MP News: रतलाम को स्वर्ण नगरी की पहचान देने वाले डीपी ज्वेलर्स की नई सौगात, 6 अप्रैल को होगा भव्य अनावरण

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कल करेगी ग्रेंड ज्वेलरी शो में शिरकत रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: आभूषण प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख आभूषण ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स अपना दूसरा और सबसे बड़ा शोरूम रतलाम में खोलने जा रहा है। 6 अप्रैल को सागोद रोड, जैन स्कूल के सामने स्थित इस भव्य शोरूम का उद्घाटन मशहूर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सम्माननीय अतिथियों, ज्वेलरी जगत के दिग्गजों और डी. पी. परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। 85 वर्षों की विरासत, 11वां शोरूम 1940 में स्थापित डी. पी. ज्वेलर्स ने शुद्धता और विश्वसनीयता के दम पर ग्राहकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह नया शोरूम 85 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 12000 वर्गफीट में फैला यह अत्याधुनिक शोरूम ग्राहकों को अधिक स्पेस, एक्सक्लूसिव वेडिंग लाउंज, गोल्ड और डायमंड कलेक्शन, ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसी शानदार सुविधाएँ प्रदान करेगा। 5 अप्रैल को होगा डी. पी. ज्वेलरी शोकेस फैशन शो शोरूम के शुभारंभ से एक दिन पहले, 5 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स डी. पी. ज्वेलरी शोकेस का आयोजन करेगा। यह रतलाम का पहला भव्य ज्वेलरी फैशन शो होगा, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करेंगी। इस खास मौके पर डी. पी. ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड अमौरा का लॉन्च भी करेगा। यह इवेंट अमृत गार्डन, सैलाना रोड पर शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश केवल विशेष निमंत्रण पत्र द्वारा होगा। डी. पी. ज्वेलर्स भरोसे का नाम डी. पी. ज्वेलर्स का विस्तार रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और नीमच सहित 10 शहरों में हो चुका है और अब 11वां शोरूम रतलाम में लॉन्च किया जा रहा है। यह ब्रांड बीएसई और एनएसई में लिस्टेड कंपनी होने के साथ-साथ अपने बीआईएस, एचयूआईडी और आईजीआई प्रमाणित आभूषणों, कस्टमर-फ्रेंडली बायबैक पॉलिसी और न्यूनतम मेकिंग चार्ज के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। 6 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

MP News: आतंकी फिरोज को रतलाम से भोपाल शिफ्ट किया गया, पनाह देने वालों से अब तक नहीं हुई पूछताछ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जयपुर में हुए सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल एनआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज 48 को रतलाम जेल से भोपाल सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से गुरुवार रात ही पुलिस और जेल प्रशासन उसे कड़ी निगरानी में भोपाल ले गए। अब तक पनाह देने वालों से नहीं हुई पूछताछ आतंकी फिरोज रतलाम में अपनी बहन रेहाना के घर में छिपकर रह रहा था। हालांकि उसे पनाह देने वालों से अब तक रतलाम पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया है इसलिए जांच की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के भाई के घर से पकड़ा गया था बता दें कि फिरोज को बुधवार तड़के 4:30 बजे पुलिस ने आनंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। उसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार के घर से पकड़ा गया था। मसरूफ फिरोज का जीजा है और पुलिस का कहना है कि वह अपनी बहन रेहाना के घर पर छिपा था। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय फिरोज ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की। इस वजह से उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया और रात में सुरक्षा कारणों से भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। एनआईए ने तेज की जांच प्रोडक्शन वारंट लेकर ले जा सकती है अपने साथ तीन साल से फरार फिरोज राजस्थान के बांसवाड़ा और रतलाम जिले के आसपास छिपकर रह रहा था। इस दौरान वह बांसवाड़ा में मस्जिदों में नमाज भी पढ़ता रहा लेकिन पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंच चुकी है और वह जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर फिरोज को अपने साथ ले जा सकती है। घर में मिला बिखरा सामान पुलिस जुटा रही इनपुट आनंद कॉलोनी में जहां फिरोज छिपा था वह 18 कमरों का दो मंजिला आलीशान मकान है। पुलिस अधिकारियों की टीम जब वहां पहुंची तो कमरे में बिस्तर पलंग पेटी और अलमारी समेत पूरा सामान बिखरा मिला। एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने मौके का निरीक्षण किया और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को निर्देश दिए कि घर के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाई जाए। जीजा की आय और संपत्ति की होगी जांच एसपी अमित कुमार ने बताया कि घर में रहने वाले लोगों और फिरोज को पनाह देने वालों की भूमिका की जांच एनआईए करेगी। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है। फिरोज के जीजा मसरूफ की आय के स्रोतों की जांच की जाएगी और अगर कोई अवैध संपत्ति मिली तो उसे नियमानुसार अटैच किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

Ratlam News: रामनवमी और महावीर जयंती पर मांस विक्रय रहेगा प्रतिबंधित नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार और महावीर जयंती 10 अप्रैल, गुरुवार के अवसर पर नगर सीमा के भीतर सभी पशु वधगृह और मांस विक्रय की दुकानों पर पशु वध और मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने स्वच्छता निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन दिनों में यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MP News: रतलाम में बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था आतंकी: जयपुर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी फिरोज गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी था

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट के फरार आतंकी फिरोज खान (48) को गिरफ्तार कर लिया है। वह आनंद कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा था। यह घर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार का है। पुलिस के अनुसार, फिरोज किसी बड़ी आतंकी वारदात की योजना बना रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ईद मनाने बहन के घर आया था आतंकी फिरोज खान रतलाम में अपनी बहन के घर ईद मनाने के लिए आया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का इनपुट मिला था, जिसके बाद बुधवार सुबह 4:30 बजे आनंद कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोज बीते तीन साल से फरार था और एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था। उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 10 बार हुई थी सर्चिंग, अब हुआ गिरफ्तार रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एनआईए और एटीएस की टीमें 10 बार फिरोज की तलाश में रतलाम आईं, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं। अब पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आतंकी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था फिरोज जिस मकान से आतंकी फिरोज को गिरफ्तार किया गया, वह मसरूफ जमादार का है, जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार का भाई है। मसरूफ की पत्नी रेहाना, फिरोज की बहन है। यह मकान काफी बड़ा है और इसमें तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। मसरूफ मकान के पिछले हिस्से में रहता है, वहीं से फिरोज को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी नेता मंसूर जमादार ने कहा, “मैं मकान के आगे के हिस्से में रहता हूं और मेरे भाई मसरूफ पीछे रहते हैं। मुझे फिरोज के वहां होने की जानकारी नहीं थी।” जयपुर ब्लास्ट का 11वां आरोपी था फिरोज 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स के साथ जयपुर ब्लास्ट की साजिश में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने साजिश में शामिल 11 आतंकियों के नाम बताए थे, जिनमें से 10 जयपुर के थे और एक महाराष्ट्र का। एनआईए पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फिरोज फरार था। अब एनआईए की टीम जयपुर से रतलाम के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। स्लीपर सेल सूफा से जुड़ा था फिरोज एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को पुणे से आतंकी इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को गिरफ्तार किया था। ये सभी आतंकी संगठन सूफा के स्लीपर सेल से जुड़े हुए थे। जयपुर ब्लास्ट की साजिश का मास्टरमाइंड माहन नगर का इमरान खान था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने शहर में लगाए थे पोस्टर फिरोज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने रतलाम में इनाम वाले पोस्टर तक लगवा दिए थे। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह इतनी आसानी से पुलिस की नजरों से कैसे बचता रहा और क्या वह किसी नई आतंकी साजिश में शामिल था।

MP News: मध्यप्रदेश में 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद, नई आबकारी नीति लागू

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अप्रैल 2025 से लागू हुई नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की 47 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इन क्षेत्रों में अब बार भी संचालित नहीं किए जा सकेंगे, और भविष्य में यहां शराब के नए लाइसेंस भी जारी नहीं होंगे। किन क्षेत्रों में बंद हुई शराब की दुकानें राज्य सरकार द्वारा जिन 19 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है, वे इस प्रकार हैं इन क्षेत्रों में स्थित सभी शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी बंद हुई शराब की दुकान उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु भगवान को शराब का भोग लगाते हैं। इसी परंपरा को देखते हुए मंदिर के भीतर ही एक शराब की दुकान संचालित की जा रही थी। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के तहत यह दुकान भी बंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अब बाहर से शराब लानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई आबकारी नीति 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई आबकारी नीति 2025 को लागू कर दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि इन 19 धार्मिक क्षेत्रों में भविष्य में भी किसी प्रकार की शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शराब दुकानदारों को नहीं मिलेगा पुनर्वास विकल्प सरकार के इस फैसले से शराब कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें अपनी दुकानें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की अनुमति भी नहीं दी गई है। इससे प्रभावित दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। नई नीति का असर

MP News: मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार: जयपुर में धमाके की साजिश रचने वाला 5 लाख का इनामी रतलाम से पकड़ा गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उसकी लंबे समय से तलाश थी। फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। स्पेशल ऑपरेशन के तहत उसे रतलाम में उसकी बहन के घर से पकड़ा गया। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। बीती रात 2 बजे पुलिस टीम ने आतंकी फिरोज को उसके ठिकाने से धर दबोचा। जयपुर को दहलाने की थी साजिश यह मामला राजस्थान के निंबाहेड़ा के पास से पकड़े गए विस्फोटकों से जुड़ा है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि फिरोज इस साजिश में शामिल था और जयपुर को दहलाने की फिराक में था। NIA को लंबे समय से थी तलाश जयपुर ब्लास्ट की साजिश के बाद से फिरोज फरार था। NIA की टीम ने उसकी तलाश में कई जगह पोस्टर और फोटो जारी किए थे। आतंकी को पकड़वाने वाले के लिए 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। अब आगे क्या फिरोज की गिरफ्तारी के बाद अब NIA और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसके और भी साथियों के नाम सामने आ सकते हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें

Ratlam News: 12 मदिरा दुकानों के लाइसेंस निलंबित, लाइसेंसियों पर 24 लाख रुपये जुर्माना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के साथ जिले में मदिरा दुकानों के लाइसेंसी परिवर्तित हुए हैं। इसी बीच, कुछ बहिर्गामी ठेकेदारों द्वारा अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 मदिरा दुकानों के लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित कर दिए हैं। साथ ही, प्रत्येक लायसेंसी पर 2-2 लाख रुपये (कुल 24 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई मदिरा दुकानों पर विक्रय दरों में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने संबंधित दुकानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। आबकारी विभाग अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर लगातार निगरानी रख रहा है और इस संबंध में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नवीन आबकारी नीति से बढ़ा राजस्व रतलाम जिले में आबकारी नीति 2025-26 के तहत 99 मदिरा दुकानों को 8 समूहों में विभाजित कर निष्पादन किया गया। जिले का आरक्षित मूल्य 3,83,41,23,153 रुपये था, जबकि निष्पादन प्रक्रिया में 3,87,31,96,840 रुपये का वार्षिक मूल्य प्राप्त हुआ, जो आरक्षित मूल्य से 3.90 करोड़ रुपये अधिक और पिछले वर्ष की तुलना में 21.22% अधिक है। प्रशासन की सख्ती के चलते मदिरा दुकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे अनियमितताओं पर रोक लग सके।

MP News: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चले हम’ अभियान 2025 का शुभारंभ, सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्यस्तरीय स्कूल चले हम अभियान 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय करने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम राइज स्कूल का नया नाम सांदीपनि  विद्यालय क्यों मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि ऋषि शिक्षा और संस्कार के प्रतीक हैं, इसलिए सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर उनके नाम पर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। स्कूल चले हम अभियान का उद्देश्य हर साल की तरह इस बार भी स्कूल चले हम अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्कूल नामांकन को बढ़ाना, ड्रॉपआउट दर कम करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके तहत राज्यभर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, उन्नत शिक्षण पद्धति और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

MP News: MP में 20 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, कैबिनेट ने दी हरी झंडी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश में 20 साल बाद राज्य परिवहन निगम की बसें फिर से सड़कों पर दौड़ेंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने नई लोक परिवहन नीति को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी। पत्रिका के जनअभियान का असर राज्य में सरकारी बस सेवाएं दो दशक से बंद थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और जनअभियान छेड़ा। जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाने में अखबार और डिजिटल मीडिया की अहम भूमिका रही। लगातार की गई रिपोर्टिंग और लोगों के समर्थन से सरकार पर दबाव बना, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि परिवहन सेवा को सुगम बनाने के लिए नई नीति तैयार की गई है। इसके तहत ऐप के जरिए यात्रियों को सुविधा यात्रियों को स्मार्ट सुविधाएं देने के लिए एक ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिसमें जनता को मिलेगा फायदा पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वे में 78.7 प्रतिशत लोगों ने माना कि सरकारी बसें न होने से सफर में दिक्कत होती है। नई बस सेवा से ग्रामीणों और यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन का लाभ मिलेगा।

MP News: डॉ डॉली मेहरा को एएमपीओजीएस द्वारा प्रसूति में महत्वपूर्ण देखभाल सम्मान

रीवा- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज (एएमपीओजीएस) के तत्वावधान में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में 16वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) मध्यप्रदेश के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा मंत्री राजेंद्र शुक्ल और NHM – MCH कोऑर्डिनेटर, मध्यप्रदेश शासन, डॉ अरुणा कुमार मौजूद रहीं। इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रसूति में गहन देखभाल (Basics of Critical Care in Obstetrics) विषय पर चर्चा की गई। रतलाम की डॉ डॉली मेहरा को सम्मान इसी कार्यशाला में रतलाम की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ डॉली मेहरा को प्रसूति में महत्वपूर्ण देखभाल (Critical Care in Obstetrics) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ अरुणा कुमार (डायरेक्टर ऑफ पॉलिसी एंड रेगुलेशन, NHM – MCH कोऑर्डिनेटर, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल), डॉ बीनू कुशवाह सिंह (पूर्व एचओडी, गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल) और आयोजन अध्यक्ष एवं प्रोफेसर, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यशाला में प्रसूति एवं स्त्री रोग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

0%