Ratlam News: रतलाम में 100 साल पुरानी परंपरा के साथ मनाया गया भगवान धन्वंतरि पूजन, डॉक्टर सम्मान समारोह में गूंजा आयुर्वेद का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुरोहित जी का बास स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में भगवान धन्वंतरि पूजन बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री आत्म कल्याण रामविलास ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉक्टर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामद्वारा महंत पुष्पराज महाराज के पावन सानिध्य में भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया। यह पूजन परंपरा पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से निरंतर रूप से आयोजित की जा रही है। बताया गया कि रामद्वारा के सप्तम महंत वैद्य रामविलास शास्त्री स्वतंत्रता से पूर्व रतलाम रियासत के राजवैद्य थे, जो आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी असाध्य रोगों की चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध थे। रामविलास शास्त्री द्वारा सन 1965 में “श्री आत्म कल्याण रामविलास ट्रस्ट” का पंजीयन कराया गया, ताकि सामान्य जन तक सुलभ और सस्ती चिकित्सा पहुंच सके। आज भी यह ट्रस्ट अपने उद्देश्य पर कायम है और सैकड़ों मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. के.सी. पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही भारत की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसका आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। मिलावट और कृत्रिम जीवनशैली के इस युग में जैविक पद्धति और वन संपदा संरक्षण ही स्वास्थ्य का आधार हैं।” समारोह में डॉ. नंदु शेखर, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. दिनेश राव, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. अरविंद शर्मा, सहित के.एन. जोशी, गोविंद काकानी, तुषार कोठारी, ध्यानदास रामस्नेही जैसे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आयुर्वेद चिकित्सा की प्रासंगिकता और भारतीय परंपरा की समृद्धि पर सार्थक चर्चा के साथ हुआ।

Ratlam News: “मिशन मिठास”: कर्तव्य फाउंडेशन ने बांटी खुशियां और दिया स्वच्छता का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दीपावली के अवसर पर कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम द्वारा आयोजित “मिशन मिठास” कार्यक्रम ने इस बार समाज में मिठास और जागरूकता दोनों घोल दी। सामाजिक दायित्व निभाते हुए संस्था ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों और बस्तियों में जाकर लगभग 2,400 मिठाई के डिब्बे वितरित किए, जिनमें मुख्य रूप से घी से बने मोतीचूर लड्डू शामिल थे। संस्था के सदस्य घर-घर जाकर मिठाइयां बांटते हुए लोगों के चेहरों पर मुस्कान लेकर पहुंचे। साथ ही, हर परिवार से पाँच प्लास्टिक बैग एकत्रित किए गए, ताकि “प्लास्टिक मुक्त भारत” के संकल्प को सशक्त बनाया जा सके। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। कर्तव्य फाउंडेशन के इस अनोखे प्रयास ने दीपावली को केवल मिठास से नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और जनजागरूकता के संदेश से भी सराबोर कर दिया।

Ratlam News: रतलाम में जेएसजी संगिनी उमंग परिवार ने दीपावली पर बांटी खुशियां, 55 परिवारों तक पहुंचाई सेवा की रोशनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा और सौहार्द के संदेश के साथ जेएसजी संगिनी उमंग परिवार, रतलाम ने “सेवा के संकल्प” के तहत सूरजपोल स्कूल में एक विशेष सेवा प्रोजेक्ट का आयोजन किया। इस अवसर पर दीपावली पर्व की खुशियां बांटते हुए 55 परिवारों के बच्चों और महिलाओं को मिठाई, नमकीन, दीपक, बाती, कुरकुरे, फ्रायम्स, बिस्कुट पैकेट व सीरीज का वितरण किया गया। यह सेवा प्रोजेक्ट ग्रुप की सखी ललिता जी पिछोलिया के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता सहित समूह की कई सखियां उपस्थित रहीं।ललिता जी पिछोलिया का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनु लूनिया व निर्मला पटवा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन बिंदु कटारिया ने किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा और संवेदना के भाव को बढ़ावा देना रहा, जिससे दीपावली का पर्व जरूरतमंदों के बीच भी रोशनी और मुस्कान लेकर आए।

Ratlam News: कर्तव्य फाउंडेशन रतलाम का ‘मिशन घर की लक्ष्मी 6.0’ सफल: 20 हजार जरूरतमंदों तक पहुंचाई पहनने योग्य वस्त्रों की खुशियां

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “समाज की समृद्धि ही हमारा कर्तव्य है” – इसी विचार को साकार करते हुए रतलाम की प्रमुख सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को ‘मिशन घर की लक्ष्मी 6.0’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हीरा पैलेस, बरबड़ रोड, रतलाम में किया गया। इस अभियान के तहत संस्था ने रतलाम शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद परिवारों तक 20,000 जोड़ी कपड़े पहुंचाए। यह सेवा समाज के सहयोग और सहभागिता से संभव हो सकी। कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान और नागरिकों ने नए व पुराने पहनने योग्य वस्त्र दान कर योगदान दिया। कार्यक्रम में रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्विनी कुमार, श्री गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजसेवी श्री गोविंद काकाणी, श्री राकेश पिपाड़ा (जिला संपत्ति संघ), वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रवि जैन, समाजसेवी व बुलियन व्यापारी श्री विनोद मूनाट, श्री अनील झलानी (सृजन इंस्टीट्यूट), श्री दिनेश सियाल (उपाध्यक्ष, IPCA कंपनी), श्री रत्नेश विजयवर्गीय (जन अभियान परिषद), श्री विनोद बाफना (ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया और समाज में सहयोग की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान पौधारोपण भेंट कर किया गया। संस्था ने विशेष आभार मित्तल ट्रेडर्स का व्यक्त किया जिन्होंने संग्रह स्थल उपलब्ध कराया और हीरा पैलेस के श्री हीरालाल बालसोरा का जिन्होंने वितरण स्थल प्रदान किया। इन दोनों के सहयोग से अभियान और अधिक सफल व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति सम्मान, सहयोग और खुशियों से वंचित न रहे। संपर्क:कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाममो.: +91-80857 66167, +91-79701 76410

Ratlam News: रतलाम में समाजसेवी गोविंद काकानी ने लावारिस माने जा रहे बुजुर्ग गंगाराम का परिवार ढूंढ करवाया अंतिम संस्कार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मानवीय संवेदना का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए समाजसेवी गोविंद काकानी ने एक और लावारिस माने जा रहे मृतक बुजुर्ग का परिवार ढूंढ निकाला और उनका अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक करवाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पर बातचीत के दौरान नायक पवन सिंह परिहार ने बताया कि एक अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया जाना था। तभी काकानी ने सहज ही पूछा कि क्या उसका नाम गंगाराम तो नहीं है? इस पर उन्होंने जानकारी दी कि वही व्यक्ति हैं जिन्हें 16 सितंबर को गंभीर हालत में शहर सराय स्थित शिव मंदिर से 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान गंगाराम की हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन किडनी की खराबी के चलते 30 सितंबर को उन्हें मेडिकल कॉलेजमें भर्ती करवाया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती पर्ची में जानकारी न होने से उन्हें लावारिस मान लिया गया था। इसी बीच, समाजसेवी गोविंद काकानी ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मदद से जानकारी जुटाई और औद्योगिक थाना पुलिस के माध्यम से गंगाराम बड़गोतिया के परिवार तक सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही मृतक के सुपुत्र प्रवीण बड़गोतिया अपने मित्रों के साथ पहुंचे और अपने पिता की पहचान आधार कार्ड से की। प्रवीण ने बताया कि उनके पिता ने वर्षों पहले परिवार त्यागकर संन्यासी जीवन अपना लिया था। आज सिंधी समाज के निशुल्क शव वाहन और काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की मदद से जवाहर नगर मुक्तिधाम पर विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, पुलिस विभाग, जिला रोगी कल्याण समिति, समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ और काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Ratlam News: रतलाम में मां कालरात्रि प्राकट्य कथा से गुंजा भक्तिभाव, कल होगा शिव-पार्वती विवाह उत्सव

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मेहताजी का वास स्थित मधुरभाव हरीदासी में चल रही नौ दिवसीय मां देवी भागवत कथा में शनिवार को भक्तिमय माहौल के बीच मां कालरात्रि प्राकट्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पंडित श्री हेमंत जी अग्निहोत्री द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन का संचालन संस्कृत गुरुकुल शैक्षणिक जन कल्याण समिति एवं ज्योतिषाचार्य श्याम कुमार सांवरा के तत्वावधान में किया जा रहा है। पंडित हेमंत जी ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां कालरात्रि मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं, जो नवरात्रि की सप्तमी तिथि को पूजित होती हैं। उन्होंने कहा — “जब रक्तबीज राक्षस ने तीनों लोकों में उत्पात मचाया, तब देवी ने कालरात्रि रूप धारण कर उसका संहार किया और संसार को भयमुक्त किया।” उन्होंने बताया कि मां कालरात्रि के पूजन से भय, बाधा, भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र और ग्रहदोष का नाश होता है। साधक को साहस, निडरता और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान पोती पूजन एवं व्यास पीठ पूजन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में देवीसिंह गोयल (उस्ताद), पवन सोमानी, निशा सोमानी, जनक नागल, सुमन नागल, जुझार सिंह भाटी एवं श्रीमती रेखा सिसोदिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कथा के अंत में मां की आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कल कथा के मध्य शिव-पार्वती विवाह उत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा।

Ratlam News: रतलाम में अनुशासन, संगठन और एकता का भव्य संगम: 20 हजार स्वयंसेवकों का पथ संचलन बना राष्ट्रभक्ति की अनूठी झांकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ देश। Ratlam News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम शहर राष्ट्रभक्ति, गौरव और अनुशासन का प्रतीक बन गया। पांच उपनगरों से एक साथ प्रारंभ हुए पथ संचलन का संगम सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ।करीब 20 हजार स्वयंसेवकों की गणवेशधारी पंक्तियों में एक समान कदमताल और घोष ध्वनियों ने पूरे शहर को ऊर्जा और एकता के भाव से गुंजायमान कर दिया। चार किलोमीटर लंबे संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों का अनुशासन और समयबद्धता देखने योग्य रही। सभी संचलन तय समय पर शाम 6:30 बजेमहाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां से एकीकृत रूप में संचलन नेहरू स्टेडियम की ओर बढ़ा। वहां विकीर की आज्ञा के बाद सभी स्वयंसेवक अनुशासित रूप से अपने-अपने घर लौटे। पूरे मार्ग पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। महिलाओं ने घर-घर रंगोली बनाकर वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया। घोष वाहिनी की 35 टुकड़ियों में 525 वादक घोष धुनें बजाते हुए आगे बढ़े। कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान, सुरक्षा और प्रबंधन रहे सटीक संचलन से पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने पूरे रूट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, क्यूआरएफ, राजस्व दल और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। स्वागत के दौरान बिखरे फूलों को निगम कर्मियों ने तुरंत हटाया ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कहां-कहां से निकले संचलन हनुमान और रविदास उपनगर का संगम शहीद चौक पर हुआ, जबकि आंबेडकर और प्रताप उपनगर का संगम राम मंदिर चौराहे पर हुआ। इसके बाद तीन दिशाओं से आते हुए पांचों संचलन महाराणा प्रताप चौराहे पर एक साथ मिले। संचलन के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गणवेश पहनकर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।कई स्वयंसेवक दिल्ली, मुंबई, जयपुर और भरूच जैसे शहरों से विशेष अवकाश लेकर इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। एंबुलेंस को सम्मानपूर्वक दिया रास्ता संगम स्थल पर एक एंबुलेंस पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने तुरंत अनुशासनपूर्वक रास्ता दिया। यह दृश्य वहां मौजूद नागरिकों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Ratlam News: संघ शताब्दी वर्ष पर पांच स्थानों से पथ संचलन, 20 हजार स्वयंसेवकों का होगा महासंगम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार, 5 अक्टूबर को रतलाम शहर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला जाएगा। शहर को पांच उपनगरों में विभाजित कर पांच अलग-अलग स्थानों से संचलन शुरू होगा, जिसका संगम सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर किया जाएगा। संचलन में लगभग 20 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की तैयारी है। शनिवार देर शाम कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। शहर के सभी थानों का बल और क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई है। पांच स्थानों से निकलेगा संचलन स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दोपहर 4 बजे होगा। बौद्धिक व प्रार्थना के बाद संचलन प्रारंभ होगा और शाम 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौराहे पर महासंगम होगा। रूट और संगम स्थल खास बातें तैयारियों में जुटे स्वयंसेवक पिछले एक माह से स्वयंसेवक अभ्यास कर रहे हैं। घर-घर जाकर पुरुषों से संचलन में शामिल होने और महिलाओं से स्वागत हेतु रंगोली सजाने का आग्रह किया गया है।

Ratlam News: रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन में विजयादशमी पर हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन, खिलाड़ियों को मिले विशेष टाइटल्स

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विजयादशमी के पावन पर्व पर रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन में पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों, पदाधिकारियों और अभिभावकों ने एकत्र होकर राइफल-पिस्टल एवं अन्य उपकरणों का पूजन किया और माता दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की विशेष परंपरा के तहत पूजन उपरांत खिलाड़ियों को उनके अनुशासन, व्यवहार और सालभर के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग टाइटल्स प्रदान किए गए। इससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा। पूजन के बाद खिलाड़ियों व अभिभावकों ने विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे आपसी सहयोग और टीम भावना को और मजबूती मिली। अंत में सभी ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य कोच उमंग पोरवाल ने कहा कि “शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए यह अनुशासन, संयम और समर्पण का प्रतीक है। विजयादशमी हमें खेल और जीवन दोनों में सत्य, परिश्रम और सदाचार के महत्व की याद दिलाती है।” कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या पोरवाल ने किया।

Ratlam News: महाअष्टमी पर हाकिमवाड़ा में दुर्गा वाहिनी का भव्य शस्त्र गरबा, 52 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि पर्व पर शहर में गरबा और भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में हाकिमवाड़ा क्षेत्र की शत्रु संवार नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा महाअष्टमी पर दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शस्त्र गरबा रास – 2025 का आयोजन किया गया। यह परंपरा लगातार 52 वर्षों से धूमधाम के साथ निभाई जा रही है। समिति के आयोजक धर्मेंद्र शर्मा, भरत शर्मा (पत्रकार), चैतन्य शर्मा, तपन भैया, अशोक भल्ला, अंकुश शर्मा, मेहुल सिंह राणावत और मोनू राजवत सहित सदस्यों ने बड़े स्तर पर पांडाल सजाकर मां अंबे का आकर्षक श्रृंगार किया। मंगलवार को गरबा रास से पूर्व माता रानी की पूजन-अर्चना हिंदुत्व प्रहरी प्रकाश शर्मा सवारियां के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में आरधिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास कर मां दुर्गा की आराधना की। हाकिमवाड़ा क्षेत्र का यह गरबा महोत्सव हर साल भक्तों और गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का

0%