Railway News:  अब नहीं करना पड़ेगा टिकट कैंसिल! रेलवे जल्द देगा कन्फर्म टिकट की तारीख बदलनेकी सुविधा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। अब यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करने या नया टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदली जा सकेगी — वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अब आसानी से बदल सकेंगे यात्रा की तारीख अक्सर अचानक यात्रा योजनाओं में बदलाव होने पर यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ता है और नई टिकट बुक करनी होती है। इसमें न केवल समय लगता है, बल्कि कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यात्री उसी टिकट की तारीख आगे या पीछे कर सकेंगे, जिससे असुविधा और अतिरिक्त खर्च दोनों से राहत मिलेगी। सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी कन्फर्मेशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होगी, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भरकरेगा। यदि नई तारीख के टिकट का किराया अधिक है, तो यात्री को केवल किराए का अंतर देना होगा। मौजूदा कैंसिलेशन पॉलिसी में है यह नियम फिलहाल रेलवे के नियमों के अनुसार— नई सुविधा से यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही यात्रा में लचीलापन भी बढ़ेगा।

MP News: रतलाम में किसानों के लिए हेल्पडेस्क नंबर जारी — अब पंजीयन और खरीदी की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रतलाम जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और किसान हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 222 में स्थापित किया गया है। किसान अब अपनी पंजीयन एवं खरीदी संबंधित शिकायतोंके समाधान के लिए हेल्पडेस्क नंबर 07412-299061 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कॉल कर सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा ताकि किसी को भी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई न हो। हेल्पडेस्क का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। वहीं, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के और कंप्यूटर प्रोग्रामर आत्मा श्री जसवंत बारिया को दायित्व सौंपा गया है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शाम 6 बजे कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को योजनाओं से जुड़ी हर जानकारी और सहायता समय पर मिले।

Ratlam News: रतलाम में अनुशासन, संगठन और एकता का भव्य संगम: 20 हजार स्वयंसेवकों का पथ संचलन बना राष्ट्रभक्ति की अनूठी झांकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ देश। Ratlam News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम शहर राष्ट्रभक्ति, गौरव और अनुशासन का प्रतीक बन गया। पांच उपनगरों से एक साथ प्रारंभ हुए पथ संचलन का संगम सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ।करीब 20 हजार स्वयंसेवकों की गणवेशधारी पंक्तियों में एक समान कदमताल और घोष ध्वनियों ने पूरे शहर को ऊर्जा और एकता के भाव से गुंजायमान कर दिया। चार किलोमीटर लंबे संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों का अनुशासन और समयबद्धता देखने योग्य रही। सभी संचलन तय समय पर शाम 6:30 बजेमहाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां से एकीकृत रूप में संचलन नेहरू स्टेडियम की ओर बढ़ा। वहां विकीर की आज्ञा के बाद सभी स्वयंसेवक अनुशासित रूप से अपने-अपने घर लौटे। पूरे मार्ग पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। महिलाओं ने घर-घर रंगोली बनाकर वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया। घोष वाहिनी की 35 टुकड़ियों में 525 वादक घोष धुनें बजाते हुए आगे बढ़े। कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान, सुरक्षा और प्रबंधन रहे सटीक संचलन से पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने पूरे रूट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, क्यूआरएफ, राजस्व दल और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। स्वागत के दौरान बिखरे फूलों को निगम कर्मियों ने तुरंत हटाया ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कहां-कहां से निकले संचलन हनुमान और रविदास उपनगर का संगम शहीद चौक पर हुआ, जबकि आंबेडकर और प्रताप उपनगर का संगम राम मंदिर चौराहे पर हुआ। इसके बाद तीन दिशाओं से आते हुए पांचों संचलन महाराणा प्रताप चौराहे पर एक साथ मिले। संचलन के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गणवेश पहनकर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।कई स्वयंसेवक दिल्ली, मुंबई, जयपुर और भरूच जैसे शहरों से विशेष अवकाश लेकर इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। एंबुलेंस को सम्मानपूर्वक दिया रास्ता संगम स्थल पर एक एंबुलेंस पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने तुरंत अनुशासनपूर्वक रास्ता दिया। यह दृश्य वहां मौजूद नागरिकों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Ratlam News: संघ शताब्दी वर्ष पर पांच स्थानों से पथ संचलन, 20 हजार स्वयंसेवकों का होगा महासंगम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार, 5 अक्टूबर को रतलाम शहर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला जाएगा। शहर को पांच उपनगरों में विभाजित कर पांच अलग-अलग स्थानों से संचलन शुरू होगा, जिसका संगम सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर किया जाएगा। संचलन में लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की तैयारी है। शनिवार देर शाम कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। शहर के सभी थानों का बल और क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई है। पांच स्थानों से निकलेगा संचलन स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दोपहर 4 बजे होगा। बौद्धिक व प्रार्थना के बाद संचलन प्रारंभ होगा और शाम 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर महासंगम होगा। रूट और संगम स्थल खास बातें तैयारियों में जुटे स्वयंसेवक पिछले एक माह से स्वयंसेवक अभ्यास कर रहे हैं। घर-घर जाकर पुरुषों से संचलन में शामिल होने और महिलाओं से स्वागत हेतु रंगोली सजाने का आग्रह किया गया है।

Ratlam News: रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन में विजयादशमी पर हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन, खिलाड़ियों को मिले विशेष टाइटल्स

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विजयादशमी के पावन पर्व पर रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन में पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों, पदाधिकारियों और अभिभावकों ने एकत्र होकर राइफल-पिस्टल एवं अन्य उपकरणों का पूजन किया और माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की विशेष परंपरा के तहत पूजन उपरांत खिलाड़ियों को उनके अनुशासन, व्यवहार और सालभर के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग टाइटल्स प्रदान किए गए। इससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा। पूजन के बाद खिलाड़ियों व अभिभावकों ने विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे आपसी सहयोग और टीम भावना को और मजबूती मिली। अंत में सभी ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य कोच उमंग पोरवाल ने कहा कि “शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए यह अनुशासन, संयम और समर्पण का प्रतीक है। विजयादशमी हमें खेल और जीवन दोनों में सत्य, परिश्रम और सदाचार के महत्व की याद दिलाती है।” कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या पोरवाल ने किया।

Ratlam News: रतलामी सेव की कीमतों पर उठा सवाल: जीएसटी दर घटने के बावजूद दाम क्यों नहीं कम हुए?

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: केंद्र सरकार द्वारा नमकीन पर जीएसटी दर 12 से 18% से घटाकर सिर्फ 5% कर दिए जाने के बावजूद रतलामी सेव और नमकीन के दामों में कोई कमी नहीं होने का मुद्दा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उठाया है। मंगलवार को ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता मनोहर पोरवाल से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, महेंद्र भंडारी, श्याम ललवानी, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला आदि शामिल थे। लोखंडे ने बताया कि 22 सितंबर से नमकीन निर्माण में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं पर जीएसटी दर सिर्फ 5% रह गई है। इसके बावजूद रतलामी नमकीन के दाम कम नहीं होना ग्राहकों को राहत देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की मंशा के विपरीत है। भाजपा नेता ने दिलाया आश्वासन चर्चा के दौरान भाजपा नेता पोरवाल ने कहा कि रतलाम में नमकीन व्यवसायियों का कोई औपचारिक एसोसिएशन नहीं है, फिर भी वे सभी व्यवसायियों से चर्चा कर दाम कम करने और ग्राहकों को राहत दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रतलामी सेव के नाम पर बाहरी ब्रांड और उत्पादक मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसायी नुकसान में हैं। रेलवे स्टेशन पर बाहरी को ठेका, उठी आपत्ति ग्राहक पंचायत ने यह भी मुद्दा उठाया कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर रतलामी सेव बेचने का ठेका बाहरी व्यक्ति को दे दिया गया है, जिसके उत्पाद की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इससे न केवल ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है बल्कि रतलाम का नाम भी खराब हो रहा है।ग्राहक पंचायत जल्द ही डीआरएम से मुलाकात कर मांग करेगी कि स्टेशन पर रतलामी सेव की बिक्री का अधिकार केवल स्थानीय व्यवसायियों को दिया जाए, क्योंकि रतलाम को इस सेव के लिए जीआई टैग भी प्राप्त है। मुनाफे का गणित: 120 से 225 रुपए लागत, लेकिन 300 तक कीमत रतलाम में सेव की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिलता है। कहीं 140 रुपए किलो, तो कहीं 280-300 रुपए किलो तक सेव बिक रही है।ग्राहक पंचायत द्वारा की गई विशेषज्ञ चर्चा के अनुसार — ग्राहक पंचायत का कहना है कि गुणवत्ता और कीमतों में यह भारी अंतर रतलामी सेव की साख को नुकसान पहुंचा रहा है।

Ratlam News: रतलाम की भव्या कुमावत ने जीता गोल्ड मेडल, इंदौर कराटे चैम्पियनशिप में चमका नाम

रतलाम/इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले की होनहार कराटे खिलाड़ी भव्या कुमावत ने इंदौर में आयोजित ऑल स्टाइल एम.पी. स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, U-21 एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप (27-28 सितंबर 2025) में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित हुई, जिसमें भव्या ने सब जूनियर वर्ग, अंडर-30 किलो वेट कैटेगरी (कुमिते स्पर्धा) में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। भव्या की इस शानदार उपलब्धि से रतलाम जिले का मान बढ़ा है। उनके पिता वरुण कुमावत, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, चांदनी चौक शाखा में मुख्य प्रबंधक हैं, ने कहा कि “बेटी की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।” भव्या की जीत पर परिवार, मित्रगण, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Ratlam News: रतलाम हादसा: स्वागत गेट पर करंट से मासूम की मौत, आयोजन समिति पर लापरवाही के आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि उत्सव के बीच रतलाम जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में रविवार रात गरबा पंडाल के स्वागत गेट पर करंट लगने से 5 साल के मासूम बच्चे हसन पिता अजहर शाह की मौत हो गई। हादसे के बाद जिला अस्पताल और मृतक के घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कैसे हुआ हादसा?रविवार रात करीब 7:30 बजे अर्जुन नगर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गरबा आयोजन चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र का रहने वाला हसन स्वागत गेट के लोहे के पाइप के संपर्क में आया। पाइप में करंट आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही बेसुध हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर करंट के निशानहसन के ठोड़ी और गाल पर जलने के निशान पाए गए। सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार की हालत और आक्रोशमासूम हसन के परिवार में मां सलमा, पिता अजहर शाह और 8 साल की बड़ी बहन इनायता है। पिता छत्री पुल पर स्थित एक होटल में खाना बनाने का काम करते हैं। घटना के समय वे होटल पर थे। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। आयोजन समिति पर आरोपहादसे के बाद परिजनों और समाजजनों ने आयोजन समिति पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आयोजकों ने पंडाल में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लिया था। मौके पर पहुंचे एआईएमआईएम नेता एजाज खान और समाजसेवी जुबेर खान ने भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस की कार्रवाईहंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गरबा कार्यक्रम की अनुमति लेने वाले आयोजक को थाने बुलाकर पूछताछ की। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: भगत सिंह जयंती: आरंभ ग्रुप ने दी श्रद्धांजलि, कहा– उनके विचार आज भी हैं प्रासंगिक

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “इंकलाब ज़िंदाबाद!” के नारों के साथ आज आरंभ ग्रुप ने अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आरंभ ग्रुप ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देशप्रेम, साहस और स्वतंत्र सोच की जीवित विचारधारा हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और भारत के भविष्य को दिशा देते हैं। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के दिन हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे और समाज में समानता व स्वतंत्र सोच की मशाल जलाए रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद युवाओं ने भी भगत सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब पुरस्कार समारोह: 30 पत्रकार सम्मानित, पत्रकारिता के भाल पर सजा उत्कृष्टता का तिलक

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  रतलाम प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “पत्रकारिता के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक” पुरस्कार समारोह-3 का भव्य आयोजन शनिवार को होटल श्रीजी पैलेस में हुआ। इस विशेष अवसर पर 14 चयनित पत्रकारों को 11-11 हजार रुपये नगद पुरस्कार और शील्ड, वहीं 16 अन्य प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस बार भी आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब मीडिया और अन्य कैटेगरी में पत्रकारों को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम में पत्रकारिता के समर्पण, साहस और निष्पक्षता की जमकर सराहना हुई। सम्मानित पत्रकार 🎤 अतिथियों के विचार मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम प्रेस क्लब ने पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। निर्णायकों की निष्पक्षता ही इस आयोजन की ताकत है। कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा कि पत्रकारिता पेशा नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। जबकि महापौर प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारिता को साहस और हिम्मत से जुड़ा कार्य बताया। एसपी अमित कुमार ने कहा कि पत्रकार प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं और रतलाम प्रेस क्लब की एकजुटता पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है। वेबसाइट का विमोचन समारोह में रतलाम प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।