Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधे कत्ल का राज़: अंधविश्वास में जेठानी व दो बेटे गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना रावटी अंतर्गत ग्राम भीमपुरा में महिला की नृशंस हत्या के प्रकरण का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। अंधविश्वास के चलते हुई इस हत्या में मृतका की जेठानी और उसके दो पुत्र शामिल पाए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और वाहन बरामद किए हैं। घटना का विवरण दिनांक 24 सितंबर 2025 को ग्राम भीमपुरा निवासी नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया (48 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। परिजनों ने सूचना थाना रावटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल प्रभारी, साइबर टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटना स्थल की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। अंधविश्वास बना वजह जांच में सामने आया कि मृतका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया (55 वर्ष) और उसके पुत्र शंकर भूरिया (36 वर्ष) एवं बापु भूरिया (32 वर्ष) ने अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार में लगातार हो रही मौतों व बीमारियों के लिए मृतका को ‘डाकन’ (डायन) मान लिया गया। आरोपियों ने 24 सितंबर की रात मृतका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी और लोहे की पाइप से हमला किया और फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया। जब्त सामग्री गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस खुलासे में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलाई समेत पुलिस लाइन, थाना सरवन, साइबर टीम और एफएसएल की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम नवरात्रि मेला : 6 स्थानों पर मिलेगी निःशुल्क पार्किंग, भजनों से सराबोर हुआ मेला, आज होगा राजस्थानी लोकगीत-लोकनृत्य का आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में नगर निगम ने नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा दी है। मेले में आने वाले आगंतुक अब अपने वाहन 6 स्थानों पर निःशुल्क पार्क कर सकेंगे। इनमें पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड और रोटरी उद्यान शामिल हैं। निगम ने बताया कि सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे, फिर भी नागरिकों से वाहन सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की गई है। मेले के दूसरे दिन नगर निगम के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय भजन गायक दीपक बाथरा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’, ‘वीर हनुमाना अति बलवाना’, ‘शिव तांडव स्तोत्र’ जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कड़ी में आज 25 सितम्बर को रात 8 बजे से सुरेश गेहलोत राजस्थान ग्रुप के कलाकार मंच पर लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। महापौर प्रहलाद पटेल और निगम टीम ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

MP College Admission 2025: 15 मई से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, इस बार MP Online से नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

भोपाल- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। MP College Admission 2025: मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। इस बार विद्यार्थियों को एक नई प्रणाली के तहत पंजीयन करना होगा, क्योंकि अब रजिस्ट्रेशन MP Online के माध्यम से नहीं, बल्कि एक नए पोर्टल से किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 12वीं के परिणाम के तुरंत बाद शुरू होगी प्रक्रियामध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद ही कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी। जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्तप्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी छात्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उच्च शिक्षा संचालनालय से समन्वय बनाए रखेंगे। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे “कॉलेज चलो अभियान” के तहत तय दिशानिर्देशों का पालन कराएं और प्रतिदिन की रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें। ऑनलाइन काउंसलिंग और हेल्पलाइन सुविधाउच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। विद्यार्थी एक विशेष पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकेंगे और पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 18008908399 और हेल्पलाइन नंबर 8000063632 जारी किए हैं। कॉलेज चलो अभियान से मिलेगी जानकारीछात्रों को एडमिशन से जुड़ी जानकारी और सहायता “कॉलेज चलो अभियान” के तहत दी जाएगी। यह अभियान प्रदेशभर में सक्रिय रहेगा और छात्रों को समय रहते जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Ratlam News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द का बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों और स्टाफ की मेहनत लाई रंग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द ने बोर्ड परीक्षाओं (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को दर्शाते हुए अन्य विद्यालयों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्राचार्य आर.एन.के. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य था कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो। इसी उद्देश्य से शिक्षकों और स्टाफ ने अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कीं और विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य रावत ने क्या कहा?उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प था कि कोई भी छात्र पीछे न रहे। नियमित अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या के कारण यह परिणाम संभव हो सका। हमारी पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया और इसका सुखद परिणाम हम सबके सामने है।” जनप्रतिनिधियों ने दी बधाईविद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ग्राम सरपंच सुरेश परमार, उपसरपंच मांगीलाल पाटीदार तथा जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार ने विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां जानें तारीख, वेबसाइट और चेक करने का तरीका

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  MP Board  Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने MP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। MP Board Result 2025 कब आएगा:एमपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा है, जिससे कॉपी जांच का कार्य 14 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम रूप देकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 कब हुई थीMP Board 10th Exam 2025: 27 फरवरी से 19 मार्च तकMP Board 12th Exam 2025: 25 फरवरी से 25 मार्च तक MP Board Result 2025 Official Websitesछात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:mpbse.nic.inmpbse.mponline.gov.inmpresults.nic.in MP Board Result 2025 कैसे चेक करें SMS के जरिए MP Board Result 2025 ऐसे देखें अगर वेबसाइट स्लो हो या न खुले, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 10वीं के लिएMPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 12वीं के लिए मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें MP Board Result 2025 – Highlights विवरण – जानकारीबोर्ड का नाम – मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)परीक्षा का नाम – एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025परीक्षा तिथियां – 10वीं: 27 फरवरी से 19 मार्च, 12वीं: 25 फरवरी से 25 मार्चरिजल्ट तिथि – 20 से 22 अप्रैल 2025 (संभावित)रिजल्ट मोड – ऑनलाइनऑफिशियल वेबसाइट – mpbse.nic.in, mpresults.nic.in रिवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है, वे री-चेकिंग या री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे MP Board Supplementary Exam 2025 के जरिए दोबारा पास होने का अवसर पा सकते हैं।

0%