Ratlam News: रतलाम में पुलिस लाइन बनी चोरों का निशाना: पेट्रोलिंग पर गए प्रधान आरक्षक के घर से 5 लाख की चोरी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी उनकी पहुंच से बाहर नहीं रहे। ताजा मामला कनेरी रोड स्थित पुलिस लाइन का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक प्रधान आरक्षक के सूने घर को निशाना बनाकर नगदी व आभूषणों सहित 5 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक निलेश पाठक शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे रात्रिकालीन फोरलेन पेट्रोलिंग ड्यूटी पर निकले थे। शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक है। शक होने पर वह अपार्टमेंट के पीछे गए, जहां खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। पड़ोसी की बालकनी के जरिए घर में पहुंचकर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के तीन मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, चांदी के बर्तन, चांदी की तीन चेन, तीन ब्रेसलेट, 15 जोड़ी बिछियां सहित अन्य आभूषण चुरा लिए। अनुमान है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर, साइबर सेल, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कनेरी पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी भी कैमरे में चोर कैद नहीं हुए। इस वारदात ने पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने किया 53 लाख की अंतरराज्यीय चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस थाना दीनदयाल नगर ने शानदार कार्रवाई करते हुए शांति निकेतन कॉलोनी में दो दिन पूर्व हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 53 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकद 49 हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना दिनांक 13 मई 2025 की सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है, जब फरियादी मनीष जैन, निवासी ग्राम जामली (झाबुआ) हाल मुकाम शांतिनिकेतन कॉलोनी रतलाम, ने थाना दीनदयाल नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कीमती आभूषण और 54 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। इस पर थाना दीनदयाल नगर रतलाम में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ऐसे हुआ खुलासा:पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष डावर के नेतृत्व में डीडी नगर थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, होटल मैनेजरों व बस कंडक्टरों से पूछताछ कर दो संदिग्धों की पहचान की गई, जो राजस्थान के डूंगरपुर जिले के निवासी निकले। टीम ने सागवाडा और गलियाकोट (डूंगरपुर) जाकर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रतलाम सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। बरामद माल: होटल मालिक पर भी कार्रवाई:जांच के दौरान आरोपियों के एक होटल में ठहरने की जानकारी सामने आई। होटल महाराजा के मालिक मुकेश हरसोद, निवासी पिंडावल (डूंगरपुर) पर यात्रियों की जानकारी न देने के कारण थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 401/25 धारा 223 ch,u,l में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस टीम को मिला सम्मान:वारदात के खुलासे के बाद फरियादी मनीष जैन व उनके परिवार ने पुलिस टीम का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से सम्मान किया। साथ ही साइबर टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार चेक द्वारा देने की घोषणा की गई। इनकी रही प्रमुख भूमिका:निरीक्षक मनीष डावर, निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक अमित शर्मा, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह गौड़, नारायण जादौन, ईश्वर सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, दीपक सिंह, अवधेश प्रताप परमार सहित साइबर सेल व सीसीटीवी टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 30,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Ratlam News: बाजना टीआई रंजीत सिंगार की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 15 लाख से अधिक की 82 पेटी जप्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सादडिया माल के जंगल क्षेत्र से दो चार पहिया वाहनों में भरी कुल 82 पेटी अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो वाहनों को पकड़ा, जिनमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। जप्त वाहनों में — इस प्रकार कुल मशरुका की कीमत लगभग ₹15,60,000 आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी: सराहनीय भूमिका:इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रणजीत सिंगार, उप निरीक्षक राकेश मेहरा, के.एल. रजक, सउनि काशीराम अलावे, आरक्षक प्रेम निनामा, शंकर राव शिंदे, किशन मचार, दरबार जमरा तथा सैनिक रायचंद, कैलाश और शंकर कटारा की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: सुरक्षा के मद्देनज़र बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो का प्रशासन ने किया सघन निरीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल डिपो का भी सुरक्षा के लिहाज़ से निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने डिपो परिसर का बारीकी से मुआयना कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीण एसडीएम, एसडीओपी पुलिस और नामली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक अभ्यास है और किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें। देशभर के नागरिकों से संयम, सतर्कता और सहयोग की अपील की गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंका को लेकर बुधवार, 7 मई 2025 को पूरे देश में भारतीय सेना द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्रिल देश के 244 जिलों में शाम 4 बजे से शुरू होगी और करीब 5 घंटे तक चलेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों की तैयारी और जागरूकता को परखना है। सरकार और प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:

Ratlam News: जावरा में खुले में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 1.60 लाख रुपये नकद और ताश की गड्डी के साथ 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से ₹1,60,000 नगद राशि और ताश की 52 पत्तियों की गड्डी जब्त की गई है। इस कार्रवाई के पीछे रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी वी. डी. जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने होटल तीर्थ पैलेस के पास एक खुले बाड़े में दबिश दी, जहां आरोपी दीवारों की आड़ में ताश से जुए की गतिविधियों में लिप्त थे। गिरफ्तार आरोपी: जप्त सामग्री: आरोपियों के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 272/25 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। सराहनीय भूमिका:थाना प्रभारी वी. डी. जोशी, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि जसराज चंदेल, प्र.आर. संजय आंजना, हर्षवर्धनसिंह, योगेश सैनी, विष्णु चंद्रावत, मनोहर गायरी, महेन्द्रसिंह, विनोद माली, योगेन्द्र, चेतन राठौर, शादाब बैग और महिला आरक्षक कोशल्या धनगर की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Ratlam News: सैलाना पुलिस ने 25 किलो डोडाचूरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका जब्त

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मादक पदार्थों के खिलाफ रतलाम पुलिस की सख्ती जारी रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई के तहत सैलाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 किलो डोडाचूरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 4 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया व उनकी विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: जब्त माल (मश्रूका): आरोपी के खिलाफ थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी:निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया (थाना प्रभारी सैलाना), उप निरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध सिंह, महेन्द्र सिंह, हेमन्त जाट, संदीप शेगोकर, संदीप सिंह भदोरिया, मुकेश मेघवाल, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, विजय, तुफान भुरिया और अर्जुन मकवाना।

Ratlam News: रतलाम जिले का थाना रिंगनोद भी बना ISO प्रमाणित थाना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के प्रयासों को मिला परिणाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के थानों और पुलिस कार्यालयों को सुव्यवस्थित और मानकीकृत करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रतलाम जिले का थाना रिंगनोद अब ISO प्रमाणित थाना बन गया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में सम्भव हो सकी है। दिनांक 01 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा की उपस्थिति में थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु IPS) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री अहिरवार एवं उनकी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की। इस समारोह के दौरान सीएसपी जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, थाना रिंगनोद स्टाफ सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि इससे पूर्व जिले के थाना डीडी नगर रतलाम, थाना यातायात रतलाम, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं सीएसपी कार्यालय जावरा को भी ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। रतलाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

Ratlam News: रतलाम में बंगाली कारीगरों की पुलिस जांच तेज, पहलगाम हमले के बाद बढ़ा सतर्कता स्तर

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद रतलाम पुलिस सतर्क हो गई है। शहर में रह रहे बंगाली कारीगरों का सत्यापन अभियान रविवार दोपहर से शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रतलाम में दो से ढाई हजार के बीच बंगाली कारीगर निवास करते हैं, जो मुख्यतः सराफा बाजार में आभूषण निर्माण का कार्य करते हैं। इनमें से कई लोग वर्षों से परिवार समेत यहां रह रहे हैं। अधिकांश कारीगर माणक चौक थाना क्षेत्र में रहते हैं। सत्यापन कार्य एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव और एसआई शिवनाथ राठौर की उपस्थिति में शुरू किया गया। पुलिस टीम ने कारीगरों के आधार कार्ड की जांच ‘माय आधार’ एप के माध्यम से की। कारीगरों से उनका नाम, पता, मकान मालिक की जानकारी, परिवार के सदस्यों की संख्या और रतलाम में निवास की अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर रजिस्टर में दर्ज की गईं। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि रतलाम में बाहर से आकर रह रहे लोगों का विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। सभी व्यक्तियों के वोटर आईडी और आधार कार्ड से ऑनलाइन मिलान किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के सत्यापन अभियान समय-समय पर चलते रहेंगे।

Ratlam News: रतलाम में 36 लाख की डोडाचूरा तस्करी का पर्दाफाश: कंटेनर के गुप्त केबिन से मिला 1200 किलो मादक पदार्थ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 36 लाख रुपए की नशीली सामग्री जब्त की है। जावरा थाना पुलिस ने हरियाणा पासिंग कंटेनर से 1200 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया, जिसे कंटेनर में रद्दी की कतरनों के नीचे छिपाकर उज्जैन होते हुए इंदौर भेजा जा रहा था। एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जावरा सर्किट हाउस के सामने खड़े कंटेनर क्रमांक HR 38 X 4627 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर में बने एक गुप्त केबिन से काले और सफेद प्लास्टिक की 60 बोरियों में भरा डोडाचूरा मिला, जिसका कुल वजन लगभग 1200 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक सतविंदर सिंह उर्फ गोपी (34), निवासी गोविंद नगर बलोकी, जिला जालंधर (पंजाब) और क्लीनर सुखदेव सिंह (27), निवासी गांव शैरो, तहसील व जिला तरणतारण (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि यह नशे की खेप उज्जैन होकर इंदौर भेजी जा रही थी, जहां से इसे किसी अन्य राज्य में पहुंचाया जाना था। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे किसे सौंपा जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Ratlam News: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस की सख्ती, नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अपराधों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बीती रात पुलिस ने 350 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें 12 नाबालिग वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199ए के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये के चालान न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।   शहर में अपराध नियंत्रण के लिए सख्ती जारी   एसपी अमित कुमार के निर्देशानुसार, अपराधियों में कानून का भय बढ़ाने, लोक शांति बनाए रखने और चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।   एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी गश्त और पेट्रोलिंग करने, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।   थानों की सख्त कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों की जांच   शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। माणकचौक थाना पुलिस ने देर रात 35 बेवजह घूमने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उचित समझाइश देने के बाद छोड़ा।   अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़ा, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।   वाहन चेकिंग में बड़ी कार्रवाई   – 350 से अधिक वाहनों की जांच   – 36 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई   – 12 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये का चालान   पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों को सचेत किया है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का सख्त अभियान जारी रहेगा।