Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई 50 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मशरुका बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर 2025 को फरियादी पंकज मोतियानी निवासी काटजु नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 28 हजार रुपये नकद सहित कुल लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी के घर काम करने वाली महिला अंजु उर्फ अंजना गोसर पर संदेह जताया। गहन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी ऑटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्ला के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अफजल के घर से चोरी गया पूरा माल—सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये नकद—बरामद कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी हैं: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवानों की अहम भूमिका रही। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब में होगा पत्रकारिता का महाकुंभ : तीसरे पुरस्कार समारोह में 14 पत्रकार होंगे सम्मानित, ₹11,000 नगद और शिल्ड मिलेगी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पत्रकारिता की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रतलाम प्रेस क्लब अपने तीसरे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 27 सितम्बर (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे होटल श्रीजी पैलेस, बरबड़ रोड पर करने जा रहा है। इस समारोह का शीर्षक है – “पत्रकारिता के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक”। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, महापौर प्रह्लाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 14 पत्रकार होंगे सम्मानित प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा (बंटी) ने जानकारी दी कि इस बार कुल 14 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं और नए पत्रकारों के लिए मंच रतलाम प्रेस क्लब प्रदेश का एकमात्र ऐसा मंच है जहाँ युवा और नए पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस बार भी पत्रकारों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब और फोटोग्राफी श्रेणी में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। साथ ही खेल और कृषि की दो विशेष श्रेणियाँ भी जोड़ी गईं। वरिष्ठ पत्रकारों की जूरी ने किया चयन प्रतियोगिता में शामिल खबरें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 के बीच प्रकाशित/प्रसारित हुई थीं। इन प्रविष्टियों का चयन भोपाल और इंदौर के वरिष्ठ पत्रकारों की निर्णायक समिति द्वारा किया गया। दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को समर्पण रतलाम प्रेस क्लब हर पुरस्कार को शहर के दिवंगत और ख्यात पत्रकारों के नाम पर समर्पित करता है। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और उनके योगदान की स्मृतियाँ अमर रहती हैं।

Ratlam News: रावटी क्षेत्र में सनसनी: घर की छत पर सो रही महिला की हत्या, पोती बनी वारदात की गवाह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने 48 वर्षीय महिला नानी बाई पति कैलाश भूरिया की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने पोते-पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी, तभी हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला किया और छत से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पोती पर भी हमला वारदात के दौरान मृतका की 10 वर्षीय पोती लक्ष्मी पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसका गला दबाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर पास के खेत में छिप गई और जान बचा पाई। सुबह गांव वालों को लगी भनक गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने मृतका की जेठानी धन्नाबाई को पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के सरपंच लालसिंह भूरिया मौके पर पहुंचे और महिला का शव घर के नीचे पड़ा हुआ देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत रावटी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ratlam News: गोमांस करमुक्त अधिसूचना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना में गोमांस को करमुक्त घोषित किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप की ओर से गुरूवार दोपहर 01 बजे कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा गया।  इस दौरान प्रांत गोरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, धर्माचार्य सत्संग प्रमुख दीपक व्यास, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टांक, जिसा कोषाध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, सह गोरक्षा प्रमुख लखन कछावा, दीपक प्रजापत, गोरक्षा सह प्रमुख गनी शक्तावत,  जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, जिला बल उपासना प्रमुख सोहम कटारिया, जिला सह सत्संग प्रमुख मुकेश पाटीदार, जिला सह सेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा सहित समस्त नगर व ग्रामीण प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। माँगें निम्नलिखित हैं : 1. हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौमांस करमुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। 2. मध्यप्रदेश गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गौमांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। 3. छोटे जिलों एवं तहसीलों में चल रहे अवैध कसाइखाने, जो गौवध कर बड़े शहरों में मांस सप्लाई करते हैं, उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। 4. राज्य एवं जिला स्तर पर कसाईखाना नियंत्रण समिति का गठन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। 5. विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रैंडम सैंपल परीक्षण कर गौमांस की मिलावट/विक्रय पर रोकज़ लगाई जाए। 6.गोमांस को खाद्य सामग्री की श्रेणी से मुक्त रखा जाय यह हिंदू समाज की आस्था है 7. गौमूत्र एवं गोबर से बने उत्पाद (जैसे दीपक, अगरबत्ती, जैविक खाद आदि) कोd करमुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Ratlam News: JSG संगिनी उमंग परिवार ने जन चेतना मुक बधिर स्कूल के 85 बच्चों को दिया स्नेह उपहार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम ने सोमवार को जन चेतना मुक बधिर स्कूल में विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल के 85 बच्चों को नाश्ता, चॉकलेट और पैकेट वितरित किए गए। इस सेवा प्रोजेक्ट का लाभ मीना जी गादिया ने लिया, जिनकी सराहना पूरे ग्रुप परिवार द्वारा की गई। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष रेनु लुनिया, निर्मला पटवा और अनिता कोठारी ने मीना जी गादिया का स्वागत किया। सेवा कार्यक्रम में झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता की विशेष उपस्थिति रही, जिनका अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष संगीता जी कांठेड़ सहित बड़ी संख्या में संगिनी परिवार की सखियां और सदस्य उपस्थित रहे। संगिनी उमंग परिवार की ओर से सभी सखियों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने समय निकालकर इस सेवा प्रोजेक्ट में सहभागिता की और आगे भी इसी प्रकार सेवा भावना से जुड़े रहने का आग्रह किया गया।

Ratlam News: जनसुनवाई रतलाम : 105 आवेदनों पर हुई सुनवाई, पानी व पट्टे सहित कई मुद्दों का हुआ निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही निराकरण योग्य आवेदनों का विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में निपटारा किया गया, वहीं शेष आवेदनों को तय समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में डॉ. देवीसिंह कॉलोनी के रहवासियों ने पानी की समस्या उठाई। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पहले सरकारी नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन झूठे आवेदन के आधार पर नल कनेक्शन काट दिए गए। नगर निगम ने आश्वासन दिया था कि जब तक नल नहीं लगेंगे, तब तक टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय दबाव में टैंकर सुविधा भी बंद कर दी गई। अब कॉलोनीवासियों को 5 किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस मामले में अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसी तरह, ग्राम बड़ावदा के विनोद परमार ने कच्चे मकान के पट्टे की मांग को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मजदूरी से परिवार का पालन पोषण करने के बावजूद कई बार पट्टे के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक पट्टा जारी नहीं हुआ। कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमओ बड़ावदा को निर्देशित किया। वहीं, ग्राम नोलक्खा निवासी अशोक नायक ने पत्नी की बीमारी से आकस्मिक मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से बच्चों का पालन-पोषण कठिन हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम जावरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों पर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

PM Kisan 21st Installment 2025: अक्टूबर में आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। PM Kisan 21st Installment 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। अच्छी खबर यह है कि सरकार अक्टूबर 2025 में यह किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हर बार की तरह इस बार भी किस्त की राशि 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। दिवाली से पहले मिल सकती है राहत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार दिवाली और नवरात्र के बीच किसानों के खातों में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। अनुमान है कि इससे लगभग 10 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है? e-KYC और आधार लिंक जरूरी अगर किसान अपनी e-KYC पूरी नहीं करवाते हैं या उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

MP News: सेकंड राउंड MBBS काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास इंस्टिट्यूट के 20 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 के बाद चल रही MBBS Counselling 2025 में रतलाम का अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट लगातार सफलता का परचम लहरा रहा है।संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि पहले राउंड की MBBS Counselling में जहाँ 30 विद्यार्थियों को सीट मिली थी, वहीं 22 सितंबर को घोषित सेकंड राउंड काउंसलिंग रिजल्ट में भी 20 से अधिक छात्रों का चयन MBBS कोर्स में हुआ है। द्वितीय राउंड में चयनित विद्यार्थी एवं कॉलेज : संस्थान ने बताया कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

Ratlam News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम चुनाव सम्पन्न, डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष और डॉ विनय शर्मा बने सचिव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम शाखा के वर्ष 2025-26 हेतु 73वें वार्षिक चुनाव शनिवार, 20 सितंबर 2025 को IMA Hall पर सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ विनय शर्मा सचिव एवं डॉ मनीष गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में डॉ भरत कुमरावत एवं डॉ देवेंद्र शाह उपाध्यक्ष, डॉ कार्तिक नामदेव एवं डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय सहसचिव, जबकि डॉ के.एस. लिखार क्लिनिकल सचिव चुने गए।साथ ही, डॉ पदम घाटे, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभि मेहरा, डॉ विपिन माहेश्वरी, डॉ अभय चोपड़ा को सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव और डॉ योगेंद्र चाहर, डॉ गोपाल यादव, डॉ पी.एन. श्रीवास्तव, डॉ सोनी यादव, डॉ अभिषेक अरोड़ा को स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया डॉ कैप्टन एन.के. शाह, डॉ जयंत सूभेदार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभय चोपड़ा, डॉ विपिन माहेश्वरी एवं डॉ अभि मेहरा की देखरेख में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में CMHO डॉ संध्या बेलसरे ने उपस्थित होकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।पिछले वर्ष संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव और सचिव डॉ अभिषेक अरोड़ा ने दायित्वों का सफल निर्वहन किया था। इस अवसर पर डॉ एन.के. शाह द्वारा IMA रतलाम को ₹2.5 लाख का दान दिया गया। चुनाव उपरांत डॉ अक्षय लाहोटी (हेमैटोलॉजिस्ट, CHL हॉस्पिटल, इंदौर) ने “Approach to Thrombocytopenia” विषय पर CME व्याख्यान प्रस्तुत किया।

Ratlam News: सेवा पखवाड़ा: रॉयल कॉलेज रतलाम में उद्योग विभाग ने दिया युवाओं को स्वरोजगार व स्टार्टअप का मंत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, सालाखेड़ी कैंपस में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक सौरभ पांडे एवं आयुषी बैरागी ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं और उद्योग विभाग की नीतियों की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रबंधक सौरभ पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के 8वीं उत्तीर्ण युवाओं को स्वरोजगार हेतु विनिर्माण गतिविधियों में अधिकतम 50 लाख रुपए और सेवा व व्यापारिक गतिविधियों के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सरकार इसके साथ 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी और सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क का लाभ भी देती है। साथ ही MPMSME पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रबंधक आयुषी बैरागी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर केंद्रित है और लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कॉमर्स विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, प्राध्यापक मृदुला उपाध्याय, प्रियंका दवे, कहकशा चिश्ती, स्नेहा चौरसिया, मीनाक्षी गोयल, संजय धाकड़, यक्षेन्द्र हरोड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

0%