Ratlam News: 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सरपंच, लोकायुक्त की कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ग्राम पंचायत इटावा खुर्द, तहसील व जिला रतलाम के सरपंच घनश्याम कुमावत को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बुधवार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आवेदक विनोद डाबी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसकी मां सुगन बाई की दूसरी किस्त खाते में डालने के एवज में सरपंच द्वारा 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। आज 17 अप्रैल को ट्रैप के दौरान सरपंच घनश्याम कुमावत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई को डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा और नेहा मिश्रा की टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम आरोपी के निवास पर कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पंचायत स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Ratlam News: हत्या के प्रयास में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू और लठ बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के हाट रोड पर बालाजी नमकीन के सामने बीती रात चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी। इस वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लठ भी बरामद किए गए हैं। घटना का विवरण दिनांक 15 अप्रैल 2025 की रात करीब 12:50 बजे फरियादी आदिल पिता बाबू शाह अपनी मोटरसाइकिल से सुभाष नगर से घर जा रहे थे, तभी बालाजी नमकीन के सामने उन्होंने देखा कि उनके परिचित इकबाल हुसैन से इम्मु उर्फ इमरान पिता साबीर कुरैशी (निवासी राजेन्द्र नगर) और सरफराज पिता अब्दुल रशीद मेवाती (निवासी मदीना कॉलोनी) विवाद कर रहे हैं और उसे गालियां दे रहे हैं। इसी दौरान सरफराज ने इम्मु से कहा कि इसको पकड़, आज इसका काम तमाम कर देते हैं। इसके बाद इम्मु ने इकबाल को पकड़ा और सरफराज ने जेब से चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। इकबाल पर पेट, पीठ, कुल्हे, जांघ और पैर पर लगभग 12 से 15 बार वार किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर इकबाल को जिला अस्पताल पहुँचाया। पुलिस की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार डंडोतिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरफराज मेवाती, इम्मु उर्फ इमरान कुरैशी और उनके सहयोगी जुनैद पिता जाकीर हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने इकबाल हुसैन के साथ मिलकर लठ व चाकू से हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त खटकेदार चाकू और लठ बरामद कर लिया है। प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी – बरामद सामान –1 धारदार खटकेदार चाकू1 लठ सराहनीय भूमिका –इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र कुमार डंडोतिया, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक देवीलाल पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद्र परमार, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह, नारायण जादौन, आरक्षक हर्षल शर्मा, संजय कुशवाह, सूर्यप्रसाद, सोनू सूर्यवंशी, धीरज यादव और सैनिक मोहसिन खान की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: नागरिकों और बच्चों को कम शुल्क में मिलेगा तैराकी का आनंद: महापौर प्रहलाद पटेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के सिविक सेंटर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल को एक बार फिर नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। आज विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटने के साथ महापौर प्रहलाद पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका पुनः शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने कहा कि अब आम नागरिक और बच्चे बेहद कम राशि में तैराकी का लाभ ले सकेंगे। कई माह से बंद चल रहे इस तरणताल को पुनः प्रारंभ करने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। अंततः रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस दिल्ली को इसका संचालन सौंपा गया है, जो देशभर में 38 से अधिक तरणतालों का सफल संचालन कर रही है। महापौर ने सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर दिए विशेष निर्देश महापौर प्रहलाद पटेल ने तरणताल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। तरणताल का जल नियमित रूप से साफ और बदला जाए। शॉवर लेने के बाद ही किसी को तरणताल में प्रवेश की अनुमति मिले। नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में शहरवासी लंबे समय से तरणताल के पुनः प्रारंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो आज पूरी हुई। मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने बताया कि तैराकी न जानने वाले नागरिकों और बच्चों के लिए प्रशिक्षक और लाइफ गार्ड की व्यवस्था भी की गई है। शहर के बीच स्थित इस तरणताल के फिर से खुलने से न सिर्फ खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में भी नागरिकों को लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी सहित कई पार्षद, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया और आभार क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा चौहान ने व्यक्त किया।

MP News: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर सूफी जियारत अली मलंग हक्कानी का बड़ा बयान, कहा – पहले कानून को पढ़ें, फिर करें विरोध

आगर मालवा- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ के सह-संयोजक और सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुजावर सेना द्वारा चलाए जा रहे वक्फ संशोधन 2025 जन जागृति अभियान की सराहना करते हुए इसे देशहित में जरूरी बताया और इस अभियान को अपना संरक्षण देने की बात कही। सूफी हक्कानी मदारी ने कहा कि विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन किसी भी कानून का विरोध करने से पहले उसे पढ़ना, समझना और जानना जरूरी है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी देशविरोधी साजिश का हिस्सा न बनें। जो लोग मुसलमानों से इस कानून का विरोध करने को कह रहे हैं, वे पहले अपने बच्चों को आंदोलन में भेजें, फिर हमारे बच्चों की मांग करें। इस मुद्दे पर वक्फ कानून विवाद को लेकर साफ रुख अपनाते हुए सूफी समुदाय की प्रतिक्रिया अब सामने आ रही है, जिसमें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि वक्फ माफिया की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। वहीं, मुजावर सेना के अध्यक्ष शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 से न तो कब्रिस्तान, न दरगाह, न मस्जिद और न ही इमाम बारगाह को कोई खतरा है। अगर किसी को खतरा है तो वह वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे वक्फ माफिया को है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हमारी कौम को वक्फ माफिया से आजादी इस कानून के माध्यम से मिलेगी। शेर मोहम्मद शाह ने कहा कि हम सूफी शाह सैय्यद जियारत अली मलंग हक्कानी मदारी के नेतृत्व में वक्फ माफिया को कानूनी हथियारों से उखाड़ फेंकेंगे और वक्फ संपत्तियों की रक्षा करेंगे। इस जन जागरूकता कार्यक्रम और परिचर्चा में पत्रकार किशन साहू, सादिक अली शाह, बडोद गादी सदर इसमाईल शाह आलोट, चंगेज अंसारी, छीका मुल्तानी, फिरोज उलह, शकील उल्ला, साजिद मुल्तानी, हाफिज गुलाम वारिस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ratlam News: नीमच हमले के खिलाफ रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नीमच जिले के कछाला गांव में जैन संतों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रतलाम शहर कांग्रेस ने तीव्र विरोध दर्ज किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर गुंडों को आजन्म कारावास देने की मांग की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिल भाना को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि जैन संत पूज्यनीय श्री शैलेश मुनि जी, श्री मुनीन्द्र मुनि जी व श्री बलभद्र मुनि जी पर हुए प्राणघातक हमले के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आजन्म कारावास की सजा दी जाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गुंडों को किसी भी प्रकार का डर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “गुंडों को फांसी दो, आजन्म कारावास दो” जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि संतों का हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम करना भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का हिस्सा है, और उन पर हमला समस्त संत समाज पर हमला है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना के बाद संबंधित टीआई बीएल भाभर ने दो घंटे तक रिपोर्ट नहीं लिखी और समाजजन से दुर्व्यवहार करते हुए मुनि वर्ग के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। बावजूद इसके, शासन स्तर पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने ज्ञापन का वाचन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैय्याज मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, राजकुमार जैन, पियूष बाफना, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, नासिर कुरेशी, डॉ. अजय चत्तर, संजय बरमेचा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश के सभी संतों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए और मुख्यमंत्री, जो गृह मंत्रालय भी संभालते हैं, उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

Ratlam News: जड़वासाखुर्द स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासाखुर्द में मंगलवार को इको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम (EEP) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग तथा अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, एप्को भोपाल और शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तपन) विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा पेपर क्राफ्ट एवं वुड क्राफ्ट से बनाए गए सजावटी शोपीस सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के प्राचार्य आर एन केरावत ने मृदा, जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण सहित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी और उनके समाधान भी बताए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेश्वर उपाध्याय, मुकेश पालीवाल, राजेश दग्दी, नवीन डामोर, रमेश प्रजापत, भंवरलाल धाकड़, शकील अहमद सिद्दीकी, सुस्मिता निगम, रजनी जोनवाल, प्रतीक्षा व्यास, सरस्वती धाकड़, भावना डेविड, रेखा पंवार, सीमा गुप्ता, निक्की पंवार, ममता कुशवाह, अभय मकवाना, सुनील माली सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन राजेश चौहान और भंवरलाल धाकड़ ने किया।

Ratlam News: बागेश्वर धाम सरकार रतलाम में देंगे दिव्य आशीर्वचन, डी. पी. ज्वेलर्स द्वारा आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डी. पी. ज्वेलर्स (डी. पी. आभूषण लिमिटेड) द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए 16 अप्रैल को एक भव्य दिव्य आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रचारक एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रतलाम आगमन पर अपने अमृतमय वचनों से नगरवासियों को लाभान्वित करेंगे। डी. पी. ज्वेलर्स के संतोष कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक सौभाग्यपूर्ण अवसर है, क्योंकि बागेश्वर धाम सरकार का यह रतलाम में प्रथम सार्वजनिक संबोधन होगा। वे रामचरितमानस और शिव पुराण के उपदेशों के माध्यम से हिंदू धर्म की महान परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अनिल कटारिया के अनुसार, बागेश्वर धाम सरकार प्रातः डी. पी. ज्वेलर्स के निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वे बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर हॉस्पिटल प्रोजेक्ट को लेकर शहर के प्रमुख नागरिकों से विचार-विमर्श करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे बंजली चौराहा, दयाल वाटिका के पास स्थित ग्राउंड पर वे अपने दिव्य आशीर्वचन से भक्तों को संबोधित करेंगे। डी. पी. ज्वेलर्स के विकास कटारिया ने बताया कि यह आयोजन उनकी 85वीं वर्षगांठ एवं रतलाम में दूसरे शोरूम के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव श्रृंखला का हिस्सा है। आयोजन का उद्देश्य रतलामवासियों को धर्म और संस्कारों की प्रेरणा देना एवं बागेश्वर धाम सरकार से प्राप्त होने वाले आशीर्वाद से नगर को पुण्य भूमि बनाना है। उल्लेखनीय है कि डी. पी. ज्वेलर्स कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत गौ सेवा, डायलिसिस सेवा, वृद्धाश्रम सहयोग, रक्तदान शिविर, पौधारोपण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान देता रहा है। निवेदन: भक्तजन समय पर पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और धर्ममय वातावरण का हिस्सा बनें।

Ratlam News: रतलाम में मुख्यमंत्री के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन की व्यवस्था, जानिए पूरा प्लान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 15 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव रतलाम दौरे पर रहेंगे। वे विधायक सभागृह बरबड़ में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के सातवें अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस रतलाम द्वारा जारी रूट डायवर्शन प्लान इस प्रकार है: वाहन पार्किंग व्यवस्था: यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के भ्रमण क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन क्रेन से हटाए जा सकते हैं। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, रतलाम। Ratlam News: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण करते हुए आयोजित किया गया। इस अवसर पर रतलाम विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, विभाग सहसंयोजक राजाराम अहोरी, जिला अध्यक्ष राधे श्याम रावल, जिला सह मंत्री अक्षय गोमा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक योगेश कुशवाह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के संविधान, सामाजिक न्याय और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

Ratlam News: रतलाम में होगा वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन 15 अप्रैल से रतलाम में शुरू होगा। दो दिवसीय इस अधिवेशन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार सुबह 11 बजे सैलाना रोड स्थित विधायक सभागृह में करेंगे। अधिवेशन में मजदूरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उड़ीसा सहित कई राज्यों से करीब 300 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही भारतीय मजदूर संघ से जुड़े करीब 3 हजार श्रमिक भी इसमें भाग लेंगे। मुख्य वक्ता होंगे बी. सुरेंद्रन, करेंगे मजदूरों की आवाज बुलंदअधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन मुख्य वक्ता होंगे। वे पिछले 21 वर्षों से वनवासी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मथूर भाई मालिवाड़ करेंगे। इस मौके पर संत भूरालाल महाराज पवन पंथ के पीठाधीश्वर भी उपस्थित रहेंगे। इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा: प्रशासन ने सीएम की उपस्थिति को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के माध्यम से सरकार पर श्रमिक हित में ठोस नीतियां लागू करने का दबाव बनाया जाएगा।

0%