Ratlam News: आरम्भ ग्रुप का प्रथम रक्तदान शिविर सफल, 118 यूनिट रक्त एकत्र – थैलेसीमिया पीड़ितों को जीवनदान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “जियो और जीने दो” का संदेश लिए आरम्भ ग्रुप द्वारा रविवार, 14 सितम्बर को मेहंदी कुई बालाजी मंदिर परिसर में प्रथम वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खास तौर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था। आयोजन का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का था, लेकिन समाज की सहभागिता और डोनर्स के उत्साह से यह लक्ष्य पार करते हुए कुल 118 यूनिट रक्त दान किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और श्री महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस शिविर में मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरम्भ ग्रुप के सदस्य मनीष यादव, सागर पवार, बलराज सिसोदिया, गौतम यादव, अभिषेक जैन, अक्षय प्रजापति और अर्जुन गवली सहित मेहंदी कुई बालाजी मंदिर समिति व श्री रुद्र महाकाल सेवा समिति का विशेष योगदान रहा। यह रक्तदान शिविर न केवल मानव सेवा का संदेश देता है बल्कि समाज को एकजुट होकर जीवन बचाने की प्रेरणा भी देता है।

Ratlam News: रतलाम नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 7 तबेले ढहाए, 60 गायें जप्त कर गौशाला भेजी गईं

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: नगर पालिक निगम रतलाम ने सोमवार 15 सितंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में अवैध तबेलों को ढहा दिया। महापौर, आयुक्त एवं स्वास्थ्य समिति प्रभारी के आदेशानुसार तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम पशु टीम ने 7 पशु मालिकों पर कार्रवाई की। नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान कुल 60 गायों को जप्त कर गौशाला भिजवाया और तबेलों को तोड़ने के लिए 1 जेसीबी मशीन व 2 पशु वाहन लगाए गए। वीडियो देखे- जिनके तबेले तोड़े गए – कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्रसिंह पंवार, झोन प्रभारी पवर्त हाडें, किरण चौहान, विनयसिंह चौहान, तरुण राठौड़, आशीष चौहान, पशु वाहन प्रभारी रामचरण सिंह एवं वार्ड दरोगा मौजूद रहे। नगर निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तबेलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: रतलाम में डकैतों का आतंक : कांडरवासा गांव में 2 घरों पर धावा, परिवार बंधक, जेवर–नकदी लूटे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के कांडरवासा गांव में शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। एक घर में घुसे चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूट ली, वहीं दूसरे घर से भी कीमती सामान पार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ितों ने डायल-100 और डायल-112 पर लगातार कॉल किए, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जब सुबह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस हरकत में आई। परिवार को धमकाकर की लूट शनिवार रात करीब 3 से 4:30 बजे के बीच 5 चोर खेत की ओर से घर में घुसे और श्यामलाल गंगाराम गोयल के घर में आतंक मचा दिया। चोरों ने छत पर अलमारी व पेटियां तोड़कर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। दूसरे घर को भी बनाया निशाना उसी रात बदमाशों ने उमेंद्रराम चंद्रावत के घर पर भी धावा बोला। सुबह जब उनका बेटा अनिल उठा तो दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिला। यहां से भी सोने की अंगूठी और जेवर चोरी हुए। पुलिस पर सवालिया निशान पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह 4:11 बजे डायल-100 पर कॉल किया। जवाब मिला – “गाड़ी रवाना हो गई है।” लेकिन पुलिस सुबह 8 बजे तक नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों और सरपंच के थाने जाने पर पुलिस मौके पर आई। जांच के लिए बनी 4 टीमें एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश में चार टीमें, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम लगाई गई है। साथ ही डायल-112 की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।

Ratlam News: आलोट में 16 माह पुरानी चोरी का खुलासा : राजेश उर्फ दीपक गिरफ्तार, चांदी की बट्टियां और कड़े बरामद

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आलोट कस्बे में 16 माह पूर्व हुई बड़ी चोरी का आलोट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ग्राम कडिया सांसी, जिला राजगढ़ निवासी राजेश उर्फ दीपक पिता चंदुलाल (38) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया है। घटना का विवरण : 7 मई 2024 को फरियादी बसंत सिंह पिता भंवर सिंह सोंधिया (55), निवासी ग्राम डाबडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने गिरवी से छुड़ाई गई 600-600 ग्राम की दो चांदी की बट्टियां और दो पैर के कड़े अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। संजय चौक पर खरीददारी के दौरान अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से आभूषण चोरी कर ले गए। इस पर आलोट थाने में अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 379 भादवि दर्ज किया गया था। CCTV से मिली अहम सुराग : पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिनमें चार संदिग्ध बदमाश नजर आए। जांच में आरोपियों की पहचान अनिकेत उर्फ कोका, राजेश उर्फ दीपक, निकील और शमशेर सांसी के रूप में हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी : 11 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने ग्राम कडिया सांसी से राजेश उर्फ दीपक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी का जुर्म कबूलते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से चोरी का माल छिपाकर रखा था। उसकी निशानदेही पर दो चांदी की बट्टियां और दो पैर के कड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार और फरार आरोपी : पुलिस टीम की भूमिका : इस कार्रवाई में निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उनि मनोज पाटीदार, सउनि अशोक चौहान, सउनि कैलाश मीणा, आर. बाबुलाल, अजीत, सुनिल चुनारा, अंकित काला, रोनक पोरवाल और शुभम भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gujrat News: रतलाम के दो युवक गुजरात में ड्रग्स तस्करी करते गिरफ्तार, 20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त

दाहोद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Gujrat News: गुजरात पुलिस ने दाहोद में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम के दो युवकों को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार से 204.960 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20.49 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से गुजरात में ड्रग्स सप्लाई लाई जा रही है। इसी आधार पर दाहोद शहर के स्टेशन रोड स्थित केके सर्जिकल अस्पताल और बस स्टैंड के बीच कार को रोका गया। तलाशी में ड्रग्स बरामद होने पर दो युवक गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान उनकी कार (कीमत करीब 5 लाख) और तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपए) भी जब्त किए गए हैं। राजस्थान से हुई थी सप्लाई पुलिस जांच में सामने आया कि यह ड्रग्स प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी लाला पठान ने सप्लाई की थी। पकड़े गए युवक इसे गुजरात के बड़े शहरों—अहमदाबाद, वडोदरा या राजकोट—में पहुँचाने वाले थे। एसएमसी इंस्पेक्टर बीएच राठौड़ ने बताया कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए कटवाड़ा चेकपोस्ट से परहेज किया और आंतरिक रास्तों का उपयोग किया। लगातार निगरानी के बाद उन्हें दाहोद में दबोचा गया। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ड्रग्स सप्लाई चैन की गहन जांच जारी है।

Ratlam News: रतलाम-सैलाना में नापतौल विभाग की बड़ी कार्रवाई : 6 दुकानों पर अपराध प्रकरण दर्ज, अमानक कीटनाशक जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नापतौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेश बाथम एवं नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर निरीक्षक भारत भूषण ने तहसील सैलाना और शहर रतलाम की कृषि सेवा केन्द्रों एवं दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाटीदार ट्रेडर्स हार्डवेयर एंड खाद्य भंडार (सैलाना), श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र (सैलाना), ईफ्को ई-बाजार (सैलाना), प्यारेनाथ एग्रो केयर (रतलाम), ऋषभ सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स (रतलाम) और वेदान्त एग्रो टेक (रतलाम) पर अमानक कीटनाशक और कृषि दवाइयों के पैकेज बंद उत्पाद बिक्री हेतु पाए गए। विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 का उल्लंघन और दंडनीय अपराध मानते हुए विभाग ने इन 6 दुकानों पर अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही, जब्त उत्पादों के निर्माता, पैककर्ता और विपणनकर्ता के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की गई है। निरीक्षक भारत भूषण ने कृषकों से अपील की है कि बीज, कीटनाशक और कृषि दवाइयाँ खरीदते समय हमेशा निर्माता/पैककर्ता का नाम-पता, वस्तु की शुद्ध मात्रा, एमआरपी (सभी कर सहित), यूनिट सेल प्राइस और शिकायत हेतु दिए गए नंबर व ई-मेल जरूर जांचें। यदि कोई दुकान एमआरपी काटकर, मिटाकर या स्टिकर लगाकर ज्यादा दाम वसूलती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत नापतौल विभाग को कर सकते हैं।

RailOne: अब टिकट, खाना, शिकायत सब एक ऐप से: रेलवे का ‘RailOne’ सुपर ऐप लॉन्च

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। RailOne: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद अपना सुपर ऐप ‘RailOne’ आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि RailOne ऐप एक ही जगह पर रेलवे से जुड़ी 9 बड़ी सेवाएंप्रदान करता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लॉन्च किया। यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर उपलब्ध है।  क्या-क्या कर सकते हैं इस एक ऐप से? RailOne ऐप से यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं:  तकनीक और अनुभव दोनों में खास RailOne ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री एक ही लॉगिन से सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने पहले से Rail Connect या UTSonMobile ऐप का इस्तेमाल किया है, तो उसी आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इससे हर सेवा के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  क्यों है RailOne खास? अब रेलयात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक, डिजिटल और स्मार्ट हो गई है। तो अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो तुरंत डाउनलोड करें RailOne ऐप और पाएं हर सेवा एक क्लिक पर। नोट: ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्च करें: RailOne – Indian Railways Super App (By CRIS)

Ratlam News: रतलाम में संपन्न हुई बजरंग दल की त्रैमासिक बैठक, बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा और अखंड भारत संकल्प दिवस पर बनी योजना

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बजरंग दल एवं सामाजिक समरसता रतलाम विभाग की त्रैमासिक बैठक रविवार को रतलाम के हीरा पेलेस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही बीते तीन माह के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन जी गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी, विभाग संयोजक विनोद जी शर्मा, सामाजिक समरसता आयाम के प्रांत प्रमुख दीपक जी मकवाना एवं विभाग प्रमुख राहुल जी सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान बैठक में संगठन मंत्री अर्जुन जी गहलोत ने बीते तीन माह में बजरंग दल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी व्रत रूप में ली। उन्होंने बताया कि आगामी बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु योजना बनाई गई है। साथ ही अखंड भारत संकल्प दिवस के भव्य आयोजन पर भी चर्चा हुई।  नशा मुक्ति और रक्तदान अभियानों पर विशेष जोर विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी ने बताया कि बजरंग दल स्कूल और कॉलेज स्तर पर सक्रिय रूप से युवाओं के बीच कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को देशभक्त और जागरूक नागरिक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही रक्तदान अभियानों में भी बजरंग दल की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे हैं।  सामाजिक समरसता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रांत प्रमुख दीपक जी मकवाना ने सामाजिक समरसता विषयक आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता का भाव पहुंचे, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना आवश्यक है।”  तीनों जिलों से कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में रतलाम, जावरा व झाबुआ जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग संयोजक राधेश्याम अंजना, राजाराम ओहरी, जिला संयोजक मुकेश व्यास, आशीष पोरवाल, संयोजक मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, संदीप राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस बैठक की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।

Ratlam News: हत्या के बाद 8 घंटे में पकड़ाए आरोपी: रतलाम के दीनदयाल नगर में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अमजद शेख की उसकी पत्नी राहत शेख द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अमजद पर पुराने रंजिश के चलते चाकू से कई वार किए गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  क्या है पूरा मामला?दिनांक 29 जून 2025 को थाना दीनदयाल नगर में फरियादिया राहत शेख निवासी राजेन्द्र नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पति अमजद शेख (उम्र 40 वर्ष) पर पुरानी रंजिश को लेकर राजा घोषी, काशिम उर्फ गट्टु, हाशिम और अमन घोषी ने मिलकर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अमजद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल IPC की विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस की धाराएं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 498/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मृत्यु होने पर धारा 103(1) जोड़ी गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष डावर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 8 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी – पुलिस टीम की सराहनाइस पूरे अभियान में थाना प्रभारी मनीष डावर, उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, राकेश मेहरा, सउनि रमेशचन्द्र परमार, महिला प्रआर अर्चना बाथरी सहित आरक्षक हेमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सूर्यप्रसाद, दीपक, मकन परमार, सुनील डावर, हर्षल और मोहसिन का सराहनीय योगदान रहा।

Ratlam News: रेलवे पुलिया के नीचे हो रही थी MDMA ड्रग्स की डील, दो गिरफ्तार; 1.50 लाख की ड्रग्स बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 12 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्ती की गई ड्रग्स की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों से दो बाइक भी जप्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।  मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि बन्नाखेड़ा रोड स्थित रेलवे पुलिया के नीचे परवेज खान नाम का व्यक्ति जावरा के शोयब उर्फ टीपू को MDMA ड्रग्स देने आने वाला है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।  गिरफ्तार आरोपी – जब्त सामग्री – थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की तलाश में जुटी है। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम – थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि. प्रताप सिंह भदौरिया, सउनि. हिरालाल चंदन, साइबर सेल से प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार सहित कुल 12 से अधिक पुलिसकर्मियों और साइबर टीम रतलाम ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।