Ratlam News: शराब के नशे में भाइयों का विवाद बना जानलेवा, छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत

Ratlam Crime News: रतलाम के लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर दिया। इंदौर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कपड़े धोने की मोगरी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज और बाद में इंदौर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल की गई मोगरी बरामद कर ली है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। मृतक की पहचान विमल महावार (30) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई त्रिलोकचंद महावार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना कैसे हुई? जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मणपुरा स्थित घर में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई त्रिलोकचंद ने कपड़े धोने की मोगरी से विमल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में विमल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घर में मौजूद लकवाग्रस्त मां ने शोर सुनकर पड़ोसियों को बुलाया, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज से इंदौर किया गया रेफर रतलाम मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे रात में ही इंदौर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे इंदौर में इलाज के दौरान विमल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचीं। जांच के दौरान पुलिस को घर से— मां की देखभाल करता था छोटा बेटा परिवार के लोगों और पड़ोसियों के अनुसार घर में दोनों भाई अपनी लकवाग्रस्त मां जमनाबाई के साथ रहते थे। पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। बताया गया कि मां की अधिकांश देखभाल विमल ही करता था। घटना के बाद भी सुबह तक उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों ने क्या बताया? स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर शराब के नशे में विवाद होता था। पड़ोसियों के अनुसार— हालांकि इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का क्या कहना है? थाना प्रभारी गायत्री सोनी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान बड़ा भाई भी साथ गया था। उसके इंदौर से लौटने के बाद विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ratlam News: रतलाम में गंदे नाले से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला GST कर्मचारी! वीडियो वायरल होते ही विभाग ने थमाया नोटिस

रतलाम में गंदे नाले से सब्जियां धोने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ। सब्जी बेचने वाला व्यक्ति जीएसटी विभाग का यूडीसी कर्मचारी निकला। विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में गंदे नाले से सब्जियां धोकर बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति को लोग सामान्य सब्जी विक्रेता समझ रहे थे, वह दरअसल वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पद पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी निकला। मामला सामने आने के बाद विभाग ने कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद खुली पहचान जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी सरदार झोडिया मूल रूप से नीमच जिले के नयागांव का निवासी है और लंबे समय से रतलाम के वाणिज्यिक कर विभाग (सर्कल-1) में पदस्थ है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति डाट की पुल क्षेत्र में गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचता हुआ दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान सरदार झोडिया के रूप में की। पहचान उजागर होने के बाद वह पिछले दो दिनों से अपनी सब्जी की दुकान पर भी नहीं दिखाई दिया। ड्यूटी छोड़कर सब्जी बेचने के भी आरोप मामले में यह भी आरोप सामने आए हैं कि सरदार झोडिया कार्यालयीन समय में ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर सब्जी बेचने का काम करता था।हालांकि विभागीय कार्यालय में उसके नाम से उपस्थिति दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। इस पूरे मामले की जांच अब विभागीय स्तर पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित कर्मचारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में उसे पहले भी विभागीय चार्जशीट मिल चुकी है। विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस मामले के तूल पकड़ने के बाद वाणिज्यिक कर (GST) विभाग ने कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले दो दिनों से आकस्मिक अवकाश पर है। हालांकि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से बच रहे हैं। जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला जिस स्थान पर आरोपी सब्जियां बेचता था, वह रेलवे कॉलोनी और डाट की पुल क्षेत्र के पास स्थित है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सब्जियां खरीदते हैं। ऐसे में गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा

रतलाम फायरिंग केस में बड़ा खुलासा। सराफा व्यापारी के घर फायरिंग करवाने के मास्टरमाइंड वीनू शर्मा और उसके साथी अजय यादव गिरफ्तार। पुलिस जांच में 1 करोड़ की वसूली और 40 लाख की सुपारी का मामला सामने आया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के चर्चित रतलाम फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 दिन पहले शहर के सैफी नगर स्थित सराफा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता विनोद उर्फ वीनू शर्मा और उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक करोड़ रुपये की कथित वसूली के लिए 40 लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। वीडियो देखे क्या है पूरा मामला? 19 जून को रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल जैन के घर दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली खिड़की को चीरते हुए घर के अंदर जा पहुंची। घटना के समय व्यापारी की पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गईं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद व्यापारी ने बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर धमकाने और फायरिंग कराने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की। 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी पुलिस पूछताछ में वीनू शर्मा ने कथित रूप से स्वीकार किया कि सरवन निवासी सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी ने कमल जैन के बेटे दिव्यांश जैन से एक करोड़ रुपये की वसूली कराने के लिए 40 लाख रुपये में सुपारी दी थी। योजना के तहत पहले परिवार को धमकाया गया और बाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घर पर फायरिंग करवाई गई। पुलिस के अनुसार पूरी रकम की वसूली होने के बाद ही सुपारी की राशि का भुगतान किया जाना तय हुआ था। साजिश ऐसे रची गई जांच में सामने आया कि वीनू शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की। फायरिंग करने वाले आरोपियों की व्यवस्था की गई और वारदात से पहले व्यापारी परिवार को दो बार धमकाया गया। बाजार में भी दिव्यांश जैन को बुलाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने वीनू शर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस का बयान डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रतलाम जिले में सागोद और मोरवनी के बीच बन रहे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। फरारी के दौरान दोनों गुजरात, राजस्थान, होशंगाबाद, देवास और इंदौर सहित कई स्थानों पर छिपते रहे। पुलिस अब उन लोगों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने आरोपियों को शरण या मदद दी। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी अपराधों में शामिल रहा है वीनू शर्मा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वीनू शर्मा पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे तीन वर्ष की सजा हुई थी। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। वहीं फायरिंग करने वाला आरोपी वसीम उर्फ पांडू पहले भी एक चर्चित हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। अब तक इतने आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक फायरिंग करने वाले, साजिश रचने वाले, हथियार उपलब्ध कराने वाले, बाइक उपलब्ध कराने वाले और धमकी देने वाले सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि वसीम पठान और अदनान शेरानी अभी भी फरार हैं। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उनकी तलाश लगातार जारी है।

Ratlam Firing Case: शेयर मार्केट विवाद में चली सुपारी की गोली! सैफी नगर फायरिंग कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ratlam Firing Case में बड़ा खुलासा। सैफी नगर फायरिंग कांड शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Firing Case: रतलाम के सैफी नगर में सराफा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश नहीं बल्कि शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा था। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार बताया जा रहा है। वीडियो देखे क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को दोपहर करीब 3:16 बजे सैफी नगर स्थित मकान नंबर 80 पर चार बदमाश दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे। उस समय घर के मालिक कमल सोनी अपने पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर मौजूद मनीषा सोनी खिड़की के पास खड़ी थीं, तभी एक आरोपी ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि उनकी सतर्कता के कारण गोली उन्हें नहीं लगी और खिड़की के कांच में जा लगी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पूछताछ में सामने आई सुपारी की साजिश पुलिस जांच में पता चला कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश सोनी का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट और MCX कारोबार से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर दबाव बनाने और रकम वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की साजिश रची गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विनय शर्मा उर्फ वीनू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य ने विनय शर्मा को सुपारी दी थी, जिसके बाद इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता फरार पुलिस ने भोला पाटीदार, विनीत उर्फ चुचू, अजय उर्फ गट्टू, रविन्द्र राजन और कन्हैया नायक को गिरफ्तार किया है। वहीं विनोद उर्फ वीनू शर्मा समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का बयान पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है। घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी और पूरे षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ratlam Murder Case: खेत में मिला किसान का खून से लथपथ शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका से सनसनी

Ratlam Murder Case में ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी में 35 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह उर्फ बबलू दांगी का खून से लथपथ शव खेत में मिला। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam Murder Case: रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक किसान का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम कोठड़ी निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र दुलेसिंह दांगी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो देखे शुक्रवार दोपहर खेत पर गए थे किसान, फिर नहीं लौटे जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह दांगी शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवार ने अनुमान लगाया कि वह खेती के काम के चलते खेत पर ही रुक गए होंगे। लेकिन शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके काका के पुत्र रामेश्वर दांगी जब गाय का दूध निकालने खेत पहुंचे तो उन्होंने खेत में राजेंद्र सिंह का शव पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था और शरीर पर चोटों के कई निशान मौजूद थे। Ratlam Murder Case में पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही खारवा कला पुलिस चौकी और ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र सिंह का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण परिवार हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जता रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ पुरानी रंजिश और भूमि विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ राजेंद्र सिंह दांगी के परिवार में पहले भी दुखद घटनाएं हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी सीमा का पूर्व में निधन हो चुका है, जिससे उनकी 12 वर्षीय पुत्री दिव्या है। बाद में उन्होंने भागूबाई से दूसरा विवाह किया था, जिनसे 10 वर्षीय पुत्री प्रियंका और 7 वर्षीय पुत्र यश हैं। परिवार में उनका छोटा भाई मनोहर दांगी भी है। दोनों भाइयों के हिस्से में करीब 12 बीघा कृषि भूमि और दो ट्रैक्टर हैं। क्या बोले थाना प्रभारी? ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।”

Ratlam News: MP के इस यंग IPS अफसर ने पुलिसकर्मियों के लिए ईनामों की लगाई झड़ी, हर 15 दिन में देना होगा अपडेट, नहीं तो…

प्रदेश के यंग आईपीएस ऑफिसर और रतलाम एसपी अमित कुमार का नवाचार, हर जवान को 5 और 10 हजार का नगद ईनाम, हर 15 दिन में खुद लेंगे समीक्षा बैठक रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: प्रदेश के यंग आईपीएस ऑफिसर अमित कुमार (IPS Amit Kumar) ने पुलिस जवानों के काम में फुर्ती लाने के लिए एक अनूठा एक्सपीरिमेंट शुरू किया है। आईपीएस अमित कुमार रतलाम जिले के एसपी है। गौरतलब है की रतलाम शहर में तैनात पुलिस जवानों की क्विक रेस्पॉन्स टीम का नाम चीता पार्टी है। एसपी ने इन्हीं चीता जवानों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें शहर की अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही एसपी ने नवाचार करते हुए चीता जवानों के लिए ईनामों की झड़ी लगा दी है। एसपी ने चोरी के दौरान उपयोग में लाए उपकरण की जब्ती के लिए 5 हजार और चोरी के वाहन जब्ती के लिए प्रत्येक जवान को 10 हजार रुपए के नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा काम में कसावट के लिए हर 15 दिन में एसपी मीटिंग लेकर चीता के कामों की खुद अपडेट भी लेंगे। एसपी अमित कुमार के अनुसार चीता जवान हर बिट की मुख्य कड़ी है। सबसे ज्यादा फील्ड में यही रहते है और इनका लोगों से सीधा संपर्क है। गश्ती के दौरान एहतियात बरतने से चीता जवान कई अपराधों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते है। साथ ही घटित अपराधों की विवेचना में भी महत्वपूर्ण भूमिका इनकी रहती है। पुरस्कार देने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है। इससे वे अपने काम में अधिक जिम्मेदारी और उत्साह से जुटते हैं, अपराध रोकने और कार्रवाई में तेजी लाते हैं, और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित होते हैं। यह एक तरह से प्रोत्साहन का काम करता है, जिससे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन और अधिक प्रभावी ढंग से करते हैं। इस बैठक में चीता पार्टी के जवानों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश 1. हर 15 दिन में समीक्षा बैठक: चीता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की हर 15 दिन में पुलिस अधीक्षक स्वयं समीक्षा करेंगे।   2. पुरस्कार योजना: किसी संदिग्ध व्यक्ति से चोरी करने के उपकरण (जैसे कटर या पाना) जब्त करने पर चीता पार्टी के जवान को ₹5000 का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही, चोरी किया गया वाहन पकड़ने पर ₹10,000 का नगद इनाम भी घोषित किया गया है। 3. धार्मिक स्थलों और अन्य क्षेत्रों की निगरानी: चीता पार्टी अपने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद, और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और चेकिंग करेंगी। इन स्थानों से संबंधित जानकारियों को अपनी डायरी में दर्ज करेंगी। 4. सतत चेकिंग: होटल, लॉज, धर्मशाला, बैंक, कॉलोनी, गुंडे-बदमाशों के ठिकानों, गोल्ड लोन कंपनियों और एटीएम की सतत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका विवरण साप्ताहिक डायरी में रखा जाएगा। 5. संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच: चीता पार्टी शहर में सतत भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करेगी, जिसमें यदि कोई हथियार या गैरकानूनी वस्तु मिलती है, तो उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 6. तेज रफ्तार और खतरनाक बाइकर्स पर निगरानी: शहर में तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें समझाइश दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 7. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: इन निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित चीता पार्टी के सदस्यों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसपी अमित कुमार ने इस बैठक के दौरान सभी चीता पार्टी के सदस्यों को अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान रहने और किसी भी लापरवाही से बचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चीता पार्टी की सक्रियता से शहर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Ratlam News: 5 वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग की गंदी करतूत, 80 फिट रोड स्थित सांईश्री स्कूल में हुई घटना

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल!, आरोपी को भेजा बाल संप्रेक्षण ग्रह रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस जांच में कई चोंकाने वाले खुलासे हो रहे है। वहीं अब प्रदेश के रतलाम में एक निजी स्कूल में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हैरानी कि बात यह है की 80 फीट रोड स्थित सांईश्री स्कूल में मासूम के साथ गंदी हरकत को अंजाम देने वाला आरोपी खुद नाबालिग है। पूरे मामले में सांईश्री स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी खुलकर सामने आई है। सूत्रों की माने तो स्कूल परिसर में दूसरी और तीसरी मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। पुलिस ने पीड़ित मासूम की मां की शिकायत पर आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। प्राइवेट स्कूलों में परिजनों से मोटी-मोटी फीस लेने के बाद भी बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध नहीं होना सांईश्री स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। मामले में सांईश्री एकेडमी स्कूल के प्रबंधक राकेश देसाई से जानकारी लेना चाही मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाथरूम के लिए गई तो मालूम पड़ाजानकारी के अनुसार 5 वर्षीय मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची सांईश्री स्कूल में पढ़ाई करती है। मासूम बच्ची को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने का काम उसकी मौसी करती है। पिछले तीन दिन से उनकी बच्ची को बुखार आ रहा था और बाथरूम कम हो रही थी। 27 सितंबर की दरमियानी रात मासूम बाथरूम करने के लिए उठी तो उसने अपनी मौसी को बताया कि उसे जलन हो रही है। इसके बाद मौसी ने उसकी मम्मी को उठाया। जब बची के प्राइवेट पार्ट को देखा तो वह सामान्य नहीं था। बच्ची ने मां और मौसी को बताया कि एक लडक़ा उसके साथ गंदी हरकत करता है। इस दौरान मौसी को कुछ याद आया और उसने अपनी बहन को बताया कि 24 सितंबर 2024 को जब वह भतीजी को स्कूल से लेकर लौट रही थी, तब उसके टी-शर्ट के बटन खुले हुए थे और उसका पूरा शरीर लाल होने के अलावा तेज बुखार से तप रहा था। बाल अपचारी को भेजा संप्रेक्षण ग्रहमासूम के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत के बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर लिखित शिकायत की। एसआई सत्येंद्र रघुवंशी ने जांच कर बच्ची के साथ गलत हरकत करना पाया। जांच के दौरान सांईश्री स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने बाल अपचारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(2), 75, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6,7 और 8 में मुकदमा दर्ज किया है। बाल अपचारी को पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

Ratlam News: एसपी अमित कुमार निकले शहर की  नब्ज टटोलने, टीआई से पूछा – “हथियारबंद जवान तैनात रहता है या नहीं?”

एसपी का “एक दिवस – एक रोड” अभियान पर फोकस, जनता से जाने सुझाव, सफल होगी पहल! रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नवागत एसपी अमित कुमार (IPS Amit Kumar) ने एक अहम पहल की है। एसपी ने अपने ‘एक दिवस एक रोड’ अभियान के तहत गुरुवार को खुद शहर की सड़कों पर पैदल भ्रमण कर यातायात की स्थिति का जायजा लिया। बारिश के बावजूद, एसपी ने प्रमुख बाजार क्षेत्रों का दौरा किया और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने रतलाम (Ratlam news) के व्यापारियों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। चांदनी चौक स्थित सराफा में निरीक्षण के दौरान एसपी ने माणक चौक टीआई सुरेंद्रसिंह गडरिया से पूछा की हथियारबंद जवान तैनात रहता है या नहीं? इस पर टीआई ने हांमी भरते हुए हां में उत्तर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे, एसपी अमित कुमार अपने दल के साथ शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में पहुंचे। राम मंदिर चौराहे पर अक्सर लगने वाले जाम की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने माणक चौक थाना क्षेत्र के गणेश देवरी और धानमंडी इलाके का दौरा किया। यहां उन्होंने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर नाराजगी जाहिर की और ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय से दिन के समय हो रही लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया को रात में शिफ्ट करने का सुझाव दिया। कार चालक को दी समझाईशएसपी अमित कुमार का पैदल भ्रमण चांदनी चौक क्षेत्र तक जारी रहा, जहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत की। क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुधार पर चर्चा करते हुए उन्होंने पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीच सड़क पर खड़े वाहनों को देखकर यातायात डीएसपी से पूछा कि वाहन इस तरह सड़कों पर क्यों खड़े हैं। रास्ते में खड़ी एक कार को देखकर एसपी उसके चालक के पास भी गए और इस तरह कार पार्क करने पर उसे समझाईश दी। एसपी माणक चौक थाने पहुंचे और वहां व्यापारियों और नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। उन्होंने जनता से उनके सुझावों को सुना और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी अमित कुमार की इस पहल से शहरवासियों में यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। शहर में यातायात व्यवस्था में जल्द सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

0%