Ratlam News: रतलाम में 3.44 करोड़ की अल्प्राजोलम ड्रग फैक्ट्री पर NCB का छापा, दो गिरफ्तार, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इंदौर जोनल यूनिट ने शनिवार देर रात रतलाम के महू-नीमच फोरलेन पर ग्राम सेजावता स्थित एक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.762 किलोग्राम अल्प्राजोलम ड्रग जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। WATCH VIDEO चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी कार्रवाई रतलाम पुलिस को जानकारी दिए बिना की गई। रविवार सुबह पुलिस को इस छापे की खबर मिली।फैक्ट्री में ड्रग निर्माण का गुप्त जाल एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने सैनेटाइज़र निर्माण के लाइसेंस का दुरुपयोग करते हुए प्रतिबंधित अल्प्राजोलम का उत्पादन शुरू किया था। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने दवा निर्माण के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन मंजूरी मिलने से पहले ही अवैध उत्पादन शुरू कर दिया। फैक्ट्री के बाहर “सीमेंट ब्लॉक इंडस्ट्री” और “रिलायबल इंडस्ट्रीज” के बोर्ड लगाए गए थे ताकि असली गतिविधि छिपी रहे। परिसर के कुछ कर्मचारियों ने भी ड्रग निर्माण की जानकारी से इंकार किया। जब्त सामग्री कार्रवाई के दौरान एनसीबी ने फैक्ट्री से रासायनिक पदार्थ, उपकरण और सॉल्वेंट्स बरामद किए, जिनमें शामिल हैं –एथाइल एसीटेट (7.5 लीटर), आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (2.5 लीटर), टोल्यून (2.5 लीटर), मेथेनॉल (40 लीटर), क्लोरोफॉर्म (7.5 लीटर), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (500 मि.ली.), सोडियम बाइकार्बोनेट, और अन्य केमिकल्स। गिरफ्तार आरोपी NCB का बयान एनसीबी इंदौर जोनल निदेशक रीतेश रंजन ने बताया — “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी जनवरी 2025 से किराए के गोदाम में अवैध रूप से अल्प्राजोलम ड्रग का निर्माणकर रहे थे। इनके वित्तीय लेन-देन और अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी है।” रविवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश करने के बाद मेडिकल कराया गया और रिमांड पर लेकर एनसीबी टीम उन्हें इंदौर लेकर रवाना हो गई।

Ratlam News: दीपावली पर शांति व्यवस्था हेतु रतलाम पुलिस का अभियान, 25 बदमाशों पर कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी दीपावली पर्व पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शहर के चारों थाना क्षेत्रों में 25 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। WATCH VIDEO यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई।  चार थानों की संयुक्त कार्रवाई रतलाम शहर के चार थाना क्षेत्रों — स्टेशन रोड, माणक चौक, डीडी नगर और औद्योगिक क्षेत्र थाने — में पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में सक्रिय आदतन बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई की। 1. मुन्ना उर्फ सेफ अली पिता मुस्ताक खान उम्र 22 साल नि. 101 हकीमवाडा रतलाम 2. शकील पिता अब्दुल रसीद शेख उम्र 50 साल नि. घटला काँलोनी जावरा 3. पंकज पिता सुरेश मिश्रा उम्र 35 साल नि. विनोबा नगर 4. रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 19 साल नि. जुनी कलाल सेरी हरमाला रोड रतलाम 5. मंगल सिंह पिता कालु सिंह उम्र 28 साल नि. नौगावां जिला प्रतापगढ 6. सचिन पिता अमृतराम जी गहलोत उम्र 24 साल नि. गुडरखेडा 7. पारस पिता रामचंद्र जी राव  उम्र 25 साल नि. डेलनपुर 8. मुबारिक खान पठान पिता मकसुद खान पठान उम्र 38 वर्ष नि. क्लासिक काँलोनी आँनर्स एकेडमी के सामने रतलाम 1. दिनेश पिता देवा हटीला उम्र 45 साल निवासी बोराला थाना पेटलावद 2. जगदीश पिता रमेश कुमावत 54 साल निवासी सिलावटो का वास 3. पियुष उर्फ चेतन पिता जगदीश कुमावत 22  निवासी सदर 4. किशन पिता प्यार चंद धाकड 23 साल निवासी इदगाह रोड 5. राजेश पिता अंबाराम सिंगाड 32 साल निवासी इश्वर नगर रतलाम 1. राजा बाबू पिता कैलाश बाली उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 2. उमेश पिता जगदीश परमार उम्र 28 साल निवासी मोती नगर रतलाम 3. अजय पिता प्रभु मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी ईश्वर नगर रतलाम 4. राजू पिता प्रभु गामड़ उम्र 42 वर्ष निवास ईश्वर नगर रतलाम 5. ईश्वर पिता पुना निनामा उम्र 25 वर्ष निवासी रतलाम 6. दीपक पिता शंभू लाल भाटी उम्र 52 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर रतलाम 7. बलराम पिता नटवरलाल पवार उम्र 30 वर्ष निवासी टाटानगर रतलाम 8. विनोद पिता नगुलाल जी नायक उम्र 30 वर्ष निवासी मोती नगर रतलाम 9. निरंजन पिता कालूराम जी यादव उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 1. नवदीप पिता अमर सिंह कुशवाह 32 वर्ष नि-सज्जन मिल की चाल रतलाम 2. श्यामु पिता विशाल उर्फ विश्राम चन्द्रवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी विधायक सभागृह के पीछे सुदामा नगर बडबड रतलाम 3. संदीप पिता मंशाराम  उर्फ महेन्द्रसिंह सोलंकी 28 साल निवासी विरियाखेडी इस दौरान बदमाशों को थाने बुलाकर बाउंड ओवर कार्रवाई की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्त निगरानी जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रतलाम पुलिस सतत गश्त, चेकिंग और निगरानी कर रही है।उन्होंने कहा कि— “कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। रतलाम पुलिस का लक्ष्य है कि आम नागरिक भयमुक्त होकर पर्व का आनंद ले सकें।” त्योहारों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम शहरभर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, होटल और ढाबों की निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस टीमों को लगातार रात्रि गश्त और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Ratlam News: रतलाम में पिता के मित्र ने तोड़ी भरोसे की दीवार: हिंदू नाबालिग से दुष्कर्म, मुंबई में दर्ज केस पहुंचा जावरा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भरोसे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय हिंदू किशोरी से उसके पिता के मित्र ने दुष्कर्म किया। इस गंभीर प्रकरण की शुरुआत मुंबई में हुई थी, जहां डिंडोशी थाना पुलिस ने POCSO Act के तहत जीरो पर केस दर्ज किया था। अब यह मामला रतलाम पुलिस के पास पहुंच चुका है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि एसपी कार्यालय के माध्यम से डिंडोशी थाना, जिला मुंबई से प्राप्त मराठी भाषा की एफआईआर का हिंदी अनुवाद किया गया। इसके बाद अभियोजन अधिकारी की राय लेकर आरोपी तोहित अंसारी (45 वर्ष), निवासी बड़ा मालीपुरा, जावराके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैसे हुआ खुलासापीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी 27 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। एक दिन बाद लौटने पर जब परिवार ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता के दोस्त तोहित अंसारी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने 5 अगस्त को फोन पर बात कर किशोरी को जावरा स्थित आका हुसैन बड़ा रोजा दरगाह के सामने बने सराय गेस्ट हाउस में बुलाया था। वहीं उसने जबरदस्ती की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल में हुआ बड़ा खुलासामुंबई पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह करीब पांच सप्ताह की गर्भवती पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अगस्त से सितंबर के बीच कई बार इस घिनौने कृत्य को दोहराया। पिता का मित्र निकला दरिंदापरिवार मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है, लेकिन कुछ वर्षों से रतलाम के हुसैन टेकरी क्षेत्र में मजदूरी के लिए रह रहा था। इसी दौरान किशोरी के पिता की पहचान तोहित अंसारी से हुई थी, जो बाद में परिवार का परिचित बन गया। उसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ यह अपराध किया।

Ratlam News: रतलाम में हाइटेक चोरी: सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, उड़ाया 80 लाख का माल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात चोरों ने शहर की दो पॉश कॉलोनियों—राजबाग और शुभविहार—में दो सूने घरों को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए का माल उड़ा लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात उस वक्त हुई जब पूरे शहर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात था।  राजबाग कॉलोनी: ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर से 60 लाख की चोरी राजबाग कॉलोनी के अष्टविनायक परिसर में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता भाटिया के घर के मेनगेट का नकूचा तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने चार आलमारियों के ताले तोड़कर 450 ग्राम सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपए नकद उड़ा लिए।अंदाजन चोरी का कुल मूल्य 60 लाख रुपए से अधिक बताया गया है। भाटिया उस रात अपने पार्लर (किरण टॉकीज के पास) पर काम के कारण रुकी थीं। जब उनकी बेटी शुक्रवार शाम घर लौटी, तो मेनगेट टूटा मिला।घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर रात 1:42 बजे से 3:15 बजे तक घर के भीतर दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा था। टीआई गायत्री सोनी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और पुराने कर्मचारियों व मेडों से भी पूछताछ की जा रही है। शुभविहार कॉलोनी: साड़ी व्यापारी के घर से 20 लाख की चोरी इसी रात शुभविहार कॉलोनी निवासी साड़ी व्यापारी चांदमल जैन के घर में भी चोरी हुई। परिवार रात 8:45 से 10:45 बजे तक बाहर था, और इन्हीं दो घंटों में चोरों ने घर में सेंध लगा दी।चोरों ने दो आलमारियों से 160 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और 40 हजार रुपए नकद उड़ाए। चोरी गया माल करीब 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य का है। जैन ने बताया कि चोर निर्माणाधीन मकान से होकर छत के रास्ते उनके घर में घुसे और पहली मंजिल के कमरों को ही निशाना बनाया। उन्होंने पुलिस पर शुरुआती जांच में लापरवाही का आरोप लगाया, कहा कि डॉग स्क्वॉड मौके पर नहीं बुलाया गया। पुलिस की जांच तेज, दो टीमें गठित एसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं।सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों के बाद अब चोरों का रुख शहर की पॉश कॉलोनियों की ओर बढ़ गया है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधे कत्ल का राज़: अंधविश्वास में जेठानी व दो बेटे गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना रावटी अंतर्गत ग्राम भीमपुरा में महिला की नृशंस हत्या के प्रकरण का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। अंधविश्वास के चलते हुई इस हत्या में मृतका की जेठानी और उसके दो पुत्र शामिल पाए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और वाहन बरामद किए हैं। घटना का विवरण दिनांक 24 सितंबर 2025 को ग्राम भीमपुरा निवासी नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया (48 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। परिजनों ने सूचना थाना रावटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल प्रभारी, साइबर टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटना स्थल की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। अंधविश्वास बना वजह जांच में सामने आया कि मृतका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया (55 वर्ष) और उसके पुत्र शंकर भूरिया (36 वर्ष) एवं बापु भूरिया (32 वर्ष) ने अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार में लगातार हो रही मौतों व बीमारियों के लिए मृतका को ‘डाकन’ (डायन) मान लिया गया। आरोपियों ने 24 सितंबर की रात मृतका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी और लोहे की पाइप से हमला किया और फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया। जब्त सामग्री गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस खुलासे में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलाई समेत पुलिस लाइन, थाना सरवन, साइबर टीम और एफएसएल की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई 50 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मशरुका बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर 2025 को फरियादी पंकज मोतियानी निवासी काटजु नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 28 हजार रुपये नकद सहित कुल लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी के घर काम करने वाली महिला अंजु उर्फ अंजना गोसर पर संदेह जताया। गहन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी ऑटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्ला के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अफजल के घर से चोरी गया पूरा माल—सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये नकद—बरामद कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी हैं: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवानों की अहम भूमिका रही। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Ratlam News: रावटी क्षेत्र में सनसनी: घर की छत पर सो रही महिला की हत्या, पोती बनी वारदात की गवाह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला नानी बाई पति कैलाश भूरिया की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने पोते-पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी, तभी हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और छत से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पोती पर भी हमला वारदात के दौरान मृतका की 10 वर्षीय पोती लक्ष्मी पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसका गला दबाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर पास के खेत में छिप गई और जान बचा पाई। सुबह गांव वालों को लगी भनक गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने मृतका की जेठानी धन्नाबाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के सरपंच लालसिंह भूरिया मौके पर पहुंचे और महिला का शव घर के नीचे पड़ा हुआ देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत रावटी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ratlam News:  रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धराड़ चौकी ने 50 पेटी अवैध शराब व बोलेरो पिकअप जप्त, आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 15 सितंबर 2025 की शाम को पुलिस सहायता केंद्र धराड़ पर ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद बोलेरो पिकअप (वाहन क्रमांक MP-43 JZ-0483) में अवैध शराब व बियर लेकर नलकुई–भाटीबड़ौदिया रोड पर दो युवक खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसका साथी भाग निकले। पीछा करने पर बोलेरो को नलकुई गांव पार कच्चे रास्ते पर रोका गया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 50 पेटी (464 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण – कुल कीमत – लगभग ₹2,53,200/-बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक दीपक डामोर, उनि. सुनिल सिंह राघव, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार व आर धीरज की सराहनीय भूमिका रही। केश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की|

Ratlam News: रतलाम नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 7 तबेले ढहाए, 60 गायें जप्त कर गौशाला भेजी गईं

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: नगर पालिक निगम रतलाम ने सोमवार 15 सितंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में अवैध तबेलों को ढहा दिया। महापौर, आयुक्त एवं स्वास्थ्य समिति प्रभारी के आदेशानुसार तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम पशु टीम ने 7 पशु मालिकों पर कार्रवाई की। नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान कुल 60 गायों को जप्त कर गौशाला भिजवाया और तबेलों को तोड़ने के लिए 1 जेसीबी मशीन व 2 पशु वाहन लगाए गए। वीडियो देखे- जिनके तबेले तोड़े गए – कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्रसिंह पंवार, झोन प्रभारी पवर्त हाडें, किरण चौहान, विनयसिंह चौहान, तरुण राठौड़, आशीष चौहान, पशु वाहन प्रभारी रामचरण सिंह एवं वार्ड दरोगा मौजूद रहे। नगर निगम का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध तबेलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: रतलाम में डकैतों का आतंक : कांडरवासा गांव में 2 घरों पर धावा, परिवार बंधक, जेवर–नकदी लूटे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के कांडरवासा गांव में शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। एक घर में घुसे चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर जेवर और नकदी लूट ली, वहीं दूसरे घर से भी कीमती सामान पार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ितों ने डायल-100 और डायल-112 पर लगातार कॉल किए, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जब सुबह थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस हरकत में आई। परिवार को धमकाकर की लूट शनिवार रात करीब 3 से 4:30 बजे के बीच 5 चोर खेत की ओर से घर में घुसे और श्यामलाल गंगाराम गोयल के घर में आतंक मचा दिया। चोरों ने छत पर अलमारी व पेटियां तोड़कर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। दूसरे घर को भी बनाया निशाना उसी रात बदमाशों ने उमेंद्रराम चंद्रावत के घर पर भी धावा बोला। सुबह जब उनका बेटा अनिल उठा तो दरवाजे खुले और सामान बिखरा मिला। यहां से भी सोने की अंगूठी और जेवर चोरी हुए। पुलिस पर सवालिया निशान पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने सुबह 4:11 बजे डायल-100 पर कॉल किया। जवाब मिला – “गाड़ी रवाना हो गई है।” लेकिन पुलिस सुबह 8 बजे तक नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों और सरपंच के थाने जाने पर पुलिस मौके पर आई। जांच के लिए बनी 4 टीमें एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश में चार टीमें, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम लगाई गई है। साथ ही डायल-112 की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है।

↑
0%