Ratlam News: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां बंद! रतलाम में मिलावटी डीजल से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम, 27 जून 2025 – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम दौरे के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रीजनल इंडस्ट्रियल समिट (MP Rise 2025) में शामिल होने आ रहे सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक बंद हो गईं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी गाड़ियां इंदौर से रतलाम पहुंचीं थीं और रास्ते में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया था। लेकिन डीजल भरवाने के तुरंत बाद ही वाहन एक-एक कर बंद होने लगे और पेट्रोल पंप परिसर में ही रुक गए। जांच में सामने आया पानी मिला डीजल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में डीजल में पानी की मिलावट की पुष्टि हुई, जिससे गाड़ियों के इंजन फेल हो गए। पेट्रोल पंप को तुरंत सील कर दिया गया है और इंदौर से वैकल्पिक गाड़ियां मंगवाई गईं। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने इस घटना के लिए बारिश के चलते टैंक में पानी के रिसाव को जिम्मेदार बताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही और संभावित मिलावट का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। आम जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल में मिलावट की शिकायतें पहले भी आती रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़ा यह मामला बेहद संवेदनशील बन गया है। प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच उच्च स्तर पर की जा रही है। यह घटना सिर्फ वीवीआईपी काफिले तक सीमित नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और ईंधन की गुणवत्ता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Ratlam News: रतलाम में एमपी राइज-2025: 27 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 2 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 5450 रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश में उद्योग, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने जा रहा है एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव, जिसका आयोजन 27 जून को रतलाम के नेहरू स्टेडियम में होगा। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। एमएसएमई दिवस पर खास आयोजन, रतलाम बना औद्योगिक केंद्र एमपी राइज कॉन्क्लेव इस बार और भी खास है क्योंकि इसका आयोजन 27 जून – अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हो रहा है। रतलाम को आयोजन स्थल के रूप में चुनना रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम है, क्योंकि यह शहर अब मध्यप्रदेश के नए औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। 2500+ प्रतिभागी, 858.57 करोड़ की 18 इकाइयों का लोकार्पण-भूमिपूजन इस आयोजन में देशभर से 2500 से अधिक प्रतिभागी, उद्योगपति, युवा उद्यमी, निवेशक, बैंक प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 858.57 करोड़ रुपये लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे 3 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। 2 लाख से ज्यादा हितग्राही होंगे लाभांवित कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, स्टार्टअप इंडिया, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टैंडअप इंडिया आदि के तहत ऋण और वित्तीय सहायता दी जाएगी। 2,419 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ऋण वितरण प्रस्तावित है। 5450 से अधिक रोजगार, 2,850 करोड़ निवेश प्रस्ताव एमपी राइज 2025 के तहत 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिससे 5450 से अधिक रोजगार के अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में रोजगार ऑफर लेटर भी वितरित करेंगे। 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि पूजन, 2.96 करोड़ की डीबीटी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि पूजन होगा और 2.96 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदर्शनी में दिखेगा मालवा का हुनर, 100 से अधिक स्टॉल्स कॉन्क्लेव में मालवा अंचल के पारंपरिक उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप्स और विभागीय योजनाओं से संबंधित 100+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहां रतलाम, इंदौर, देवास, भोपाल, उज्जैन, धार, शिवपुरी जैसे जिलों की यूनिट्स अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ एमओयू कार्यक्रम में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल स्किलिंग का अवसर मिलेगा। थीमैटिक सत्रों में मिलेगा औद्योगिक नीति और स्किल डेवलपमेंट का ज्ञान कॉन्क्लेव में तीन प्रमुख थीमैटिक सत्र आयोजित होंगे: मुख्यमंत्री का विशेष संबोधन और निवेशकों से संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष संबोधन देंगे, जिसमें वे राज्य सरकार की औद्योगिक नीति, महिला उद्यमिता, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता साझा करेंगे। साथ ही वे प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

Ratlam News: रतलाम में मुख्यमंत्री का आगमन: शहर के कई रास्ते बंद, यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत शहर के कई मार्गों पर नो व्हीकल जोन घोषित किया है और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था भी स्थान अनुसार तय की गई है। इन मार्गों पर रहेगा वाहन प्रतिबंध मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम स्थल भ्रमण के दौरान निम्न स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:  पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अलग-अलग वर्गों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय की गई है: पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों पर वाहनों को प्रवेश न दें और केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें। बिना अनुमति वाहनों को नो व्हीकल ज़ोन में खड़ा करने पर वाहन क्रेन से हटाए जा सकते हैं।

Ratlam News: रतलाम राइज़ कॉन्क्लेव को सफल बनाने मैदान में उतरे उद्यमी: MSME मंत्री से मिले लघु उद्योग भारती और नमकीन क्लस्टर प्रतिनिधि

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज़, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज़) कॉन्क्लेव को लेकर रतलाम में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मंगलवार को लघु उद्योग भारती रतलाम ईकाई और नमकीन क्लस्टर ईकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर आयोजन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने मंत्री काश्यप को आश्वस्त किया कि यह आयोजन रतलाम के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा और शहर को नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती और नमकीन क्लस्टर ईकाई आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मंत्री चेतन्य काश्यप ने सभी सदस्यों से राइज़ कॉन्क्लेव को पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाने और युवाओं को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रतलाम में उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती मालवा प्रांत के संयुक्त सचिव संजय व्यास, अनिल सारड़ा, रोहित मालपानी, शैलेन्द्र सुरेका, मोहित पगारिया, नीलेश बोरदिया, संदीप सकलेचा, अभिषेक मंत्री, अचिंत्र पोरवाल, धर्मेन्द्र मारू, मनेन्द्र रिंकु कृष्णानी, विजय माहेश्वरी, बाबुलाल प्रजापत, प्रवीण कसेरा, योगेश परमार, नितिन खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कॉन्क्लेव 27 जून को पोलोग्राउंड, रतलाम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख रूप से शामिल होंगे और प्रदेश के उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसे रतलाम के आर्थिक विकास के एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Ratlam News: महू-नीमच फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई: मंदसौर के युवक से 50 लाख की एमडी, राजस्थान के तस्कर से भी बरामद हुई ड्रग्स

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले की नामली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मंदसौर का रहने वाला है, जिसके पास से करीब 51 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया गया। वहीं, राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी युवक से डेढ़ लाख की एमडी जब्त की गई। महू-नीमच फोरलेन पर मंदसौर के तस्कर से बड़ी जब्ती नामली थाना प्रभारी पीआर डावरे व एसडीओपी किशोर पाटनवाला की टीम ने महू-नीमच फोरलेन पर कार में सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली। युवक की पहचान प्रहलाद सिंह (25) पिता हरिसिंह परिहार, निवासी नारायणगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम एमडी ड्रग्स और 1.5 किलो डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। बड़ौदा फंटा पर बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार इसी क्रम में, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई बड़ौदा फंटा के पास की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका, जिसकी पहचान पुष्पेंद्र सिंह (34) पिता श्रवण सिंह सिसोदिया, निवासी ग्राम डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। उसके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि ये ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं।

Ratlam News: स्कूल-कॉलेज के छात्रों तक पहुंचा रहा था ड्रग्स: रतलाम का बड़ा सप्लायर सुनील सूर्या अरेस्ट, 43 आपराधिक मामलों में आरोपी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के मुख्य आरोपी सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील सूर्या पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के केस में आया था नाम सामने 6 मई 2025 को रतलाम के जावरा क्षेत्र में महू-नीमच फोरलेन पर पटेल होटल के सामने से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान रतलाम के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन (51) और साबीर खान (27) के रूप में हुई थी। दोनों एक कार (MP 43 ZA 7047) में सवार होकर 200 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर रतलाम आ रहे थे, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि यह ड्रग्स रतलाम निवासी सुनील सूर्या के लिए लाई जा रही थी। वह शहर में युवाओं को ड्रग्स की लत लगाकर इसे बेचने का काम करता था और एक संगठित रैकेट चला रहा था। उसके नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उदयपुर से हुई गिरफ्तारी, रैकेट की जांच को गठित होगी एसआईटी सायबर सेल रतलाम की मदद से पुलिस ने सोमवार को सुनील सूर्या को उदयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जिससे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर के स्कूल और कॉलेज छात्रों को टारगेट कर ड्रग्स बेची जा रही थी। इस नेटवर्क में कुछ युवतियों की संलिप्तता की भी जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है, जो एमडी ड्रग्स के नेटवर्क की तह तक जाएगी।

Ratlam News: झूठी “भाभी” की साजिश नाकाम, नाबालिग को फंसाने वाली महिला, पति और ससुर पर FIR

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला, उसके पति और ससुर पर एक नाबालिग लड़के को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय न्यूज पोर्टल “वंदेमातरम् न्यूज” ने इस मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई। यह कहानी एक गरीब परिवार की है, जिसने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए अथक संघर्ष किया। पिता की मृत्यु के बाद मां मजदूरी कर अपने दो बेटों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनके बड़े बेटे को झूठे दुष्कर्म के आरोप में फंसा दिया गया था, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। उनकी दृढ़ता और सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल की मदद से, रतलाम पुलिस ने अब उस महिला, उसके पति और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। ऐसे रची गई थी झूठी साजिश यह मामला 17 अप्रैल 2025 को तब शुरू हुआ जब रतलाम के महिला थाना में एक महिला ने 15 वर्षीय बालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। नाबालिग की मां ने थाना जिम्मेदारों पर लेन-देन कर झूठा और नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का गंभीर आरोप भी लगाया था। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। न्याय की गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो नाबालिग की परेशान मां ने सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल से संपर्क किया। पांचाल ने मामले की गंभीरता और नियम विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को लेकर उच्च स्तरीय शिकायत की, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मासूमियत बनी निशाना झूठे प्रकरण का शिकार बना नाबालिग सैलाना बस स्टैंड पर एक दुकान में काम करता था। वह एक महिला के झांसे में आ गया, जिसे वह “भाभी” कहकर बुलाता था। महिला ने पहले उससे दोस्ती की, फिर फोन पर अश्लील बातचीत की, और अंत में उसे अकेले घर बुलाकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसने नाबालिग को फंसाने की पूरी साजिश रच डाली। जब 15 वर्षीय बालक ने महिला से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उसने धमकाना शुरू कर दिया और अपने पति व ससुर के साथ मिलकर झूठा दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। छोटे भाई और मां की हिम्मत ने पलटा केस घटना के दिन जब महिला ने बालक को रेलवे स्टेशन बुलाया, तो वह अपने दोस्त से मोटरसाइकिल मांगकर वहां गया। वहां उसे फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। महिला के परिजनों ने दोस्त को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम को छोटे भाई ने भी देखा और उसने मां के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की। बालक की मां ने सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल की सहायता से बाल कल्याण समिति, महिला थाना, एसपी अमित कुमार, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित किशोर न्यायालय बोर्ड को मामले में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। किशोर न्यायालय बोर्ड ने भी पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को संज्ञान में लिया और जांच करवाई। अब रतलाम पुलिस ने झूठा और नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसके पति और ससुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3, 4, 5, 6, 11, 12 और बीएनएस की धाराएं 351, 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि न्याय के लिए लड़ने वालों की जीत अवश्य होती है।

Ratlam News: रतलाम में पहली बार होगा राइज कॉन्क्लेव: 27 जून को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा आयोजन, युवाओं को मिलेंगे 500 रोजगार के ऑफर लेटर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में 27 जून को राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाला यह कॉन्क्लेव रतलाम के औद्योगिक और रोजगार विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। काश्यप ने बताया कि राइज कॉन्क्लेव सिर्फ उद्योग आधारित नहीं, बल्कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगीकरण के त्रिस्तरीय मॉडल पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएं: इंडस्ट्री हब बनेगा रतलाम: काश्यप ने बताया कि रतलाम के निवेश क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव होने के कारण यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। एक कंपनी को पहले ही 25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है, जहां सोलर प्लांट उपकरण निर्माण की योजना है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। कॉन्क्लेव में 3500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल: एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में इंदौर-उज्जैन संभाग के 3500 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए पंजीयन अनिवार्य है। अलग-अलग सत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। रोजगार और निवेश का नया अध्याय रतलाम से शुरू होगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में रतलाम में यह पहला राज्य स्तरीय राइज कॉन्क्लेव होगा, जो ना केवल जिले की तस्वीर बदलेगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास होगा।

Ratlam News: राजस्थान से बाइक पर ला रहे थे एमडी ड्रग्स: रतलाम की कालूखेड़ा पुलिस ने 1.5 लाख की मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam news: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के निर्देशों के तहत कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान से पल्सर मोटरसाइकिल पर एमडी ड्रग्स (MDMA) लेकर आ रहे दो युवकों को धरदबोचा। आरोपियों से 15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मी के मार्गदर्शन में थाना कालूखेड़ा पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रानीगांव फंटा क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। बिना नंबर की पल्सर से कर रहे थे ड्रग्स सप्लाईपकड़े गए आरोपियों की पहचान वसीम खान पिता सलीम खान पठान एवं रियान खान पिता शकील खान पठान, दोनों निवासी कोटड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। तलाशी और पहचान की कार्रवाई के बाद उनके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस की अपीलरतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।

Ratlam News: रतलाम में हाईवे पर 500 पेटी अवैध शराब जब्त, कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही थी वड़ोदरा; कीमत 43 लाख से ज्यादा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की जावरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 500 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह शराब एक कंटेनर में त्रिपाल से ढंककर चंडीगढ़ से गुजरात के वड़ोदरा ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 43 लाख 20 हजार रुपएबताई जा रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पकड़ा कंटेनरथाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेयी को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर की सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए जावरा-उज्जैन रोड स्थित 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास कंटेनर (MH 14 JL 9333) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब की बड़ी खेप मिली। शराब की खेप इस प्रकार थी: हरियाणा का ड्राइवर गिरफ्तारपुलिस ने कंटेनर चालक कालूरा पिता मालाराम गोदार (उम्र 37), निवासी बेहल, भिवानी (हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वॉट्सऐप से मिल रहे थे निर्देशथाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ड्राइवर को कंटेनर कहां लेकर जाना है, इसकी जानकारी नेट नंबर के जरिए वॉट्सऐप पर दी जा रही थी। यह शराब किसकी है और आखिर किसे डिलीवर की जानी थी, इसकी जांच जारी है। पुलिस को कुछ शुरुआती सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।  शराब तस्करी की इस हाई-प्रोफाइल खेप को पकड़कर पुलिस ने एक बड़ी तस्करी को रोकने में सफलता हासिल की है।