10 साल में पैरोल तक नहीं: जेल में बंद संत आसाराम बापू की रिहाई की मांग तेज, आज शहर में होगी विशाल प्रार्थना सभा

हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू की शीघ्र रिहाई के लिए संतो के सानिध्य में विशाल प्रार्थना सभा का एवं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन आज 13 मार्च, बुधवार को दोपहर 2 बजे से श्री कालिका माता मेला प्रांगण ,रतलाम पर रखा गया है। जिसमे संतो-महात्माओं के साथ राजनेता,समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे। प्रार्थना सभा के बाद पूज्य बापूजी की शीघ्र रिहाई के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधीश को दिया जायेगा। 31 अगस्त 2013 यही वो दिन था, जब आसाराम बापू की गिरफ्तारी हुई थी। तब से जेल के बाहर की खुली हवा बापू को फिर कभी नसीब नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान जोधपुर सेंट्रल जेल का दरवाजा कई बार खुला. कई कैदी जेल से रिहा हो गए। यहां तक कि इस जेल में सलमान खान जैसे सेलिब्रिटी भी बाबा के रहते हुए अंदर आए और तीन दिन में ही बाहर आ गए। लेकिन आसाराम बापू को पेरोल तक नही दी गई है। शहर में होने वाली प्रार्थना सभा का आयोजक समस्त जागरूक सनातन समाज है। योग वेदांत सेवा समिति अध्यक्ष प्रेम प्रकाश बाथव ने बताया कि इस विशाल प्रार्थना सभा में श्री श्री अवधूत संत श्री नर्मदानंद जी बाबजी, श्रंगेरी मठ के दंडी स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती, श्री आनंदगिरि जी महाराज अडवानिया वाले, श्री देवस्वरूपजी महाराज  अखंड ज्ञान आश्रम रतलाम, संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास (घटवास), महर्षि संजय शिवानंद दवे, साध्वी श्री राजराजेश्वरी जी, श्री हरिहर उदासीन आश्रम एवं भगवताचार्य विनोद शर्मा आदि प्रमुखजन उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा संत श्री आशारामजी आश्रम मुख्य प्रवक्ता श्रीमती नीलम दुबे सहित के कई राजनेता, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन इस आयोजन में शामिल होने जा रहे है। यहां संस्था द्वारा एक पीडीएफ उपलब्ध करवाई गई है जिसमें संत आसाराम बापू के केस के संबंध में कुछ तथ्य बताये गए है। नीचे लिंक के माध्यम से आप इसे पढ़ या देख सकते है। CLICK HERE👇 TO DOWNLOAD PDF FILE

सार्थक पहल: 2900 मजदूरों के हक के रुपए दिलाने के लिए मंत्री काश्यप की पहल, मुख्यमंत्री से किया आग्रह

हुकुमचंद मिल की तर्ज पर हो रतलाम की सज्जन मिल के श्रमिकों का भुगतान पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर रतलाम की सज्जन मिल के 2900 मजदूरों की तीस वर्षों से बकाया मजदूरी एवं अन्य देनदारियों का भुगतान मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से करने का आग्रह किया। काश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया की जिस प्रकार इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को शासन ने सहायता की ठीक उसी प्रकार रतलाम के 2900 परिवारों पर भी ध्यान दिया जाए और उनकी सहायता की जाए। मुख्यमंत्री ने काश्यप को आश्वस्त किया कि वे सज्जन मिल की बकाया देनदारियों का भुगतान कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को तुरंत निर्देशित भी किया। काश्यप ने भोपाल में कैबिनेट की बैठक के बाद आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आग्रह पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हुकुमचंद मिल की देनदारी संबंधी समस्याओं का निराकरण करने की सराहना की और उनकी इस पहल को मजदूरों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सज्जन मिल 1992 से बंद पड़ी है। मिल पुर्नउत्थान करने के लिए राज्य शासन द्वारा समय-समय पर प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। मिल कंपनी परिसमापन के अन्तर्गत होकर हाईकोर्ट मध्यप्रदेश में आगामी कार्रवाई हेतु विचाराधीन है। मंत्री काश्यप के अनुसार मिल की जमीन शहर के बीचों-बीच होने से उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त नहीं है। हुकुमचंद मिल की योजना के अनुसार ही हाईकोर्ट के माध्यम से इस भूमि पर भी इन्दौर जैसा प्रकल्प लाकर मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से मजदूरों, बैंकों एवं अन्य देयताओं का भुगतान कराया जा सकता है।

नशे पर एक्शन या खानापूर्ति: एमडी ड्रग्स व स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने में पुलिस अब भी नाकाम

ABVP के विरोध के बाद जागी पुलिस, चॉकलेट – बिस्किट की तरह बिक रहा नशा पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर में नशे के सौदागर बेखौफ अपना धंधा जमाए हुए है। जिम्मेदार आंख बंद कर दफ्तरों में आराम कर रहे है। जिले के आलम यह है की यहां जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास तभी होता है जब कोई विरोध प्रदर्शन हो  या कोई बड़ी घटना घटित हो। 2 हफ्ते पहले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस तंत्र सक्रिय हुआ। रविवार को थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अलग – अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले भी ड्रग्स के नशे में जान गवाने वाले कई किस्से शहर के लोगो ने सुने है। इसको लेकर पूर्व में एक बड़ा आंदोलन भी शहर में हुआ था, जब पुलिस हरकत में आई और कुछ दिनों तक लगातार कार्रवाई भी की। लेकिन पुलिस ने उसके बाद इनके ठिकानों और सरगनाओं तक पहुंचना जरूरी नहीं समझा। जिसके बाद अब फिर ड्रग्स का यह जहर शहर को खोखला करने में जुट गया है। चॉकलेट बिस्किट की तरह गांजा, अफीम, एमडी, स्मैक जैसे नशीले पदार्थ बाजार में बिक रहे है। मगर जिम्मेदारों के कान में जू तक नहीं रेंगती नजर आ रही है। पुलिस ने रविवार आधी रात में डीमार्ट बायपास व भक्तन की बावडी रोड से आरोपी जाफर पिता अल्लाहबक्श खान उम्र 22 वर्ष निवासी फिरदौस बहन का मकान, मोचीपुरा को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 31 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी। जिसकी किमती करीब 1 लाख रूपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी और पुलिस ने दोपहर में भक्तन की बावड़ी क्षेत्र से ही एक अन्य आरोपी मोईनुद्दीन भुरा उर्फ भुरू पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 21 वर्ष निवासी पिंजारा पोल हाथी खाना, झोपड पट्टी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मोईनुद्दीन के पास से 30 हजार कीमत की करीब 10 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबध्द कर विवेचना शुरू कर दी है। राजस्थान से मंगवाई एमडीएमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी जाफर ने पुलिस पूछताछ में बताया की वह मोबाइल से राजस्थान के अरनोद थाना क्षेत्र के गांव देवल्दी निवासी अरबाज खान से मोबाईल पर बात कर मंगवाई थी। जो की एक अन्य आरोपी बालुराम मीणा नि. सिंगपुरा माताजी थाना अऱनोद जिला प्रतापगढ ने उसे डिलीवर की। पुलिस अब फरार आरोपी अरबाज खान व बालूराम मीणा को खोजने में जुटी है। राजस्थान का “अरनोद” है नशे का हबएमडी ड्रग्स, कोकीन, ब्राऊन शुगर जैसे घातक नशे की खेप मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान से एंट्री कर रही है। जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस अब तक कोई ठोस अंजाम तक नहीं पहुंची है। राजस्थान से नशा एंट्री करते हुए मध्यप्रदेश के बड़े शहरों समेत गुजरात में पहुंचता है। वहीं नशे के सरगनाओं तक पहुंचने की बात की जाए तो रतलाम पुलिस के हाथ अब तक खाली है।रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर जो कार्रवाई अब तक कि है, उनमें से अधिकांश का तार सीधे राजस्थान से जुड़ा मिला है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या रतलाम पुलिस प्रतापगढ़ से रतलाम में एंट्री कर रहे नशे के कारोबार के ठिकानों और सरगनाओं तक पहुंचेगी या इसी तरह केवल तस्करी पर कार्रवाई करते हुए अपनी पीठ थपथपाती रहेगी? सब जानकर भी है अनजान?कई मामलो में देखा गया है की तस्कर और नशाखोरी के आदि लोग जावरा के पिपलोदा से सीधे राजस्थान में एंट्री करते है। यहां से राजस्थान में पनप रही नशा कारोबार की दुनिया शुरू होती है। प्रतापगढ़ के गांव कोटड़ी, नौगावा, देवल्दी, कोटडी, धमोमर के आस पास के कई इलाके में जहरीले नशे का कारोबार वर्षो से चला रहा है। जो मध्यप्रदेश की युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। गरीब तबके के लोगों को इस अवैध नशे के कारोबार में शामिल किया जाता है। गरीब युवाओं को नशीले पदार्थ को डिलीवर करने के लिए उपयोग में लिया जाता है। नशा कारोबारियों की गुंडई के कारण लोकल आदमी शिकायत से डरता है। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर चल रहे इस कारोबार को राजनीतिक शह के साथ ही विभागीय साठगांठ जान फूंके हुए है। कहा जाता है की इनका खुफिया तंत्र और ऊपर तक परोसा गया पैसा पुलिस तंत्र से ज्यादा सक्रिय है। नारकोटिक्स विभाग की अनदेखी या चुप्पी भी कई सवालों को खड़ा करती है।

साथी को श्रद्धांजलि : दिवंगत पत्रकार इंगित गुप्ता को किया नम आंखों से याद, प्रेस क्लब सहित शहर के गणमान्य रहे उपस्थित

पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। रतलाम प्रेस क्लब ने सोमवार को क्लब के साथी व वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता के असमय दिवंगत होने पर उनके जन्मदिन 4 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर आयोजित सभा में रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं साथियों के अलावा शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर आंख उनकी याद में नम रही। रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने इस दौरान इंगित गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि वे लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे थे। सैकड़ों बार समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी कलम से उन्होंने अपना धर्म निभाया है। उनकी ईमानदारी और व्यवहारिकता के कारण उनकी बहुत बड़ी मित्र मंडली रही। अचानक हुई दुखद चिकित्सकीय समस्याओं के चलते वे असमय ही दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन अपने पिता सुरेश आनंद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपनी लेखनी और व्यवहार से हमेशा जीवित रहेंगे। श्री गोस्वामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी बेटी और परिवार के साथ पूरा रतलाम प्रेस क्लब परिवार की ही तरह खड़ा है और आगे भी रहेगा। पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने भी कहा कि इंगित गुप्ता ने जीवन पर्यंत ईमानदारी से पत्रकारिता के धर्म को निभाया और इस कारण परिवार के प्रति अपनी आर्थिक जिम्मेदारी उतनी सहगता से नहीं निभा सके। लेकिन ऐसे ईमानदार व्यक्ति का जाना समाज के लिए भी क्षति है और अब समाज को मिलकर परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जन्मदिन पर इस तरह किया गया यादइस दौरान शोक सभा में आई पत्रकार इंगित गुप्ता की बेटी काची गुप्ता और उनकी बड़ी बहन ईला अग्रवाल और रिश्तेदार अभिषेक असाठी मौजूद रहे। काची ने बताया कि 4 मार्च को श्री इंगित का जन्मदिन परिवार में हमेशा उत्सव की तरह मनता था और अब इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब उन्हें याद कर रहा है। परिवार ने कहा कि किसी के जाने के बाद इतने लोगों द्वारा उन्हें स्मरण करना उपलब्धि है। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने स्वेच्छा से बिटिया की पढ़ाई आदि हेतु सहयोग भी किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, चिंतक विष्णु बैरागी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व पार्षद सूरज जाट, जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका, संघ के वीरेंद्र वाफगांवकर, गोविंद काकानी, गोपाल काकानी, भाजपा नेता पवन सोमानी, कांग्रेस नेता जोएब आरिफ, फैय्याज मंसूरी, एडवोकेट उमाकांत उपाध्याय, सुनील पारिख, राकेश शर्मा, यंतेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी कचरु राठौड़, नीलू अग्रवाल, शैलेंद्र गोठवाल समेत रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य, पत्रकार आदि मौजूद थे।

लचर व्यवस्था से लाचार शिक्षक: बोर्ड परीक्षाओं में लगे केंद्राध्यक्षो को आ रही परेशानी के लिए सौंपा ज्ञापन, बहिष्कार की दी चेतावनी

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेशभर में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। परीक्षाओं को सफल रूप से आयोजित करने में अहम जिम्मेदारी केंद्र के प्रमुख यानी केंद्राध्यक्ष की होती है। लेकिन ड्यूटी निभा रहे केंद्राध्यक्ष खुद को ठगा महसूस कर रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षको के केंद्र अधिक दूरी पर है। इसके अलावा उनका यात्रा भत्ता और समय पर पहुंचने के नियम टेढ़ी खील साबित हो रहे है।अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ रतलाम द्वारा अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के अध्यक्ष के नाम सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष प्राचार्य आर.एन. केरावत ने बताया की बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए गए केंद्र अध्यक्ष की ड्यूटी कर्तव्य स्थल से बहुत दूर लगाई हुई है। बोर्ड के नियमानुसार पेपर्स को सुबह  6:00 से 7:00 बजे के बीच निकलना अनिवार्य है जो की अव्यावहारिक है। साथ ही पारिश्रमिक बहुत कम दिया जा रहा है। विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। यदि उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी बोर्ड के कार्यों में सभी अधिकारी वर्ग बहिष्कार करेंगे। इस दौरान सचिव बालकृष्ण पाटीदार, गिरीश सारस्वत, ममता अग्रवाल, सुनील कदम, जीएस सिसोदिया, गोपाल वर्मा, राजेंद्र पुष्पद, सरोज शर्मा, वर्षा कुलकर्णी, निर्मला जोसेफ, माधुरी फडनिस, आफाक सिद्दीकी, श्रवण भावसार, सुधीर गुप्ता, इसरार खान, वहीदा रहमान, मधु परिहार आदि उपस्थित थे। इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन1. वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं में केंद्राध्यक्ष / सहायक केंद्राध्यक्षों की ड्यूटी उनके कर्तव्य स्थल लगभग 100 किलोमीटर दूर तक लगाई गई है, और उन्हें प्रातः 6 से 7 बजे के बीच थाने पहुंचकर प्रश्न पत्र निकालने की कार्यवाही संपन्न करना होती है, जो न केवल अत्यंत असुविधाजनक है बल्कि अव्यवहारिक भी है। 2. प्रातः काल में अधिकतर केंद्र अध्यक्ष तीन से चार घंटे की यात्रा अपने निजी वाहन से करते हैं, और घर से प्रातः 4 से 5 बजे निकल रहे हैं, एवं शीत ऋतु में कोहरा होने से दुर्घटना होने आशंका भी बनी रहती है। (उल्लेखनीय है कि दिनांक 05/02/2024 को परीक्षा के लिये कार से रहे केन्द्राध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन मेव की निजि कार दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें उन्हें मामुली चोट आई एवं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। अतः समय की बाध्यता को समाप्त किया जाए। 3. केंद्राध्यक्ष/सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति रेंडमाइजेशन के माध्यम से विकासखंड के अंदर ही की जाए। 4. बोर्ड द्वारा प्रदान किया जा रहा यात्रा भत्ता समस्त केंद्राध्यक्ष / सहायक केंद्राध्यक्ष के लिए एक समान है। चाहे उनकी ड्यूटी स्थानीय स्तर पर है या 100 किलोमीटर की दूरी पर है जो कि न्याय संगत नही है।अतः दूरी के आधार पर यात्रा भत्ता प्रदान किया जाए। 5. केंद्राध्यक्ष / सहायक केंद्राध्यक्ष राजपत्रित श्रेणी के अधिकारी हैं उन्हें बोर्ड द्वारा पारिश्रमिक के मात्र ₹300 प्रदान किया जा रहे हैं, जो बिल्कुल न्यायोचित नहीं है, इसे बढ़ाकर ₹1000 किया जाएं। 6. बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षा संचालन हेतु प्रति छात्र ₹80 रुपए प्रदान किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में मात्र ₹5 अधिक है, जबकि अन्य कर्मचारियों के पारिश्रमिक में ₹100 के स्थान पर ₹150 की वृद्धि की गई है जो उचित नहीं है, न्यायोचित रूप से पारिश्रमिक राशि में वृद्धि की जाए एवं प्रति छात्र ₹120 रुपए रखी जाए।

बंद हो अवैध मांस और लाउड स्पीकर: जिम्मेदारों ने ताक पर रखे मुख्यमंत्री के आदेश, हिंदू जागरण मंच ने दसौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश का मुखिया बनते ही डॉ. मोहन यादव ने मांस विक्रय और लाउड स्पीकर्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। उस दौरान ताबड़तोड़ प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। लेकिन समय बितने के बाद उन आदेशों का पालन कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। ना ही जिम्मेदार इस पर कोई ध्यान दे रहे है। अब तक मंदिर व मस्जिदों में बजने वाले लाउड स्पीकर्स के डेसिबल मापने की मशीनें नहीं लग पाई है। ना ही मांस के अवैध कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ऐसे में अब हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जागरण मंच का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर भास्कर लक्षाकार से मिला और ज्ञापन सौंपा। मंच के जगदीश पाटीदार ने बताया की मुख्यमंत्री द्वारा धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउड स्पीकरों को हटाने और शहरी क्षेत्रों में अवैध रुप से संचालित की जा रही मांस दुकानों व स्लाटर हाउसों को बन्द करने के निर्देश दिए गए थे। परन्तु राज्य शासन के सुस्पष्ट निर्देशों के बावजूद उक्त दोनो ही गतिविधियां धडल्ले से जारी है। इसके साथ ही शासकीय भूमियों पर अवैध मजारें बनाकर कब्जा किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस प्रकार की अवैध फर्जी मजारों को भी हटाने के निर्देश दिए गए है। मगर जिला प्रशासन इन सभी निर्देशों को ताक पर रखकर अवहेलना कर रहा है। हिन्दू जागरण मंच की इस मांग पर तत्काल कार्यवाही की जाए अन्यथा हिन्दू जागरण मंच को इन मुद्दों पर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान मंच के राजेश कटारिया, कमलेश ग्वालियरी, वैभव व्यास, कुलदीप माहेश्वरी, सिद्धार्थ पंड्या, महावीर चौहान, पृथ्वी रंगशाही,कार्तिक पाटीदार, नंदकिशोर मीणा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। यह मांगे रखी गई ज्ञापन में1. प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने पदभार ग्रहण  करते ही पहला आदेश इसी सम्बन्ध में जारी किया था कि धर्मस्थलों पर बिना अनुमति बजाए जा रहे लाउड स्पीकरों को हटाया जाए। अपने आदेश में मुख्यमंत्री डा. यादव ने यह स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिन भी धर्मस्थलों पर बिना अनुमति के लाउड स्पीकर बजाए जा रहे है,उन्हे तुरंत जब्त किया जाए। साथ ही जिन धर्मस्थलों पर प्रशासन से अनुमति लेकर लाउड स्पीकर बजाए जा रहे है,उनकी ध्वनि का स्तर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सीमा में रखा जाए और इसके लिए प्रशासन को धर्मगुरुओं और धर्मस्थलों के संचालकों से चर्चा करने के निर्देश दिए गए थे। 2. जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पूरा अमल नहीं किया। प्रशासन द्वारा किसी भी धर्मस्थल पर लगे लाउड स्पीकरों की अनुमति की जांच नहीं की गई। इसके विपरित सभी धर्मो के धर्मगुरुओं की बैठक लेकर उन्हे कम आवाज में लाउड स्पीकर बजाने के निर्देश दे दिए गए। मुख्यमंत्री जी ने ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर टीम बनाने के निर्देश भी दिए थे। परन्तु ऐसी कोई टीम गठित नहीं की गई। 3. जिला प्रशासन द्वारा ली गई बैठक का असर यह हुआ कि जिले के सभी मन्दिरों पर लगे हुए लाउड स्पीकरों की आवाज तो कम हो गई लेकिन मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकरों की आवाज दो तीन दिन कम रखने के बाद फिर से बढा दी गई है। वर्तमान में समस्त मस्जिदों पर बेहद तेज आवाज में दिन में पांच बार अजान दी जाने लगी है। जिससे लोगों को काफी कष्ट होता है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए सुबह साढे पांच बजे तेज आवाज में अजान दी जाती है,जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सुबह 6 बजे से पहले किसी भी स्थिति में लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। 4. हिन्दू जागरण मंच की मांग है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश का अक्षरश: पालन करवाया जाए। प्रशासन द्वारा प्रत्येक धर्मस्थल पर लगे लाउड स्पीकर की अनुमति की जांच करवाई जाए और बिना अनुमति चलाए जा रहे लाउड स्पीकरों को जब्त किया जाए। हिन्दू जागरण मंच को इस बात की पूरी आशंका है कि किसी भी मस्जिद द्वारा लाउड स्पीकर बजाने के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई है। 5. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा शहरों में खुले रुप से मांस विक्रय किए जाने को भी प्रतिबन्धित किया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरुआती एक दो दिन तो कार्यवाही का नाटक किया गया परन्तु वास्तविकता यह है कि शहर में अनेक अवैध दुकानों पर खुलेआम मांस का अवैध विक्रय किया जा रहा है। 6. हिन्दू जागरण मंच को मिली जानकारी के अनुसार शहर में कई अवैध स्लाटर हाउसों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही अवैध रुप से मांस विक्रय की दुकाने चलाई जा रही है। बिना लायसेंस के चलाई जा रही इस मांस विक्रय की दुकानों और अवैध रुप से संचालित किए जा रहे स्लाटर हाउसों की जांच की जाना आïवश्यक है। 7. हिन्दू जागरण मंच को मिली जानकारी के अनुसार,पूरे जिले में अनेक स्थानों पर गौवध किया जा रहा है और ग्र्राम पंचायतों द्वारा इन मांस विक्रे ताओं को अवैध प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। ग्र्रामीण क्षेत्रों में हर पांच छ: किमी पर मुख्य मार्गों पर मुर्गे और बकरे के नाम पर अवैध गौवंश और पाडे का मांस विक्रय किया जा रहा है। कई मन्दिरों और स्कूलों के पास अवैध मांस दुकानें संचालित की जा रही है। हिन्दू जागरण मंच की मांग है कि अवैध मांस विक्रय,गौवंश हत्या और अवैध स्लाटर हाउसों की जांच करवा कर इनपर प्रभावी रुप से रोक लगाई जाए। 8. जिले भर में अनेक शासकीय भूमियों पर अवैध फर्जी मजारें बनाकर शासकीय भूमियों पर कब्जा किया जा रहा है। शासकीय भूमियों पर नकली मजारें बनाई जा रही है और फिर धीरे धीरे इन्हे विस्तारित कर पक्का निर्माण कर जमीन पर पूरी तरह कब्जा किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस प्रकार के अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिए गए है। परन्तु इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है।  9. शहर के आसपास के कई इलाकों में शासकीय भूमियों पर नकली मजारें बनाई गई है। बजंली हवाई पïट्टी के पास इसी तरह की नकली मजार बनाई गई है,जो धीरे धीरे आसपास की काफी जमीन पर फैला दी … Read more

विरोध हक की जमीन का : आरडीए की स्कीम में ले लिया वैध कॉलोनी को, कॉलोनीवासियों ने जताया विरोध

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप समेत कमिश्नर व अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा विकसित की जा रही टीडीएस-02 स्कीम को लेकर अपना नगर वासियों ने एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के नाम एक ज्ञापन सौंप कर अपनी आपत्ति जताई है। अपना नगर वासियों ने इस मामले में निगमायुक्त एपीएस गहरवार और आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल से मिलकर उन्हे भी अपनी समस्या बताई और आरडीए की स्कीम में अपना नगर को शामिल करने का विरोध जताया। अपना नगर वासियों ने म.प्र.शासन के केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि अपना नगर वर्ष 1980 में अस्तित्व में आई थी और तभी से यह एक अविकसित कालोनी है,जिसमें कई रहवासियों ने अपने पक्के मकान बना रखे है,जबकि कई भूखण्ड खाली पडे है। उक्त अविकसित कालोनी को म.प्र.शासन की योजनानुसार नियमितिकरण में लिया जा चुका है और नगर निगम ने नियमितिकरण की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। इतना ही नहीं यहां के निवासियों द्वारा हजारों रुपए नगर निगम के सम्पत्ति कर के रुप में जमा कराए जाते है।ज्ञापन में अपना नगर वासियों ने बताया कि उन्हे दो तीन दिन पूर्व ही इस बात की जानकारी मिली कि अपना नगर कालोनी को आरडीए की स्कीम टीडीएस-02 में शामिल कर लिया गया है,जबकि उक्त कालोनी को नगर निगम द्वारा नियमितिकरण में लिया जा चुका है और ऐसे में उक्त कालोनी को आरडीए की योजना से बाहर किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में एमएसएमई मंंत्री से मांग की गई है कि अपना नगर कालोनी को आरडीए की योजना से बाहर किया जाए,ताकि इस कालोनी के निवासियों को अपने घरों से बेदखल ना होना पडे। निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापनअपना नगर वासी अपनी समस्या को लेकर सबसे पहले एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पंहुचे,लेकिन मंत्री जी के बाहर होने की वजह से उन्हे सम्बोधित ज्ञापन उनके निजी सचिव को दिया गया। इसके बाद सभी कालोनीवासी नगर निगम पंहुचे,जहां उन्होने निगमायुक्त एपीएस गहरवार से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। कालोनीवासियों के यह बताने पर कि अपना नगर के नियमितिकरण के लिए दावे आपत्तियां बुलाई जा चुकी है और यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। निगमायुक्त श्री गहरवार ने कालोनीवासियों के ज्ञापन पर उन्हे आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगे। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि नियमितिकरण में ली जा चुकी कालोनी को आरडीए द्वारा अधिग्र्रहित नहीं किया जा सकता। आरडीए अध्यक्ष से भी मिलेअपना नगरवासियों ने आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल से मुलाकात कर उन्हे भी अपनी समस्या से अवगत कराया और अपना नगर को आरडीए की योजना से बाहर निकालने का अनुरोध किया। आरडीए अध्यक्ष ने कहा कि वे अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि योजना की स्वीकृती शासन स्तर से हो चुकी है,ऐसे में योजना को परिवर्तित नहीं किया जा सकता,फिर भी वे इसके लिए बनाए गए नियमों को दिखवाएंगे और कालोनीवासियों की यथासंभव मदद करेंगे।

अवैध गोवंश तस्करी: शिवगढ़ विहिप कार्यकर्ताओं ने 8 लेन से पकड़े 14 केड़े, आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

पब्लिक वार्ता, रतलाम,जयदीप गुर्जर। शुक्रवार सुबह एट लेन से शिवगढ़ विहिप के कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। जिनमें अवैध रूप से गोवंश तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। विहिप के कार्यकर्ताओं ने ग्राम समिति की सहायता से कुल 14 गोवंश को मुक्त किया। बजरंगदल के राहुल हाड़ा ने बताया की एट लेन से गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की सहायता से घेराबंदी की गई। गो तस्कर केड़ो को रावटी व रानीसिंग होते हुए झाबुआ – दाहोद ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद गोवंश को गौशाला छोड़ा गया। आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान बजरंगदल जिला सह संयोजक राहुल हाडा, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित, प्रखंड सहसंयोजक मनोज सोनवा, वायडी ग्राम समिति के अध्यक्ष देवेंद्र टाक, मंत्री दशरथ गुर्जर, सहसंयोजक   कमल गुर्जर, सहसंयोजक कमल खटाना आदि मौजूद थे।

बेख़ौफ गुंडागर्दी : घर में घुसकर पुजारी को चाकूओ से 11 बार गोदा, देर रात गंभीर हालात में किया भर्ती

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। देर रात शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई। घर में सो रहे पुजारी व उसके परिवार पर गुंडों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुजारी पर करीब 11 बार चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना स्टेशन रोड के बिचलावास में कबीर साहब जैन मंदिर के पुजारी अवधेश पिता श्याम सुंदर त्रिवेदी उम्र 46 वर्ष के साथ यह घटनाक्रम हुआ। घायल अवधेश त्रिवेदी ने पुलिस को बताया की वह बिचलावास में कबीर साहब जैन मंदिर के पीछे ट्रस्ट के मकान में किराए से रहते हैं और पिछले 30 वर्षों से मंदिर के पुजारी का कार्य कर रहे हैं। फरियादी के अनुसार बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे इसी दौरान रात 1:45 बजे उन्हें दरवाजा तोड़ने की आवाज आई। इसी दौरान लात मार कर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। फरियादी ने बताया कि घर में घुसने वालों में भय्यू मराठा और उसके साथ पांच-छह लोग और थे। फरियादी ने बताया कि आरोपी भय्यू ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। परिवार वाले बचाने आए तो उन पर भी आरोपी के साथियों ने हमला किया। हमले में अवधेश त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।पुलिस ने इस मामले में फरियादी अवधेश त्रिवेदी की शिकायत पर भय्यू और उसके साथी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य धाराओं (307,458,147,148,149) में प्रकरण दर्ज किया है।

स्वागत सत्कार : जवाहर व्यायामशाला परिवार ने किया नवीन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का भव्य स्वागत

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। प्रदेश भाजपा संगठन ने रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय को काबिज कर दिया है। उनकी इस घोषणा के बाद भव्य रैली के रूप में उनका स्वागत सत्कार शहर में हुआ। इसी कड़ी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का जवाहर व्यायामशाला परिवार द्वारा रानी जी के मंदिर के समीप मंच लागकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का 21 किलो की पुष्पमाला से स्वागत करते हुए चांदी का श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदक विजेता वैभव जाट (सन्नी पहलवान), अभिषेक जाट, गोरव जाट, अमन जाट, मदन सोनी, जुबिन जैन के साथ बड़ी संख्या में जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आपको बता दे कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजनीति में आने से पहले जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य रहे है, उनके भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर व्यायामशाला परिवार ने प्रदेश संघठन का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

0%