Ratlam News: रतलामियों ने दिखाया दम, “टैलेंट ऑफ रतलाम” में बिखेरा हुनर का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल गीत बने प्रतिभागियों की पहली पसंद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ एक मंच की। इस बात को साबित किया सामाजिक संस्था “नई शुरुआत” ने, जिसने “टैलेंट ऑफ रतलाम” के मंच पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। रविवार को डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और वादन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस टैलेंट शो ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उनकी रविवार की छुट्टी को भी यादगार बना दिया। नन्हें कलाकारों से लेकर युवाओं तक ने दिखाया हुनर कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक हर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। गायन में जावरा के भव्यराज ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत पर soulful परफॉर्मेंस दी। भव्यराज नेत्रहीन हैं, लेकिन उनके स्वर में बसी सरस्वती ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह ‘दिल है कि मानता नहीं’ गीत पर भी खूब तालियां बजीं। नृत्य में 6 वर्षीय मानवी ने ‘मेरा सामी’ गीत पर परफॉर्म कर वाहवाही लूटी। वहीं 5 वर्षीय पूजा की ‘उई अम्मा’ और ‘झुमका गिरा रे’ पर प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित कर दिया। राही मालवीय और 7 वर्षीय पहल की प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब पसंद आई। पॉयजन डांस ग्रुप के धमाकेदार डांस ने जजेस को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वादन में भी दिखा हुनर, नाबीना केशव यादव ने जीता दिल कार्यक्रम में तबले पर प्रस्तुति देने वाले केशव यादव भी नेत्रहीन थे, लेकिन उन्होंने अपनी प्रस्तुति से साबित किया कि सच्चा टैलेंट किसी कमी का मोहताज नहीं होता। उन्होंने तबले पर विभिन्न ताल और कायदे प्रस्तुत किए, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल गीत बने बच्चों की पहली पसंद कार्यक्रम में ‘उई अम्मा’ और ‘झुमका गिरा रे’ जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके गीत प्रतिभागियों की पहली पसंद बने। इन गीतों पर प्रस्तुति देने वाले बच्चों ने न सिर्फ स्टेज पर धमाल मचाया, बल्कि अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। जजेस ने दी उपयोगी सलाह, सुधार की गुंजाइश पर किया मार्गदर्शन कार्यक्रम के जजेस ने जहां बेहतरीन प्रस्तुतियों की जमकर तारीफ की, वहीं प्रतिभागियों को सुधार की सलाह भी दी। खासतौर पर नृत्य करने वालों को एक्सप्रेशन और एनर्जी पर ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही आउटफिट को कंफर्टेबल रखने की बात भी कही गई, ताकि प्रस्तुति में बाधा न आए। मुख्य कार्यक्रम में मिलेगा चयनित कलाकारों को मंच “नई शुरुआत” संस्था के संयोजक हिम्मत जैथवार ने बताया कि यह सिर्फ प्री-इवेंट था। इस कार्यक्रम से चुनी गई बेहतरीन प्रस्तुतियों को आगामी दिनों में कालिका माता मंदिर परिसर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम “टैलेंट ऑफ रतलाम” में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य रतलाम के छिपे हुए टैलेंट को सामने लाना और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करना है।

MP News: धर्म स्थापना हेतु पंच परिवर्तन आवश्यक : विनीत नवाथेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग संपन्न, 227 शिक्षार्थियों ने लिया सहभाग

पेटलावद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (व्यवसायी) का समापन समारोह रविवार को पेटलावद में बड़े उत्साह और जनसमुदाय की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 227 शिक्षार्थियों ने सहभाग लिया। समारोह के दौरान आयोजित प्रकट कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समता, योग, घोष व दंड संचालन जैसी शारीरिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन पहुंचे और स्वयंसेवकों के अनुशासित प्रदर्शन को देखा। आयोजन स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा, श्रीकृष्ण, गौशाला तथा वेस्ट से बेस्ट की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य वक्ता विनीत नवाथे, मालवा प्रांत कार्यवाह ने अपने बौद्धिक में कहा कि “डॉ. हेडगेवार ने हिंदू गौरव की पुनः स्थापना हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव रखी। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगे, लेकिन हर बार संघ और अधिक शक्ति के साथ उभरा। आज समाज व राष्ट्र जीवन के हर क्षेत्र में धर्मयुक्त संरचना का निर्माण आवश्यक है।” उन्होंने आगे कहा कि “वामपंथी विचारधारा, जिहादी शक्तियां और धर्मांतरण में लिप्त मिशनरियां राष्ट्र के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियों को निस्तेज करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे वेद हमें प्रकृति की पूजा सिखाते हैं और जनजातीय समाज आज भी इन परंपराओं को जीवित रखे हुए है।” विनीत नवाथे ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पांच विषयों पर विशेष कार्य हो रहा है— उन्होंने कहा कि “इन्हीं पंच परिवर्तनों से राष्ट्र में धर्म व्यवस्था की स्थापना संभव है।” समारोह में मंचासीन रहे: संघ शिक्षा वर्ग की जानकारी:संघ शिक्षा वर्ग कुल चार प्रकार के होते हैं: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान जब लोग आमतौर पर पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं, तब इन स्वयंसेवकों ने कठोर अभ्यास, अनुशासन व राष्ट्र चिंतन के साथ वर्ग में सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण स्थल एक गुरुकुल जैसा वातावरण प्रस्तुत कर रहा था, जहां स्वयंसेवक आत्मिक, मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनकर निकले। संघ का मूल उद्देश्य “वसुधैव कुटुंबकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे व्यापक वैचारिक मूल्यों को व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में स्थापित करना है — और यही इस वर्ग का सबसे बड़ा योगदान भी रहा।

Ratlam News: रतलाम में मेडेविज़न (ABVP) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, जानिए क्यों जरूरी है रक्तदान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा के उद्देश्य से मेडेविज़न रतलाम यूनिट (ABVP) द्वारा 4 जून (बुधवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। मेडेविज़न की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया जैसी रक्त संबंधी बीमारियों के मरीजों को समय-समय पर रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। इसके अलावा रोड एक्सीडेंट, गर्भावस्था जटिलताएं और नवजात शिशुओं की आपातकालीन स्थितियों में भी रक्तदान जीवन रक्षक साबित हो सकता है। रक्तदान क्यों है जरूरी? मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर रक्त न मिलने पर कई बार एक माँ अपने बच्चे को, एक भाई अपनी बहन को, या एक बेटा अपने पिता को खो सकता है। ऐसे में रक्तदान करना न सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह किसी के जीवन की डोर भी बन सकता है। “आपका 1 यूनिट रक्त किसी के लिए जीवन का संचार बन सकता है,” — मेडेविज़न टीम शिविर से जुड़ी जानकारी: मेडेविज़न का उद्देश्य मेडेविज़न, जिसका स्लोगन है “A Vision for a Healthy Nation”, ABVP से जुड़ा एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जो युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सभी नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Ratlam News: भोपाल के मामले में बजरंग दल पर टिप्पणी, आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रतलाम के युवक पर एफआईआर दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भोपाल की हालिया घटना के बाद सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रतलाम जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, रतलाम जिला इकाई द्वारा थाना स्टेशन रोड पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुल्तान एजाज खान नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एजाज खान ने सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद को “गुंडा संगठन” कहकर संबोधित किया और पूरे प्रशासन पर भी अभद्र टिप्पणी की, जिससे न केवल संगठन की छवि को ठेस पहुँची, बल्कि हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाईसंगठन की इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 295A, 505(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए। प्रतिक्रिया में संगठन का सख्त रुखबजरंग दल ने स्पष्ट कहा कि हिन्दू समाज की आस्था, संस्कृति और संगठन की गरिमा के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह केवल संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपमानित करने का प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह-संयोजक योगेंद्र कुशवाह, आशु टांक, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला विद्यार्थी सह प्रमुख कृष्ण भामा, राजेश शर्मा और विजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की समाज से अपीलविश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने हिन्दू समाज से अपील की कि वे संगठित व सतर्क रहें और ऐसे विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध वैधानिक और सामाजिक रूप से कड़ा प्रतिकार करें। संगठन ने कहा कि यह धर्म और राष्ट्र की रक्षा का समय है, और हर हिन्दू को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

Ratlam News: रतलाम में बंगाली कारीगर 6 लाख का सोना लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात, एक महीने बाद दर्ज हुई FIR

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट में एक बंगाली कारीगर 6 लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गया। यह कारीगर बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख शेख की ज्वेलरी शॉप “एएच ज्वेलर्स” में काम करता था। चोरी की यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामले में पुलिस ने घटना के करीब एक महीने बाद अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। पैंडल बनाने के लिए मिला था सोना, परिवार सहित हुआ फरार करीब तीन महीने पहले दुकान पर कारीगरी के लिए रखे गए फरीदुद्दीन शेख (निवासी जुरेपारा, थाना कान्ला वेस्ट, जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल) को 26 अप्रैल 2025 को 63.20 ग्राम (92 टंच) सोना दिया गया था। उसे 20 पैंडल तैयार करने थे। इसके चार दिन बाद, 30 अप्रैल को दुकान बंद होने के बाद वह परिवार सहित गायब हो गया। 1 मई को दुकान संचालक ने माणकचौक थाने में आवेदन देकर कारीगर के फरार होने की सूचना दी थी। आखिरकार 30 मई को पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में एफआईआर दर्ज की। पुलिस के पास आरोपी के दस्तावेज, तलाश में जाएगी बंगाल माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस को कुछ इनपुट भी मिले हैं। जल्द ही पुलिस टीम पश्चिम बंगाल रवाना होगी। फरार कारीगर का पुलिस वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका था। पुलिस के पास उसका आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेज मौजूद हैं। शहर में 3 हजार से ज्यादा बंगाली कारीगर रतलाम शहर में करीब 3 हजार बंगाली कारीगर काम कर रहे हैं। इनकी एक रजिस्टर्ड संस्था “बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन” भी है, जिसमें 130 सदस्य शामिल हैं। जिस दुकान से कारीगर सोना लेकर फरार हुआ, उसके संचालक मोहम्मद फारुख शेख स्वयं बंगाली मूल के हैं, लेकिन पिछले 35 वर्षों से रतलाम में ही निवास कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि फरार कारीगर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जांच कर रही है।

Ratlam News: 10 वर्षों बाद मध्यप्रदेश में महासती दक्षिण चंद्रिका डॉ. संयमलता म.सा. का मंगल प्रवेशरतलाम संघ ने नयागांव पहुंचकर की अगवानी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रतलाम के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा जब महासती दक्षिण चंद्रिका डॉ. संयमलता म.सा. का 10 वर्षों के पश्चात मध्यप्रदेश में मंगल आगमन हुआ। आगामी वर्षावास 2025 हेतु उनका रतलाम आगमन प्रस्तावित है। डॉ. संयमलता म.सा. ने राजस्थान के उदयपुर में सम्पन्न चातुर्मास के पश्चात साध्वी अमितप्रज्ञा म.सा., साध्वी कमलप्रज्ञा म.सा., साध्वी सौरभप्रज्ञा म.सा. सहित ठाना 4 के साथ निम्बाहेड़ा होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा स्थित नयागांव में प्रवेश किया। इस अवसर पर रतलाम से संघ नीमचौक अध्यक्ष अजय खमेसरा के नेतृत्व में महेन्द्र बोथरा, सुरेश कटारिया, अमृत कटारिया, प्रदीप पोखरना, निलेश बाफना, संजय खमेसरा, अनिल गांधी, प्रकाश मेहता, आशीष कटारिया, रीतेश मूणत सहित अनेक श्रद्धालुजनों ने महासती मंडल की भव्य अगवानी की। डॉ. संयमलता म.सा. ने कहा, “10 वर्षों बाद आज मध्यप्रदेश की पुण्य भूमि पर पदार्पण का सौभाग्य मिला है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जन्मस्थली रतलाम में वर्षावास करने का अवसर मिला है। इस वर्षावास को जप, तप और साधना से सार्थक बनाना हम सभी का कर्तव्य है।” इस दौरान साध्वी मंडल द्वारा मंगल प्रार्थना की गई और श्रद्धालुजनों ने धर्मसभा में महासती म.सा. के विहार की कुशलता पूछी। संघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, सुरेश कटारिया, आशीष कटारिया, आनंद सालेचा, आस्था बोथरा आदि ने भी सभा को संबोधित किया। महासती म.सा. वर्तमान में नयागांव (जिला नीमच) में विराजमान हैं और 2 व 3 जून को नीमच शहर में पधारने की संभावना है। रतलाम आगमन आगामी 25 जून तक संभावित है।इसकी जानकारी संघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

MP News: जनपद पंचायत झाबुआ में संपन्न हुआ पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों का प्रशिक्षण, 127 अध्यक्षों ने लिया भाग

झाबुआ- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जनपद पंचायत झाबुआ के सभा कक्ष में पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झाबुआ जनपद क्षेत्र के कुल 127 पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत झाबुआ के जनपद सीईओ के निर्देशानुसार किया गया। पेसा कानून की दी गई विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक गौरसिंह कटारा ने पेसा नियम 2022 की जानकारी बेहद सरल भाषा और प्रभावी शैली में दी। उन्होंने बताया कि पेसा कानून आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और पारंपरिक व्यवस्थाओं को संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है। यह कानून आदिवासी समुदाय के हक, अधिकार और स्वशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामसभा को मिलने वाले प्रमुख अधिकार कटारा ने बताया कि पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को कई महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त हैं, जिनमें शामिल हैं: अध्यक्षों ने जताई प्रतिबद्धता प्रशिक्षण में उपस्थित सभी ग्राम सभा अध्यक्षों ने अपने अधिकारों को समझने और उन्हें व्यवहार में लाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने गांवों में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए काम करेंगे। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में पेसा ब्लॉक समन्वयक मानसिंह बारिया, पीसीओ शिंदे, एवं सभी ग्रामों के पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का माहौल सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा।

Ratlam News: तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, चांदी के 28 बर्तन और नगदी सहित माल जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में 26 मई 2025 की रात तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पंचेश्वर हनुमान मंदिर (थावरिया बाजार), शांतिनाथ मंदिर (विक्रम नगर) और माताजी मंदिर (रेलवे कॉलोनी) में दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चुराए थे। साथ ही, सैलाना यार्ड से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए गए हैं।  घटना का विवरण दिनांक 26 मई 2025 की मध्यरात्रि को रतलाम शहर के तीन प्रमुख मंदिरों में चोरों ने ताले तोड़कर दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चोरीकिए। साथ ही, उसी रात सैलाना यार्ड से MP48MN2799 क्रमांक की होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई। इन घटनाओं पर थाना स्टेशन रोड और औद्योगिक क्षेत्र थाना में बीएनएस की धाराओं 331(4), 305(ए), एवं 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरियाके मार्गदर्शन में, निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी बिलपांक) और निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों का पीछा किया, जो इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र की मल्टी में जाकर छिपे हुए थे। सूचनाओं और फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी जब्त सामग्री टीम की सराहनीय भूमिका

Ratlam News: रतलाम में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 90वीं बैठक संपन्‍न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 90वीं अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने की। बैठक में रतलाम नगर स्थित केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और उसके प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही पहलों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, राजभाषा अधिकारी लाखन सिंह सहित नगर के विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्वनी कुमार ने कहा कि हमें राजभाषा हिंदी को दिल से अपनाना चाहिए। यह हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि देश की राजभाषा भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और इस दिशा में सकारात्मक पहल करें।

Ratlam News: रतलाम में तीर्थ यात्रियों की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रॉले में पीछे से टकराई, 16 घायल, 3 गंभीर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थ यात्रा से लौट रही एक मिनी बस रेत से भरे ट्रॉले में पीछे से जा टकराई। हादसे में मंदसौर जिले के रांका और जैन परिवार के 16 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हड़सर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाया, जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गिरनार जी से दर्शन कर लौट रहे थे यात्रीघायलों में शामिल सभी लोग मंदसौर जिले के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से हैं। ये सभी रविवार को तीर्थ यात्रा पर गुजरात रवाना हुए थे। यात्रा में शंखेश्वर, पालीताणा और गिरनार जी जैसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों के दर्शन किए गए। गुरुवार शाम गिरनार जी से लौटते समय रतलाम जिले में यह हादसा हो गया। घायलों की सूची: बस जावरा की, ड्राइवर सुरक्षितहादसे में शामिल मिनी बस (DL01P9942) जावरा निवासी विजय दसेड़ा की है। ड्राइवर कैलाश को कोई चोट नहीं आई, जबकि क्लीनर आसिफ को मामूली चोटें आई हैं। डीडी नगर थाना पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। समाजजन और परिजन पहुंचे मदद के लिएहादसे की जानकारी मिलते ही रतलाम के जैन समाज के सदस्य जैसे प्रकाश लोढ़ा, प्रितेश गादिया, पियूष भटेवरा और अनुप सेठिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उधर, मंदसौर से भी परिजन रतलाम पहुंच गए हैं। परिवार के सदस्य पंकज संघवी ने बताया कि 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए वड़ोदरा ले जाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन सतर्कघायलों को समय रहते इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर सतर्कता से निगरानी बनाए हुए है।

0%