेहूं, जानिए वजह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में किसानों को अपनी मेहनत की फसल गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। कृषि उपज मंडी में गेहूं की कीमतें सरकार द्वारा निर्धारित 2425 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे जा रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीदी केंद्रों पर अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में निजी व्यापारियों को औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है।   मंडी में गेहूं की बंपर आवक बनी वजह   रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की तेजी से हार्वेस्टिंग हो रही है, जिससे कृषि उपज मंडियों में बंपर आवक देखने को मिल रही है। लेकिन सरकारी खरीदी शुरू न होने से किसानों को कम दाम पर ही फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।   नौगांवा गांव के किसान दीपक प्रजापत ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में गेहूं के दाम 300 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं। एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद मंडी में 2200-2400 रुपये प्रति क्विंटल तक ही दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेती से जुड़े खर्चों, मजदूरी और केसीसी की किश्त चुकाने के लिए उन्हें मजबूरी में कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।   सरकारी खरीद में देरी से बढ़ी किसानों की परेशानी   किसानों का कहना है कि सरकारी खरीदी अप्रैल में शुरू होगी और भुगतान मिलने में भी समय लगेगा। ऐसे में उन्हें तुरंत नकद पैसों की जरूरत होने के कारण मंडी में गेहूं बेचना पड़ रहा है। किसान समर्थ पाटीदार का कहना है कि गेहूं की वास्तविक कीमत 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलनी चाहिए, लेकिन फिलहाल हमें एमएसपी से भी कम दाम मिल रहे हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान को एमएसपी से कम दाम न मिले।   गेहूं के दाम गिरने की बड़ी वजहें   मंडी में गेहूं खरीदने वाले व्यापारी नरेंद्र जैन ने बताया कि इस बार मंडी में नमीयुक्त और मध्यम गुणवत्ता का गेहूं अधिक मात्रा में आ रहा है, जिससे उसके दाम 2200-2400 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं। हालांकि, अच्छी गुणवत्ता और सूखा गेहूं 2700-2800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।   किसानों को चाहिए समय पर सरकारी खरीद   किसान संगठनों का कहना है कि अगर सरकार समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी शुरू कर दे, तो किसानों को मजबूरी में गेहूं औने-पौने दाम पर नहीं बेचना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि वह मंडियों में एमएसपी से कम में हो रही बिक्री पर सख्त कदम उठाए और तत्काल खरीद शुरू करे, ताकि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके।  

MP News: एमपी में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? 12 मार्च को बजट में हो सकता है बड़ा फैसला  

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। 12 मार्च को राज्य का बजट पेश होने वाला है, और इस दौरान सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स में कटौती का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं।   छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से बढ़ी उम्मीदें   हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में टैक्स कम किया है, जिससे वहां पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। अब मध्य प्रदेश के लोग भी सरकार से ऐसी ही उम्मीद लगाए बैठे हैं।    एमपी में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स   मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे अधिक टैक्स लिया जाता है। फिलहाल एमपी में पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट, 2.5 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त टैक्स और 1 प्रतिशत सेस लगाया जाता है। वहीं, डीजल पर 19 प्रतिशत वैट, 1.5 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त टैक्स और 1 प्रतिशत सेस लिया जाता है।    पेट्रोल-डीजल के मौजूदा दाम   – पेट्रोल: 108.34 रुपये प्रति लीटर (9 मार्च को 107.38 रुपये)   – डीजल: 92.69 रुपये प्रति लीटर (9 मार्च को 92.73 रुपये)    12 मार्च को क्या होगा बड़ा फैसला   अगर राज्य सरकार वैट कम करने का फैसला करती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को ध्यान में रखते हुए एमपी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर निर्णय ले सकती है। अब देखना होगा कि 12 मार्च को पेश होने वाले बजट में जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल पाता है या नहीं।   लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

MP News: चिठ्ठी लिखकर 50 हजार तक का इनाम व विदेश जाने का मौका, उसके लिए लेना होगा डाकघर की इस प्रतियोगिता में भाग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय डाक विभाग द्वारा 09 से 15 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है –   कल्पना करो कि तुम महासागर हो। किसी को यह पत्र लिखो, जिसमें यह समझाओ कि वे तुम्हारी अच्छी देखभाल क्यों और कैसे करें।   “Imagine you are the ocean. Write a letter to someone explaining why and how they should take good care of you.” प्रतियोगिता संभागीय स्तर पर रतलाम प्रधान डाकघर में 16 मार्च 2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 मार्च 2025 तक अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर, रतलाम संभाग, रतलाम 457001 के पते पर भेज सकते हैं।   प्रतिभागी अंग्रेजी अथवा हिंदी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।   मध्यप्रदेश परिमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।   राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपये और प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।   अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों का चयन करेगा और सर्वोत्तम तीन प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। इसके अलावा, स्वर्ण पदक विजेता को स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित वैश्विक डाक संघ मुख्यालय की यात्रा करने का अवसर या एक वैकल्पिक पुरस्कार दिया जाएगा।   अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं मोबाइल नंबर 9425972971 पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।   यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की लेखन क्षमता को निखारने का अवसर देगी, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण और महासागर की देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाने का मंच भी प्रदान करेगी। साथ ही, स्विट्जरलैंड यात्रा जीतने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।   यदि आप 09 से 15 वर्ष की आयु के बीच हैं, तो इस शानदार प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और अपनी लेखनी से दुनिया को जागरूक करें।

Ratlam News: रतलाम नगर निगम का बजट 2025-26 महापौर परिषद में पारित  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) को सर्वसम्मति से पारित कर निगम परिषद में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में बजट में प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा कर आवश्यक संशोधन किए गए।    मुख्य निर्णय   1. वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम का बजट महापौर परिषद ने अनुमोदित कर निगम परिषद में रखने की स्वीकृति दी।   2. मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना योजना के तहत चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड (लक्कड़पीठा रोड) तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।   3. कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार सभी कॉलोनियों को 6 परिक्षेत्रों में विभाजित कर संपत्तिकर की दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी गई।   4. सिविक सेंटर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल को 10 वर्षों के लिए अनुबंध के आधार पर संचालित करने हेतु जारी ई-निविदा की पुष्टि की गई।   5. डीपीआर-3 बंजली में निर्मित एलआईजी फ्लैट्स के प्रथम आओ प्रथम पाओ आधार पर 6 फ्लैट अस्थाई रूप से आवंटित किए जाने की स्वीकृति दी गई।   6. टू और फोर व्हीलर के लिए शहर में पेड पार्किंग सुविधा लागू होगी।   7. अस्थाई खान-पान दुकानों से 6000 रुपये त्रैमासिक शुल्क लिया जाएगा।   8. फल विक्रेताओं से 50 रुपये, ठेला सब्जी व्यवसायियों से 30 रुपये तथा जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों से 10 रुपये प्रतिदिन शुल्क तय किया गया।   9. जनरल दलाली शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया।   महापौर परिषद के सदस्य रहे उपस्थित   बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के साथ महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट समेत कई निगम अधिकारी उपस्थित रहे।  

↑
0%