Ratlam News: जनजाति गौरव दिवस पर जनजाति विकास मंच ने पटेल सम्मेलन आयोजित किया

सैलाना- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जनजाति विकास मंच, सैलाना विकास खंड द्वारा गांव के पटेलों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भव्यता से मनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मांगीलाल खराड़ी ने भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए उनकी महानता का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने पटेलों के अधिकारों पर चर्चा करते हुए गांवों में शांति और एकता बनाए रखने की अपील की। L जिला सह कार्यवाहक मोहन राणा ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। इसके अलावा, जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी ने जनजाति गौरव दिवस के महत्व को रेखांकित किया। तहसील संयोजक कैलाश भगत ने अपने वक्तव्य में ग्रामीणों को नशामुक्ति और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जागरूक किया। पेसा जिला समन्वयक दिनेश वसुनिया ने पेसा कानून की विशेषताओं, रुढ़िवादी परंपराओं और पारंपरिक ग्राम सभाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने गांवों में कानून की जागरूकता बढ़ाने के लिए पटेलों से आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सैलाना ब्लॉक समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने किया, जबकि ग्राम पंचायत कागसी के सरपंच समरथ भाभर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पटेलों ने हिस्सा लिया।

Ratlam News: रजत वर्ष में प्रवेश करेगा खेल चेतना मेला, भव्य आयोजनों की तैयारियों के लिए हुई बैठक

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में इस वर्ष खेल चेतना मेला अपने 25वें संस्करण में रजत जयंती के अवसर पर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 20 से 23 दिसंबर 2024 तक रतलाम में विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगा। खेल मेले की तैयारियों को लेकर खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजक और प्रशिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें खेल मेले को व्यापक रूप में आयोजित करने की योजना बनाई गई। अभिभावकों और स्कूलों से आह्वानखेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप की ओर से सभी अभिभावकों, स्कूल संचालकों और प्राचार्यों से आग्रह किया है कि वे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। खेल मैदानों और व्यवस्थाओं की तैयारियांसमिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनकी खेल सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही खेल मैदानों को समय पर तैयार करने, बिजली-पानी, खेल सामग्री आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धाएं निर्धारित समय पर शुरू की जाएंगी और आयोजन से पहले सभी खेल मैदानों की समीक्षा कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। खेल चेतना मेला का आयोजनइस वर्ष के आयोजन में रतलाम के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल चेतना मेले में 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी होगी। स्पर्धाएं नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, और लॉ कॉलेज सहित विभिन्न मैदानों पर आयोजित होंगी। इनमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग और शरीर सौष्ठव जैसी खेल स्पर्धाएं शामिल होंगी।बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा सहित प्रमुख खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Special train: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर अहमदाबाद, वडोदरा से दानापुर, बनारस और गया के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से दानापुर, अहमदाबाद से बनारस और वडोदरा से गया के लिए विशेष किराए पर त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 25 अक्टूबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। गाड़ी संख्या 09461/09462 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल  गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम (14:40/14:50), नागदा (15:53/15:55), उज्जैन (17:25/17:35) और मक्सी (18:59/19:01) होते हुए रविवार को 16:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09462 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 21:55 बजे दानापुर से रवाना होकर मंगलवार को 07:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। गाड़ी संख्या 09403/09404 अहमदाबाद-बनारस-अहमदाबाद स्पेशलगाड़ी संख्या 09403 अहमदाबाद-बनारस स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 22:40 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को रतलाम मंडल के दाहोद (02:26/02:28), रतलाम (04:20/04:25), नागदा (05:12/05:14) होते हुए गुरुवार सुबह 04:05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09404 बनारस-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बनारस से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार शाम 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09115/09116 वडोदरा-गया-वडोदरा स्पेशल गाड़ी संख्या 09115 वडोदरा-गया स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर को वडोदरा से 00:45 बजे रवाना होकर रतलाम मंडल के दाहोद (02:50/02:52), रतलाम (05:00/05:10), नागदा (05:50/05:52), उज्जैन (07:10/07:15) और मक्सी (08:00/08:02) होते हुए बुधवार सुबह 07:00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09116 गया-वडोदरा स्पेशल बुधवार को गया से 10:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 14:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यात्री अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।

Pushpa Part 2 : इस दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ होगी रिलीज, अल्लू अर्जुन फिर करेंगे धमाका

मुंबई – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Pushpa Part 2 : भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, “पुष्पा 2: द रूल” (Pushpa 2 : The Rule) 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। टॉलीवुड के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है, और देशभर में इसे रिकॉर्ड संख्या में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना बनाई जा रही है। पुष्पा 2: द रूल से उम्मीदें काफी ऊंची हैं, क्योंकि फिल्म का पहला भाग, पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa : The Rise), जबरदस्त हिट साबित हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। अल्लू अर्जुन की पावर-पैक परफॉर्मेंस और फिल्म के डायलॉग्स ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म को लेकर जबरदस्त बजअल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की स्टारडम और फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति उत्सुकता और ‘पुष्पा 2’ के गानों ने ट्रेंड सेट कर दिया है। फ़िल्म निर्माता इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज़ बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। अल्लू अर्जुन का दमदार अवतारइस बार अल्लू अर्जुन पहले से भी ज्यादा पावरफुल अंदाज़ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके एक्शन सीक्वेंस, स्टाइल और दमदार डायलॉग्स पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से उनके इस नए अवतार को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल’ का धमाका 5 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर होगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में सफल होती है। बॉक्स ऑफिस पर टूट सकते हैं रिकॉर्डफिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड स्थापित हो सकते हैं। ट्रेंड्स के अनुसार, यह फिल्म देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Ratlam News: गुलाब चक्कर में रखी भारत माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज की FIR

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: शहर के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर में रखी भारत माता की मूर्ति को अज्ञात आरोपियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश ग्वालियरी को आज सुबह 9:25 बजे मिली, जब चाय विक्रेता अनिल माली ने उन्हें फोन पर बताया कि गुलाब चक्कर में स्थापित भारत माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। गौरतलब है की गुलाब चक्कर में पुरातात्विक महत्व की कई प्रतिमाएं भी रखी है, जिनमें से कई क्षतिग्रस्त अवस्था में है। जिनकी देखरेख में लापरवाही कई समय से देखी जा रही है। ऐसे में अब वहां भारत माता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होना एक गंभीर विषय है। कमलेश ग्वालियरी ने बताया की जब में और साथी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मूर्ति जमीन पर गिरी हुई थी, उसका सिर पास में बनी बेंच पर पड़ा था, और दोनों हाथ टूटे हुए थे। साथ ही, भारत माता के हाथ में तिरंगा झंडा भी नीचे गिरा हुआ पाया गया, जिसकी लकड़ी भी टूटी हुई थी। यह मूर्ति करीब 4-5 साल पहले वर्ष 2018 में श्रीराम सेना के अध्यक्ष भूपेंद्र निनामा द्वारा जनसहयोग से राजस्थान के तलवाड़ा से 55,000 रुपये में खरीदी गई थी और गुलाब चक्कर पर स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हनुमान ताल बगीचे में स्थापित करने के लिए लाया गया था। लेकिन किसी कारण से इसकी स्थापना नहीं हो सकी थी। घटना से कमलेश ग्वालियरी समेत अन्य देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं, और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा रहा है। कमलेश ग्वालियरी, भूपेंद्र निनामा और रवि तंवर ने घटना की रिपोर्ट स्टेशन रोड थाने पर दर्ज करवाई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 324 (4) और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम 2003 की धारा 2 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की तलाश में जुट गई है।

Chath Puja & Diwali Special Train: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें, इन स्टेशनों से बुकिंग हुई शुरू

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Chath Puja & Diwali Special Train: पश्चिम रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो त्‍यौहार विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को विशेष किराये पर संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। 1.अहमदाबाद-जयनगर-अहमदाबाद त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेन:गाड़ी संख्‍या 09467 अहमदाबाद-जयनगर स्‍पेशल ट्रेन 25 अक्‍टूबर, 2024 को अहमदाबाद से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम (रात 10:00 बजे), नागदा (रात 10:38 बजे) और उज्‍जैन (रात 11:45 बजे) होते हुए 27 अक्‍टूबर को सुबह 7:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्‍या 09468 जयनगर-अहमदाबाद स्‍पेशल 27 अक्‍टूबर, 2024 को सुबह 10:30 बजे जयनगर से चलेगी और 28 अक्‍टूबर को रतलाम मंडल के उज्‍जैन (शाम 4:55 बजे), नागदा (शाम 5:55 बजे), और रतलाम (शाम 7:00 बजे) होते हुए 29 अक्‍टूबर को सुबह 1:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में रतलाम, नागदा, उज्जैन, प्रयागराज छिवकी, पाटलिपुत्र, दरभंगा, मधुबनी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्‍ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच के साथ चलेगी। ट्रेन संख्या 09467 की बुकिंग 24 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी। 2. उधना-गया-वडोदरा त्‍यौहार स्‍पेशल ट्रेन:गाड़ी संख्‍या 09011 उधना-गया स्‍पेशल 25 अक्‍टूबर, 2024 को रात 10:00 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद (रात 2:50 बजे), रतलाम (सुबह 5:00 बजे), नागदा (सुबह 5:50 बजे), उज्जैन (सुबह 7:10 बजे) और मक्‍सी (सुबह 8:00 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 7:00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्‍या 09012 गया-वडोदरा स्‍पेशल 27 अक्‍टूबर, 2024 को सुबह 10:00 बजे गया से चलेगी और 28 अक्‍टूबर को रतलाम मंडल के मक्‍सी (सुबह 7:55 बजे), उज्जैन (सुबह 8:40 बजे), नागदा (सुबह 9:25 बजे), रतलाम (सुबह 10:00 बजे) और दाहोद (सुबह 11:30 बजे) होते हुए दोपहर 2:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, प्रयागराज छिवकी और डेहरी ओन सोन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर और सामान्‍य श्रेणी कोचों के साथ चलेगी।  ट्रेन संख्या 09011 की बुकिंग भी 24 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी। रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के ठहराव और संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें।

Ratlam News: शादियों में होटल के अंदर शराब परोसने पर लाइसेंस होगा रद्द, पुलिस ने जारी किए दिशा निर्देश

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ने गार्डन और हॉल संचालकों को सुरक्षा प्रबंधों को सुधारने के सुझाव दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा उल्लंघन न हो। बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सभी मैरिज गार्डन और हॉल में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। कैमरों को इस तरह से स्थापित करने का निर्देश दिया गया कि वे अंदर और बाहर के सभी हिस्सों को कवर कर सकें, साथ ही कैमरे नाइट विजन और फेस डिटेक्शन वाले हों। इन कैमरों की फीड सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी, जिससे वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा, डेटा को तीन महीने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए। एसपी अमित कुमार ने बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यदि किसी भी गार्डन या हॉल में शराब पाई जाती है, तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास दरवाजों, उचित पार्किंग व्यवस्था, और निजी गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक गार्डन संचालक को अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाने का आदेश दिया गया, साथ ही ध्वनि प्रणाली के उपयोग के संबंध में न्यायपालिका और प्रशासन के आदेशों का पालन अनिवार्य बताया गया। इस बैठक का उद्देश्य शहर में शादियों के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करना था, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। पुलिस द्वारा दिए गए सुझा व निर्देश 1. सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता: सभी मैरिज गार्डन और हॉल में अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएं, जो नाइट विजन और फेस डिटेक्शन की क्षमता वाले हों और तीन महीने तक डेटा सुरक्षित रखें। 2. शराब परोसने पर सख्त कार्रवाई: बिना लाइसेंस के शराब परोसे जाने पर मैरिज गार्डन या हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। 3. संबंधित अधिकारियों से अनुमति: गार्डन संचालकों को गार्डन संचालन के लिए उचित अनुमति प्राप्त कर पुलिस स्टेशन में जमा करनी होगी। 4. अग्नि सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था: हॉल में आपातकालीन दरवाजों और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। 5. साउंड सिस्टम का नियमन:  साउंड सिस्टम की आवाज जिला प्रशासन और न्यायपालिका द्वारा निर्धारित सीमा में होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। 6. पार्किंग और यातायात व्यवस्था: गार्डन में दो प्रवेश और निकास द्वार होने चाहिए और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए। 7. सुरक्षा गार्ड की अनिवार्यता:  कार्यक्रमों के दौरान निजी सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था अनिवार्य होगी। 8. कैमरों का पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्शन: रोड की दिशा में लगे कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा ताकि निगरानी हो सके। 9. सुरक्षा उपकरणों की जिम्मेदारी: सभी सुरक्षा उपकरण जैसे शेड, स्टेंट, विद्युत और अग्नि सुरक्षा की जिम्मेदारी गार्डन संचालकों की होगी। 10. कर्मचारियों का सत्यापन: गार्डन के कर्मचारियों और गार्डों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया।

Ratlam News : दिवाली से पहले भाजपा महिला पार्षद की चिंता, वार्ड की गंदगी व परेशानियां हो दूर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: दीपावली पर्व के पूर्व स्वच्छता और नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ड 25 की भाजपा पार्षद आयुषी जलज सांकला लगातार दौरे कर रही हैं। बुधवार को श्रीमती सांकला ने शांति नगर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय परिवारों की समस्याएं सुनीं और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। दौरे के दौरान, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें, जिससे दीपावली का त्योहार नागरिकों के लिए सुखमय और सुविधाजनक हो सके। पार्षद आयुषी सांकला ने बताया की दिवाली का पर्व पास में है, ऐसे में घरों की सफ़ाई के साथ ही गली – मोहल्लों की सफ़ाई की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है।  इसके लिए मेरे द्वारा वार्ड वासियों से सतत संपर्क किया जा रहा है। हमारे वार्ड क्रमांक 25 में एक विशेष अभियान ‘हमारा वार्ड, हमारा परिवार’ शुरू किया गया है। जिसके तहत नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, लोगों से आग्रह किया गया कि वे कचरा निर्धारित कचरा गाड़ियों में ही डालें ताकि स्वच्छता का स्तर बना रहे। वार्ड के नागरिकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

Guru Pushya Nakshatra 2024: दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र में अमृत सिद्धि का योग, शुभ मुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी से होगा लाभ

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Guru Pushya Nakshatra 2024: इस वर्ष 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को दिवाली से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो हर प्रकार की खरीदारी और निवेश के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेगा, जो इसे और भी शुभ बनाता है। इस नक्षत्र को खास तौर पर सोना, चांदी और वाहन खरीदने के लिए उत्तम माना जाता है।  ज्योतिषाचार्य पं. अभिषेक जोशी के अनुसार 2024 में गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर कार्तिक कृष्ण अष्टमी गुरुवार प्रातः सूर्योदय पूर्व 6:15 से प्रारम्भ होकर दिनांक 25 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 7:40 तक रहेगा। गुरुवार को प्रातः 06:42 से 08:07 तक, प्रातः 09:32 से दोपहर 03:12, (चल, लाभ, अमृत) सायं 16:37 से 07:37 के मध्य बही खाता लाने का व चांदी – सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा। क्या खरीदें गुरु पुष्य नक्षत्र में?ज्योतिष के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, वाहन, लोहा, वस्त्र, और बहीखाते खरीदने का विशेष महत्व है। इसका संबंध गुरु (बृहस्पति) और शनि ग्रह से होता है, इसलिए इस नक्षत्र में की गई खरीदारी लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होती है। साथ ही, इस दिन नए व्यापार की शुरुआत या बड़े निवेश भी सफलता और समृद्धि लेकर आते हैं। अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्वगुरु पुष्य नक्षत्र के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का बनना इस दिन को और भी खास बनाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस प्रकार के योगों में किया गया कार्य विशेष रूप से सफल और शुभ होता है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह दिन इसके लिए बेहद अनुकूल है। साथ ही, वाहन, संपत्ति या घर खरीदना भी लाभकारी होगा। दीपावली महापर्व के अवसर पर गुरु पुष्य नक्षत्र 24 अक्टूबर 2024 को होने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में है। चौघड़िया मुहूर्त, स्थिरलम मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और राहु काल का विवरण निम्न है-चौघड़िया मुहूर्त:शुभ: प्रातः 06:24 से 07:50चर: सुबह 10:41 से 12:07लाभ: दोपहर 12:07 से 01:33अमृत: दोपहर 01:33 से 02:59शुभ: शाम 04:24 से 05:50अमृत: शाम 05:50 से 07:24चर: शाम 07:24 से 08:59स्थिरलम मुहूर्त:वृश्चिक: प्रातः 08:11 से 10:27कुम्भ: दोपहर 02:19 से 03:52वृषभ: रात 07:03 से 09:01अभिजीत मुहूर्त:सुबह 11:44 से 12:30 तकराहु काल:दोपहर 01:33 से 02:59 तकयह मुहूर्त विशेष रूप से नए वस्त्र क्रय करने हेतु सबसे श्रेष्ठ माना गया है। कौन सी राशियों के लिए है खास दिन?इस विशेष संयोग का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव रहेगा। तुला, मकर, और वृषभ राशियों के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे उन्हें सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होगी। इनके लिए यह समय किसी भी बड़े निवेश या नए कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम है। गुरु पुष्य नक्षत्र में क्यों करे खरीदारीअगर आप दिवाली (Diwali) से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरु पुष्य नक्षत्र 2024 का दिन सबसे अनुकूल समय है। चाहे आप सोना-चांदी खरीदें, या फिर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करें, यह समय आपके लिए शुभ और फलदायी सिद्ध होगा। (Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। पब्लिक वार्ता न्यूज नेटवर्क इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करे।)

Rail Waiting Ticket: GNWL या PQWL, कौन सी टिकट होती है पहले कंफर्म, समझें ट्रेन की वेटिंग टिकटों का पूरा फंडा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क : Rail Waiting Ticket: भारत में ट्रेन यात्रा सबसे सस्ती और पसंदीदा साधन है, लेकिन सीटों की मांग हमेशा बनी रहती है। खासकर त्योहारों जैसे दिवाली और छठ के दौरान टिकट की मांग अपने चरम पर होती है। इस दौरान, बहुत से यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता और वे वेटिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। कई यात्री वेटिंग टिकट से परिचित होते हैं, परंतु कम ही लोग जानते हैं कि ये कितने प्रकार की होती हैं और किस वेटिंग लिस्ट से कंफर्म टिकट मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। जब ट्रेन की सभी सीटें बुक हो जाती हैं, तब रेलवे वेटिंग टिकट जारी करता है, ताकि कोई यात्री टिकट कैंसिल करता है तो वह सीट वेटिंग लिस्ट में शामिल किसी अन्य यात्री को मिल सके। वेटिंग टिकट मुख्य रूप से चार प्रकार की होती हैं—जनरल वेटिंग लिस्ट (GNWL), रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (RLWL), पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (PQWL), और तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट (TQWL)। आइए, जानते हैं किस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की कितनी संभावना होती है। जनरल वेटिंग लिस्ट (GNWL)GNWL उस स्थिति में जारी की जाती है, जब यात्री ट्रेन के ओरिजिन स्टेशन से यात्रा कर रहा हो। उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेन का टिकट दिल्ली से बुक करते हैं, तो आपको GNWL मिलेगा। इस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं, क्योंकि इसमें ओरिजिन और डेस्टिनेशन स्टेशनों के लिए सीटों की संख्या अधिक होती है। रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (RLWL)RLWL वेटिंग लिस्ट उन यात्रियों के लिए होती है जो बीच के महत्वपूर्ण स्टेशनों से टिकट बुक करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति हावड़ा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में पटना से यात्रा करता है, तो उसे RLWL मिलेगा। इस लिस्ट के कंफर्म होने के चांस GNWL के मुकाबले कम होते हैं। पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (PQWL)PQWL उन यात्रियों के लिए होती है, जो ट्रेन के शुरू और अंत के बीच के स्टेशनों से यात्रा करते हैं। यह वेटिंग टिकट छोटे स्टेशनों से बुक की जाती है, और इसके कंफर्म होने की संभावना भी काफी कम होती है। तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट (TQWL)तत्काल कोटा में वेटिंग टिकट तब जारी की जाती है, जब तत्काल टिकट बुक करते समय कंफर्म सीट नहीं मिलती। यह सबसे कम संभावनाओं वाली वेटिंग लिस्ट होती है, क्योंकि इसके लिए कोई अलग कोटा नहीं होता।

0%