Railway Fare Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, जानिए कितना बढ़ेगा ट्रेन टिकट का किराया

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway Fare Hike: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों को झटका देते हुए रेल किराये में बढ़ोतरी (Train Ticket Fare Hike) का ऐलान कर दिया है। रेलवे का नया किराया स्ट्रक्चर 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा। इस फैसले का सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 215 किलोमीटर से कम दूरी की ऑर्डिनरी क्लास यात्रा पर कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि, इससे अधिक दूरी की यात्रा करने पर यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। कितना बढ़ेगा ट्रेन टिकट का किराया? यानी अब लंबी दूरी के यात्रियों को हर किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। रेलवे को होगी 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई रेलवे का अनुमान है कि इस किराया वृद्धि (Rail Fare Hike) से उसे करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आय होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन-AC ट्रेन से करता है, तो उसे मौजूदा किराये से लगभग 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। दिल्ली से पटना और मुंबई का नया किराया इस साल दूसरी बार बढ़ा रेल किराया गौरतलब है कि 2025 में यह दूसरी बार रेल किराये में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी रेलवे ने टिकट के दाम बढ़ाए थे। उस समय भी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यात्रियों पर पड़ेगा असर रेल किराये में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब महंगाई पहले से ही आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है। खासतौर पर रोज़मर्रा या लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन सफर के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।

Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला: अब ट्रेन टिकट कन्फर्मेशन 10 घंटे पहले मिलेगा, यात्रियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Reservation Chart Timing में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को यह जानने के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि उनका ट्रेन टिकट कन्फर्म, RAC या वेटिंग में है। रेलवे बोर्ड के नए नियम के अनुसार, अब रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बनाने में मदद मिलेगी। अब तक रेलवे ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने से लगभग 4 घंटे पहले बनता था, जिससे वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट वाले यात्रियों को असमंजस की स्थिति में रहना पड़ता था। नए नियम से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नई Reservation Chart Timing क्या है? रेलवे द्वारा लागू किए गए नए नियमों के अनुसार: सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनेंइन ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पिछले दिन रात 8 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा।  दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक चलने वाली ट्रेनें  रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चलने वाली ट्रेनेंइन सभी ट्रेनों का चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले तैयार होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी ट्रेन रात 10 बजे रवाना होती है, तो उसका चार्ट दोपहर 12 बजे तक बन जाएगा। यात्रियों को क्या होगा फायदा? टिकट कन्फर्मेशन की स्थिति पहले ही स्पष्ट हो जाएगीवेटिंग टिकट होने पर समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था संभवलंबी दूरी और कनेक्टिंग ट्रेन यात्राओं में सहूलियतबस, टैक्सी या फ्लाइट की प्लानिंग आसानस्टेशन पर आखिरी समय की परेशानी से राहत क्यों जरूरी था यह बदलाव? अक्सर देखा जाता था कि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले ही टिकट स्टेटस पता चलता था। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेलवे का यह फैसला यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी ज़ोन में लागू रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद यह नया नियम देशभर के सभी ज़ोनल रेलवे डिवीज़नों में लागू कर दिया गया है। इससे रिजर्वेशन चार्ट टाइमिंग को लेकर अब पूरे देश में एकरूपता और पारदर्शिता आएगी। कुल मिलाकर, रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब ट्रेन टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, इसका जवाब 10 घंटे पहले मिल जाएगा, जिससे यात्रा तनावमुक्त और बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

Railway News: स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा: कंबल-तकिया-चादर के लिए देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Railway News: भारतीय रेल (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब तक सिर्फ AC कोच में मिलने वाली कंबल, तकिया और चादर (Bedding Facility) की सुविधा 1 जनवरी 2026 से स्लीपर कोच में भी शुरू हो रही है। यह सुविधा यात्रियों को ऑन-डिमांड मिलेगी, यानी जरूरत पड़ने पर चार्ज देकर बेडरोल ले सकेंगे। दक्षिण रेलवे (South Railway) ने चेन्नई डिविजन की चुनिंदा ट्रेनों में यह सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे का कहना है कि इससे रात के समय यात्रा करने वाले लाखों स्लीपर यात्रियों को राहत मिलेगी। क्यों जरूरी पड़ी यह सुविधा? स्लीपर क्लास के यात्री अक्सर अपना बेडरोल खुद साथ लेकर यात्रा करते थे। इससे उनका सामान बढ़ जाता था और सफर थोड़ा असुविधाजनक बन जाता था। इसके अलावा सर्दियों या रात की यात्राओं में कंबल-तकिया न मिलने से कई यात्रियों को परेशानी होती थी। रेलवे के पायलट प्रोजेक्ट (NINFRIS Scheme 2023-24) को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली, इसलिए अब इसे स्थायी रूप से लागू किया जा रहा है।  यात्रियों को कितना देना होगा चार्ज? सर्विस को किफायती रखने के लिए रेलवे ने कीमतें बेहद कम रखी हैं— सुविधाn चार्ज 1 बेडशीट – ₹20 तकिया + तकिया कवर – ₹30 पूरा सेट (बेडशीट + तकिया + तकिया कवर)- ₹50 यात्री TTE/स्टाफ को बताकर तुरंत पैक्ड, सैनिटाइज्ड बेडरोल प्राप्त कर सकेंगे।  किन ट्रेनों में शुरू होगी यह सुविधा? शुरुआत में 10 प्रमुख ट्रेनों में ऑन-डिमांड बेडरोल उपलब्ध होगा— रेलवे के अनुसार, आगे जरूरत और समीक्षा के आधार पर इस सुविधा को देशभर की स्लीपर ट्रेनों में लागू किया जाएगा।

Traveling News: बरौनी से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी, रतलाम से भी मिलेगी बड़ी सुविधा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Traveling News: दीपावली एवं छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बरौनी से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन (Train No. 05261/05262) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में कुल दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 05261 – बरौनी से अहमदाबाद ट्रेन संख्या 05262 – अहमदाबाद से बरौनी (वापसी) किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दिन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिर्दाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और आणंद सहित प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। उपलब्ध कोच श्रेणियाँ यात्री जानकारी के लिए यात्री ट्रेन संचालन, समय और सीट उपलब्धता से संबंधित नवीनतम जानकारी भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Railway News: जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल में रुकेगी – जानें पूरी डिटेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में मात्र एक-एक फेरा करेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन नंबर 09729 – जयपुर से बांद्रा टर्मिनस ट्रेन नंबर 09730 – बांद्रा टर्मिनस से जयपुर किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन? यह स्पेशल ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। कोच व्यवस्था ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें निम्न श्रेणियां उपलब्ध होंगी: यात्रियों के लिए जानकारी यात्री ट्रेन से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

MP News: सिंहस्थ मेला 2028 की तैयारी तेज़, उज्जैन रेलवे प्रोजेक्ट्स का डीआरएम रतलाम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा

रतलाम/उज्जैन- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: सिंहस्‍थ मेला 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अश्वनी कुमार ने मंगलवार को उज्जैन क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उज्जैन, पंवासा, मोहनपुरा, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश, क्षिप्रा ब्रिज और नई खेड़ी स्टेशनों पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य शासन की ओर से सिंहस्‍थ मेला अधिकारी एवं कमिश्‍नर उज्‍जैन संभाग श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे और राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलों का भ्रमण कर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेला अवधि के दौरान ट्रेनों का संचालन, यात्री मूवमेंट, भीड़ प्रबंधन, स्टेशन सुविधाएं और अस्थायी ढांचा निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआरएम रतलाम ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए सभी कार्यों को समय से पहले पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे की ओर से मेला अधिकारी कुंजीलाल मीना, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  हीना वी. केवलरामानी सहित मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य समय से पहले पूरा: 15 अक्टूबर से सभी ट्रेनें फिर चलेंगी अपने नियमित मार्ग से

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से जुड़ी बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चल रहा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य अब तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। इस कारण रेलवे ने 14 अक्टूबर 2025 को ही ब्लॉक समाप्त करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के चलते 11 से 15 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में उज्जैन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था। अब कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो जाने के बाद, 15 अक्टूबर 2025 से सभी प्रभावित ट्रेनें अपने नियमित मार्ग से संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संचालन क्षमता और रफ्तार में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (Ujjain Yard Remodelling) और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों की रेल यात्रा अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। यह कार्य 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, या शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है। पूरी तरह निरस्त ट्रेनें पश्चिम रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन 11 से 16 अक्टूबर के बीच नहीं होगा —  आंशिक रूप से निरस्त / शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का संचालन सीमित स्टेशनों से होगा। इनमें शामिल हैं: मार्ग परिवर्तित ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर के बीच कई लंबी दूरी की ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं — रिशेड्यूल/डिले ट्रेनें कुछ ट्रेनों का प्रस्थान समय भी बदला गया है। उदाहरण के लिए — यात्रियों के लिए सुझाव रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट, या रेलवे हेल्पलाइन पर ट्रेनों की अपडेटेड स्थिति अवश्य जांचें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Railway News:  अब नहीं करना पड़ेगा टिकट कैंसिल! रेलवे जल्द देगा कन्फर्म टिकट की तारीख बदलनेकी सुविधा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। अब यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करने या नया टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदली जा सकेगी — वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अब आसानी से बदल सकेंगे यात्रा की तारीख अक्सर अचानक यात्रा योजनाओं में बदलाव होने पर यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ता है और नई टिकट बुक करनी होती है। इसमें न केवल समय लगता है, बल्कि कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यात्री उसी टिकट की तारीख आगे या पीछे कर सकेंगे, जिससे असुविधा और अतिरिक्त खर्च दोनों से राहत मिलेगी। सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी कन्फर्मेशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होगी, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भरकरेगा। यदि नई तारीख के टिकट का किराया अधिक है, तो यात्री को केवल किराए का अंतर देना होगा। मौजूदा कैंसिलेशन पॉलिसी में है यह नियम फिलहाल रेलवे के नियमों के अनुसार— नई सुविधा से यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही यात्रा में लचीलापन भी बढ़ेगा।

RailOne: अब टिकट, खाना, शिकायत सब एक ऐप से: रेलवे का ‘RailOne’ सुपर ऐप लॉन्च

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। RailOne: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद अपना सुपर ऐप ‘RailOne’ आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि RailOne ऐप एक ही जगह पर रेलवे से जुड़ी 9 बड़ी सेवाएंप्रदान करता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लॉन्च किया। यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर उपलब्ध है।  क्या-क्या कर सकते हैं इस एक ऐप से? RailOne ऐप से यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं:  तकनीक और अनुभव दोनों में खास RailOne ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री एक ही लॉगिन से सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने पहले से Rail Connect या UTSonMobile ऐप का इस्तेमाल किया है, तो उसी आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इससे हर सेवा के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  क्यों है RailOne खास? अब रेलयात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक, डिजिटल और स्मार्ट हो गई है। तो अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो तुरंत डाउनलोड करें RailOne ऐप और पाएं हर सेवा एक क्लिक पर। नोट: ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्च करें: RailOne – Indian Railways Super App (By CRIS)

↑
0%