Ratlam News: रतलाम पहुंचे मशहूर संगीतकार साजिद अली खान, मीर समाज ने किया भव्य स्वागत संगीत, समाज सेवा और युवाओं के मार्गदर्शन पर हुई चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार और ‘साजिद-वाजिद’ की मशहूर जोड़ी के सदस्य साजिद अली खान मंगलवार को निजी दौरेपर रतलाम पहुंचे। उनके आगमन पर मीर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगीत, समाज सेवा, और स्थानीय युवाओं के मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मीर समाज के प्रमुख सदस्यों मकसूद हुसैन, आबिद हुसैन, अन्नू मीर, आसिफ हुसैन, मेहंदी हसन, शाहिद मीर, पत्रकार समीर खान और अयान हुसैन ने साजिद अली खान का आत्मीय स्वागत किया।मुलाकात के दौरान साजिद खान ने समाज की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगीत और समाज के बीच संतुलन बनाकर ही सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। संगीत यात्रा और फिल्मी करियर पत्रकारों से चर्चा के दौरान साजिद खान ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुई और उन्होंने स्नातक की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से पूरी की। उनका फिल्मी करियर अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से शुरू हुआ। इसके बाद ‘हैलो ब्रदर’, ‘वांटेड’, ‘एक था टाइगर’, ‘दबंग’, ‘हैलो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उन्होंने अपने दिवंगत भाई वाजिद अली खान के साथ मिलकर संगीत दिया और कई गाने खुद भी गाए। संगीत की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं साजिद अली खान, प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद शराफत खान के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि संगीत उन्हें विरासत में मिला, लेकिन उन्होंने इसे मेहनत और लगन से एक नई पहचान दी। साजिद सिर्फ संगीतकार ही नहीं बल्कि समाजसेवी भी हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। रतलाम में मीर समाज के साथ हुई बातचीत में उन्होंने युवाओं को रचनात्मक दिशा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

MP News: रतलाम-नागदा रेलखंड को मिलेगी नई रफ्तार, तीसरी और चौथी लाइन से जुड़ेगा विकास का ट्रैक

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत 1018 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को मिली मंजूरी रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम-नागदा रेलखंड को विकास की नई रफ्तार मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत इस महत्वपूर्ण रेल खंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा वीडियो लिंक के माध्यम से की। इस दौरान उज्जैन-अलोट सांसद अनिल फिरोजिया मंच पर मौजूद रहे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री चेतन्य कश्यप, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, विधायक मथुरा लाल डामर और विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। रेल मंत्री ने कहा कि रतलाम-नागदा रेलखंड की तीसरी और चौथी लाइन न केवल मध्यप्रदेश के लिए, बल्कि देश के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों को जोड़ने के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम है। 41 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर ₹1018 करोड़ की लागत आएगी, और यह मल्टी-ट्रैक रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगी। परियोजना के प्रमुख लाभ: रेल मंत्री ने बताया कि यह परियोजना रतलाम क्षेत्र को नागदा थर्मल पावर प्लांट, विस्कोस फाइबर और केमिकल प्लांट जैसी औद्योगिक इकाइयों से बेहतर ढंग से जोड़ेगी। साथ ही कृषि उत्पादों, कोयला, कंटेनर, और पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन को गति मिलेगी। पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: यह परियोजना खजुराहो, ओंकारेश्वर, सांची, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अमरकंटक और भीम जन्मभूमि जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात: रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं: इसके अतिरिक्त, दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर के लिए एक नई ट्रेन सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है। इन नई सेवाओं से राज्य की यातायात सुविधा, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह परियोजना मध्यप्रदेश के स्वर्णकाल की शुरुआत है। यह महज एक रेलवे परियोजना नहीं, बल्कि विकास के नए युग का प्रवेश द्वार है।

MP News: कहानीकार वैदेही कोठारी के पहले कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां” का 1 जून को होगा विमोचन, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर करेंगी लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। प्रसिद्ध कहानीकार वैदेही कोठारी के पहले कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां”का विमोचन समारोह रविवार, 1 जून को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रेस क्लब भवन, पावर हाउस रोड, रतलाम में किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री और वर्तमान महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का विमोचन करेंगी। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी। “गुनगुनी धूप सी कहानियां” वैदेही कोठारी की लघुकथाओं का संग्रह है, जिसमें कई कहानियाँ देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। यह संग्रह मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत चयनित हुआ है और इसका प्रकाशन इंद्रा प्रकाशन, भोपाल द्वारा किया गया है। यह कहानी संग्रह अब Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। विमोचन समारोह में रतलाम सहित आसपास के क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और लेखकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।

Ratlam News: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर रतलाम में छबील का आयोजन, राहगीरों को बांटा गया ठंडा शरबत और चना

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा बड़बड़ रोड पर छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को ठंडा शरबत और चना वितरित किया गया। गुरु अर्जन देव का जन्म वर्ष 1563 में पंजाब के गोइंदवाल में हुआ था। वे सिख धर्म के पांचवें गुरु थे और वर्ष 1581 से 1606 तक उन्होंने सिख समुदाय का नेतृत्व किया। उन्हें सिख धर्म का प्रथम शहीद माना जाता है। उनका बलिदान 30 मई 1606 को लाहौर में हुआ था। छबील कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानी मानसिंह द्वारा अरदास के साथ की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा सहित सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह, बंटी खालसा और बस स्टाफ उपस्थित रहा। सेवा कार्य के माध्यम से गुरु अर्जन देव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके दिखाए सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

Ratlam News: 12वीं में फेल होने पर युवती ने की आत्महत्या: मामा के घर से लौटते ही लगाई फांसी, प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के मलवासा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 21 वर्षीय युवती महिमा परमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिमा प्राइवेट रूप से परीक्षा दे रही थी और एक विषय में फेल हो गई थी, जिससे वह काफी तनाव में थी। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब महिमा घर की पहली मंजिल पर ब्रश करने गई थी। काफी देर तक नीचे नहीं लौटने पर उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन हर्षिता उसे देखने ऊपर गई, जहां उसने खिड़की से महिमा को फांसी पर झूलते देखा। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक दिन पहले मामा के घर से लौटी थीपरिजनों ने बताया कि महिमा बुधवार को ही खाचरौद स्थित अपने मामा के घर से लौटी थी। रिजल्ट आने के बाद से ही वह तनाव में थी और इस वजह से कुछ दिन मामा के घर पर ही रह रही थी। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह खुद को संभाल नहीं सकी। स्कूल में पढ़ाती थी, साथ ही कोचिंग भी करती थीमहिमा गांव के एक निजी मिडिल स्कूल में पढ़ाती थी और कोचिंग भी जाती थी। वह आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा थी। उसके पिता का ईंट भट्टे का व्यवसाय है, जबकि परिवार में मां, एक छोटा भाई राज (17) और बहन हर्षिता (12) हैं। सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारीनामली थाना के एसआई एसएस परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला परीक्षा में फेल होने के तनाव से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। महिमा ने घर की पहली मंजिल पर वेंटिलेशन में फांसी का फंदा लगाया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका, CCTV में भागते हुए नजर आया, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रत्नेश्वर रोड निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज में युवक को जान बचाकर भागते हुए देखा गया है। कालिका माता मंदिर के पास हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। इसके कुछ घंटों बाद गुरुवार सुबह मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह जब कचरा फेंकने के दौरान शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश खाखा और स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि, “शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। CCTV में युवक के दौड़ते हुए दृश्य मिले हैं। आसपास के सभी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” स्थानीय लोग डरे, सुरक्षा को लेकर सवाल इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। वहीं पुलिस की सक्रियता और CCTV फुटेज की जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Ratlam News: रतलाम की मदिरा दुकानों पर अनियमितता — अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आबकारी विभाग को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम शहर की मदिरा दुकानों पर ग्राहकों से MRP से अधिक मूल्य वसूली, प्राइस लिस्ट का अभाव और सूचना पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रतलाम इकाई ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि विभाग ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो यह मामला प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। ज्ञापन में उठाए गए मुख्य बिंदु: ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रतलाम इकाई के अध्यक्ष राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि आबकारी आयुक्त ग्वालियर और सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन को भी भेजी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभागीय कार्यवाही में लापरवाही बरती गई तो संगठन इस मुद्दे को प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाएगा।  प्रतिनिधि मंडल में ये रहे उपस्थित: इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रतलाम इकाई के प्रचार-प्रसार प्रमुख नीरज बरमेचा ने दी।

Ratlam News:  रतलाम शहर मानसून से पहले संकट में — सीमा टाक ने उठाए नगर निगम की अधोसंरचना पर सवाल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: मानसून की दस्तक से पहले रतलाम शहर की जर्जर अधोसंरचना एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। समाजसेवी और पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा टाक ने नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। सीमा टाक ने कहा कि बारिश के पहले हर साल जलजमाव, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन नगर निगम की कार्यप्रणाली में कोई ठोस सुधार नहीं दिखता। ❝ सीवर लाइन योजना का मूल उद्देश्य भुला दिया गया ❞ सीमा टाक ने पत्र में उल्लेख किया कि नगर में वर्षाजल और गंदे पानी की निकासी के लिए पृथक व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन सीवर लाइन योजना के क्रियान्वयन में यह मूल सिद्धांत पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा यह है कि— “वर्षाजल सीधे सीवर लाइन में जा रहा है, जिससे सीवेज ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी सड़कों व घरों में भर रहा है।”  ये लापरवाहियां कर रहीं आमजन को परेशान:  मानसून पूर्व ठोस कदमों की मांग सीमा टाक ने नगर निगम को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं: ‘दो साल बेमिसाल’ या ‘दो साल बेहाल’? सीमा टाक ने नगर निगम की ‘दो साल बेमिसाल’ अभियान पर भी सवाल उठाए और तंज कसते हुए कहा: “अगर यही ‘बेमिसाल’ विकास है, तो फिर स्वच्छता रैंकिंग और बुनियादी सुविधाओं में गिरावट क्यों देखी जा रही है?”

Ratlam News: सिवरेज सिस्टम बना मौत का कारण: पारस सकलेचा ने नगर निगम और ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में सिवरेज सिस्टम की बदहाली ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहरीली सिवरेज गंदगी नालियों से बहकर अब घरों तक पहुँच रही है, जिससे स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने इस गंभीर स्थिति के लिए नगर निगम और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सिवरेज सिस्टम पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है और नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह काम कर रहा है। भ्रष्टाचार ने किया शहर को तबाह सकलेचा ने आरोप लगाया कि सिवरेज परियोजना में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है। योजना के अंतर्गत 6 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने थे, लेकिन सिर्फ 2 प्लांट ही बने। इसके अलावा 53273 मकानों को जोड़ने का लक्ष्य था, पर सिर्फ 26939 मकानों को जोड़कर ही 138 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी गई। बरसात ने खोली पोल जैसे ही शहर में हल्की बारिश हुई, नालियों में जमा सिवरेज का काला और जहरीला पानी सड़कों पर फैल गया। सकलेचा ने बताया कि पाइप बिछाने में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई, और मेनहोल तथा हाउस सर्विस चैंबर भी सही स्थानों पर नहीं बनाए गए। कई घरों का सिवरेज सीधे नालियों में छोड़ा गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। बीमारियों का खतरा बढ़ा शहर की सड़कों पर फैली सिवरेज की गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सकलेचा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्थिति जनस्वास्थ्य आपदा में बदल सकती है। नगर निगम पर सवाल पूर्व विधायक ने कहा कि योजना के पूर्ण होने के बाद 5 साल का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड रखा गया था, इसके बावजूद ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ठेकेदार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

Indian Railways: भारतीय रेल को मिली बड़ी सौगात: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indian Railways: भारतीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और यात्रा व माल परिवहन को अधिक कुशल और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने दो महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। यह फैसला पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। परियोजनाएं: इन परियोजनाओं पर कुल अनुमानित लागत ₹3,399 करोड़ आएगी और इन्हें वित्त वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख लाभ: पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ: संचालन में सुधार: बढ़ी हुई लाइन क्षमता से भीड़भाड़ घटेगी और भारतीय रेल की सेवा विश्वसनीयता व परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। ये परियोजनाएं नए भारत के आत्मनिर्भर विजन को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल मानी जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।