Ratlam News: रतलाम के कमेड गांव में दो पक्षों के बीच तनाव, चाकूबाजी और आगजनी से माहौल तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेड गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी पहचान लाल सिंह के रूप में हुई है। हमले का आरोप वली मोहम्मद पर लगाया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी खबर है। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार सहित जिला प्रशासन की टीम ADM डॉ शालिनी श्रीवास्तव, SDM ग्रामीण विवेक सोनकर और तहसीलदार पिंकी साठे भी पहुंचे। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है| रतलाम नगर निगम से बुलाई गई दमकल वाहन की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आरोपी की तलाश और उपद्रवियों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर फिर पथराव, थांदला टोल के आगे कार पर हुआ हमला – बाल-बाल बचे सवार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रविवार रात सामने आया जब झाबुआ जिले के थांदला टोल नाके को पार करते ही एक कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। घटना में कार के आगे के दोनों शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और तेजी से कार को धामनोद टोल नाके तक ले गया। पत्नी को छोड़कर लौट रहे थे घर जानकारी के अनुसार, सैलाना निवासी अकील खान अपनी पत्नी अमरीन को मायके छोड़कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे थांदला टोल नाका पार कर रतलाम सीमा में दाखिल हुए, तभी अचानक कार पर दो बड़े पत्थर फेंके गए। इससे कार के आगे के दोनों शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े पूरे केबिन में बिखर गए। ड्राइवर ने दिखाई हिम्मत, बाल-बाल बचे कार चला रहे ड्राइवर सद्दाम शाह ने पूरी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी नहीं रोकी और सीधे धामनोद टोल नाके तक पहुंच गए। वहां टोल कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई और फिर धामनोद पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बड़ा हादसा टल सकता था घटना के बारे में अकील खान ने बताया कि अगर उस समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाता या कोई पत्थर सिर पर लगता, तो जान का नुकसान भी हो सकता था। पत्थर इतनी तेजी से आए थे कि उनका असर जानलेवा हो सकता था। पुलिस जांच में जुटी धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना थांदला थाना क्षेत्र की लग रही है। मामले की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को भेज दी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लगातार हो रहे हैं हमले, सुरक्षा पर सवाल गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, 8 अप्रैल से शुरू होगा पंच दिवसीय यज्ञ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मेहंदीकुई बालाजी जनकल्याण न्यास रतलाम के तत्वावधान में इस वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 8 अप्रैल से पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री राम मारुति यज्ञ और विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। न्यास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी एवं सचिव संजय दलाल ने जानकारी दी कि 8 अप्रैल को प्रातः यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। 9 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से राधिका पोरवाल द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा आरंभ होगा। 10 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे तेलांग अभिषेक संपन्न होगा। 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे गंगाजल चल समारोह निकाला जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, फिर महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। पंच कुंडात्मक यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा और सायं 5 बजे यज्ञ नारायण भगवान की आरती की जाएगी। न्यास ने समस्त श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Ratlam News: भाजपा स्थापना दिवस पर रतलाम में ध्वजारोहण, मुंह मीठा कराकर मनाया गया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घर और कार्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शनिवार को रतलाम में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले अपने निवास स्थान काटजू नगर पर पार्टी ध्वज फहराया, इसके बाद पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव जनसंघ और जनता पार्टी के समय से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें अब तक रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरुण त्रिपाठीभाजपा जिला मीडिया प्रभारी, रतलाममो. 94253-65004

Ratlam News: 6 अप्रैल को होगा भावी डॉक्टर्स का विजयोत्सव, NEET-2024 में चयनित विद्यार्थियों का होगा सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा 6 अप्रैल को विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर NEET-2024 में चयनित 50 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन हुआ है। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के समर्पण को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शादाब अहमद सिद्दीकी (कमिश्नर, आबकारी विभाग, रतलाम) और डॉक्टर गोपाल यादव (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रतलाम) उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वैभव उपाध्याय (डीसीएमआई, रेलवे मंडल, रतलाम) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। भावी डॉक्टरों को मिलेगा सम्मान इंस्टीट्यूट की एमडी नीलिमा कुमावत ने बताया कि इस वर्ष NEET-2024 में चयनित विद्यार्थी, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है, उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में सफलता दिलाने के लिए अथक परिश्रम किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थी इस कार्यक्रम में दिव्यांशी परिहार (रतलाम), रिया भूरिया (थांदला), चेतना डिंडोर (सैलाना), प्रतिभा पाटीदार (कारोदा-रतलाम), दिव्या पोरवाल (निम्बोद), प्रियंका भाटी (रतलाम), रितिका बाबेरिया (झाबुआ), जया पाटीदार (उज्जैन), नंदनी चौहान (नीमच), नीलम मुनिया (झाबुआ), सलोनी मालवीय (कंचनखेड़ी), पायल डामोर (शिवगढ़), प्राची यादव (आमला-बदनावर), पलक यादव (धमनियां), श्रेया चौरसिया (रतलाम), रिद्धि मूलेवा (पेटलावद), अंजलि कोठारी (मेघनगर), संदीप राठौड़ (रतलाम), प्रद्युम्न कुमावत (रतलाम), निखिल वर्मा (रतलाम), नीरज खराड़ी (झाबुआ), समकित जैन (प्रतापगढ़), प्रधान सिंह (उज्जैन), सुजल रायकवर (रतलाम), पीयूष धाकड़ (पिपलौदा), दक्ष पाटीदार (रतलाम), लाखन परमार (राघवी-उज्जैन), भूमि सिलावट (रतलाम), अदिति सिंह (महू), खुशबू मईडा (थांदला), सलोमी भूरिया (झाबुआ), शिवांगी पडियार (बडावदा), रूमेजा कुरेशी (रतलाम), महेश गणावा (थांदला), धुम्मा खड़िया (थांदला), अक्षा कुरेशी (रतलाम) सहित कई होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा कार्यक्रम इस कार्यक्रम के माध्यम से भावी डॉक्टरों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में अधिक विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित हो सकें।

Ratlam News: खाद्य सुरक्षा को लेकर रतलाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जंक फूड से होने वाले नुकसान पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: आयुक्त खाद्य सुरक्षा संदीप यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम की प्रसिद्ध चौपाटी दो बत्ती पर खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जंक फूड, फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और विक्रेताओं को स्वच्छता तथा सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ: इस अवसर पर चौपाटी क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया— विशेषज्ञों की चेतावनी: जंक फूड और एडिटिव्स के खतरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जंक फूड और फूड एडिटिव्स के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर आगाह किया। उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त एमएसजी, ट्रांस फैट, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स के कारण कई स्वास्थ्य  समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे— संकल्प के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। यह पहल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ शहर में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ratlam News: सामाजिक समरसता और भागवत कथा यज्ञ का संगम: रतलाम में बाल्मीकि समाज की प्रेरणादायी भागीदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी के शुभ अवसर पर रतलाम के टैगोर कॉलोनी स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बाल्मीकि समाज की सक्रिय भागीदारी और वैदिक यज्ञ तथा भागवत कथा ने समरसता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। यह आयोजन गीता शक्तिपीठ केंद्र, कुरुक्षेत्र तथा विरांगना कन्या संस्कार केंद्र, अलकापुरी, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वैदिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ अनुष्ठान में बाल्मीकि समाज के आदर्श दंपति श्री यश चावरे एवं श्रीमती यश चावरे ने आहुति दी। अनुष्ठान का संचालन श्रीमती राज सिंह द्वारा किया गया, जबकि धार्मिक क्रियाओं को गुरु जी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूर्णता मिली। सामाजिक समरसता का संदेश कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र श्रेष्ठ (विक्रम उपनगर) ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे सामाजिक समरसता के सच्चे प्रतीक हैं। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतवर्ष को न केवल धार्मिक, बल्कि नैतिक मूल्यों की एक अमूल्य धरोहर दी है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि समाज के हर वर्ग को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। इस आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, संतगण और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। सांस्कृतिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल श्रीमद्भागवत कथा और वैदिक यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से रतलाम में न केवल धार्मिक आस्था को बल मिला, बल्कि विभिन्न समाजों के बीच आपसी सद्भाव और समरसता को भी नई दिशा मिली। बाल्मीकि समाज की भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि समरसता की भावना सभी जातियों और वर्गों को एक सूत्र में बांध सकती है।

Ratlam News: विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) ने SP कार्यालय पर लगाए सकोरे, जीव जल कलश अभियान के तहत लिया जल संरक्षण का संकल्प

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) नगर इकाई रतलाम द्वारा “जीव जल कलश” अभियान के अंतर्गत SP कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के साथ सकोरे लगाए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकाल में पक्षियों को जल उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने न केवल सकोरे लगाए, बल्कि प्रतिदिन उनमें जल भरने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी सहायक होते हैं। जीव जल कलश अभियान का उद्देश्य “जीव जल कलश” अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों और अन्य जीवों को पेयजल उपलब्ध कराना है। विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) द्वारा इस अभियान के तहत शहरभर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों और पार्कों में सकोरे रखे जा रहे हैं। समाज को दिया जल संरक्षण का संदेश SFD नगर इकाई रतलाम ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, छतों और बगीचों में सकोरे लगाएं और उनमें नियमित रूप से जल भरकर पक्षियों को गर्मी में राहत पहुंचाएं।

MP News: रतलाम को स्वर्ण नगरी की पहचान देने वाले डीपी ज्वेलर्स की नई सौगात, 6 अप्रैल को होगा भव्य अनावरण

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कल करेगी ग्रेंड ज्वेलरी शो में शिरकत रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: आभूषण प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख आभूषण ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स अपना दूसरा और सबसे बड़ा शोरूम रतलाम में खोलने जा रहा है। 6 अप्रैल को सागोद रोड, जैन स्कूल के सामने स्थित इस भव्य शोरूम का उद्घाटन मशहूर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सम्माननीय अतिथियों, ज्वेलरी जगत के दिग्गजों और डी. पी. परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। 85 वर्षों की विरासत, 11वां शोरूम 1940 में स्थापित डी. पी. ज्वेलर्स ने शुद्धता और विश्वसनीयता के दम पर ग्राहकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह नया शोरूम 85 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 12000 वर्गफीट में फैला यह अत्याधुनिक शोरूम ग्राहकों को अधिक स्पेस, एक्सक्लूसिव वेडिंग लाउंज, गोल्ड और डायमंड कलेक्शन, ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसी शानदार सुविधाएँ प्रदान करेगा। 5 अप्रैल को होगा डी. पी. ज्वेलरी शोकेस फैशन शो शोरूम के शुभारंभ से एक दिन पहले, 5 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स डी. पी. ज्वेलरी शोकेस का आयोजन करेगा। यह रतलाम का पहला भव्य ज्वेलरी फैशन शो होगा, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करेंगी। इस खास मौके पर डी. पी. ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड अमौरा का लॉन्च भी करेगा। यह इवेंट अमृत गार्डन, सैलाना रोड पर शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश केवल विशेष निमंत्रण पत्र द्वारा होगा। डी. पी. ज्वेलर्स भरोसे का नाम डी. पी. ज्वेलर्स का विस्तार रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और नीमच सहित 10 शहरों में हो चुका है और अब 11वां शोरूम रतलाम में लॉन्च किया जा रहा है। यह ब्रांड बीएसई और एनएसई में लिस्टेड कंपनी होने के साथ-साथ अपने बीआईएस, एचयूआईडी और आईजीआई प्रमाणित आभूषणों, कस्टमर-फ्रेंडली बायबैक पॉलिसी और न्यूनतम मेकिंग चार्ज के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। 6 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

Ratlam News: नगर निगम के नए कर का कांग्रेस ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर निगम द्वारा प्रस्तावित बाजार बैठक वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर निगम अधिनियम के खिलाफ बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इसी मुद्दे पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने प्रस्ताव को बताया अवैध कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महापौर द्वारा पारित किया गया प्रस्ताव नगर निगम अधिनियम की धारा 19 का उल्लंघन है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने बताया कि 4 मार्च 2025 को एमआईसी से स्वीकृत प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया और इसे मौखिक रूप से पेश किया गया, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। महापौर ने जनता के साथ छल किया – कांग्रेस सकलेचा ने आरोप लगाया कि महापौर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024-25 के बजट सत्र में भी 750 ट्यूबवेल मोटरों का बिजली बिल मोहल्ला समितियों से वसूलने का प्रस्ताव बिना किसी उचित प्रक्रिया के पास किया गया था। कांग्रेस का सवाल – करोड़ों रुपये कहां गए ज्ञापन में कांग्रेस ने 2025-26 के बजट में 104 मदों के आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। पार्टी ने सवाल उठाया कि दिसंबर 2023 में दर्शाई गई करोड़ों की आय मार्च 2024 में शून्य कैसे हो गई। नगर निगम आयुक्त का जवाब चर्चा के दौरान आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर कांग्रेस की व्याख्या से वे सहमत नहीं हैं, लेकिन वे बजट में गड़बड़ियों का विश्लेषण करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ी तो ज्ञापन को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। कांग्रेस करेगी आंदोलन कांग्रेस ने बाजार बैठक वसूली को जबरन वसूली करार देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कछवाय, वरिष्ठ पार्षद यास्मीन शेरानी, सलीम मोहम्मद बागवान, वसीम अली, रजनीकांत व्यास, हितेश पेमाल और शाकिर खान उपस्थित रहे।

0%