Ratlam News: रतलाम पुलिस की नई पहल: अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन, अब वॉलंटियर बनेंगे सहारा
रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक सशक्त और संवेदनशील पहल की है। एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412-222223 जारी किया है, जिस पर कॉल करते ही पुलिस तत्काल मदद पहुंचाएगी। घर-घर जाकर पंजीयन, वॉलंटियर निभाएंगे सेवा का धर्म इस योजना के तहत जिलेभर में पुलिस और युवाओं की वॉलंटियर टीम द्वारा घर-घर जाकर ऐसे बुजुर्गों का पंजीयन किया जाएगा, जो अकेले रहते हैं या जिन्हें किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता है। इन वॉलंटियर युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, दवाइयों और अन्य सेवाओं में मदद कर सकें। एसपी खुद पहुंचे बुजुर्गों के घर बुधवार को एसपी अमित कुमार ने कालिका माता क्षेत्र स्थित वकील कॉलोनी में बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए टीम को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने हेल्पलाइन की जानकारी देकर बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि अब वे अकेले नहीं हैं। बुजुर्गों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर अकेलेपन और साइबर ठगी से भी मिलेगी सुरक्षा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह हेल्पलाइन सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही नहीं, बल्कि धमकी, दुर्व्यवहार, मानसिक तनाव, अकेलेपन, और साइबर ठगी जैसी समस्याओं में भी बुजुर्गों को मदद पहुंचाएगी। यह प्रयास बुजुर्गों को एक सम्मानजनक और संरक्षित जीवनदेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।