Ratlam News: भव्य अन्नकूट महोत्सव: जिला चिकित्सालय सती माता–बजरंगबली मंदिर में 56 भोग के साथ सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी की उपस्थिति रही। आध्यात्मिक माहौल और सामूहिक प्रार्थना सम्मान समारोह आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया। इनमें शामिल रहे — गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मातृशक्ति शामिल रही, जिनमें प्रमुख रूप से—महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुनीता तिवारी (पूर्व पार्षद), लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, संस्कार यादव, संजय नाहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ratlam News: एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का गत रात दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर फैल गई। बीती रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल हॉस्पिटल रतलाम में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार देर रात हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आज सुबह मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे: मंदसौर में होगा अंतिम संस्कार श्रद्धांजलि के बाद एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर मंदसौर के लिए ससम्मान रवाना किया गया। वहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।रतलाम पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ratlam News: हरदेव लाला की पिपली में 56 भोग के साथ गूंजा हनुमान चालीसा, भक्तिमय हुआ संपूर्ण वातावरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के हरदेव लाला की पिपली स्थित श्री लालजी मंदिर में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को भक्ति और भावनाओं से परिपूर्ण 218वां हनुमान चालीसा पाठ भव्य तरीके से संपन्न हुआ। सेवावीर परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर “भक्ति, 56 भोग और भाव” से गूंज उठा। सेवावीर परिवार ने सेवाभाव की मिसाल कायम करते हुए भक्तों के घर-घर से लाए गए 56 से अधिक विविध व्यंजनों का भोग हनुमानजी को समर्पित किया। “आओ आओ सांवरिया, वेगा आओ 56 भोग लगाओ” भजन की धुन, ढोल की थाप और आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। इस आयोजन की विशेषता रही बड़नगर से आई प्रभात फेरी भक्त मंडली, जो श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से धर्मजागरण में सक्रिय रही है। सेवावीर परिवार ने मंडली का सम्मान अखंड भारत की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर किया। सेवावीर परिवार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आग्रह किया कि हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर सेवा, एकता और श्रद्धा के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

Ratlam News: गुर्जर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से किया गोवर्धन जी का विसर्जन, गाए मंगल गीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज महिला इकाई द्वारा दीपावली के बाद ग्यारस (छोटी दीपावली) के अवसर पर परंपरागत रीति से गोवर्धन जी का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गोवर्धन जी के समक्ष दीपक जलाए और सामूहिक प्रार्थना की। दीपावली के अगले दिन पड़वा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। गुर्जर समाज की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन जी की प्रतिमा का निर्माण किया गया था, जिनका दस दिनों तक रीतिबद्ध पूजन किया गया। प्रत्येक दिवस अलग-अलग घरों की महिलाएँ अपने दीपक लेकर गोवर्धन जी के सामने आकर पूजा अर्चना करती थीं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती थीं। ग्यारस के दिन महिला इकाई द्वारा सामूहिक आरती के बाद गोवर्धन जी के अवशेषों का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पूजा स्थल को साफ कर स्वास्तिक बनाकर दीपक जलाए गए। पूजा सामग्री से पशुधन के पैरों के निशान स्वरूप गोवर्धन जी का पुनर्निर्माण कर हल्दी-कुमकुम और खीर-चावल का भोग लगाया गया। महिला इकाई प्रमुख दीपिका गुर्जर ने बताया कि गोवर्धन जी भगवान श्रीकृष्ण का ही रूप माने जाते हैं और गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी को भी कृष्ण का अवतार माना जाता है। यही कारण है कि पशुपालन से जुड़े गुर्जर समाज की महिलाएं गाय के गोबर से गोवर्धन जी का निर्माण कर पूजा करती हैं। मान्यता है कि यदि पशु गोवर्धन जी के ऊपर से गुजरते हैं तो वे पूरे वर्ष रोगों से बचे रहते हैं। विसर्जन के उपरांत गोबर से बने छोटे-छोटे कंडों (उपलों) का निर्माण कर उन्हें महिलाओं में बांटा गया। मान्यता है कि इन कंडों का हवन आदि में प्रयोग करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अगले दिन पूजा सामग्री को बहते जल में विसर्जित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में महिला इकाई प्रमुख दीपिका गुर्जर, संगीता गुर्जर, सीताबाई गुर्जर, संतोष गुर्जर, लक्ष्मी गुर्जर, ज्योति गुर्जर, शकुंतला गुर्जर, ललिता गोहिल, राजकुवर, आशावत, भूरी बाई गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ratlam News: रतलाम में हुतात्मा दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान, कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल जिला रतलाम द्वारा 2 नवंबर को कोठारी बंधुओं एवं कार सेवकों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति में हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान मानव सेवा समिति में आयोजित किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: रतलाम मंडल में ट्रांसफर को लेकर रेलवे रनिंग स्टाफ में आक्रोश, पालनपुर (गुजरात) भेजे गए 20 सेट क्रू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में लोको रनिंग स्टाफ में आक्रोश फैल गया है। प्रशासनिक स्तर पर 20 सेट क्रू (20 लोको पायलट, 20 सहायक लोको पायलट और 20 ट्रेन मैनेजर) का ट्रांसफर पालनपुर (गुजरात) किए जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने जताया विरोधआल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडल सचिव प्रेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम मंडल में पहले से ही लोको रनिंग स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण कर्मचारियों को समय पर छुट्टी नहीं मिल पाती, रेस्ट में बाधा आती है, और नियम विरुद्ध 11 घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि “रेल प्रशासन की इस मनमानी से कर्मचारियों में गहरा रोष है। जिन कर्मचारियों ने वर्षों पहले ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था, उन्हें क्रू की कमी का हवाला देकर नहीं छोड़ा जा रहा, जबकि अब रतलाम से 20 सेट क्रू का ट्रांसफर कर दिया गया है।” क्रू की कमी से ठप पड़ रहा मालगाड़ियों का संचालनरतलाम मंडल में पहले से ही क्रू की कमी के कारण मालगाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार संचालन में भी देरी होती है। इसके बावजूद अचानक किए गए ट्रांसफर आदेश से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। कर्मचारियों ने किया मंडल कार्यालय का घेरावइस आदेश के खिलाफ शुक्रवार को 100 से अधिक रनिंग कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय का घेराव किया और आदेश वापस लिए जाने तक आमरण अनशन का निर्णय लिया। कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि ट्रांसफर आदेश को तुरंत रद्द किया जाए और रतलाम मंडल में क्रू की कमी को दूर किया जाए।

Ratlam News: रतलाम में हुई बजरंग दल की मासिक बैठक, शौर्य संचलन व रक्तदान शिविर की बनी योजना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बजरंग दल की मासिक जिला बैठक का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को रतलाम जिला कार्यालय में किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता व राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने संगठनात्मक कार्यों पर मार्गदर्शन दिया। मंच पर विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल एवं जिला मंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बजरंग दल शौर्य संचलन की योजना बनाई गई। साथ ही संगठन सत्संग सप्ताह और हुतात्मा दिवस के आयोजन पर भी विचार-विमर्श हुआ।हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में 3 नवम्बर को मानव सेवा समिति पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। विभाग सह मंत्री पवन बंजारा एवं विभाग संयोजक राजाराम ओहरी सहित जिला संयोजक मुकेश व्यास और जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी जैसे पवन देवड़ा, आशु टॉक, मुन्नू कुशवाह, राहुल हाड़ा, कृष्ण भामा, मोंटी जायसवाल, योगेश चौहान, हीरालाल सीरवी, अक्षय गोमे, नीरज सतवानी, मुकेश पाटीदार, गनी सक्तावत, बबल गुर्जर, शुभम शर्मा सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: रतलाम में भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित, हजारों भक्तों ने लिया महाप्रसादी का लाभ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पेलस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया, जिसके बाद महाआरती और महाप्रसादी (अन्नकूट) का आयोजन हुआ। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि अन्नकूट महाप्रसादी आरती के पश्चात दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक निरंतर चली। इस दौरान हजारों भक्तों ने दर्शन और प्रसादी का लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्जित किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक यादव, जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, पं. अमित रावल, मुकेश व्यास, रत्ना पाल, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, संजय पेमाल, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, विनोद गुर्जर, अंकुर देवड़ा, जितेन्द्र बामनिया, राजवीर सिंह, मनीष सोलंकी, कालु सोलंकी और हितेश नागल सहित अनेक श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति, भोग और प्रसादी का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य अनुभव बताया।

Ratlam News: पूर्वजों की आराधना संग गुर्जर समाज ने मनाई अनोखी दीपावली

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज ने इस वर्ष वंशवेल वृद्धि वाली दीपावली मंगलवार को परंपरागत आस्था और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई। समाजजनों ने प्रातःकाल से ही अपने घरों के भीतर रहकर वंश वृद्धि की विशेष पूजा का आयोजन किया। मान्यता है कि इस अनोखी परंपरा के पालन से परिवार का वंश आगे बढ़ता है और समृद्धि बनी रहती है। इस वर्ष दो अमावस्या होने के कारण समाज में कुछ समय के लिए संशय की स्थिति उत्पन्न हुई थी। लेकिन समाजजनों ने आपसी सहमति और गुर्जर समाज के प्रमुख तीर्थ सवाई भोज धाम से मिले निर्देशों के अनुसार मंगलवार को ही पूजा संपन्न करने का निर्णय लिया। गुर्जर समाज युवा इकाई के अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि यह पूजा पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वंश वृद्धि और कुल देवता की कृपा प्राप्त करना है। इस विशेष पूजा में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होते हैं, और परंपरा के अनुसार, पूजा के दौरान घर के दरवाजे बंद रखे जाते हैं ताकि कोई बाहरी व्यक्ति दर्शन न कर सके। पूजा के दौरान समाजजन अपने व्यापार-व्यवसाय भी बंद रखते हैं और पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान श्री देवनारायण जी एवं कुल देवताओं की आराधना करते हैं। विशेष रूप से खीर, पुरी और चावल का भोग लगाया जाता है। पारंपरिक रीति से गोबर से दूध तलाई बनाई जाती है, जिसमें दूध और खीर डालकर दीपक जलाया जाता है। इस दीपक के प्रतिबिंब को निहारना इस पूजा का महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। रतलाम सहित आसपास के गांवों और देशभर में बसे गुर्जर समाज के लोगों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार इस पूजा को उत्साहपूर्वक संपन्न किया। कुछ श्रद्धालुओं ने सोमवार को भी वंशवेल वृद्धि पूजा की। यह अनोखी परंपरा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि गुर्जर समाज की सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक एकता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Diwali 2025 Kab Hai: जानें इस साल दीपावली 20 या 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी? यहां पढ़ें सही तिथि और पंचांग गणना

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Diwali Kab Hai 2025: दिवाली यानी दीपावली, रोशनी और खुशियों का त्योहार, हर साल पूरे भारत में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं तथा एक-दूसरे को मिठाइयां और शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन इस साल दिवाली की सही तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है — आखिर दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को? इस भ्रम पर अब काशी विद्वत परिषद ने स्पष्टता दी है। परिषद के अनुसार इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन ही मनाई जाएगी। शास्त्रों और पंचांग गणना के मुताबिक 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि पूर्ण रूप से व्यापत रहेगी, जो कि लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ और शुभ मानी जाती है। वहीं 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि तो रहेगी, लेकिन उस दिन पूजा का प्रदोष काल उपलब्ध नहीं होगा। शास्त्रीय गणना के अनुसार 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक अमावस्या और वृद्धि गामिनी प्रतिपदा का संयोग रहेगा, जिसके चलते उस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। इस कारण काशी विद्वत परिषद ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी। इस बार 6 दिनों का रहेगा दीपोत्सव: डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी परंपरागत मान्यताओं पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

0%