Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरने से पांच की मौके पर ही मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे रावटी से करीब 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव के पास, माही नदी के पुल से पहले हुआ। जानकारी के अनुसार एमएच-03-इएल-1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। गिरने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके स्वजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच जारी है। यह दुर्घटना फिर एक बार एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

Ratlam News:  एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे, तीन की मौत, रतलाम लौट रही पिकअप ट्रक में घुसी, बाइक सवार मजदूर भी हुए शिकार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार का दिन भयावह साबित हुआ। अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दोनों हादसे रावटी और नामली थाना क्षेत्रों में हुए। पहला हादसा सुबह करीब 8:30 बजे रावटी थाना क्षेत्र के माही नदी के पास हुआ। यहां लहसुन से भरे एक ट्रक के पीछे मुर्गों से भरी पिकअप जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक अनवर हुसैन (44 वर्ष), निवासी मार्ग जिला झाबुआ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी फिरोज मंसुरी (41 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक झाबुआ से मुर्गे लेकर रतलाम आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह चक्कनाचूर हो गया। पुलिस और क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया। दूसरा हादसा दोपहर करीब 2 बजे नामली थाना क्षेत्र के बड़ौदा-अंगेठी के पास हुआ। यहां मंदसौर से झाबुआ लौट रहे तीन बाइक सवार युवकहादसे का शिकार हो गए। तीनों मजदूरी कर वापस लौट रहे थे।इस दुर्घटना में जीवणा कटारा (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन कटारा (16 वर्ष) ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। सुनील कटारा (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: नोएडा से रतलाम आ रहे परिवार की कार डंपर में घुसी: मां-बेटे की मौत, पिता-बेटी इंदौर में भर्ती; दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है प्रद्युम्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में नोएडा से रतलाम आ रहे एक परिवार की कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में रतलाम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रद्युम्न दुबे की पत्नी पायल (38) और बेटा अथर्व (20) की मौत हो गई। जबकि प्रद्युम्न (40) और बेटी कामांक्षी (18) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इंदौर में इलाज जारी है। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ के समीप हुई, जहां हाईवे पर साइड में खड़े डंपर में यूपी नंबर की कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे-पिछले हिस्से चकनाचूर हो गए और सभी को कार के गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को बाहर निकाल कर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। यह  खबर भी पढ़िये… https://publicvarta.com/ratlam-news-dumper-was-standing-on-8-lane-expressway-creta-entered-from-behind-husband-wife-and-two-children-were-coming-to-ratlam-from-noida-broke-the-gate-and-pulled-out-indore-refer/ रविवार को मां-बेटे की एक साथ निकली अर्थीरविवार सुबह पायल और अथर्व के शव रतलाम लाए गए। शाम को भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। दिल्ली में जॉब, रतलाम में घरप्रद्युम्न दुबे दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ नोएडा से रतलाम अपने माता-पिता से मिलने आ रहे थे। उनके माता-पिता गीता मंदिर के सामने मित्र निवास रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। परिवार की कार में कुल चार सदस्य सवार थे—प्रद्युम्न, उनकी पत्नी पायल, बेटा अथर्व और बेटी कामांक्षी। हादसे की जांच जारीडीडी नगर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार के सभी एयरबैग खुले थे, फिर भी टक्कर की तीव्रता के कारण जान नहीं बच सकी। हादसे के समय पति-पत्नी कार की अगली सीट पर थे जबकि बच्चे पीछे बैठे थे।

Ratlam News: रतलाम में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रॉला पुलिस चौकी में घुसा, डिवाइडर तोड़ सड़क की दूसरी ओर पहुंचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के ढोढर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ता एक ट्रॉला (NL 01 AH 0729) बेकाबू होकर पुलिस चौकी में जा घुसा। यह हादसा जावरा-मंदसौर फोरलेन पर सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। ट्रॉला चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस चौकी का गेट टूट गया और अंदर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रॉला पूरी तरह खाली था और जावरा से मंदसौर की ओर जा रहा था। नशे में था चालक? पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रॉला चालक नशे की हालत में था। घटना के समय पुलिस चौकी के पास यात्री प्रतीक्षालयमें कुछ ही लोग मौजूद थे। सुबह का समय होने के कारण भीड़ कम थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉला को हटवाया गया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ट्रॉला मालिक से भी संपर्क किया जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम में तीर्थ यात्रियों की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रॉले में पीछे से टकराई, 16 घायल, 3 गंभीर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थ यात्रा से लौट रही एक मिनी बस रेत से भरे ट्रॉले में पीछे से जा टकराई। हादसे में मंदसौर जिले के रांका और जैन परिवार के 16 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हड़सर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाया, जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गिरनार जी से दर्शन कर लौट रहे थे यात्रीघायलों में शामिल सभी लोग मंदसौर जिले के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से हैं। ये सभी रविवार को तीर्थ यात्रा पर गुजरात रवाना हुए थे। यात्रा में शंखेश्वर, पालीताणा और गिरनार जी जैसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों के दर्शन किए गए। गुरुवार शाम गिरनार जी से लौटते समय रतलाम जिले में यह हादसा हो गया। घायलों की सूची: बस जावरा की, ड्राइवर सुरक्षितहादसे में शामिल मिनी बस (DL01P9942) जावरा निवासी विजय दसेड़ा की है। ड्राइवर कैलाश को कोई चोट नहीं आई, जबकि क्लीनर आसिफ को मामूली चोटें आई हैं। डीडी नगर थाना पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। समाजजन और परिजन पहुंचे मदद के लिएहादसे की जानकारी मिलते ही रतलाम के जैन समाज के सदस्य जैसे प्रकाश लोढ़ा, प्रितेश गादिया, पियूष भटेवरा और अनुप सेठिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उधर, मंदसौर से भी परिजन रतलाम पहुंच गए हैं। परिवार के सदस्य पंकज संघवी ने बताया कि 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए वड़ोदरा ले जाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन सतर्कघायलों को समय रहते इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर सतर्कता से निगरानी बनाए हुए है।

Ratlam News: बिहार STF की टीम का रतलाम में एक्सीडेंट: दो जवान शहीद, चार घायल, गुप्त मिशन पर जा रहे थे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुजरात के गांधीधाम में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने जा रही बिहार STF की टीम सोमवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो STF जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। मारे गए जवानों की पहचान: घायल जवानों की सूची: हादसे का विवरण: कॉन्स्टेबल रंजन कुमार ने बताया कि वह डिक्की में सो रहे थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे पलटी। मिथिलेश पासवान के अनुसार, वाहन 100 मीटर तक घिसटता चला गया। तीन जवान गाड़ी के पीछे सो रहे थे, जो हादसे के बाद जागे और स्थिति को समझ सके। प्रशासन की प्रतिक्रिया: रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि वाहन STF का ही था और टीम का एक अधिकारी ही गाड़ी चला रहा था। हादसे के कारणों की जांच जारी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के ADG (ऑपरेशन्स) कुंदन कृष्णन ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारे दो बहादुर जवानों ने ड्यूटी पर शहादत दी है। टीम एक बड़े अपराधी को पकड़ने जा रही थी। घायलों और शहीदों के पार्थिव शरीर को लाने के लिए एक विशेष टीम रतलाम भेज दी गई है।”

Ratlam News: रतलाम हादसा: एक साथ उठीं 8 अर्थियां, कुएं में वैन गिरने से 12 की मौत; गांवों में मातम का माहौल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। आंतरी माता के दर्शन के लिए जा रही एक ईको वैन बाइक से टकराने के बाद बेकाबू होकर कुएं में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में आठ रतलाम जिले के, दो उज्जैन और दो मंदसौर जिले के निवासी थे। सोमवार सुबह रतलाम जिले के खोजनखेड़ा गांव से छह अर्थियां एक साथ उठीं। वहीं पिपलिया और सुरजना गांव से एक-एक शवयात्रा निकली। उज्जैन और मंदसौर में भी दो-दो लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। अर्थियां उठते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और हर आंख नम हो उठी। कैसे हुआ हादसा हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास हुआ। वैन उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक से वैन की भिड़ंत हो गई, जिससे वैन अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई। वैन में सवार 14 में से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक सवार और एक स्थानीय युवक, जो बचाव के लिए कुएं में उतरे थे, उनकी भी जान चली गई। बचाव कार्य में जान गंवाने वाला हीरो दोरवाड़ी गांव के मनोहर सिंह ने बचाव कार्य के दौरान चार लोगों की जान बचाई, लेकिन जहरीली गैस के कारण वे खुद भी जान गंवा बैठे। मनोहर सिंह की कुर्बानी ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की मौजूदगी हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी अभिषेक आनंद सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं का पानी मोटर से निकाला गया ताकि अंदर फंसे शवों को बाहर लाया जा सके। मुआवजा और सरकारी सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। घायल बच्चे की आपबीती हादसे में घायल देवेंद्र गहलोत ने बताया, “हम हराखेड़ी, उज्जैन से आंतरी माता के दर्शन के लिए निकले थे। अचानक सामने से बाइक आ गई और वैन कुएं में गिर गई। बाद में ग्रामीणों ने हमें बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया।”

Ratlam News: लोडिंग वाहन और ऑटो की भीषण टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। उसी समय चौराहे को पार कर रहा ऑटो उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और लोडिंग वाहन पलट गया। हादसे के बाद लोडिंग वाहन पास में खड़ी कई ठेला गाड़ियों से भी टकरा गया, जिससे सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। घायलों की पहचान हादसे में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें रेहाना (65) पति साकिर, साकिर (71) पिता सुफद्दीन, खतीजा (30) पिता हुसैन निवासी कसारी बाजार, रतलाम और ऑटो चालक कुलदीप (40) पिता मनोहरलाल निवासी धभाई जी का वास शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रेहाना की मौत हो गई। अहमदाबाद ले जाते समय हुई मौत परिजनों ने घायल साकिर और खतीजा को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन दाहोद पार करने के बाद रास्ते में रेहाना की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर रतलाम लौटे। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। अहमदाबाद से लौट रहे थे स्टेशन रोड थाना एएसआई हीरालाल चंदन ने बताया कि तीनों लोग सुबह अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस से रतलाम लौटे थे। साकिर की तबीयत खराब होने के चलते वह लंबे समय से अहमदाबाद में इलाज करा रहे थे। लौटते समय ही यह हादसा हो गया। VIDEO में कैद हुआ हादसा इस दर्दनाक हादसे का वीडियो शुक्रवार दोपहर सामने आया, जिसमें लोडिंग वाहन की तेज रफ्तार और टक्कर की तीव्रता साफ देखी जा सकती है। वीडियो में ऑटो पलटता हुआ नजर आ रहा है और लोडिंग वाहन सब्जियों से भरे ठेलों को भी अपनी चपेट में लेता दिख रहा है।

Ratlam News: रतलाम में ऑटो और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, चार गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़  डेस्क। Ratlam News: शहर के व्यस्त दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया गया। लोडिंग वाहन पलटने से सड़क पर सब्जियां बिखरीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह दो बत्ती चौराहे पर पहुंचा, सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन पलट गया और पास खड़ी ठेला गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के चलते सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। घटना में घायल हुए लोग हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है: घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस कर रही जांच स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से सुबह का ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे थोड़ी देर बाद सामान्य कर दिया गया।

MP News: आपको नहीं मिल रहा है वाहन दुर्घटना का क्लेम, तो कोर्ट का यह फैसला आपके लिए है

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: रतलाम में न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में वाहन दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों को राहत देते हुए कहा है कि दुर्घटना के छह महीने बाद भी क्लेम किया जा सकता है। न्यायालय के इस फैसले से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो समय सीमा के कारण क्लेम नहीं कर पा रहे थे। अब वे छह महीने बाद भी मुआवजे के लिए आवेदन कर सकेंगे। न्यायालय के प्रथम सदस्य, एमएसीसी (मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण) आदित्य रावत ने एक विशेष मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। मामला प्रेमशंकर शर्मा की 22 जनवरी 2022 को हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद, उनकी पत्नी आशा शर्मा ने 26 अप्रैल 2023 को बीमा क्लेम दायर किया। इस क्लेम पर बीमा कंपनी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के संशोधन के अनुसार क्लेम की अवधि दुर्घटना के 6 महीने के भीतर होनी चाहिए। लेकिन आशा शर्मा ने दुर्घटना के एक साल से अधिक समय बाद क्लेम दायर किया था। बीमा कंपनी की आपत्ति के बावजूद न्यायाधीश आदित्य रावत ने बीमा कंपनी की याचिका को खारिज कर दिया और क्लेम को सुनवाई योग्य माना। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि मोटर यान अधिनियम (मोटर व्हीकल एक्ट) एक कल्याणकारी कानून है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना से पीड़ित परिवारों की मदद करना है। न्यायालय ने यह भी कहा कि सिर्फ देर से क्लेम दाखिल करने के आधार पर पीड़ित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना मुआवजे के आवेदन को रद्द करना उचित नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में आवेदिका एक गृहिणी हैं और उन्हें इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी, इसलिए विलंब को नजरअंदाज करना न्यायोचित है। इस मामले में आवेदिका की ओर से एडवोकेट देवेंद्र सिरधाना गुर्जर ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि न्यायालय का यह निर्णय उन सभी परिवारों के लिए राहत लेकर आया है जो दुर्घटना की समय सीमा के कारण क्लेम नहीं कर पा रहे थे। वर्ष 2019 के मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन में क्लेम दाखिल करने की अवधि छह महीने निर्धारित की गई थी, जिससे कई लोग जानकारी के अभाव में इस सीमा का पालन नहीं कर पाते थे। इस फैसले के बाद, दुर्घटना में घायल या मृतकों के परिजन छह महीने बाद भी मुआवजे का दावा कर सकते हैं, जो उनके लिए एक बड़ी राहत है।