Ratlam News: अनाज व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा को सौंपा ज्ञापन, जीएसटी अधिकारियों की मनमानी पर जताई नाराज़गी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम द्वारा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को उनके रतलाम आगमन के दौरान एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही अनावश्यक प्रताड़ना और मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि रतलाम जिले सहित राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को पिछले कई वर्षों से जीएसटी अधिकारियों द्वारा बिना स्पष्ट कारणों के नोटिस थमाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, व्यापारियों को इंदौर, भोपाल, दिल्ली जैसे शहरों में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है। चत्तर ने कहा कि व्यापार से जुड़ी समस्त जानकारी पहले से ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर अनावश्यक पूछताछ और अवैध वसूली की जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग मानसिक रूप से अत्यंत परेशान है और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मनमानी नहीं रोकी गई, तो व्यापारी वर्ग को मजबूरी में व्यापार बंद करने पर विचार करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के सदस्य अभय सेठिया, मनोज जैन, निलेश बाफना, हेमंत मूनाट सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे। संपर्क:सुरेंद्र चत्तरअध्यक्ष, दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशनमो.: 9479379708

Ratlam News: रतलाम का चमकता सितारा: JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी के वैदित्य सिंह देवड़ा का राष्ट्रीय चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैदित्य सिंह देवड़ा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वैदित्य का चयन U-14 मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। वे 20 अप्रैल से 5 मई 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सेंट्रल ज़ोन राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैदित्य एक होनहार ऑलराउंडर हैं — जहां एक ओर उनकी तेज़ गेंदबाज़ी विपक्षी टीम के लिए चुनौती बनती है, वहीं दूसरी ओर वह उपयोगी बल्लेबाज़ी से भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके चयन से यह स्पष्ट है कि रतलाम की JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की श्रृंखला जारी है। इससे पहले रणजी खिलाड़ी राकेश ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान (T-20 वर्ल्ड कप खिलाड़ी) और आशुतोष शर्मा जैसे सितारे इसी अकादमी से निकले हैं। वैदित्य ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया, माता-पिता के सहयोग, रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और अपनी सतत मेहनत को दिया है। उनके पिता रणजीत सिंह एक कपड़ा व्यवसायी हैं और न्यू ग्लोबस सिटी, रतलाम में निवास करते हैं। वैदित्य के चयन पर रतलाम जिला क्रिकेट संघ के कीर्ति शरण सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, प्रदीप उपाध्याय, जोस चाको, गौरव अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, अनुज शर्मा, कीर्ति जायसवाल, शैलेंद्र सिंह अठाना, दिनेश शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह सहित JRI के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ratlam News: वार्ड पार्षद रणजीत टांक का हुआ भव्य सम्मान समारोह, 2 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का दावा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम नगर के वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत बूथ क्रमांक 95 पर आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पार्षद रणजीत टांक का वार्डवासियों द्वारा शॉल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्षद रणजीत टांक द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि रणजीत टांक न सिर्फ एक ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि हर समय वार्डवासियों की सेवा और जरूरतों के लिए तत्पर रहते हैं। अपने संबोधन में पार्षद रणजीत टांक ने कहा, “पिछले ढाई वर्षों में हमने वार्ड में दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए हैं। अभी दो वर्ष का कार्यकाल शेष है और मैं निरंतर सेवा व विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहूंगा।” इस सम्मान समारोह में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, वार्ड संयोजक आकाश खड़के, बूथ अध्यक्ष विकास राजावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि पांडे, ओमप्रकाश देवड़ा, मुसाफिर खान, चांद मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। यह आयोजन वार्ड स्तर पर भाजपा की मजबूत पकड़ और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है, साथ ही जनप्रतिनिधि द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनसमर्थन का प्रमाण भी है।

Ratlam News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रतलाम इकाई द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन डालूमाती बाजार चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश जताया। बताया गया कि इस नृशंस हमले में आतंकियों ने आम नागरिकों से उनका धर्म पूछकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें विशेष रूप से हिंदू प्रतीत हो रहे लोगों को निशाना बनाया गया। इस वीभत्स वारदात में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और दो मिनट का मौन रखकर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एबीवीपी रतलाम के नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने कहा, “भारत एक हिंदू बहुल राष्ट्र है और धर्म के आधार पर किसी को निशाना बनाना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है। एबीवीपी इस प्रकार की हिंसा का कड़ा विरोध करती है और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती है।” परिषद ने इस मौके पर देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान भी किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम में 27 अप्रैल को होगा जिले का सबसे बड़ा रोजगार मेला, 80 से अधिक कंपनियों में मिलेगा नौकरी का मौका

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 10वीं से लेकर पीजी तक के युवा कर सकेंगे निशुल्क भागीदारी, ऑनस्पॉट चयन की सुविधा। जिले का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला 27 अप्रैल 2025, रविवार को रॉयल कॉलेज, सालाखेड़ी में आयोजित होने जा रहा है। इस मेगा ओपन कैंपस ड्राइव में देश की नामी-गिरामी 80 से अधिक औद्योगिक एवं व्यावसायिक कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी का मौका देंगी। प्रशासक एवं ट्रेनिंग-प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. दिनेश राजपुरोहित और संयोजक डॉ. रविन्द्रजीत कौर अरोरा ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवा ले सकते हैं भागरोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि प्रदेश के किसी भी जिले से आए युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए होगी भर्तीमेला आयोजकों के अनुसार, मेले में सेल्स, मार्केटिंग, फार्मेसी, नर्सिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट, लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, सिक्योरिटी गार्ड, केमिस्ट, बैंकिंग स्टाफ, काउंसलर, इंश्योरेंस, रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्निकल असिस्टेंट, कॉलेज शिक्षक, स्कूल टीचर्स (टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी), स्पोर्ट्स एवं योग शिक्षक जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनस्पॉट इंटरव्यू और चयनइस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इंटरव्यू के बाद मौके पर ही चयन किया जाएगा, जिससे युवाओं को तुरंत नौकरी का अवसर मिल सकेगा। ऑनलाइन और ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधाप्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार रॉयल कॉलेज पहुंचकर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। प्रबंधन के लिए बनी विशेष टीमरोजगार मेले के सुचारू संचालन हेतु रॉयल कॉलेज के 50 से अधिक प्रोफेसर्स की टीम बनाई गई है, जिसमें डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. मनीष सोनी, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. जगदीश डूके, प्रो. समीक्षा मेहरा, डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी और प्रो. स्नेहा चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Ratlam News: रतलाम में पत्रकारों का फूटा गुस्सा, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का नक्शा जलाया, काली पट्टी बांध जताया आक्रोश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रतलाम के पत्रकारों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान का विरोध करते हुए नक्शा जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पत्रकारों की यह रैली कोर्ट चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। ज्ञापन में सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई। ये मांगे रखी गई ज्ञापन में: प्रदर्शन में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद: प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित निगम, हिमांशु जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पाटनी, शरद जोशी, रमेश टांक, समाजसेवी जितेन्द्र टांक, युवा किसान संघ अध्यक्ष राजेश पुरोहित, किसान नेता समरथ पाटीदार, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक और राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ratlam News: रतलाम शहर में 23 और 24 अप्रैल को बिजली रहेगी बंद, कंपनी ने जारी की सूचना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग रतलाम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रतलाम शहर क्षेत्रांतर्गत 220 केवी उपकेन्द्र रतलाम में नए 220/132 200 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य और ओवरहेड लाइन हटाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण से 33/11 केवी उपकेन्द्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। कार्य के चलते 23 अप्रैल 2025 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा 24 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित उपकेन्द्र और क्षेत्रों की जानकारी इस प्रकार है: 1. महू रोड उपकेन्द्र: महू रोड, महू रोड बस स्टैंड, गीता मंदिर रोड, गायत्री शोभा, योगिनी मैरिज हॉल, बैंक ऑफ इंडिया, टॉकीज भवन, सिंधीकैम्प क्षेत्र, फुलमाली, छत्तीसगढ़ कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी, बापू नगर, कस्तूरी नगर, आदर्श नगर, राम मंदिर क्षेत्र, शिव नगर, केसर गंज, मालीकुआं क्षेत्र, महालक्ष्मी नगर, विजय नगर, गांधी नगर, वेलफेयर कॉलोनी, लक्ष्मीपुरा, बालाजी नगर, राम नगर, केसर नगर, बाईपास क्षेत्र, अंबेडकर नगर, पाटीदार कॉलोनी, मित्तल एवेन्यू, फर्नीचर मार्केट, ब्रिजवेल होटल क्षेत्र। 2. पावर हाउस उपकेन्द्र: पावर हाउस रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप, एसडीएम बीएचयूएनपीएल, नगर निगम वाटर वर्क्स, बेतमा बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट, मुख्य डाकघर, पोस्ट ऑफिस रोड, लक्ष्मीबाई स्कूल, एबी रोड, हॉस्पिटल, गांधी पैलेस, टॉकीज टॉवर, शहर बस स्टैंड, नागेश्वर मंदिर, बोरानी, तंवर कॉलोनी, त्रिपाठी कॉलोनी, लक्कड़पीठा, ट्रांसपोर्ट नगर, वेद कॉलोनी। 3. अहिंसा ग्राम उपकेन्द्र: अहिंसा ग्राम, जावरा रोड, शिवनगर, आरा मशीन, महादेव नगर, स्टेशन नगर, गुजराती कॉलोनी, लॉर्ड गणेश रोड, न्यू रोड, संतोषी कॉलोनी, आदर्श पुरी, आदर्श नगर, उषा विहार कॉलोनी, मित्तल टॉवर, श्री टायर हाउस, आर्यव्रत कॉलोनी, माणकचौक, वर्धमान कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, तुलसी नगर, रामकृष्ण नगर, सावनकुंज तथा हनुमान कॉलोनी। 4. अर्जुन नगर उपकेन्द्र: अर्जुन नगर, सुरजनसिंह जैन नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समाज परिसर, समाज तिराहा, अंबिका परिसर, अंबिका पेरिसर मन्दिर, न्यू इन्द्रलोक कॉलोनी, इंडियन बैंक, जैन तीर्थ, रमाबाई नगर, कल्पवृक्ष नगर, अम्बेडकर नगर, रविदास नगर, अग्रवाल नगर, मालवीय नगर, रामनगर, जाटव बस्ती, शास्त्री नगर, शिवनगर, दीपक नगर, महालक्ष्मी नगर, राजीव नगर, साईं नगर, अम्बेडकर नगर, द्वारकाधीश नगर, पाटनीपुरा, बाणगंगा रोड क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 17 की विपिन नगर कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 5. त्रिवेणी उपकेन्द्र: मोती नगर, बजरंग नगर, लक्ष्मणपुरी रोड, माली खेड़ा, राम चक्की, वी.डी.मार्ग, गोपाल नगर, नीलकंठ माणकचौक क्षेत्र, हरी नगर, तेली बस्ती, हनुमान ताल, खटीक मोहल्ला, पुराना आरटीओ कार्यालय, पाटीदार कॉलोनी, नाहरपुरा, रावटी फाटक, सिंधी कॉलोनी, विजय नगर, प्रेम नगर, पुराना जीवागंज, डाकखाना क्षेत्र, स्टेशन रोड, रामबाग, मोती नगर, स्टेशन रोड, खारी कुआं, खजराना रोड, रंगमहल, कब्रिस्तान क्षेत्र, आर्य समाज रोड, गुलाब नगर, मोहन नगर, खलील नगर, हुसैन टेकरी रोड, डोंगरपुरा रोड, आंबेडकर नगर, नई आबादी, कस्तूरी नगर, नाहरपुरा। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य का समय आवश्यकतानुसार कम या अधिक हो सकता है, अतः असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी करें।

Ratlam News: रतलाम में 36 लाख की डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश: कंटेनर के गुप्त केबिन से मिला 1200 किलो मादक पदार्थ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 36 लाख रुपए की नशीली सामग्री जब्त की है। जावरा थाना पुलिस ने हरियाणा पासिंग कंटेनर से 1200 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया, जिसे कंटेनर में रद्दी की कतरनों के नीचे छिपाकर उज्जैन होते हुए इंदौर भेजा जा रहा था। एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जावरा सर्किट हाउस के सामने खड़े कंटेनर क्रमांक HR 38 X 4627 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर में बने एक गुप्त केबिन से काले और सफेद प्लास्टिक की 60 बोरियों में भरा डोडाचूरा मिला, जिसका कुल वजन लगभग 1200 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक सतविंदर सिंह उर्फ गोपी (34), निवासी गोविंद नगर बलोकी, जिला जालंधर (पंजाब) और क्लीनर सुखदेव सिंह (27), निवासी गांव शैरो, तहसील व जिला तरणतारण (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि यह नशे की खेप उज्जैन होकर इंदौर भेजी जा रही थी, जहां से इसे किसी अन्य राज्य में पहुंचाया जाना था। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे किसे सौंपा जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Ratlam News: रतलाम में पेड़ की टहनी गिरने से घायल मिस्त्री की अहमदाबाद में मौत, परिजनों ने मांगी 25 लाख की सहायता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के जेल रोड पर तीन दिन पहले पेड़ की टहनी गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मिस्त्री मोहम्मद इसराइल (45) की सोमवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल, फिर दाहोद और अंत में अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मोहम्मद इसराइल हाट रोड स्थित मदीना मस्जिद के पास रहते थे। शुक्रवार दोपहर वे दिलीप नगर से काम कर लौट रहे थे, तभी जेल के सामने अचानक पेड़ की भारी टहनी टूटकर उन पर गिर गई। इस हादसे में उन्हें सिर, कंधे, कलाई, पैर और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान अहमदाबाद में उनकी हालत बिगड़ती गई और सोमवार को उनका निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को देर शाम रतलाम लाया गया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल बन गया। परिजनों और समाजजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उनका कहना था कि यदि समय पर पेड़ की छंटाई की जाती, तो यह हादसा नहीं होता। सोमवार रात को शव के अंतिम संस्कार से पहले परिजन और समाजजन हाट रोड स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और चक्काजाम किया। सूचना पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद रात 10 बजे शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहम्मद इसराइल के पिता का सात माह पहले निधन हो चुका है। उनके परिवार में 70 वर्षीय मां फिरोजा बी, पत्नी खेरुन्निसा, एक 15 वर्षीय बेटी, 13 वर्षीय बेटा और दो विवाहित बेटियां हैं। इसराइल परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में कई जगह पुराने पेड़ों की देखरेख नहीं की जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Cyber Fraud: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड से रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइटों और स्कैम कॉल्स से बढ़ा खतरा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Cyber Fraud: जैसे-जैसे चारधाम यात्रा का सीजन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम सेल रतलाम द्वारा आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों साइबर अपराधी चारधाम यात्रा बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया प्रोफाइलों और व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए लोगों से ठगी कर रहे हैं। खासकर केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी सेवा और धार्मिक टूर पैकेज जैसी सुविधाओं के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवा कर फर्जी टिकट भेज दिए जाते हैं या फिर पैसे मिलने के बाद संपर्क ही तोड़ दिया जाता है। ऐसे करते हैं फ्रॉड: खुद को साइबर ठगी से बचाने के लिए रखें ये सावधानियां: यदि ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें: साइबर सेल रतलाम की अपील है कि लोग सजग रहें और किसी भी अनजान लिंक या ऑफर के झांसे में न आएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।