Ratlam News: संपत्ति विवाद में मामा ने भांजे को पत्थर से मारा, मौके पर मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के धतरावदा गांव में संपत्ति विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। मामा-भांजे के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जब 30 वर्षीय अमृतराम पुत्र कालूराम पाटीदार अपने मामा समरथलाल पुत्र बालाराम पाटीदार से खेत से लौटते समय भिड़ गया। शुरुआती जांच के अनुसार अमृतराम ने पीछे से मामा पर पत्थर से हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई बढ़ गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि समरथलाल ने पत्थर से अमृतराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल समरथलाल को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जो अदालत में विचाराधीन था। कुछ दिन पहले समरथलाल के पक्ष में फैसला आया था, जिसके बाद से तनाव बढ़ा हुआ था। थाना प्रभारी आनंदसिंह आज़ाद के अनुसार, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Ratlam News: रात भर की घेराबंदी में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी ढोढर थाना रिंगनोद क्षेत्र में 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹12,24,000 आँकी गई है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जारी सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।  रात में मिली मुखबिर सूचना, बरखेड़ी फंटा पर घेराबंदी दिनांक 28 नवंबर 2025 की देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरखेड़ी फंटा, ढोढर के पास एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र रघुवीर सिंह नरुका और नदीम शकील अहमद अंसारीको गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL) — बाजार मूल्य लगभग ₹6,24,000महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292 — कीमत ₹6,00,000जप्त की गई। तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जप्त मशरूका गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Ratlam News: जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन समेत कुल ₹1,35,000 का मशरूका जप्त किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। सभी थाना प्रभारीयों को नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराजसिंह चौहान, एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा ने टीम के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की। कैसे हुई कार्रवाई 27 नवंबर 2025 को पुलिस ने वेयरहाउस के सामने भुतेड़ा रोड, जावरा पर दबिश देकर वसीम पिता मकबूल खां (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹1,15,000) और Vivo कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत ₹20,000) बरामद किया गया। मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 364/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी में शामिल दूसरे आरोपी साजिद उर्फ कल्लू पिता समरोज (उम्र 30 वर्ष), निवासी मेवातीपुरा जावरा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है। प्राप्त पीआर पर उनसे एमडी ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी जप्त मशरूका सराहनीय भूमिका जावरा शहर थाना पुलिस टीम की कार्रवाई सराहनीय रही जिसने एक बार फिर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है।

Ratlam News: स्कूल में मोबाइल ले जाने पर कार्रवाई, छात्र ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र रिशान ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे ICU में उपचार दिया जा रहा है। WATCH VIDEO कैसे हुई पूरी घटना? जानकारी के अनुसार छात्र रिशान गुरुवार को चोरी-छिपे मोबाइल फोन स्कूल लेकर आया था। उसने क्लासरूम में ही रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। मामला सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को शुक्रवार को स्कूल बुलाया था। जब छात्र के पिता प्रीतम स्कूल पहुंचे, तो रिशान अचानक ग्राउंड फ्लोर से भागते हुए ऊपर दूसरी–तीसरी मंजिल तक पहुंच गया और ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। स्कूल स्टाफ ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल छलांग लगते ही स्कूल स्टाफ ने बिना देरी किए छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 80 फीट रोड स्थित बड़े निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी एमआरआई व अन्य जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अभिभावकों का बयान छात्र के पिता प्रीतम ने बताया— “मुझे नहीं बताया गया था कि किस कारण स्कूल बुलाया गया है। बेटा नेशनल गेम के लिए जाने वाला था, मैंने सोचा शायद उसी को लेकर चर्चा होगी। जैसे ही मैं वहां पहुंचा, घटना हो चुकी थी।” वहीं छात्र की मां ने बताया कि वह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी पति प्रीतम का फोन आया कि तुरंत अस्पताल पहुंचना है। स्कूल प्रबंधन का पक्ष स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया ने बताया— “रिशान मोबाइल लेकर आया था और क्लास की रील बनाकर अपलोड कर दी थी। इसी कारण प्राचार्य ने अभिभावकों को बुलाया था। घटना के समय पिता स्कूल परिसर में ही थे। प्रबंधन लगातार परिवार के संपर्क में है और उपचार में पूरा सहयोग किया जा रहा है।”

Ratlam News: तीन लोगों पर जानलेवा हमला: आरोपी अभय पितलिया को तीन अलग-अलग मामलों में 6-6 वर्ष की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नाहरपुरा क्षेत्र में तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को न्यायालय ने गंभीर धाराओं में दोषी पाते हुए तीन अलग-अलग काउंट में 6-6 वर्ष के सश्रम कारावास, कुल ₹9000 अर्थदंड, तथा आयुध अधिनियम की धारा 25(1B) के तहत अतिरिक्त 2 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निर्मल मंडोरिया द्वारा सुनाया गया। प्रकरण में पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने की। घटना का विवरण फरियादी हरीश ने 25 मार्च 2019 की शाम 6 बजे सिविल हॉस्पिटल रतलाम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी के अनुसार— थाना माणक चौक ने धारा 307, 294 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। क्रॉस केस भी दर्ज हुआ था इसी विवाद में आरोपी अभय की रिपोर्ट परगोवर्धन चौहान, हरीश चौहान और विमल चौहान के विरुद्धधारा 323, 294 भादवि के तहत क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों मामलों का विचारण एक साथ अष्टम जिला एवं सत्र न्यायालय में हुआ। न्यायालय का फैसला मुख्य आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को— क्रॉस केस में गोवर्धन, हरीश व विमल चौहान को— पैरवी पूरे प्रकरण में सफल पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान द्वारा की गई।

Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके रतलाम के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह — टी4 एजुकेशन ने दो पुस्तकों का किया वैश्विक विमोचन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने शिक्षा जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। वैश्विक संस्था टी4 एजुकेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 में अबू धाबी स्थित यसमिना ब्रिटिश अकादमी में उनकी दो पुस्तकों का अंतरराष्ट्रीय विमोचन हुआ। यह गौरवपूर्ण क्षण तब और विशेष बन गया जब टी4 एजुकेशन के संस्थापक विकास पोटा और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार व प्रोड्यूसर थेरॉन “नेफ-यू” फिमस्टर ने स्वयं पुस्तकों का लोकार्पण किया। दो पुस्तकों का भव्य विमोचन पगडंडी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित दोनों किताबें — इनमें गजेन्द्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन, नवाचार, टीम निर्माण और वास्तविक ग्राउंड-लेवल अनुभवों पर आधारित प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किए हैं।Cycle of Growth में उन्होंने बताया है कि किस तरह रतलाम का एक सरकारी स्कूल महज दो साल में चुनौतियों को पार कर दुनिया का नम्बर-वन स्कूल बना। इन पुस्तकों में शामिल Cycle of Growth मॉडल और Brooding Effect मॉडल को भारत सरकार के कॉपीराइट विभाग से मान्यता भी मिल चुकी है। दोनों पुस्तकें प्रिंट, ई-बुक और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली विशेष पहचान गजेन्द्र सिंह ने वर्ल्ड स्कूल समिट में ब्राजील, अमेरिका और दुबई के शिक्षा विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा की। उनके सत्र में 119 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। समापन समारोह में टी4 एजुकेशन के संस्थापक विकास पोटा ने अचानक उनका नाम लेकर दुनिया के 100 देशों के शिक्षा नीति निर्माताओं के बीच उन्हें इनोवेटर ऑफ इंडिया के रूप में प्रस्तुत किया।यह पल मध्यप्रदेश और रतलाम के लिए बड़ा गर्व का क्षण बना। गजेन्द्र सिंह ने कहा—“आज दुनिया के 100 देशों के लोग मुझे भारतीय के रूप में और मेरे सान्दीपनि विद्यालय को भारत की मजबूत शिक्षा की पहचान मानते हैं। यह मेरे साथियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।” शिक्षा और संगीत का अनोखा संगम ग्रैमी विजेता थेरॉन फिमस्टर ने सिर्फ पुस्तकों का विमोचन ही नहीं किया, बल्कि शिक्षा में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और वैश्विक नागरिकताको बढ़ावा देने पर अपने विचार भी साझा किए। सम्मेलन के अगले दिन गजेन्द्र सिंह ने शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल, अबू धाबी में 500 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया और लाइफलॉन्ग लर्निंग, ग्लोबल सिटिजनशिप और पर्सनल ग्रोथ पर व्याख्यान दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली शानदार प्रतिक्रियाएं कई वैश्विक शिक्षाविदों ने दोनों पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि—

Ratlam News: रतलाम में 70 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी सागर उर्फ बंटी मीणा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से सोने–चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली है। मामले में आरोपी की मदद करने वाली महिला नौकरानी लीला डामर, उसकी बेटी मोना डामर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाथरूम में गला रेतकर हत्या, घर से आभूषण और नकदी लूटी 24 नवंबर को फरियादी विनीत जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बुआ सरला धनेतवाल (70), निवासी मीराकुटी, लक्ष्मणपुरा, अपने घर में मृत मिलीं। अज्ञात बदमाश ने महिला की बाथरूम में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और घर से आभूषण, नकदी व मोबाइल लूट लिया।पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 879/25 धारा 103(1), 309(2), 331(8) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने बनाई SIT, वैज्ञानिक साक्ष्यों और CCTV से आरोपी की पहचान घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी अमित कुमार ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की।एफएसएल, फिंगरप्रिंट और साइबर टीम की मदद से जांच आगे बढ़ी।सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचानसागर उर्फ बंटी मीणा (38), निवासी बिरलाग्राम उज्जैन के रूप में हुई। जंगल में छिपा मिला आरोपी, पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को रानीसिंग रोड मलवासी के जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा। इसी दौरान आरोपी ने उप निरीक्षक अनुराग यादव की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की।सुरक्षा में निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी ने आरोपी के पैर में गोली चलाई और उसे पकड़ लिया। झूमाझटकी में एसआई अनुराग यादव भी घायल हुए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस वारदात पर आरोपी के खिलाफ थाना रावटी में अपराध क्रमांक 597/25 धारा 109(1), 115(2), 309(4) के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया। नौकरानी और उसकी बेटी ने दी थी जानकारी, बनाई पूरी योजना जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सागर मीणा का संपर्क नौकरानी लीलाबाई डामर की बेटी मोना से था।दोनों ने आरोपी को बताया कि मृतिका अकेली रहती हैं और घर में आभूषण रखते हैं।इसके बाद आरोपी 3–4 दिन से वारदात की फिराक में था। 23–24 नवंबर की रात वह छत से घर में घुसा और बाथरूम के पास महिला की हत्या कर सामान लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम का सराहनीय कार्य एसपी अमित कुमार के निर्देशन मेंएएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी सहित पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी और लूट के सामान की बरामदगी उनकी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और बेहतर समन्वयका प्रमाण है।

Ratlam News: शिक्षिका हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर मीराकुटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका सरला धनेतवाल हत्याकांड के आरोपी सागर मीणा का मंगलवार–बुधवार देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी को पकड़कर लाते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। गोली आरोपी के बाएं पैर की टखने में लगी। इस कार्रवाई में डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव भी घायल हो गए। WATCH VIDEO कैसे हुआ एनकाउंटर हत्या की जांच के दौरान कॉल डिटेल और तकनीकी इनपुट से आरोपी सागर पुत्र मुकेश मीणा निवासी नागदा (उज्जैन) का नाम सामने आया। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उसे झाबुआ के पास से दबोच लिया था। रतलाम लाते समय रावटी–रानीसिंह इलाके के जंगल में आरोपी ने पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर, अचानक थाना प्रभारी अनुराग यादव पर हमला कर पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा।मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद घायल आरोपी और थाना प्रभारी दोनों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात एसपी अमित कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हत्या का पूरा घटनाक्रम लक्ष्मणपुरा मीराकुटी निवासी 70 वर्षीय सरला धनेतवाल धराड़ सरकारी स्कूल से आठ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुई थीं। पति की मृत्यु के बाद वह अकेले रहती थीं। सोमवार को उन्हें उज्जैन में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। सुबह फोन बंद मिलने पर रिश्तेदार घर पहुंचे तो बाथरूम में कमोड पर उनका रक्तरंजित शव मिला।प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।एसपी ने घटना की गंभीरता देखते हुए एसआईटी गठित की थी। मंगलवार को IG उमेश जोगा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

MP News: मध्यप्रदेश में 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सक्रिय: बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए 24×7 सहायता सेवा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन बुजुर्गों को समय पर सहायता, सुरक्षा और सरकारी सेवाओं तक त्वरित पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 24×7 उपलब्ध सुरक्षा हेल्पलाइनभोपाल में स्थित केंद्रीकृत कॉल सेंटर के माध्यम से यह सेवा पूरे प्रदेश में 24 घंटे, 7 दिन उपलब्ध रहती है। आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना इस हेल्पलाइन की प्रमुख विशेषता है। हेल्पलाइन 14567 का उद्देश्य हेल्पलाइन 14567 की कार्यप्रणाली (MP मॉडल) मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस हेल्पलाइन को प्रभावी रूप से सक्रिय किया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आसपास रहने वाले बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और किसी भी सहायता की जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 14567 पर तुरंत संपर्क करें।

Cyber Fraud: यूट्यूब एड के जरिए 1 करोड़ की ठगी: रायगढ़ पुलिस ने श्रीनगर से पकड़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग

रायगढ़- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Cyber Fraud: रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। यह गैंग फर्जी ट्रेडिंग ऐप और यूट्यूब विज्ञापनों के जरिए देशभर में लाखों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। पीड़ित दंपत्ति से 1.08 करोड़ की ठगी ढिमरापुर, रायगढ़ निवासी एक उद्योगकर्मी दंपत्ति ने यूट्यूब पर मिले शेयर ट्रेडिंग विज्ञापन पर क्लिक किया। कॉलर ने खुद को “यूके इंडिया चैनल” से जुड़ा बताते हुए पीड़ितों को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया और निवेश शुरू करवाया।20 मई 2025 से 30 अगस्त 2025 के बीच दंपत्ति ने विभिन्न खातों में कुल ₹1,08,44,025 जमा कर दिए। जुलाई में 32 लाख जमा करने के बाद ऐप में दिखाया गया कि उनका निवेश बढ़कर ₹42 करोड़ हो चुका है। लेकिन जब दंपत्ति ने रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे ₹5 लाख ब्रोकरेज शुल्क मांगा गया। शुल्क जमा करने के बाद कॉलर गायब हो गया और पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। 7 सितंबर को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। देशभर में 200 से ज्यादा शिकायतें जांच में खुलासा हुआ कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनके खिलाफ देशभर में 200 से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतेंपहले से दर्ज थीं। इन खातों में ₹10 करोड़ से ज्यादा की संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिली। पुलिस की टीम ने श्रीनगर में दबोचे 4 आरोपी एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा व साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा की टीम को जांच सौंपी गई। बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों के विश्लेषण में पता चला कि पीड़ितों के ₹32.50 लाख सीधे श्रीनगर निवासी यासीर शॉफी चारलू के खाते में भेजे गए थे। विशेष टीम ने श्रीनगर में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया— गिरफ्तार आरोपी इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरोह ने रकम को अलग-अलग खातों में बांटकर नकद में परिवर्तित किया था। नई धाराएं जोड़ी गईं, रकम रिकवरी जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 111, 3(5) BNS और 66(D) आईटी एक्ट भी जोड़ी गई है।पुलिस पीड़ितों की 1.08 करोड़ रुपये की पूरी राशि रिकवर कराने के लिए प्रयास कर रही है।

↑
0%