Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन का शताब्दी वर्ष समारोह 14 नवंबर को — इतिहास, विरासत और भव्य ‘स्टेशन महोत्सव’ की तैयारियां पूरी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाला रतलाम रेलवे स्टेशन इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर 14 नवंबर 2025 को स्टेशन पर भव्य “स्टेशन महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस दिन स्टेशन परिसर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक से सजा समारोह देखने लायक होगा। रतलाम रेलवे स्टेशन का रेल इतिहास 150 वर्ष से अधिक पुराना है। पुरातन स्टेशन भवन लगभग 100 वर्ष पुराना है, जो अपनी इंडो–सारसेनिक स्थापत्य कला, झरोखों और मेहराबों की सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह भवन आज भी रतलाम शहर की ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। रेल संपर्क की गौरवगाथा:रतलाम रेल मंडल का इतिहास होलकर, सिंधिया और राजपुताना–मालवा रेलवे से जुड़ा है। वर्ष 1870–76 में महाराजा तुकोजीराव होलकर द्वितीय द्वारा खंडवा–इंदौर रेल लाइन शुरू की गई थी। इसके बाद इंदौर–नीमच रेल लाइन (1871–80) और नीमच–नसीराबाद लाइन (1881) से यह क्षेत्र मजबूत रेल नेटवर्क से जुड़ गया। वर्ष 1881–82 में इन सभी का एकीकरण कर राजपुताना–मालवा रेलवे का गठन किया गया।रतलाम में पहली मीटर गेज लाइन 1874 में और ब्रॉड गेज लाइन 1893 में प्रारंभ हुई। रतलाम–नागदा–उज्जैन सेक्शन पर ब्रॉड गेज लाइन 1896 में खोली गई। शताब्दी समारोह के आकर्षण:मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को होने वाले समारोह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे— डीआरएम ने कहा कि यह उत्सव केवल स्टेशन की यात्रा नहीं बल्कि रतलाम की रेल विरासत, विकास और गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर भजन लाल मीना भी मौजूद रहेंगे।

Ratlam News: खाना खाने की बात पर छोटे भाई ने बड़े को पीटा, मौत- दो दिन से साथ पी रहे थे शराब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भाईचारे को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमर गांव के दर्जनपाड़ा में मंगलवार देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर्फ खाना खाने की बात पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मंगलसिंह पिता हिमा वसुनिया (निवासी दर्जनपाड़ा) है, जबकि आरोपी छोटा भाई जितेंद्र उर्फ जीतू वसुनिया है। दोनों पिछले दो दिन से लगातार शराब पी रहे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे खाना खाने की बात पर दोनों में विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घर के बाहर मौजूद सतुरी बाई (मृतक के छोटे भाई रमेश की पत्नी) ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र ने मंगलसिंह से खाना खाने को कहा, लेकिन जब मंगलसिंह ने “बाद में खा लूंगा” कहा तो जितेंद्र भड़क गया और गाली-गलौज कर मुक्कों-थप्पड़ों से हमला कर दिया। झूमाझटकी में मंगलसिंह गिर गया और सिर में चोट लग गई। रात में वह डर के मारे घर के आंगन में जाकर सो गया, लेकिन सुबह 6 बजे वह मृत अवस्था में मिला। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, एसआई एम.आई. खान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  पारिवारिक पृष्ठभूमि मृतक के छोटे भाई रमेश वसुनिया ने बताया कि चार भाई-बहनों में मंगल दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई कैलाश सूरत में मजदूरी करता है, तीसरा भाई जितेंद्र (आरोपी) और सबसे छोटा वह खुद है। मंगल और जितेंद्र साथ रहते थे और मजदूरी भी साथ करते थे। घटना से एक दिन पहले दोनों अस्पताल भी गए थे, लेकिन इलाज कराए बिना ही लौट आए थे। पुलिस का बयान राकेश खाखा, एएसपी, रतलाम ने बताया —“खाना खाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। सुबह मंगल की मौत हो गई। सिर पर अंदरुनी चोट के चलते मृत्यु की आशंका है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

 ladli behna yojana: मध्य प्रदेश में बढ़ी लाडली बहना योजना की राशि: अब हर महिला को मिलेंगे 1500 रुपये, जानें पूरी जानकारी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। ladli behna yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का फैसला किया है।अब राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इस महीने से बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस वृद्धि से सरकार पर 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना का कुल अनुमानित खर्च बढ़कर 20,450.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 12 नवंबर से शुरू होगा बढ़ी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी जिले में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि का भुगतान शुभारंभ करेंगे।सरकारी बयान के मुताबिक, सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीएम यादव ने पहले ही 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में संकेत दिया था कि भाईदूज और दिवाली के अवसर पर महिलाएं खुशखबरी सुनेंगी, क्योंकि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थी योजना की शुरुआत लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। बाद में सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था। इस योजना को महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है और 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत में इसकी अहम भूमिका बताई जाती है। क्या है लाडली बहना योजना का उद्देश्य ‘लाडली बहना योजना’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की योग्य महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।

Ratlam News: रतलाम में 18 लाख की चोरी का पर्दाफाश: पिता के घर में चोरी करने वाला निकला बेटा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 18 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चौंकाने वाला मामला उजागर किया है। चोरी की इस वारदात में आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि फरियादी का खुद का बेटा निकला। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मामले को सुलझाते हुए आरोपी से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। WATCH VIDEO घटना का विवरण थाना स्टेशन रोड पर 10 अक्टूबर 2025 को फरियादी चांदमल जैन (उम्र 60 वर्ष), निवासी शुभ विहार कॉलोनी रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात वे अपने परिवार सहित लक्ष्मीनगर स्थित अपने बड़े भाई के घर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर की छत से प्रवेश कर अलमारी में रखे लगभग ₹18–20 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और ₹38,000 नकद चोरी कर लिए। मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्र. 818/2025 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पुलिस की कार्रवाई एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। इसी दौरान फरियादी के पुत्र सिद्धार्थ जैन (उम्र 24 वर्ष) पर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। कबूली जुबानी आरोपी सिद्धार्थ ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था। आर्थिक संकट से परेशान होकर उसने अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई। घटना के दिन उसने घर की छत से प्रवेश किया और अलमारी से ₹38,000 नकद और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से उसने ज्वेलरी को गलाकर दो सोने की डल्लियां (78 ग्राम) बना लीं। पुलिस ने आरोपी से दो सोने की डल्लियां और दो चैन (कुल मूल्य ₹18 लाख) बरामद की हैं। फरियादी ने भी इनकी पहचान की है। गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थ पिता चांदमल जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी शुभ विहार कॉलोनी, रतलाम। जब्त माल सराहनीय भूमिका मामले के खुलासे में निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन (टीआई, स्टेशन रोड), उनि विजय सिंह बामनिया, प्र.आर. महेंद्र फतरोड, हेमंत परमार, मुकेश सिंह चौहान, अनिल सोलंकी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार एवं राहुल पाटीदार (सायबर सेल) की अहम भूमिका रही।

Delhi Blast Update: पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद निकला लाल किला धमाके का मास्टरमाइंड, CCTV में कैद हुआ चेहरा, जैश से कनेक्शन उजागर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। अब इस ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के हाथ मुख्य संदिग्ध की पहली तस्वीर और CCTV वीडियो लगे हैं, जिसमें सफेद Hyundai i20 कार चलाते हुए एक शख्स नजर आ रहा है। जांच में सामने आया है कि यह शख्स डॉ. उमर मोहम्मद है — जो पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला और पेशे से MBBS डॉक्टर बताया जा रहा है। CCTV में दिखा ब्लास्ट से पहले का हर पल जांच एजेंसियों (दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, NIA और NSG) के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे यह धमाका हुआ।CCTV फुटेज में दिखा है कि सफेद कार सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में दोपहर से खड़ी थी और शाम 6:48 बजे उसे बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनट बाद, जब ट्रैफिक पीक पर था, कार रेड लाइट पर पहुंची और 6:51 बजे जोरदार विस्फोट हुआ।फुटेज में कार चलाने वाला व्यक्ति काले मास्क में दिखा, जिसे पुलिस ने डॉक्टर उमर मोहम्मद बताया है। अब DNA टेस्ट से पुष्टि की जा रही है कि क्या विस्फोट में मरा व्यक्ति वही था। कौन है डॉक्टर उमर मोहम्मद? NIA और NSG की संयुक्त कार्रवाई जारी विस्फोट स्थल से कई अहम सबूत जुटाए गए हैं।NIA और NSG की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक RDX और PETN का मिश्रण हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि कार फरीदाबाद से दिल्ली लाई गई थी और नंबर प्लेट फर्जी थी। आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट के पीछे एक बड़ा आतंकी नेटवर्क काम कर रहा है, जिसका कनेक्शन कश्मीर, दिल्ली और हरियाणातक फैला है।एजेंसियां अब दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 10 की मौत, 24 घायल; NIA-NSG मौके पर, दिल्ली में हाई अलर्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Delhi Blast: देश की राजधानी सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में शाम करीब 6:52 बजे जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। WATCH FULL VIDEO धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए (NIA), एनएसजी (NSG) और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि धमाके के कारणों और संभावित साजिश का पता लगाया जा सके। दिल्ली में हाई अलर्ट, जांच के कई एंगल धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि “धमाका कार के अंदर हुआ और इसकी वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि किसी भी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।” फरीदाबाद में मिला 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट, जुड़ सकता है लिंक इस धमाके से पहले ही सोमवार दोपहर फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था — वही केमिकल जो विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होता है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि अभी इन दोनों घटनाओं को जोड़ना जल्दबाजी होगी, लेकिन दोनों मामलों की समानांतर जांच की जा रही है। अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट ली। इसके बाद शाह ने धमाके की जगह का दौरा किया और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरक्षा अलर्ट कई राज्यों में धमाके के बाद न सिर्फ दिल्ली, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में विशेष चौकसी बरतने के आदेश जारी किए हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपात बैठक की और राज्यभर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जांच जारी फिलहाल किसी भी संगठन ने इस दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर कोण से जांच जारी है। शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री या IED के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

Ratlam News: रेलवे स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी: छात्रों ने दिखाया नवाचार, एरोनोटिकल से बायोलॉजी तक मॉडल्स ने खींचा ध्यान

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और जिज्ञासा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रेलवे शालाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सोमनाथ गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जयदेव गोस्वामी एवं विज्ञान संकाय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रदर्शनी में छात्रों ने भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वचालित और स्थिर मॉडल्स के साथ-साथ आकर्षक चार्ट्स और रंगोली के माध्यम से विज्ञान डायग्राम्स भी प्रदर्शित किए। एरोनोटिकल साइंस, बायोलॉजी और फिजिक्स से जुड़े मॉडल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। मुख्य अतिथि श्री सोमनाथ गायकवाड़ ने छात्रों से संवाद करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शिक्षा एक खुला आकाश है, जिसमें कल्पनाओं के पंख लगाकर विद्यार्थी जितना चाहे उतना ऊंचा उड़ान भर सकता है।” उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और जीवन के हर क्षेत्र में नवाचार की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा ने इस आयोजन को बेहद यादगार बना दिया। विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में श्री आशुतोष शर्मा, श्रीमती नीतिका छाबड़ा, श्रीमती नेहा जैन एवं श्रीमती रश्मि शर्मा सहित समस्त विज्ञान संकाय का विशेष योगदान रहा। यह विज्ञान प्रदर्शनी न केवल छात्रों के तार्किक चिंतन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि भविष्य में उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसरों की खोज के लिए प्रेरित भी करेगी।

The Family Man: श्रीकांत तिवारी बने देश के ‘मोस्ट वॉन्टेड’, जानिए रिलीज डेट, कहानी और धमाकेदार ट्विस्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। The Family Man: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है—मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत तिवारी अब शिकारी नहीं, बल्कि खुद मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल बन चुके हैं। राज और डीके के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि श्रीकांत इस बार न सिर्फ देश के खिलाफ साजिश में फंसे हैं, बल्कि उनका परिवार भी बड़े खतरे में है। इस बार कहानी और भी इमोशनल, तीव्र और दमदार लग रही है। जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे नए किरदार सीरीज में और रोमांच जोड़ रहे हैं। सीरीज की स्टारकास्टइस सीजन में मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, जयदीप अहलावत, निमरत कौर, श्रेया धनवंतरि, गुल पनाग, आशलेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। राज और डीके ने क्या कहा?निर्देशकों राज और डीके ने कहा, “इस बार श्रीकांत तिवारी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में तूफान आने वाला है। उसे एक तरफ नए विलेन रुक्मा और मीरा से भिड़ना होगा, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को भी बचाना होगा।” मनोज बाजपेयी का बयानमनोज बाजपेयी ने कहा, “पिछले चार सालों से हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि श्रीकांत तिवारी कब लौटेंगे। अब जवाब मिल गया है — ‘द फैमिली मैन 3’ के साथ, जो पहले से बड़ा, दमदार और ज़्यादा मजेदार होने वाला है।”

Indore News: इंदौर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: दूसरे के टिकट पर सफर कर रहे 35 यात्री पकड़े गए, ₹1.23 लाख का जुर्माना वसूला!

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indore News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जांच टीम ने मुम्बई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल (गाड़ी संख्या 09085) में यात्रा कर रहे 35 ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो दूसरे के नाम पर जारी टिकटों से सफर कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से ₹1,23,550 का जुर्माना वसूला। जानकारी के अनुसार, 7 नवम्बर को मुंबई सेंट्रल से रवाना हुई इस तेजस स्पेशल ट्रेन के कोच बी-5, बी-6 और बी-7 में ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान कुछ यात्रियों के पास पहचान पत्र न होने पर संदेह हुआ। विस्तृत जांच करने पर पाया गया कि ये यात्री अन्य व्यक्तियों के नाम पर बुक टिकटों से यात्रा कर रहे थे। चेकिंग स्टाफ ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कक्ष रतलाम को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के संबंधित रेलवे अधिकारियों, RPF और जीआरपी की टीम को अलर्ट किया गया। ट्रेन के इंदौर स्टेशन पहुंचते ही संदिग्ध यात्रियों को रोका गया और नियमों के अनुसार सभी से ₹1.23 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस संयुक्त जांच में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), मुख्य टिकट निरीक्षक, 8 चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के निरीक्षक व 8 जवान, और जीआरपी के निरीक्षक व 6 जवान शामिल रहे। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और टिकट नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा अपने नाम से टिकट बुक करें और वैध पहचान पत्र साथ रखें।

Ratlam News:  रतलाम रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट से लूट: चाकू अड़ाकर करवाई थी ₹3000 की ऑनलाइन ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट के साथ हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी रतलाम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चाकू की नोक पर लोको पायलट से मारपीट करते हुए जबरन ₹3 हजार फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि घटना 4 से 5 नवंबर की दरमियानी रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई थी। लोको पायलट (शंटर) आदित्य अमर्त्य वर्मा ट्रेन नंबर 19316 को रिवर्स करने के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे। एक ने चाकू अड़ाकर उनसे ₹10 हजार की मांग की। जब उन्होंने बताया कि उनके पास नकद नहीं है, तो आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और बैग से ईयरबर्ड्स भी छीन लिए। इसके बाद धमकाकर उनसे ₹3000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रांजैक्शन आरोपी भुवनेश्वर पाटीदार निवासी टैंकर रोड नया गांव के खाते में हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे और उसके साथी विजय उर्फ बाबू वर्मा निवासी मीराकूटी गांधी नगर को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपी लक्की और नीलू, जो रतलाम के ही निवासी हैं, फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जांच टीम में एएसआई शिवसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मोहम्मद रईस, आरक्षक ऋषभ, अंकित शेखावत, संजय डाबी, आरपीएफ एसआई गवेन्द्र सिंह, एएसआई संतोष सिंह और प्रधान आरक्षक राजभान सिंह शामिल थे।

↑
0%