Ratlam News: रतलाम में रात को बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती: शर्ट उतारकर किया हंगामा, 6 युवक गिरफ्तार कर जेल भेजे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम शहर में देर रात सड़क पर बेवजह घूमने और असामाजिक गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों और पान-चाय की दुकानों के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ की और बेवजह खड़े लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस से बहसबाजी शुरू कर दी। दो बत्ती क्षेत्र में एक युवक ने तो हद पार करते हुए शर्ट उतार दी और सड़क पर हंगामा करने लगा। पुलिस को देखकर वह और उसके साथी वीडियो बनाने की धमकी देने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीएसपी अजय सारवान ने युवकों को शांत कराया और थाने ले जाकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए 6 युवकों के नाम व पते: इन सभी युवकों को थाना स्टेशन रोड लाया गया और धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी ने खुद लिया अभियान का जायजापुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने देर रात खुद शहर में पेट्रोलिंग की निगरानी की। उनके साथ डीएसपी अजय सारवान, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आरआई मोहन भर्रावत और चारों थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शहर के व्यस्त क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को सतर्क किया और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को चेतावनी दी। एसपी का बयान:“बेसिक पुलिसिंग के तहत रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। कुछ युवक बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे और चेकिंग के दौरान विवाद कर रहे थे। ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।”

Ratlam News: नाबालिग से निकाह के लिए अड़ी 35 साल की महिला गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीय महिला को 17 साल के नाबालिग लड़के से निकाह करने की जिद पर अड़कर हंगामा करने और उसके कथित शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला, जो पहले से दो बच्चों की मां और तलाकशुदा है, को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। यह घटना सोमवार देर रात की है, जब 35 वर्षीय महिला रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 17 साल के नाबालिग लड़के के घर पहुंच गई। उसने नाबालिग से निकाह करने की जिद की और घर के अंदर ही धरने पर बैठ गई। परिवार वालों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर पहले वन स्टॉप सेंटर भेजा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई FIR मंगलवार को नाबालिग के पिता ने महिला के खिलाफ डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी एफआईआर में, पिता ने बताया कि महिला पिछले एक साल से उनके बेटे को धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला उनके बेटे को अपनी “शारीरिक यौन क्रियाओं” के लिए इस्तेमाल कर रही थी और निकाह न करने पर जान से मारने की धमकी भी देती थी। महिला का आपराधिक इतिहास और धमकी भरा बर्ताव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का नाम अंजुम बताया जा रहा है, जो पहले से दो बार शादी कर चुकी है और तलाकशुदा है। उसके 14 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। उसकी पहली शादी एक 15 साल के नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद हुई थी, जिससे उसे दोनों बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने चार साल पहले 18 वर्षीय युवक से की थी, जिससे अब वह अलग रह रही है। नाबालिग के पिता ने यह भी बताया कि महिला और उनके बेटे की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद महिला लगातार उनके बेटे को फोन कर अपने घर बुलाने लगी। तीन महीने पहले जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे अपनी पत्नी के साथ महिला के घर गए और उसे बेटे को परेशान न करने को कहा। तब महिला ने कहा था कि लड़का उसके बेटे जैसा है और वह उसे केवल काम के लिए बुलाती है। हाल ही में, महिला ने नाबालिग पर निकाह के लिए दबाव बनाया और धमकाया कि अगर उसने निकाह नहीं किया तो वह अपनी हाथ की नस काट लेगी। इस धमकी के बाद ही महिला सोमवार रात को लड़के के घर पहुंची और निकाह की जिद पर अड़ गई, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और अंततः पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

Ratlam News: “रतलाम पुलिस का वारंट स्पेशल ड्राइव: 9 दिन में 256 फरार आरोपी गिरफ्त में”

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावशाली साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में 1 जून से 9 जून 2025 तक चले इस अभियान में 35 स्थाई वारंट और 221 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह अभियान विशेष रूप से उन अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है, जो न्यायालय के वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते आ रहे थे। पुलिस की इस सक्रियता से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि “जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।”

Ratlam News: मोबाइल के लालच में 16 साल के बेटे ने बेच दिए मां के 12.50 लाख के गहने, सिर्फ फोन और 2 लाख में ठगी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग ने मोबाइल खरीदने के लालच में अपनी मां के करीब 12.50 लाख रुपये के सोने के गहने बेच दिए। इस पूरे घटनाक्रम में एक नाबालिग दोस्त और एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर गहने दिलवाए, और बदले में सिर्फ एक मोबाइल फोन और 2 लाख रुपये ही दिए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सोने की रिकवरी की कोशिश की जा रही है।  ऐसे रची गई गहनों की ठगी की साजिश घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। 6 जून को जब महिला एक शादी समारोह के लिए तैयार हो रही थी, तब अलमारी से गहने गायब मिले। महिला के पति ने जब बेटे से पूछा, तो पहले वह घबराया, फिर सच्चाई सामने लाई। पिता बोले- बेटे का ब्रेनवॉश कर गिरोह ने फंसाया नाबालिग के पिता ने कहा कि यह कोई सामान्य धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि एक पूरी गैंग है जो बच्चों को महंगे मोबाइल के लालच में फंसा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रभावित किया गया और बार-बार गहने मंगवाए गए। “बेटा यह नहीं समझ सका कि सोना कितना महंगा होता है। तीन बार में करीब 20 से 22 लाख रुपये का सोना चला गया,” – पिता मां ने भी जताई चिंता, बेटे को किया टारगेट नाबालिग की मां ने कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर टारगेट किया गया। उन्होंने कहा कि सरफिन अंसारी और उसके जैसे लोग नाबालिगों को बहकाकर उनका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पुलिस से अपील की कि उनके बेटे को रिहा कर पढ़ाई की ओर वापस लाया जाए।  दो सराफा दुकानों पर बेचा सोना, व्यापारी भी जांच के घेरे में पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सरफिन ने चांदनी चौक की दो सराफा दुकानों — वीके मार्केट और कोठारी मार्केट — में गहने बेचे। पुलिस इन व्यापारियों से भी पूछताछ कर रही है। अब सवाल उठ रहा है कि इतना सोना खरीदते वक्त सराफा व्यापारियों ने किसी तरह की पूछताछ क्यों नहीं की? तीन मोबाइल खरीदे गए, एक गिफ्ट कर दिया पुलिस रिपोर्ट में सिर्फ एक मोबाइल की बात है, लेकिन पिता के अनुसार तीन मोबाइल खरीदे गए, जिनमें से एक बेटा खुद रखे था, एक दोस्त के पास था और एक किसी को गिफ्ट कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच यह घटना सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि किस तरह नाबालिग बच्चों को टारगेट कर ठगी की जा रही है।पुलिस को अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करनी होगी ताकि आगे कोई और बच्चा इस जाल में न फंसे।

Ratlam News: युवती को अश्लील फोटो भेजने वाला नेता मोहम्मद रफीक गिरफ्तार, शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

रतलाम/जावरा- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा शहर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री रहे मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना पेंटर को एक युवती को वॉट्सऐप पर एडिट किया हुआ अश्लील फोटो भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 78(2), 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जावरा शहर थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय युवती रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने बताया कि आरोपी ने 7 जून को दोपहर में उसके वॉट्सऐप पर दो फोटो भेजे, जिनमें से एक फोटो अश्लील था। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने फोटो डिलीट कर दिए, लेकिन बाद में विवाद करने के लिए उसके घर पहुंच गया। काम के बहाने नंबर लिया और भेजने लगा मैसेजपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद रफीक ने कुछ समय पहले पीड़िता के घर रंगरोगन (पेंटिंग) का कार्य किया था। इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और तब से उसे मैसेज भेजने लगा। शनिवार को आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। पार्टी से पहले ही हो चुका था निष्कासनइस घटना के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि मोहम्मद रफीक वर्तमान में पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उन्हें वर्ष 2022 में निकाय चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के कारण भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। पुलिस कर रही आगे की जांचफिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर साइबर सेल की मदद से भी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ratlam News: टोकड़ा कंजर डेरा के दो शातिर कंजर गिरफ्तार: 60 लीटर कच्ची शराब के साथ चोरी की वारदातों का भी खुलासा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध शराब और चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बड़ावदा थाना अंतर्गत चौकी हाटपिपलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 जून को पुलिस ने राजस्थान के टोकड़ा कंजर डेरा से दो शातिर बदमाशों को अवैध शराब के साथ धरदबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर व वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नीली प्लास्टिक केनो में कुछ लेकर स्प्लेंडर बाइक से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में दो केनों से 60 लीटर कच्ची महुए की हाथ भट्टी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये बताई गई है। शराब के साथ पकड़ी गई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ था, जिससे उसके चोरी का होना भी संदिग्ध लग रहा है। इंजन नंबर HA11E8R5G81239 दर्ज किया गया है। चोरी के मामलों में भी कबूलनामा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज बाबू पिता भगतिया कंजर (उम्र 40 वर्ष) और शैतानसिंह पिता कलालिया कंजर (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने करीब पांच महीने पहले सिन्दुरकिया गांव के पास एक आयशर कंपनी का ट्रैक्टर और 5-6 माह पूर्व सरसी के पास खीमाखेड़ी गांव से एक तूफान गाड़ी चोरी करना कबूला है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 हार्स पावर की पानी की मोटर भी बरामद की गई है। कानूनी कार्यवाही जप्त सामग्री टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक 504 दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक 1011 नरेन्द्र परमार, 1099 रोहताश जाट, सैनिक 1081 संग्रामसिंह, 1159 प्रतापसिंह और 1059 अंकित प्रजापत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

MP News: रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स पर 86.74 लाख की ठगी का आरोप: इंदौर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर/रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स (CKJ) पर 86.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप सामने आया है। गुजरात के राजकोट स्थित आभूषण निर्माता यश वाढेर की कंपनी ने इंदौर के एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे हुई ठगी की शुरुआत राजकोट की आरके सिल्वर कंपनी का आरोप है कि 22 मार्च को मोबाइल पर हुई डील के तहत छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स को 86.74 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भेजे गए थे। यह डिलिवरी बीवीसी लॉजिस्टिक कंपनी के माध्यम से की गई थी। डील के बाद आरके सिल्वर को जानकारी मिली कि रतलाम के CKJ की बाजार में छवि संदिग्ध है, इस पर उन्होंने लॉजिस्टिक कंपनी को पार्सल होल्ड करने के निर्देश दिए। कंपनी ने ईमेल के माध्यम से पुष्टि भी कर दी कि पार्सल रतलाम में डिलीवर नहीं किया जाएगा। लॉजिस्टिक कंपनी की मिलीभगत से हुआ नुकसान इसके बावजूद, लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से पार्सल इंदौर में डिलीवर कर दिया गया। जब इस बारे में फरियादी को पता चला तो उन्होंने CKJ से संपर्क कर भुगतान की मांग की। बाउंस हुए चेक और फिर से टालमटोल आरोप है कि CKJ ने दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कई बार संपर्क और भुगतान की मांग के बावजूद न तो पैसा लौटाया गया और न ही आभूषण वापस किए गए। किन पर हुआ केस दर्ज पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 318(4), 316(5), और 3(5) के तहत CKJ संचालक सुधीर छाजेड़, तनिष छाजेड़ सहित लॉजिस्टिक कंपनी बीवीसी के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एरोड्रम पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए 5 और 6 जून की दरमियानी रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

Ratlam News: रतलाम-सैलाना रोड पर नकली पिस्टल से लूट: चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लाइटर पिस्टल समेत मोबाइल, नकदी की जब्ती की

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Ratlam news: रतलाम-सैलाना मार्ग पर बीती रात दो युवकों के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। धामनोद स्थित साईं मंदिर के पास चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल और स्कूटी से रास्ता रोककर कनपटी पर पिस्टल अड़ाई और दोनों युवकों से नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिए। हालांकि जांच में पता चला कि बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल असली नहीं बल्कि लाइटर थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैसे दिया वारदात को अंजामफरियादी रोहित सोनी ने थाना सैलाना पर रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त राजेश पाटीदार के साथ होटल प्रेमवाटिका से खाना खाकर सैलाना लौट रहा था। रास्ते में धामनोद साईं मंदिर के पास चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। एक आरोपी ने रोहित की कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और दोनों से रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बदमाश वारदात के बाद रतलाम की ओर फरार हो गए। पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तारएसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया और चौकी प्रभारी उनि आनंद बागवान ने विशेष टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पतारसी करते हुए आरोपियों का पता लगाया। आरोपी मुखर्जी नगर के एक किराए के मकान में रुके हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया। जप्ती में नकदी, मोबाइल और ‘पिस्टल लाइटर’पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी ₹5200, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और लूट में प्रयुक्त नकली पिस्टल (लाइटर) बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी: इनकी रही सराहनीय भूमिका:निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया, उनि आनंद बागवान, सउनि शिवजी यादव, प्रआर अनिरुद्ध सिंह, प्रआर हेमंत जाट, प्रआर संदीप भदौरिया, आर. अर्जुन मकवाना, आर. तुफान भूरिया, यशपाल धनगर, विजय मोहनिया, मुकेश मेघवाल, फकीरचंद, दिनेश पाटीदार और राजू निनामा।

Ratlam News: PM आवास की किश्त के बदले मांगी रिश्वत: पंचायत सचिव 8 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, दो दिन पहले पटवारी भी पकड़ाया

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से दूसरी किश्त डलवाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगना एक सहायक सचिव को भारी पड़ गया। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम आख्यावेनी में पदस्थ सहायक सचिव अमरु वरतिया को गुरुवार दोपहर 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून को ग्राम आख्यावेनी निवासी रमेश डाबी ने लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की दूसरी किश्त खाते में डलवाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर सचिव को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए धरदबोचा। कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में हुई। टीम में इंस्पेक्टर दीपक शेजवार, हेड कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल धनगर, कॉन्स्टेबल श्याम शर्मा, उमेश कुमार व स्टेनो रमेश डाबर शामिल रहे। जिले में जारी है लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई यह रतलाम जिले में बीते कुछ दिनों में लोकायुक्त द्वारा की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार को रतलाम ग्रामीण तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी यशवर्धन शर्मा को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। लोकायुक्त की इस सख्त कार्यवाही से साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की मुहिम अब तेज हो गई है।

Ratlam News: हुसैन टेकरी से लाए एमडी ड्रग्स, रतलाम में दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद की 41 ग्राम मेफेड्रोन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एमडीएमए (मेफेड्रोन) जैसे खतरनाक नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 41 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। दोनों तस्कर हुसैन टेकरी क्षेत्र से यह मादक पदार्थ खरीदकर रतलाम में बेचने की फिराक में थे। एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा व जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई मंगलवार को रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए तस्कर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर सीतामऊ रोड दहखेड़ा फंटा के पास से निकलने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और दोनों आरोपित समीर खान (22 वर्ष), निवासी बहादुरपुरा जावरा, मूलतः उज्जैन, और बलवंतसिंह (20 वर्ष), निवासी बामन खेड़ी, हुसैन टेकरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा आरोपितों की तलाशी में उनके पास से 41 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स उन्होंने हुसैन टेकरी क्षेत्र के एक व्यक्ति दानिश से खरीदी थी। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में आरक्षक शिवेन्द्र कुमार, प्रकाश भार्कर, दीपक तिवारी, तरुण, नरेन्द्र सिंह हाडा, कमलेश पाण्डे और राजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

↑
0%