Ratlam News: इंदौर–दाहोद रेल परियोजना में तेजी, पीथमपुर–धार ट्रैक का टॉवर वेगन से परीक्षण शुरू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत बहुप्रतीक्षित इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में टीही से धार के बीच निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जबकि इंदौर से टीही तक का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। वीडियो देखे रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए टीही–धार खंड को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर कार्य किया जा रहा है। टीही से पीथमपुर के बीच टनल निर्माण अभी शेष है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रैक मशीन (टीटीएम) को सड़क मार्ग से लाकर ट्रैक पर उतारा गया। इस मशीन के जरिए पीथमपुर से धार तक ट्रैक की पैकिंग और आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद अब ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा जांच के लिए टॉवर वेगन से परीक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 23 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच टॉवर वेगन को निर्धारित गति से चलाकर ट्रैक की स्थिरता और सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले ही ट्रैक के आसपास न जाने की एडवाइजरी जारी की है। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण की निगरानी स्वयं मुख्य इंजीनियर (निर्माण) धीरज कुमार कर रहे हैं, जो मुंबई से इंदौर पहुंचे हैं। उन्होंने 23 मार्च को पीथमपुर से धार तक टॉवर वेगन के माध्यम से ट्रैक का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। खास बात यह है कि इंदौर–दाहोद रेल लाइन पर पहली बार टॉवर वेगन चलाकर परीक्षण किया गया, जो इस परियोजना की तेज प्रगति को दर्शाता है। रेलवे प्रशासन का लक्ष्य है कि पीथमपुर–धार खंड को जल्द से जल्द तैयार कर रेल सेवा शुरू की जाए। साथ ही समानांतर रूप से टनल निर्माण कार्य भी तेजी से जारी रहेगा। क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा इस रेल परियोजना के पूरा होने के बाद इंदौर से धार के बीच यात्रा आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

Ratlam News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रतलाम में बवाल, देर रात थाने पहुंचे समाजजन, केस दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। रविवार देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन माणक चौक थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो देखे प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलाईगर रोड निवासी तालिब खोखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह इंस्टाग्राम और थ्रेड्स प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है। रविवार रात करीब 10 बजे उसे एक पुरानी पोस्ट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी दिखाई दी, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित आईडी की जांच करने पर पता चला कि आरोपित द्वारा लगातार मुस्लिम धर्म और नबी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही थीं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं, बल्कि शहर की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद मुस्लिम नेता इमरान खोखर ने मौके पर मौजूद लोगों को FIR की जानकारी दी, जिसके बाद सभी शांतिपूर्वक लौट गए। थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण रिपोर्ट दर्ज करने में कुछ समय लग सकता है।

Ratlam News: रतलाम एक्सप्रेस-वे पर पथराव: स्कार्पियो पर हमला, बैंक मैनेजर ने PM मोदी और गडकरी से मांगी सुरक्षा

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा। बैंक मैनेजर ने पीएम नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी को टैग कर सुरक्षा पर उठाए सवाल। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई। इंदौर के बैंक मैनेजर अमिताभ शर्मा और उनके परिवार की स्कार्पियो कार पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद बदमाशों ने बाइक से कार का पीछा भी किया, जिससे परिवार दहशत में आ गया। घटना का वीडियो देखे घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब अमिताभ शर्मा अपने परिवार के साथ झाबुआ जिले के थांदला से रतलाम लौट रहे थे। कार में उनके पिता आरएन शर्मा, पत्नी शालिनी शर्मा, भाई अजिताभ शर्मा और भांजे कुणाल शर्मा मौजूद थे। कार कुणाल चला रहे थे। रेस्ट एरिया के पास हुआ हमला बताया जा रहा है कि 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट रूम से करीब 100 मीटर पहले अज्ञात हमलावरों ने अचानक कार पर पत्थर फेंके। पत्थर कार के पीछे के हिस्से में लगा। गनीमत रही कि कांच नहीं टूटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बदमाशों ने किया पीछा पथराव के बाद दो बाइक सवार बदमाशों ने कार का पीछा भी किया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर कुणाल ने गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी और किसी तरह परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। धामनोद टोल पर रुकी कार घटना के बाद परिवार ने सीधे धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर राहत की सांस ली। यहां टोलकर्मियों और NHAI अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। अमिताभ शर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण मौके पर रुकना सुरक्षित नहीं समझा। दूसरी कार भी बनी शिकार पीड़ित ने बताया कि उनके पीछे आ रही एक अन्य कार पर भी पथराव हुआ, जिसमें ज्यादा नुकसान हुआ। हालांकि वह कार घटनास्थल पर ही रुक गई थी। PM और गडकरी को किया टैग मामले को गंभीरता से लेते हुए अमिताभ शर्मा ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शर्मा ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे पर भारी टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कई जगह रैलिंग टूटी हुई है और अवैध रूप से गुमटियां लगी हुई हैं। प्रतिबंध के बावजूद टू-व्हीलर वाहन भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे हैं। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी पथराव और असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Ratlam News: रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR: शराब दुकान पर तालाबंदी, 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

रतलाम के शिवगढ़ में शराब दुकान पर तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों पर 7 दिन बाद FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में शराब दुकान पर जबरन तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घटना के 7 दिन बाद आबकारी विभाग की शिकायत पर की गई। वीडियो देखे जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की रात करीब 10 बजे शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर निनामा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर दुकान का शटर गिराया और ताला लगा दिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और निनामा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस की समझाइश के बाद खुली दुकान घटना की सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शांतिलाल चौहान ने निनामा और उनके समर्थकों को समझाया कि शासकीय दुकान को इस तरह बंद करना नियमों के खिलाफ है। समझाइश के बाद सभी मान गए और करीब आधे घंटे बाद दुकान को दोबारा खुलवाया गया। स्थानीय लोगों की समस्या का हवाला तालाबंदी के दौरान निनामा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को दुकान से हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान निनामा ने पुलिस के सामने कहा था कि वह कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और उन पर FIR दर्ज की जा सकती है। 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस पूरे मामले में आबकारी विभाग के सैलाना वृत्त अधिकारी चेतन वेद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शनिवार रात शिवगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 127(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

रतलाम के बलवंत भाटी और आशीष सोनी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश टीम में बड़ी जिम्मेदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी गई, जिसमें रतलाम जिले के दो सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में बलवंत भाटी को प्रदेश मंत्री तथा आशीष सोनी को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर गठित 36 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रतलाम जिले से सीमित प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और योगदान का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा सकती है, जिनकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आशीष सोनी लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। आमजन के साथ मजबूत संपर्क, वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय और संघ से गहरे जुड़ाव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलवंत भाटी संगठन में पूर्व में दो बार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं और विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा द्वारा दोनों नेताओं को दी गई नई जिम्मेदारी को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मंदसौर के हम्माद बैग और रितेश गहलोत का राष्ट्रीय नेटबॉल टीम में चयन, मुजफ्फरनगर में दिखाएंगे दम

रतलाम/मंदसौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। मंदसौर जिले के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिला नेटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हम्माद बैग और रितेश गहलोत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के अध्यक्ष शुभम गुर्जर और सचिव निमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से 28 मार्च तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 3री राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 20 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने शामगढ़ (मंदसौर) में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन मध्यप्रदेश टीम में हुआ। हम्माद बैग और रितेश गहलोत पिछले दो वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसका उन्हें यह बड़ा परिणाम मिला है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक मयंक जाट, अकादमी अध्यक्ष, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चयन न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Ratlam News: नामली के बड़ौदा गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ौदा में रविवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई। घटना का वीडियो देखे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके चलते सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग से कुछ हिस्से में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा किसानों को सतर्क रहने और बिजली तारों के नीचे फसल होने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

1 अप्रैल से HDFC Bank के नियम बदलेंगे: UPI ATM विड्रॉल पर लगेगा चार्ज, जानिए पूरी डिटेल

1 अप्रैल 2026 से HDFC Bank के ATM और UPI विड्रॉल नियम बदल रहे हैं। अब UPI कैश निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगी। जानिए नए चार्ज, लिमिट और बचने के तरीके। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  HDFC Bank New Rules April 2026:नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक HDFC Bank अपने ग्राहकों के लिए अहम बदलाव करने जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बड़ा परिवर्तन लागू होगा, जिसका सीधा असर करोड़ों ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। अब तक एटीएम से UPI के जरिए कैश निकालना (UPI Withdrawal) एक अलग सुविधा मानी जाती थी, लेकिन नए नियमों के तहत इसे भी आपकी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया गया है। UPI विड्रॉल अब फ्री लिमिट में शामिल 1 अप्रैल से लागू नए नियम के अनुसार: फ्री लिमिट खत्म होते ही लगेगा चार्ज मेट्रो vs नॉन-मेट्रो: अलग लिमिट ग्राहकों पर क्या होगा असर? इस बदलाव के बाद: कैसे बचें अतिरिक्त चार्ज से?

रतलाम में सर्व ब्राह्मण महासभा का भव्य गणगौर महोत्सव सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। सर्व ब्राह्मण महासभा, रतलाम की महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर उद्यापन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर रतलाम में किया गया, जिसमें करीब 600 मातृ शक्तियों ने गणगौर माता का व्रत रखकर विधिवत उद्यापन किया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव-पार्वती की भव्य महाआरती मुख्य अतिथि प्रमोद व्यास द्वारा की गई। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, राजेश दवे, अनिता दवे, प्रेमलता दवे, संदीप व्यास, नीतू व्यास, हीरामणि पुरोहित एवं डॉ. सुलोचना शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने चल समारोह का शुभारंभ किया। आयोजन में पधारे अतिथियों का स्वागत महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, चैतन्य शर्मा एवं महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में समाज के लगभग 1500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने भाग लिया। गणगौर महोत्सव के इस आयोजन ने सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया।

रतलाम में मारू भांबी समाज का भव्य स्नेह मिलन, बाबा रामदेव मंदिर विकास कार्यों का लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। चैत्र नवरात्र, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर श्री मारू भांबी समाज रतलाम द्वारा पारंपरिक सामाजिक गोठ एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी समाजजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं समाजजनों के तिलक एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद ध्वज चल समारोह निकाला गया और मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस आयोजन में नीमच, मंदसौर, माउखेड़ी, जावरा, बड़नगर, उज्जैन, इंदौर सहित रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन प्रसादी ग्रहण की। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल मारू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रतलाम समाज अध्यक्ष झमक पड़ियार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर खांबू, मांगीलाल अनखे, सचिव रविंद्र गहलोत, सह सचिव जगदीशचंद्र मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पड़ियार, सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौर, समन्वयक गोलू भूमारचा एवं युवा प्रकोष्ठ के हरीश बामनिया सहित कई पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बोका, बद्रीलाल पुनवर, राजेश बोचा, महेश सोलंकी, दिनेश पड़ियार, सावन राठौर, विजय बोका, रमेश कथिरिया, बहादुर खांबू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। यह आयोजन सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देने वाला रहा।