अखिल भारतीय सूर्यवंशी कुमरावत समाज की नई कार्यकारिणी गठित

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। अखिल भारतीय सूर्यवंशी कुमरावत समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक समाज की धनजीबाई का नोहरा स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से हुआ। नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश पिपरीवाल को अध्यक्ष, आर्यप्रकाश खेराडा और नरेन्द्र मोदी को उपाध्यक्ष, प्रशांत सराफ को कोषाध्यक्ष, अभिषेक मोदी को सचिव और मुकेश कुमरावत को सहसचिव चुना गया। अरविन्द सैवान्या ने आभार व्यक्त किया। यह नई कार्यकारिणी समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी। समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ढाबे पर डॉक्टरी… : मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स की गुंडागर्दी आई सामने, मारपीट और तोड़फोड़ का केस हुआ दर्ज

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। रतलाम पुलिस ने मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा की गई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बंजली सेजावता बायपास पर स्थित रायल ढाबा पर हुई, जहां मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं दिए और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पुलिस के अनुसार, रायल ढाबा संचालक रितिक राठौर पिता राजेश राठौर निवासी दीनदयाल नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स ने ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे नहीं दिए और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। आरोपी स्टूडेंट्स ने घायल फरियादी से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर हफ्ता वसूली, मारपीट, तोड़फोड़ सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार फरियादी ढाबा संचालक रितिक राठौर ने बताया की सुमित जाटव, विजय परमार, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल ढाबे पर खाना खाने आये थे। जिन्होने खाना खाने के बाद खाने का पैसे भी नही दिया और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसो की मांग करने लगे। इन लोगो को पैसे देने से मना किया और ढाबा बंद करके घर जाने के दौरान रात करीब 1 बजे सुमित जाटव, विजय परमार  ढाबे पर पत्थर फेंक कर भागे। जिनका पीछा करता हुआ फरियादी मेडिकल कालेज के केम्पस पहुंच गया। जहां सुमित जाटव, विजय परमार, संजय डांगी, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल हाकी व डंडे लेकर एक साथ एक मत होकर आये और मारपीट करने लगे।तथा उतावलेपन से पत्थर फैंककर कार के कांच फोड दिये और कार मे रखा मोबाईल तोडकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित जाटव और विजय परमार को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों संजय डांगी, महावीर सौलंकी, लोकेन्द्र चौहान, यश परमार, कार्तिक सारवे, मनीष परमार, आशीष सौलंकी, प्रतिक कौशल की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 616/2024 धारा-296,115(2),351(3),119(1), 125,191(2)(3),324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र दायर किया जाएगा।

चिंताहरण की सेवा में बाधा : गणेशोत्सव से पहले प्रसिद्ध गणेश मंदिर के सामने खोदी सड़क, भक्तों में आक्रोश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। पैलेस रोड स्थित शहर के प्रसिद्ध और प्राचीन श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों में आक्रोश है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने की पूरी सड़क को 15 दिन पहले खोद दिया गया है, जिससे मंदिर के सामने पूरा तालाब बन गया है और मंदिर के मुख्य द्वार से पैदल आने जाने तक का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जनक नागल ने कहा कि गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री को स्वर्ण बर्क का चोला चढ़ाया जाता है, भव्य पांडाल और मूर्ति स्थापना के साथ साथ मंदिर के अंदर और बाहर दुर दुर तक लाईट, फ्लावर और टेंट का डेकोरेशन किया जाता है। प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त भगवान श्री के दर्शन एवं प्रसादी प्राप्त करने को आते हैं। नागल ने कहा कि मंदिर के सामने की सड़क के खोदे जाने से भक्तों को परेशानी हो रही है और गणेश उत्सव की तैयारियों में बाधा आ रही है। उन्होंने शहर के महापौर, नगर निगम कमिश्नर, एवं जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार से आग्रह किया है कि तीन दिन में मंदिर के सामने की सड़क का निर्माण करें या ऐसी स्थिति तैयार करके देवे जिससे गणेश उत्सव का त्योहार सनातनी धार्मिक परंपराओं अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जा सके। अन्यथा सभी भक्तों के साथ में सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

गढ़ कैलाश प्रखंड में मनाया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस, प्रांत संगठन मंत्री हुए शामिल

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। गढ़ कैलाश प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य संत श्री आत्मानंद सरस्वतीजी की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री माननीय खगेंद्र भार्गव रहे, जिन्होंने कहा कि 60 साल में विश्व हिंदू परिषद का काम 80 देशों में हिंदू समाज को एक करना और उनके लिए कार्य करना रहा है। 29 अगस्त 1964 में हिन्दू समाज, गो रक्षा, सामाजिक समरसता, मंदिरों की सुरक्षा के उद्देश्य को लेकर स्थापना हुई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, सेवा प्रमुख व प्रखंड पालक अनिल रोतेला, गड़ कैलाश प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चोबे, जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक आशु टाक, जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला धर्मा चार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर हनुमान, रावटी व सैलाना प्रखंड में आयोजित हुए कार्यक्रम

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। विश्व हिंदू परिषद का षष्टी पूर्ति स्थापना दिवस यानी 60 वर्ष पूर्ण करने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में रतला। नगर के हनुमान प्रखंड व जिले के रावटी और सैलाना प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के वेदव्यास कॉलोनी स्थित सूरज हाल में हनुमान प्रखंड  का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाग संगठनमंत्री अर्जुन गहलोत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। गहलोत ने विहिप के स्थापना के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें विभाग सहमंत्री पवन बंजारा, जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक भाई मुकेश व्यास, श्रीराम प्रखंड पालक व जिला सहसंयोजक आशु जी टाक, जिला गोरक्षा प्रमुख मुन्नू  कुशवाह, जिला सह गोरक्षा प्रमुख डिंपल प्रजापत, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला सहप्रचार प्रसार प्रमुख रिकी सेन, जिला सहसाप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम शर्मा, हनुमान प्रखंड उपाध्यक्ष अंशुल लोधा, प्रखंड संयोजक दुर्गेश  डागर, प्रखंड मंत्री रोहित मुरारिया, प्रखंड सह मंत्री सौरभ  वर्मा, प्रखंड सहसंयोजक मनीष टाक, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख गनी शक्तावत, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख रौनक सोलंकी आदि उपस्थित रहे। रावटी प्रखंड में हुआ आयोजनरावटी प्रखंड के राधा कृष्ण मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर  पूजनीय गुरुदेव राजू जी महाराज उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता विभाग संयोजक  विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में सेवा प्रमुख संजय भाटी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों में विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, रावटी प्रखंड पालक बजरंगदल जिला सहसंयोजक राहुल  हाड़ा, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, जिला मातृशक्ति संयोजिका सरिता ओहरी, प्रखंड अध्यक्ष चैन सिंह गुर्जर, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, हरीश गुर्जर, प्रखंड मंत्री हरिओम डोडियार, प्रखंड सह मंत्री राहुल मेवाड़ा, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड सहसंयोजक मनोज  सोनावा, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, प्रखंड बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख कमल पोरवाल, प्रखंड विहिप गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र शर्मा, प्रखंड बाल उपासना प्रमुख अंशुमन गुर्जर, प्रखंड सह बाल उपासना प्रमुख रवि,  प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख भानु राठौड़ आदि उपस्थित रहे। सैलाना में भी मना स्थापना दिवससैलाना प्रखंड में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रतलाम विभाग कार्यकारिणी सदस्य मनोज  सगरवंशी का बौद्धिक हुआ। जिला धर्म प्रसार प्रमुख बबल गुर्जर, सैलाना प्रखंड पालक व इस कार्यक्रम के संयोजक जिला परावर्तन प्रमुख महेश राव, सहसंयोजक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा, पंडित चेतन  गर्ग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी, प्रखंड और खंड के कार्यकर्ता और समस्त हिंदू समाज उपस्थित रहा।

शिक्षक या भक्षक! : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में कोचिंग के शिक्षक अजय जैन पर एफआईआर दर्ज, 4 महीने में दूसरी घटना

घटनास्थल पर पुलिस ने झांका तक नहीं, नागरवास में संचालित है शुभम कोचिंग क्लासेस! रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। शहर में एक कोचिंग सेंटर पर शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 4 महीने में यह कोचिंग सेंटर का दूसरा मामला है, जो महिला अपराध से जुड़ा है। आरोपी द्वारा इस मामले को बड़ी चतुराई से दबाने की कोशिश की जा रही थी। कोचिंग संचालक ने सूबे के पुलिस कप्तान एसएसपी राहुल लोढा के सीसीटीवी लगाने के सख्त निर्देशों तक को हवा में कर दिया। वहीं मामले की जांच कर रहे डीडी नगर टीआई रविंद्र दंडोतिया ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा। मामला थाना माणकचौक अंतर्गत नागरवास स्थित शुभम कोचिंग सेंटर का है। सेंटर पर आने वाली एक 12 वीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक अजय पिता कनकमल जैन (55 वर्ष) निवासी नागरवास पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। घटना से डरकर घबराई छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया था। घटना के 4 दिन बाद यानी 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी के पिता शासकीय विद्यालय में प्राचार्य रह चुके है। तभी से कोचिंग संचालित हो रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया की उसने कुछ दिनों पहले ही कोचिंग शुरू की थी। कोचिंग पर पढ़ाने वाले सर का नाम अजय जैन है। वहां और भी बच्चे पढ़ने आते है। 17 अगस्त की सुबह 8 बजे कोचिंग पहुंची तब और भी बच्चे क्लास रूम में मौजूद थे। आरोपी अजय ने पढ़ाना शुरू कर दिया था। तब आरोपी ने क्लास के ही एक छात्र को कुछ बोला और पीड़िता की टेबल के सामने आकर खड़ा हो गया। आरोपी अजय जैन ने गलत नियत से हाथ पकड़कर खिंचा और अन्य छात्र से बोला की देख यह मेरे साथ जम रही है। तू कैसा सड़ा दिख रहा है। इस दौरान क्लासरूम में अन्य छात्र भी मौजूद थे। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 75 व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।, डिग्री तक की ग्यारंटी!सूत्रों के अनुसार कोचिंग का संचालन आवासीय परिसर में किया जाता है। आरोपी अजय जैन की पत्नी प्रिंसी जैन कोचिंग सेंटर की संचालक है। आरोपी की पत्नी शहर के एक निजी स्कूल में वाईस प्रिंसीपल भी है। 10वीं व 12वीं में फैल छात्र – छात्राओं को पास करने के नाम पर कोचिंग संचालित की जाती है। इस एक कोचिंग सेंटर पर नर्सरी से 12वीं तक के बच्चे पढ़ाए जाते है। इसके अलावा नर्सिंग, नीट, जेईई, एम्स जैसे कई विषय भी पढ़ने का दावा किया जाता है। यही नहीं स्कूल व होस्टल फैसिलिटी के साथ यहां मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्रियां भी करवाई जाती है। हालांकी पूरे मामले में शुभम कोचिंग सेंटर के आरोपी शिक्षक अजय जैन ने अपने पर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। बकौल जैन वे कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है लेकिन हमारी पड़ताल में ऐसी कोई एसोसिएशन शहर में नहीं होने की बात सामने आई है। परिजन के नाम से संचालित है सेंटर, डिग्री तक की ग्यारंटी!सूत्रों के अनुसार कोचिंग का संचालन आवासीय परिसर में किया जाता है। आरोपी अजय जैन के परिजन के नाम से कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा है। आरोपी की पत्नी शहर के एक निजी स्कूल में वाईस प्रिंसीपल भी है। 10वीं व 12वीं में फैल छात्र – छात्राओं को पास करने के नाम पर कोचिंग संचालित की जाती है। इस एक कोचिंग सेंटर पर नर्सरी से 12वीं तक के बच्चे पढ़ाए जाते है। इसके अलावा नर्सिंग, नीट, जेईई, एम्स जैसे कई विषय भी पढ़ने का दावा किया जाता है। यही नहीं स्कूल व होस्टल फैसिलिटी के साथ यहां मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्रियां भी करवाई जाती है। हालांकी पूरे मामले में शुभम कोचिंग सेंटर के आरोपी शिक्षक अजय जैन ने अपने पर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। बकौल जैन वे कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है लेकिन हमारी पड़ताल में ऐसी कोई एसोसिएशन शहर में नहीं होने की बात सामने आई है। देर रात घर नहीं पहुंची छात्रा, पुलिस की खानापूर्तिजानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा गरीब परिवार से है। घटना के बाद से वह डर और सहम गई थी। छात्रा अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक दुकान पर काम करने जाती थी। सुबह जब छात्रा को कोचिंग भेजा तो वह जाकर कालिका माता मंदिर में बैठी गई। जिस दुकान पर वह काम करती है, वहां भी नहीं गई। करीब पौने नो बजे जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने दुकान पर फोन लगाकर पूछा की उनकी बेटी घर क्यों नहीं आई। तब दुकान मालिक ने उसके दुकान पर नहीं आने की जानकारी परिजनों को दी। कुछ देर बाद जब छात्रा घर पहुंची तो उसके माता पिता ने उससे दिनभर बाहर रहने का कारण पूछा। तब छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया और कहा की सर के डर के कारण में कोचिंग नहीं गई। जिसके बाद परिजन उसे माणक चौक थाने लेकर पहुंचे और आरोपी शिक्षक अजय जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया के अवकाश पर होने से इस मामले में दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने कायमी की। लेकिन उन्होंने महिला अपराध से जुड़े मामले में गंभीरता ना दिखाते हुए केवल खानापूर्ति कर ली। घटना के बाद लगे सीसीटीवी, आती है और भी छात्राएं!आरोपी शिक्षक अजय जैन पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे थाने से जमानत मिल गई। मामले की भनक तक किसी को नहीं लगने दी गई। जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ अपने क्लास में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिए। जबकि अप्रैल माह में इंग्लिश कोचिंग सेंटर के संचालक संजय पोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पोरवाल पर महिला ने ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जब पुलिस ने जांच की तो पोरवाल के और भी काले चिठ्ठे निकलकर सामने आए। पूरे जिले में इस घटनाक्रम को लेकर घोर निंदा हुई। जिसके बाद पुलिस महकमा जागा और एसएसपी राहुल लोढा ने कोचिंग संचालकों को अपने सेंटर्स पर कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों को समय समय पर कोचिंग सेंटर्स की जांच के दिशा निर्देश भी दिए थे। लेकिन आरोपी अजय के … Read more

NEET COUNSELING : अभ्यास के छात्रों को मिले MBBS के लिए टॉप मेडिकल कॉलेज, परिजनों व शिक्षकों ने दी बधाई

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। शहर के अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने नीट-24 की प्रथम चरण काउंसलिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान की एमडी नीलिमा कुमावत ने बताया कि इस बार भी अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के कई विद्यार्थियों को एमबीबीएस के लिए प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित हुई है।चयनित विद्यार्थियों में संदीप राठौर, दिव्यांशी परिहार, शिवांगी पडियार, दिव्या पोरवाल, सपना सालित्रा, सोनू सुथार, आदित्य चौहान, पायल डामोर, प्रतिभा पाटीदार, नीरज खराड़ी, महेश गंणावा, संजय डामर, रितिका बबेरिया, धुम्मा खड़िया, दीपिका डामोर, रिया भूरिया, सरस्वती मईडा, रचना खराड़ी, दशरथ मैदा, संतोष मईडा, रवीना कटरा, और पायल डामर शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज खंडवा, आरडी गर्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज भोपाल, एलएन मेडिकल कॉलेज भोपाल, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर, नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जबलपुर, सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर, गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भोपाल, वीरेंद्र कुमार सकलेचा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नीमच, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज इंदौर, महावीर मेडिकल कॉलेज भोपाल, और चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल में सीटें आवंटित हुई हैं। एमडी नीलिमा कुमावत ने बताया कि द्वितीय चरण और मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग होना अभी बाकी है, जिसमें और भी कई विद्यार्थियों का चयन होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि अभ्यास इंस्टिट्यूट के सभी सदस्य इन सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आने वाले समय में बेहतर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने की आशा करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों की सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अवसर पर, अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विहिप स्थापना दिवस : केंद्रीय मंत्री अजय पारीक का दो दिवसीय रतलाम दौरा, बाजना प्रखंड में हुआ आयोजन

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में 24 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक जिले में अलग – अलग प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री व भोपाल क्षेत्र पालक अजय पारीक दो दिन रतलाम विभाग के प्रवास पर रहेंगे। 31 अगस्त को अजय पारीक जावरा व रतलाम और 1 सितंबर को झाबुआ में आयोजित होने वाले विहिप स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। वे विहिप पदाधिकारियों से कार्य योजनाओं की चर्चा और समीक्षा भी करेंगे। बुधवार को जिले के बाजना प्रखंड में स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रांत सत्संग प्रमुख आशुतोष शेखावत मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। शेखावत ने विश्व हिंदू परिषद के 60 साल पूर्ण होने पर विगत 60 साल में किए गए संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए धर्मांतरण, लव जिहाद, गो हत्या व  भविष्य में आने वाली चुनौतियों को  बताया। देश के महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा, महाराणा प्रताप आदि ने कैसे विकट परिस्थिति में देश की रक्षा की इसे भी बताया। इस दौरान बजरंगदल जिला सहसंयोजक राजाराम ओहरी, प्रखंड सहसंयोजक शिवम हाडा, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, धर्म प्रसार प्रमुख पंकज चौहान, कमलेश  वसुनिया, प्रेम सिंह राठौड़, प्रखंड संयोजक शिवम प्रजापत, प्रखंड मंत्री विशाल यादव, राहुल, गोविंद, दिनेश वसुनिया आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस विरुपाक्ष प्रखंड में मनाया गया

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। विरुपाक्ष प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बौद्धिक सत्र में भाग लिया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करना और हिंदू जीवन दर्शन और आध्यात्म की रक्षा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू हम सभी एक हैं और कोई उच्च या नीच नहीं है, हम सभी भारत मां की संतान हैं। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, जिला उपाध्यक्ष व प्रखंड पालक राधेश्याम रावल, जिला सह सयोजक राजा राम ओहरी, जिला सह धर्मप्रसार प्रमुख दिलीप मैदा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, उपाध्यक्ष भैरूलाल निनामा, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर, मंत्री दीपक चौरसिया, गौ रक्षा प्रमुख मनोहर भाटी, बाल उपासना प्रमुख कान्हा भाभर, बलराम मावी, गणेश सोनी, अंकित निनामा, कालू वसुनिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

मानवता का “मर्डर” : मां को बनाना चाहता था अपनी हवस का शिकार, इसलिए 10 माह की मासूम बच्ची को उठा कर ले गया दरिंदा दशरथ

रोती – बिलखती मासूम का मुंह दबाकर कुंए में फेंका शव…. सजा – ए – मौत की उठी आवाज! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। जिला मुख्यालय के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत गांव लसुड़िया नाथी से 17 अगस्त की रात एक 10 माह की मासूम के अपहरण की खबर ने सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद पूरा पुलिस फोर्स अलग – अलग एंगल से बालिका को ढूंढने में जुट गया। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बगैर किसी सुराग के आरोपी तक पहुंचने की थी। आरोपी पुलिस के सामने ही था। मगर पुलिस के पास पर्याप्त सुराग नहीं होने से वह केवल रडार पर था। रतलाम पुलिस की अथक मेहनत और खोजी कुत्ते की एक निशानदेही ने आरोपी दशरथ के कारनामें को उजागर कर दिया। पुलिस पहुंचती उसके चंद घंटे पहले वह फरार हो चुका होता है। रतलाम पुलिस ने तत्तपरता से आरोपी को अन्य राज्यों में ढूंढने के प्रयास कर दिए। एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जिसे अब सलाखों के पीछे धकेल दिया। पुलिस सहित समाज को मलाल इसी बात का है की नन्हीं मासूम जीवित नहीं रही। दरिंदे दशरथ ने 10 माह की बच्ची जो ठीक से शायद अपनी मां की पहचान ही जानती थी, उसे दुनियां देखने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया। इस पूरे मामले ने आज मानवता की हत्या की है। ऐसी नीच और ओच्छी मानसिकता आखिर समाज में कहां से व्याप्त हो रही है? यह विचार करने का एक गंभीर विषय है। पूरा समाज आज क्रोधित है और आरोपी दशरथ के खिलाफ जल्द से जल्द “सजा – ए – मौत” चाहता है! गौरतलब है की प्रेमा पति मुकेश उर्फ राकेश खारोल निवासी ग्राम उपरवाड़ा करीब एक साल से कालूखेड़ा थाना अंतर्गत गांव लसुड़िया नाथी में अपने मायके में थी। डिलेवरी के पहले वह अपने मायके आई थी। डिलेवरी के बाद से वह मायके में ही थी। पति मिलने आता जाता था। 17 अगस्त की रात प्रेमा घर में अपनी बच्ची तनु के साथ सो रही थी। रात 11 से 12 बजे के बीच मां प्रेमा की नींद खुली तो बच्ची पास में नहीं थी। घर का अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की खुली हुई थी। रात में ही बच्ची के पिता को सूचना दी। गांव में भी बच्ची के गायब होने पर हड़कंप मच गया। रात में पुलिस को सूचना दी। बच्ची को तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद रतलाम एसएसपी राहुल लोढा ने मौके पर पहुंचकर गंभीरता से इस मामले की छानबीन के लिए टीम को लगाया। जिसके बाद परत दर परत मामला खुलता गया और पुलिस ने लसुडिया नाथी निवासी आरोपी दशरथ पिता रामलाल कटारिया (23) को गिरफ्तार किया। दशरथ का बच्ची के पड़ोस में ही घर है, जिसकी पत्नी अपने मायके गई थी। इसका दो साल का एक बेटा भी है। पूरे मामले के खुलासे में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह व कालूखेड़ा टीआई नीलम चौंगड़ की विशेष भूमिका रही। बच्ची को उठाया, ताकी मां के साथ…एसएसपी राहुल लोढा के अनुसार सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी दशरथ ने बताया की बच्ची की मां यानी प्रेमा पर उसकी बुरी नजर थी। आरोपी दशरथ की पत्नी राखी के लिए 16 अगस्त को गई थी। 17 की रात वह पड़ोसी महिला के घर में खिड़की से गलत नियत से घुसने की फिराक में था। खिड़की के पास उसने बाहर से मां के पास सो रही बच्ची को उठा लिया। उसकी मंशा थी की बच्ची को उठाकर ले जाने से मां उसे ढूंढते हुए बाहर निकलेगी और वह उसका फायदा उठाकर महिला के साथ गलत कार्य कर सके। लेकिन बच्ची को उठाते ही वह रोने लगी तो उसने उसका मुंह हाथ से दबा दिया। इसी बीच बच्ची के मामा मौसी उठ गए और मां भी जाग गई। सभी बच्ची को ढूंढने लगे। आरोपी को जब लगा की मुंह दबाने से बच्ची मर गई है, तो उसने जुर्म छुपाने के लिए घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित कुंए में फेंक दिया। स्निफर डॉग से हाथ लगा सुरागएसएसपी ने बताया घटनास्थल की जांच के लिए साइबर और रेडियो टीम के हाथ भी कुछ नहीं लग रहा था। 200 से अधिक सीसीटीवी छाने, जावरा के प्रत्येक थाने और चौकी के प्रभारी को काम पर लगा दिया गया। गांव के एक – एक घर की तलाशी लेने के साथ सभी से पूछताछ जारी रखी गई। मानव तस्करी के एंगल से जांच को शुरू किया और बांछड़ा डेरो पर कड़ी निगरानी रखी गई। इतना सबकुछ करने के बाद भी नाकाफी सा लग रहा था। आरोपी जिस रास्ते से गया वहां तीन कैमरा थे मगर 2 रास्ते के कैमरा सही थे और उसी रास्ते का कैमरा खराब था जहां से आरोपी गुजरा। मामले में डॉग स्क्वाड को बुलाकर स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) की मदद ली गई। बच्ची के मकान से डॉग 3 किलोमीटर दूर चिकलाना में एक मकान तक पहुंचा। दूसरी बार फिर डॉग को फॉलो किया तो वापस वहीं जाकर डॉग रुक गया। जहां डॉग रुक रहा था वहां शराब मिलती है। पूछताछ में दशरथ कटारिया का नाम सामने आया। इस आधार पर दो बार उससे पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यहां तक कि आरोपी बच्ची की तलाश में गांव के लोगों के साथ भी में रहा। जब दशरथ पर शक गहराया और सुराग हाथ लगा तब तक वह फरार हो गया। जिसे ढूंढने के लिए अलग – अलग टीमें बनाई। अपने ससुराल जाकर छुपा था आरोपीआरोपी दशरथ पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के प्रतापगढ़ में हथूनिया गांव के एक सूने मकान में छुपकर रहने लगा था। रतलाम पुलिस को जांच में जब इसके ऊपर शंका हुई तो पुलिस ने कालूखेड़ा, मंदसौर, नीमच, प्रतापगढ़ के कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिला। रतलाम पुलिस ने राजस्थान पुलिस को भी जानकारी दी। इस बीच रविवार दोपहर को हथुनिया थाने के कांस्टेबल सुरेश मीणा को सूचना मिली कि आरोपी एक सुने झोपड़ीनुमा मकान में छिपा है। कांस्टेबल मौके पर पहुंचा, तो दशरथ ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। कांस्टेबल मीणा की मदद से उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद रतलाम पुलिस को … Read more