Ratlam News: रावटी पुलिस की बड़ी सफलता: लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक का माल बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना रावटी पुलिस ने लगातार हो रही लूट और चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹1,06,000 से अधिक का मशरूका बरामद किया है। वीडियो देखे घटनाओं की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 की रात से हुई, जब अज्ञात आरोपियों ने रवि डामर निवासी रानीसिंग के घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार को धमकाते हुए ₹60,000 नकद और चांदी के आभूषण (कड़ा, हाथफूल, मंगलसूत्र, बिछुड़ी आदि) चोरी कर लिए। इसके बाद 5 अक्टूबर की रात को निलेश सोनी की दुकान का शटर उचकाकर ₹7,000 नकद और चांदी की झुमकियां चोरी की गईं। 9 अक्टूबर को मुकेश मालीवाड़ और सुनील मचार की गुमटियों के ताले तोड़कर नकली आभूषण, कपड़े और अन्य सामग्री चोरी की गई थी। इन घटनाओं पर थाना रावटी में अपराध क्रमांक 464/2025, 465/2025 और 469/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक मंडलोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। फिंगर प्रिंट टीम, सायबर सेल और थाना रावटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर की सूचना और सतत निगरानी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने दो अन्य साथियों सहित तीनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में शामिल हैं: गिरफ्तार आरोपी: पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उनि. पी.एस. हटिला, उनि. एम.आई. खान, सउनि गणेश शर्मा सहित प्र.आर. बद्रीलाल चौधरी, आतीश धानक, महेश ठाकरे, प्रकाश सिंघल, आर. महेश मैडा, अवधैश परमार, राहुल मेडा, बहादुर डांगी, सुरेंद्र राठौर, निलेश कटारा, प्रेमप्रकाश कटारा, दिनेश खराड़ी (एसडीओपी कार्यालय सैलाना) एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PM Kisan 21वीं किस्त पर संकट: 31 लाख किसानों की होगी छुट्टी! इन 3 शर्तों को पूरा नहीं किया तो रुक जाएगा पैसा, ऐसे करें स्टेटस चेक

PM Kisan Samman Nidhi 21वीं किस्त: 31 लाख किसानों पर लटकी तलवार, तुरंत करें स्टेटस चेक नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। लेकिन इस बार किस्त आने से पहले सरकार ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्टूबर तक अपात्र किसानों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि 31 लाख से ज्यादा संदिग्ध नामों की पहचान हुई है, जिनका पैसा रोका जा सकता है। पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें — सरकार ने साफ कर दिया है कि जो किसान पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करेंगे, उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ये 3 शर्तें हैं जरूरी, नहीं तो कट जाएगा नाम ऐसे चेक करें पीएम किसान स्टेटस अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त रुकेगी या नहीं, तो घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक करें — रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए? ऐसे जानें कब मिलेगी 21वीं किस्त? अब तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जा चुकी है।बाकी राज्यों के किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।संभावना है कि दिवाली से पहले पैसा आना मुश्किल है, क्योंकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है।हालांकि, इस पर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Ratlam News: कर्तव्य फाउंडेशन रतलाम का ‘मिशन घर की लक्ष्मी 6.0’ सफल: 20 हजार जरूरतमंदों तक पहुंचाई पहनने योग्य वस्त्रों की खुशियां

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “समाज की समृद्धि ही हमारा कर्तव्य है” – इसी विचार को साकार करते हुए रतलाम की प्रमुख सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को ‘मिशन घर की लक्ष्मी 6.0’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हीरा पैलेस, बरबड़ रोड, रतलाम में किया गया। इस अभियान के तहत संस्था ने रतलाम शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद परिवारों तक 20,000 जोड़ी कपड़े पहुंचाए। यह सेवा समाज के सहयोग और सहभागिता से संभव हो सकी। कार्यक्रम में शहर के कई सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान और नागरिकों ने नए व पुराने पहनने योग्य वस्त्र दान कर योगदान दिया। कार्यक्रम में रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्विनी कुमार, श्री गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजसेवी श्री गोविंद काकाणी, श्री राकेश पिपाड़ा (जिला संपत्ति संघ), वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रवि जैन, समाजसेवी व बुलियन व्यापारी श्री विनोद मूनाट, श्री अनील झलानी (सृजन इंस्टीट्यूट), श्री दिनेश सियाल (उपाध्यक्ष, IPCA कंपनी), श्री रत्नेश विजयवर्गीय (जन अभियान परिषद), श्री विनोद बाफना (ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया और समाज में सहयोग की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान पौधारोपण भेंट कर किया गया। संस्था ने विशेष आभार मित्तल ट्रेडर्स का व्यक्त किया जिन्होंने संग्रह स्थल उपलब्ध कराया और हीरा पैलेस के श्री हीरालाल बालसोरा का जिन्होंने वितरण स्थल प्रदान किया। इन दोनों के सहयोग से अभियान और अधिक सफल व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाम का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति सम्मान, सहयोग और खुशियों से वंचित न रहे। संपर्क:कर्तव्य फाउंडेशन, रतलाममो.: +91-80857 66167, +91-79701 76410

Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य समय से पहले पूरा: 15 अक्टूबर से सभी ट्रेनें फिर चलेंगी अपने नियमित मार्ग से

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से जुड़ी बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चल रहा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य अब तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। इस कारण रेलवे ने 14 अक्टूबर 2025 को ही ब्लॉक समाप्त करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के चलते 11 से 15 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में उज्जैन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था। अब कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो जाने के बाद, 15 अक्टूबर 2025 से सभी प्रभावित ट्रेनें अपने नियमित मार्ग से संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संचालन क्षमता और रफ्तार में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Ratlam News: मुख्य बाजार में अव्यवस्था देख कलेक्टर नाराज, अधूरी पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और अधूरी पार्किंग व्यवस्था को लेकर रविवार रात कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने अचानक मुख्य बाजारों का दौरा किया। लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर दोनों अधिकारियों ने हालमोवे बाजार, घास बाजार, माणक चौक, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, गणेश देवरी और रानीजी का मंदिर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नाहरपुरा से मागदा चौक तक किए गए निरीक्षण में जहां अंधेरे और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या मिली, वहीं दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी देखने को मिला। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पार्किंग लाइनें व्यवस्थित करने, अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने, और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। ट्रैफिक प्लान होगा स्थायी कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले अस्थायी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, जिसे बाद में स्थायी रूप देने की योजना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सैलाना बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर लेफ्ट टर्न बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि ट्रैफिक सुगम हो सके। कड़ी चालानी कार्रवाई डीएसपी आनंद सोनी ने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले 10 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। नो एंट्री और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Railway News:  अब नहीं करना पड़ेगा टिकट कैंसिल! रेलवे जल्द देगा कन्फर्म टिकट की तारीख बदलनेकी सुविधा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। अब यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करने या नया टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदली जा सकेगी — वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अब आसानी से बदल सकेंगे यात्रा की तारीख अक्सर अचानक यात्रा योजनाओं में बदलाव होने पर यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ता है और नई टिकट बुक करनी होती है। इसमें न केवल समय लगता है, बल्कि कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यात्री उसी टिकट की तारीख आगे या पीछे कर सकेंगे, जिससे असुविधा और अतिरिक्त खर्च दोनों से राहत मिलेगी। सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी कन्फर्मेशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होगी, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भरकरेगा। यदि नई तारीख के टिकट का किराया अधिक है, तो यात्री को केवल किराए का अंतर देना होगा। मौजूदा कैंसिलेशन पॉलिसी में है यह नियम फिलहाल रेलवे के नियमों के अनुसार— नई सुविधा से यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही यात्रा में लचीलापन भी बढ़ेगा।

Ratlam News: महाअष्टमी पर हाकिमवाड़ा में दुर्गा वाहिनी का भव्य शस्त्र गरबा, 52 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि पर्व पर शहर में गरबा और भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में हाकिमवाड़ा क्षेत्र की शत्रु संवार नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा महाअष्टमी पर दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शस्त्र गरबा रास – 2025 का आयोजन किया गया। यह परंपरा लगातार 52 वर्षों से धूमधाम के साथ निभाई जा रही है। समिति के आयोजक धर्मेंद्र शर्मा, भरत शर्मा (पत्रकार), चैतन्य शर्मा, तपन भैया, अशोक भल्ला, अंकुश शर्मा, मेहुल सिंह राणावत और मोनू राजवत सहित सदस्यों ने बड़े स्तर पर पांडाल सजाकर मां अंबे का आकर्षक श्रृंगार किया। मंगलवार को गरबा रास से पूर्व माता रानी की पूजन-अर्चना हिंदुत्व प्रहरी प्रकाश शर्मा सवारियां के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में आरधिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास कर मां दुर्गा की आराधना की। हाकिमवाड़ा क्षेत्र का यह गरबा महोत्सव हर साल भक्तों और गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का

Ratlam News: नव युवा मंच परिवार का 20वां गरबा महोत्सव : सांस्कृतिक धरोहर संग आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विशेष साज-सज्जा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि के पावन अवसर पर डोसीगांव स्थित नव युवा मंच परिवार द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार 20वें वर्ष संपन्न हो रहा है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। समिति के सदस्य सोहम कटारिया ने बताया कि इस वर्ष गरबा पंडाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया है। पंडाल में भारत माता, आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, आदिवासी नायक टांट्या मामा, राणा पूंजा भील तथा चार साहिबजादों के चित्र लगाए गए हैं। ये प्रेरणादायी झांकियां श्रद्धालुओं और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र की बालिकाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्र उत्सव को जीवंत बना दिया। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु भी इस भव्य आयोजन का आनंद ले रहे हैं। फोटो – गरबा पंडाल में मौजूद आयोजन समिति के सदस्य

Ratlam News: रतलामी सेव की कीमतों पर उठा सवाल: जीएसटी दर घटने के बावजूद दाम क्यों नहीं कम हुए?

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: केंद्र सरकार द्वारा नमकीन पर जीएसटी दर 12 से 18% से घटाकर सिर्फ 5% कर दिए जाने के बावजूद रतलामी सेव और नमकीन के दामों में कोई कमी नहीं होने का मुद्दा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उठाया है। मंगलवार को ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संघ के प्रतिनिधि और भाजपा नेता मनोहर पोरवाल से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, महेंद्र भंडारी, श्याम ललवानी, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला आदि शामिल थे। लोखंडे ने बताया कि 22 सितंबर से नमकीन निर्माण में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं पर जीएसटी दर सिर्फ 5% रह गई है। इसके बावजूद रतलामी नमकीन के दाम कम नहीं होना ग्राहकों को राहत देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की मंशा के विपरीत है। भाजपा नेता ने दिलाया आश्वासन चर्चा के दौरान भाजपा नेता पोरवाल ने कहा कि रतलाम में नमकीन व्यवसायियों का कोई औपचारिक एसोसिएशन नहीं है, फिर भी वे सभी व्यवसायियों से चर्चा कर दाम कम करने और ग्राहकों को राहत दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रतलामी सेव के नाम पर बाहरी ब्रांड और उत्पादक मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवसायी नुकसान में हैं। रेलवे स्टेशन पर बाहरी को ठेका, उठी आपत्ति ग्राहक पंचायत ने यह भी मुद्दा उठाया कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर रतलामी सेव बेचने का ठेका बाहरी व्यक्ति को दे दिया गया है, जिसके उत्पाद की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इससे न केवल ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है बल्कि रतलाम का नाम भी खराब हो रहा है।ग्राहक पंचायत जल्द ही डीआरएम से मुलाकात कर मांग करेगी कि स्टेशन पर रतलामी सेव की बिक्री का अधिकार केवल स्थानीय व्यवसायियों को दिया जाए, क्योंकि रतलाम को इस सेव के लिए जीआई टैग भी प्राप्त है। मुनाफे का गणित: 120 से 225 रुपए लागत, लेकिन 300 तक कीमत रतलाम में सेव की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिलता है। कहीं 140 रुपए किलो, तो कहीं 280-300 रुपए किलो तक सेव बिक रही है।ग्राहक पंचायत द्वारा की गई विशेषज्ञ चर्चा के अनुसार — ग्राहक पंचायत का कहना है कि गुणवत्ता और कीमतों में यह भारी अंतर रतलामी सेव की साख को नुकसान पहुंचा रहा है।

Ratlam News; सैलाना कॉलेज में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सैलाना इकाई ने शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय परिसर में अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन से हुई। इस मौके पर जिला जनजाति प्रमुख दिलीप खड़िया और सैलाना (भाग) संयोजक रोहित मईडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दें। खड़िया ने कहा कि “एबीवीपी हमेशा छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का माध्यम रही है।” वहीं, रोहित मईडा ने नई टीम को दिशा-निर्देश देते हुए जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों की शिक्षा और रोजगार संबंधी चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी : नई कार्यकारिणी अब कॉलेज परिसर में छात्रों की समस्याओं के समाधान, शिक्षा-संबंधी सुधार और सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर कार्य करेगी। प्रदेश नेतृत्व ने भी इस गठन का स्वागत करते हुए युवाओं से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन के मूल सिद्धांत—राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, सामाजिक समरसता और छात्रहित—को और अधिक मजबूती देंगे।

0%