Ratlam News: रतलाम राइज़ कॉन्क्लेव को सफल बनाने मैदान में उतरे उद्यमी: MSME मंत्री से मिले लघु उद्योग भारती और नमकीन क्लस्टर प्रतिनिधि

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज़, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज़) कॉन्क्लेव को लेकर रतलाम में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मंगलवार को लघु उद्योग भारती रतलाम ईकाई और नमकीन क्लस्टर ईकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर आयोजन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने मंत्री काश्यप को आश्वस्त किया कि यह आयोजन रतलाम के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा और शहर को नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती और नमकीन क्लस्टर ईकाई आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मंत्री चेतन्य काश्यप ने सभी सदस्यों से राइज़ कॉन्क्लेव को पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाने और युवाओं को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रतलाम में उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती मालवा प्रांत के संयुक्त सचिव संजय व्यास, अनिल सारड़ा, रोहित मालपानी, शैलेन्द्र सुरेका, मोहित पगारिया, नीलेश बोरदिया, संदीप सकलेचा, अभिषेक मंत्री, अचिंत्र पोरवाल, धर्मेन्द्र मारू, मनेन्द्र रिंकु कृष्णानी, विजय माहेश्वरी, बाबुलाल प्रजापत, प्रवीण कसेरा, योगेश परमार, नितिन खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कॉन्क्लेव 27 जून को पोलोग्राउंड, रतलाम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख रूप से शामिल होंगे और प्रदेश के उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसे रतलाम के आर्थिक विकास के एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Ratlam News: महू-नीमच फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई: मंदसौर के युवक से 50 लाख की एमडी, राजस्थान के तस्कर से भी बरामद हुई ड्रग्स

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले की नामली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मंदसौर का रहने वाला है, जिसके पास से करीब 51 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया गया। वहीं, राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी युवक से डेढ़ लाख की एमडी जब्त की गई। महू-नीमच फोरलेन पर मंदसौर के तस्कर से बड़ी जब्ती नामली थाना प्रभारी पीआर डावरे व एसडीओपी किशोर पाटनवाला की टीम ने महू-नीमच फोरलेन पर कार में सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली। युवक की पहचान प्रहलाद सिंह (25) पिता हरिसिंह परिहार, निवासी नारायणगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम एमडी ड्रग्स और 1.5 किलो डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। बड़ौदा फंटा पर बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार इसी क्रम में, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई बड़ौदा फंटा के पास की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका, जिसकी पहचान पुष्पेंद्र सिंह (34) पिता श्रवण सिंह सिसोदिया, निवासी ग्राम डोराना, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। उसके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹1.5 लाख आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि ये ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं।

Ratlam News: स्कूल-कॉलेज के छात्रों तक पहुंचा रहा था ड्रग्स: रतलाम का बड़ा सप्लायर सुनील सूर्या अरेस्ट, 43 आपराधिक मामलों में आरोपी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के मुख्य आरोपी सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील सूर्या पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के केस में आया था नाम सामने 6 मई 2025 को रतलाम के जावरा क्षेत्र में महू-नीमच फोरलेन पर पटेल होटल के सामने से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान रतलाम के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन (51) और साबीर खान (27) के रूप में हुई थी। दोनों एक कार (MP 43 ZA 7047) में सवार होकर 200 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर रतलाम आ रहे थे, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि यह ड्रग्स रतलाम निवासी सुनील सूर्या के लिए लाई जा रही थी। वह शहर में युवाओं को ड्रग्स की लत लगाकर इसे बेचने का काम करता था और एक संगठित रैकेट चला रहा था। उसके नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उदयपुर से हुई गिरफ्तारी, रैकेट की जांच को गठित होगी एसआईटी सायबर सेल रतलाम की मदद से पुलिस ने सोमवार को सुनील सूर्या को उदयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जिससे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर के स्कूल और कॉलेज छात्रों को टारगेट कर ड्रग्स बेची जा रही थी। इस नेटवर्क में कुछ युवतियों की संलिप्तता की भी जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है, जो एमडी ड्रग्स के नेटवर्क की तह तक जाएगी।

Ratlam News: रतलाम में पहली बार होगा राइज कॉन्क्लेव: 27 जून को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा आयोजन, युवाओं को मिलेंगे 500 रोजगार के ऑफर लेटर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में 27 जून को राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी शनिवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाला यह कॉन्क्लेव रतलाम के औद्योगिक और रोजगार विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। काश्यप ने बताया कि राइज कॉन्क्लेव सिर्फ उद्योग आधारित नहीं, बल्कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगीकरण के त्रिस्तरीय मॉडल पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएं: इंडस्ट्री हब बनेगा रतलाम: काश्यप ने बताया कि रतलाम के निवेश क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव होने के कारण यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। एक कंपनी को पहले ही 25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है, जहां सोलर प्लांट उपकरण निर्माण की योजना है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। कॉन्क्लेव में 3500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल: एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉन्क्लेव में इंदौर-उज्जैन संभाग के 3500 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए पंजीयन अनिवार्य है। अलग-अलग सत्रों में केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। रोजगार और निवेश का नया अध्याय रतलाम से शुरू होगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में रतलाम में यह पहला राज्य स्तरीय राइज कॉन्क्लेव होगा, जो ना केवल जिले की तस्वीर बदलेगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास होगा।

Ratlam News: राजस्थान से बाइक पर ला रहे थे एमडी ड्रग्स: रतलाम की कालूखेड़ा पुलिस ने 1.5 लाख की मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam news: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के निर्देशों के तहत कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान से पल्सर मोटरसाइकिल पर एमडी ड्रग्स (MDMA) लेकर आ रहे दो युवकों को धरदबोचा। आरोपियों से 15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मी के मार्गदर्शन में थाना कालूखेड़ा पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रानीगांव फंटा क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। बिना नंबर की पल्सर से कर रहे थे ड्रग्स सप्लाईपकड़े गए आरोपियों की पहचान वसीम खान पिता सलीम खान पठान एवं रियान खान पिता शकील खान पठान, दोनों निवासी कोटड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। तलाशी और पहचान की कार्रवाई के बाद उनके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस की अपीलरतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।

Ratlam News: रतलाम में हाईवे पर 500 पेटी अवैध शराब जब्त, कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही थी वड़ोदरा; कीमत 43 लाख से ज्यादा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की जावरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 500 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह शराब एक कंटेनर में त्रिपाल से ढंककर चंडीगढ़ से गुजरात के वड़ोदरा ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 43 लाख 20 हजार रुपएबताई जा रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पकड़ा कंटेनरथाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेयी को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर की सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए जावरा-उज्जैन रोड स्थित 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास कंटेनर (MH 14 JL 9333) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब की बड़ी खेप मिली। शराब की खेप इस प्रकार थी: हरियाणा का ड्राइवर गिरफ्तारपुलिस ने कंटेनर चालक कालूरा पिता मालाराम गोदार (उम्र 37), निवासी बेहल, भिवानी (हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वॉट्सऐप से मिल रहे थे निर्देशथाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ड्राइवर को कंटेनर कहां लेकर जाना है, इसकी जानकारी नेट नंबर के जरिए वॉट्सऐप पर दी जा रही थी। यह शराब किसकी है और आखिर किसे डिलीवर की जानी थी, इसकी जांच जारी है। पुलिस को कुछ शुरुआती सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।  शराब तस्करी की इस हाई-प्रोफाइल खेप को पकड़कर पुलिस ने एक बड़ी तस्करी को रोकने में सफलता हासिल की है।

Ratlam News: योग से मिलेगी निरोगी जिंदगी: जेएसजी संगिनी उमंग परिवार ने रतलाम में आयोजित किया योग शिविर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेएसजी संगिनी उमंग परिवार, रतलाम द्वारा गुलमोहर कॉलोनी गार्डन में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बहुएं और सखियां उपस्थित रहीं। शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीमती शैला हरकावत एवं श्रीमती अवनी कांठेड़ द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक आसनों की जानकारी दी गई एवं उन्हें अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने बताया कि— “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। रोजाना योग करने से व्यक्ति दीर्घकालीन रोगों से बचा रह सकता है।” शिविर में दोनों प्रशिक्षकों का मोमेंटो, शाल व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। यह सम्मान जेएसजी ग्रुप की पदाधिकारीयों द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया, बिंदु कटारिया, संगीता कांठेड़, अनिता कोठारी, निर्मला पटवा, स्नेहलता धाकड़, सरोज मूणत, सुनीता कटारिया, सुनीला पोरवाल, आभा नागोरी, ज्योति मांडोत, सुनीता डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रुप की महिलाएं, बहुएं और बच्चियां शामिल रहीं। यह शिविर न केवल योगाभ्यास का माध्यम बना, बल्कि समूहिक स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।

Ratlam News: रतलाम में पहली बार राइज कॉन्क्लेव: पेप्सीको, आयशर और गोल्ड क्रस्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से निवेश की उम्मीद, सीएम डॉ. यादव लेंगे 3 सेशन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक और आर्थिक विकास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार 27 जून 2025 को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन स्थल नेहरू स्टेडियम में वॉटरप्रूफ डोम का निर्माण तेज़ी से चल रहा है, जहां देशभर से लगभग 2500 उद्योगपति और निवेशक एकत्र होंगे। कॉन्क्लेव में पेप्सीको, आयशर मोटर्स, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी संभावित है, जिससे रतलाम में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन न सिर्फ निवेश को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और तीन अलग-अलग सेशन्स में उद्योगपतियों व निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विस्तार, निवेश को आकर्षित करना और अधिक से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना है। कॉन्क्लेव की प्रमुख बातें: शुक्रवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम अनिल भाना समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री काश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक, पार्किंग और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं समय से पूरी हों। साथ ही, सफल उद्योगपतियों और लाभार्थियों की सूची समय पर तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि सीएम यादव उनके साथ संवाद कर सकें।

Ratlam News: 12वीं में कम नंबर आए, साइंस की छात्रा ने खा ली सल्फास की गोली: BJP नेता की बेटी की इलाज के दौरान मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पंचेड़ गांव में 19 वर्षीय छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पूजा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी थी। छात्रा कक्षा 12वीं में साइंस-बायो की स्टूडेंट थी और हाल ही में आए रिजल्ट में कम अंक आने से मानसिक रूप से परेशान थी। गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच पूजा ने गेहूं में रखी सल्फास की गोली खा ली। गोली खाने के कुछ समय बाद घबराहट शुरू हुई, तो उसने खुद ही मां को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। नामली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर केके सिंह पटेल ने बताया कि परिजनों के बयान लिए गए हैं, जिनमें छात्रा के मानसिक तनाव और दो-तीन साल से इलाज चलने की जानकारी सामने आई है। छात्रा के परिवार में माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। यह घटना फिर से सामने लाती है कि परीक्षा परिणाम के मानसिक दबाव को लेकर छात्रों और परिजनों को जागरूकता की सख्त जरूरत है।

Data Leak:इतिहास का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक! 16 अरब अकाउंट्स डार्क वेब पर बिकने को तैयार, क्या आपका भी डेटा खतरे में है?

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Data Leak: दुनिया अब तक के सबसे बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गई है। गूगल, फेसबुक, सरकारी पोर्टल्स, गिटहब, और ईमेल सर्विसेस – कोई भी सुरक्षित नहीं बचा। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड्स का एक विशाल डाटाबेस लीक होकर डार्क वेब पर बिक्री के लिए मौजूद है। इस लीक में शामिल है: लीक डाटा साफ-सुथरे फॉर्मेट में, वेबसाइट लिंक, यूजरनेम और पासवर्ड के साथ मौजूद है। इससे हैकर्स के लिए किसी भी अकाउंट को एक्सेस करना बेहद आसान हो जाता है। क्या बोले एक्सपर्ट्स? गूगल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यूजर्स अब ट्रेडिशनल पासवर्ड छोड़कर ‘पासकी’ जैसे सुरक्षित विकल्प अपनाएं।FBI ने अलर्ट जारी किया है— फिशिंग ईमेल, अंजान लिंक और संदिग्ध मैसेज से बचें। अभी करें ये जरूरी स्टेप्स:  क्या आपका डेटा लीक हुआ? अब वक्त है सचेत रहने का। अगर आपने वर्षों से पासवर्ड नहीं बदला है, तो आज ही बदलें। सिर्फ एक कमजोर पासवर्ड, आपकी पूरी डिजिटल जिंदगी खतरे में डाल सकता है।