MP News: सिंहस्थ मेला 2028 की तैयारी तेज़, उज्जैन रेलवे प्रोजेक्ट्स का डीआरएम रतलाम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा

रतलाम/उज्जैन- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: सिंहस्‍थ मेला 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अश्वनी कुमार ने मंगलवार को उज्जैन क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उज्जैन, पंवासा, मोहनपुरा, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश, क्षिप्रा ब्रिज और नई खेड़ी स्टेशनों पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य शासन की ओर से सिंहस्‍थ मेला अधिकारी एवं कमिश्‍नर उज्‍जैन संभाग श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे और राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलों का भ्रमण कर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेला अवधि के दौरान ट्रेनों का संचालन, यात्री मूवमेंट, भीड़ प्रबंधन, स्टेशन सुविधाएं और अस्थायी ढांचा निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआरएम रतलाम ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए सभी कार्यों को समय से पहले पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे की ओर से मेला अधिकारी कुंजीलाल मीना, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  हीना वी. केवलरामानी सहित मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RRB NTPC 2025: रेलवे में 3050 पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास करें आवेदन – जानें योग्यता, सैलरी और एग्जाम डिटेल्स

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। RRB NTPC 2025 : रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 (RRB NTPC UG 2025) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत 3050 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 27 नवंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार RRB की किसी भी रीजनल वेबसाइट (जैसे rrbbhopal.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पद और पदनाम इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3050 पद खाली हैं। प्रमुख पदों में शामिल हैं: कौन कर सकता है आवेदन? आवेदन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण होंगे: वेतन संरचना (Salary Structure) महत्वपूर्ण तिथियाँ महत्वपूर्ण सुझाव रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट रखें, ताकि आवेदन और दस्तावेज सत्यापन में कोई समस्या न हो।

Ratlam News: निराला नगर चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 17 हजार का माल बरामद, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के निराला नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तारकरते हुए उनके कब्जे से करीब ₹17 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया है। वहीं, एक आरोपित के पास से चोरी की बाइक भी जब्त की गई है।इस मामले का मास्टरमाइंड और दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस जारी रखे हुए है। पारिवारिक कार्यक्रम में गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला जानकारी के मुताबिक, निराला नगर निवासी हरदीपसिंह खनूजा के घर में यह चोरी हुई थी। खनूजा परिवार शनिवार शाम को देवास में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार शाम करीब चार बजे जब परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला। सीसीटीवी में पकड़े गए आरोपी, दो गिरफ्तार चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित एक ऑटो में घर में घुसते नजर आए।पुलिस ने ऑटो चालक समीर पिता फकीर मोहम्मद (27 वर्ष) और उसके साथी मोइन पिता रफीक (26 वर्ष), दोनों निवासी उंकाला रोड को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों गोलू उर्फ इमरान और प्रिंस (दोनों निवासी रतलाम) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। मास्टरमाइंड ने बनाई थी चोरी की पूरी योजना जांच में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड प्रिंस था, जो निराला नगर क्षेत्र में मजदूरी करता था।उसने देखा कि खनूजा के घर पर ताला लगा है, तो उसने गोलू उर्फ इमरान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।बाद में मोइन और समीर को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस प्रिंस और गोलू की तलाश में जुटी है। अभी बाकी है बरामदगी का हिस्सा प्रारंभिक जांच में घर से ₹6 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवर, दो लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी।हालांकि पुलिस को कुछ नकदी घर के अंदर ही मिल गई। अब तक गिरफ्तार आरोपितों से ₹17 हजार का माल बरामद किया गया है।बाकी लैपटॉप और जेवर की बरामदगी फरार आरोपितों से होना बाकी है। पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका इस खुलासे में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आईए थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक हिमाल सिंह, ध्यान सिंह सोलंकी, राजा तिवारी, नारायण सिंह जादौन, दिलीप रावत, रवि चंदेल, माखन सिंह, अभिषेक पाठक, विपुल भावसार, शांतिलाल डिंडोर, पारस चावला एवं शिव कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

MP Police Recruitment 2025: 500 पदों पर निकली भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन, मिलेगी ₹1 लाख तक सैलरी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) और सूबेदार (Subedar) के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MPESB Police Recruitment 2025 – मुख्य जानकारी पदों का विवरण (Vacancy Details) पद का नाम- सूबेदार पदों की संख्या- 28 सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, विशेष सशस्त्र बल) 95 सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, अन्य सशस्त्र बल) 377 कुल पद 500 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (Graduate) होना चाहिए। संबंधित विषयों और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। आयु सीमा (Age Limit) आवेदन शुल्क (Application Fee) वेतनमान (Salary Details) चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 वेतनमान के तहत ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा तिथि (Exam Date) MPESB पुलिस भर्ती परीक्षा 9 जनवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी — परीक्षा प्रवेश पत्र (Admit Card) और परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले MPESB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।  आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Ratlam News: रतलाम में चौंकाने वाली वारदात: शराब के पैसे मांगने पर नाबालिग पर चाकू से हमला, ICU में भर्ती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में रविवार देर रात शराब के रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवराजसिंह राठौर (17), निवासी जवाहर नगर सी कॉलोनी, रविवार रात करीब 11 बजे अपने मुंहबोले चाचा के लड़के रवि रेहनीवाल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीएनटी कॉलोनी निवासी नेपाली उर्फ जफर बदमाश, विनोबा नगर निवासी गट्टू और उनके साथी पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर आरोपितों ने गालियां दीं और विवाद के दौरान गट्टू ने चाकू से दोनों जांघों पर हमला किया, जबकि नेपाली उर्फ जफर ने पीठ के दाहिनी ओर वार किया, जिससे पसली में गंभीर चोट आई। घायल को फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में पानी भर गया है, और सर्जरी के बाद उसे ICU में रखा गया है। घटना के दौरान दुकान संचालक रवि और उसके पिता हृदयाल ने बीचबचाव किया, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने जफर, गट्टू और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर चोर का आतंक: 11 मिनट में 40 हजार पार, कैमरे के सामने की अश्लील हरकतें

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बरबड़ रोड पर स्थित शराब दुकान में रविवार देर रात एक चोर ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे दिया। महज 11 मिनट में आरोपी ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया, इतना ही नहीं, कैमरे की तरफ देखकर अश्लील हरकतें भी कीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखे सुबह खुलासा होने पर मचा हड़कंपसोमवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे और रात में गिनकर रखी गई रकम नहीं मिली, तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी रात करीब 2:48 बजे दुकान में घुसा और 2:59 बजे बाहर निकला। यानी महज 11 मिनट में वारदात पूरी कर ली। पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारीपुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रघुवीर सिंह निवासी बाजेड़ा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया है। दिन में की थी रैकी, रात में तोड़ दिया शटरजांच में सामने आया कि आरोपी युवक दिन में ही दुकान के आसपास दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। रात में जैसे ही सेल्समैन दुकान बंद कर गया, चोर ने मौके का फायदा उठाया। उसने लोहे की चद्दर दबाकर अंदर घुसते हुए खोखों में रखी नकदी और सिक्के तक समेट लिए। जाते-जाते कैमरे की ओर देखकर भद्दी हरकतें भी कीं, जो रिकॉर्ड हो गईं। निराला नगर चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग निराला नगर में रविवार को हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और टीआई सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में तीन टीमों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने चारों चोरों की पहचान कर ली है, जिनकी तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। शनिवार-रविवार की रात को हरदीप सिंह खनूजा के सूने मकान से करीब 6 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे।

MP News: मध्य प्रदेश में हैरान करने वाला मामला: तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप ने युवती को डसा, मौत

मुरैना- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाऊडांडा गांव में 18 वर्षीय युवती को उस समय सांप ने डस लिया जब वह खुद तीन टुकड़ों में कट चुका था। इस विचित्र और भयावह घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, होरीलाल कुशवाह की बेटी भारती घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। दराते से चारे के साथ ही एक जहरीला सांप भी कट गया और उसके तीन टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही सांप का मुंह वाला हिस्सा जमीन पर गिरा, उसने मौके पर मौजूद भारती को डस लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करवाने लगे। काफी देर तक देसी इलाज चलता रहा, लेकिन हालत और बिगड़ गई। जब भारती को सबलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि सांप का शरीर कट जाने के बाद भी उसका सिर कुछ समय तक सक्रिय रह सकता है और डसने में सक्षम होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट ही जीवन बचा सकता है, झाड़-फूंक नहीं।

Ratlam News: धामनोद फूड पॉइजनिंग मामला: पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी सील, खराब मावा नष्ट, जांच रिपोर्ट भोपाल लैब भेजी गई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क | Ratlam News: रतलाम जिले के ग्राम धामनोद में आयोजित एक गोद भराई कार्यक्रम में भोजन और नाश्ता खाने के बाद कई मेहमानों को फूड पॉइजनिंग के लक्षण — उल्टी और दस्त — की शिकायत हुई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा और तहसीलदार संदीप इवने ने जांच के दौरान पाया कि पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी बिना खाद्य पंजीयन के संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के समय भट्टी पर रखा खराब मावा नष्ट करवाया गया और आगामी आदेश तक मावा भट्टी को सील कर दिया गया। कार्यक्रम में बने खाद्य पदार्थों के सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और मिलावट नियंत्रण को लेकर प्रशासन की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।

Ratlam news: रतलाम में चोरी की वारदात, परिवार शादी की सालगिरह  में गया था तो घर साफ कर गए चोर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शनिवार-रविवार रात करीब तीन बजे औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत निराला नगर में चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर करीब 06 लाख रुपये नगद व जेवर आदि चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डाग स्कवाड भी बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर घर की गली में घुसते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार निराला नगर निवासी हरदीपसिंह खनूजा शनिवार शाम करीब पांच बजे देवास में मामा के लड़के की शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में परिवार सहित गए थे। रविवार शाम करीब चार बजे वापस लौटे तो पिता बलजीतसिंह घर का ताला खोलने गए तो ताले खुले मिले। इस पर उन्होंने हरदीप को जानकारी दी। हरदीप व परिवार के अन्य सदस्य घर में गए तो सामान बिखरा मिला और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। हरदीप ने पुलिस को बताया कि बैंक में जमा करने के लिए रखे करीब 6 लाख रुपये व पहली मंजिल पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर ले गए। चोरी गए जेवर व अन्य सामान की गणना परिवार वाले अभी कर रहे हैं। चोर दो लैपटाप भी ले गए। सूचना मिलने पर एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी मय बल के मौके पर पहुंचे।एफएसएल टीम व डाग स्कवाड को भी बुलाया गया।

Ratlam news: रतलाम में भाई ने भाई की जान ली: जमीन के झगड़े में छाती पर बैठकर दबाया गला, मौके पर मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के गराड़ गांव में जमीन विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने झगड़े के दौरान छाती पर बैठकर छोटे भाई का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गराड़ की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष पुत्र उदा दामा के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बड़े भाई मोहन दामा पर है। पुलिस ने शनिवार सुबह ही आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे संतोष अपने घर के बाहर खटिया पर बैठा था, तभी बड़ा भाई मोहन नशे की हालत में वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई और झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में मोहन संतोष के ऊपर बैठ गया और उसका गला दबा दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, संतोष की सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे तत्काल सैलाना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पांच साल पुराना विवाद बना हत्या की वजहपुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हुआ था, लेकिन बड़ा भाई मोहन यह कहते हुए नाराज था कि उसे हिस्सा कम मिला है। इसी बात पर आए दिन विवाद होते रहते थे, जो शुक्रवार रात खूनी झगड़े में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। र्ता: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के गराड़ गांव में जमीन विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने झगड़े के दौरान छाती पर बैठकर छोटे भाई का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम गराड़ की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष पुत्र उदा दामा के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बड़े भाई मोहन दामा पर है। पुलिस ने शनिवार सुबह ही आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे संतोष अपने घर के बाहर खटिया पर बैठा था, तभी बड़ा भाई मोहन नशे की हालत में वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई और झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में मोहन संतोष के ऊपर बैठ गया और उसका गला दबा दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, संतोष की सांसें थम चुकी थीं। परिजन उसे तत्काल सैलाना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पांच साल पुराना विवाद बना हत्या की वजहपुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा हुआ था, लेकिन बड़ा भाई मोहन यह कहते हुए नाराज था कि उसे हिस्सा कम मिला है। इसी बात पर आए दिन विवाद होते रहते थे, जो शुक्रवार रात खूनी झगड़े में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

0%