Ratlam News: रतलाम कॉलेज कार्यक्रम में विवाद बढ़ा, छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के एक प्राइवेट कॉलेज में शुक्रवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद गंभीर रूप ले लिया। मामला छात्रा से छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों ने कॉलेज पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद परिसर में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। WATCH VIDEO तौफीक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार, माइक्रोबायोलॉजी सेकंड ईयर की छात्रा ने शिकायत दी कि उसके सहपाठी तौफीक (20) पिता कादिर मंसूरी, निवासी जवाहर नगर, ने छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 354, 294, 506 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। स्टॉल लगाने के दौरान हुआ विवाद कॉलेज में 14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे थे। छात्रा की स्टॉल के पास ही आरोपी तौफीक की स्टॉल भी थी।छात्रा की टीम के लीडर हर्ष वर्धन ने तौफीक को पास में घूम रहे कुत्ते से सावधान रहने को कहा। इसी बात पर तौफीक नाराज़ हो गया और छात्रा व उसके साथियों को गालियां देने लगा। गाली देने से रोका तो हाथ पकड़ लिया शिकायत के मुताबिक, जब छात्रा ने तौफीक को अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने को कहा, तो वह उसके पास आया और बुरी नीयत से उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया।छात्रा ने हाथ छुड़ाया, तभी उसके साथी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तौफीक ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे “फोड़ देगा”। हिंदू संगठनों का विरोध, पुलिस ने संभाला मामला घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों को लगी, जिसके बाद उनके सदस्य कॉलेज पहुंचे और विरोध जताया। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरने से पांच की मौके पर ही मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे रावटी से करीब 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव के पास, माही नदी के पुल से पहले हुआ। जानकारी के अनुसार एमएच-03-इएल-1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। गिरने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके स्वजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच जारी है। यह दुर्घटना फिर एक बार एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

MP News: रतलाम के गजेन्द्र सिंह राठौर अबू धाबी वर्ल्ड स्कूल समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, शिक्षा में नवाचार पर वैश्विक मंच पर देंगे विचार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: अबू धाबी (यूएई) में अंतरराष्ट्रीय संस्था T4 Education द्वारा आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 में भारत के रतलाम से एक गौरवशाली उपलब्धि दर्ज होने जा रही है।सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विनोबा, रतलाम के उप-प्राचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद गजेन्द्र सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित समिट में स्पीकर के रूप में चयनित किया गया है। 15-16 नवंबर को यास्मिना ब्रिटिश एकेडमी, अबू धाबी में आयोजित होने वाले इस वैश्विक शिक्षा सम्मेलन में 75 देशों से 800 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें यूनेस्को अधिकारी, शिक्षा मंत्री, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रमुख एवं 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्पीकर भाग लेंगे। गजेन्द्र सिंह राठौर टी4 एजुकेशन के सीईओ विकास पोटा के साथ “Driving High Performances in Schools” विषय पर पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। इस सत्र में ब्राजील की प्रमुख पत्रकारिता एजेंसी पोरवीर की हेड तातियाना क्लिक्स, यूएसए के फ्रेंकलिन स्कूल के फाउंडिंग हेड विल कैम्बेल, तथा दुबई के आर्बर स्कूल की गेमा थॉर्न भी शामिल होंगी। विशेष बात यह है कि भारत से गजेन्द्र सिंह राठौर ही एकमात्र स्कूल लीडर हैं, जिन्हें इस समिट में स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। राठौर के “Cycle of Growth Model” और “Brooding Model in Education” जैसे नवाचारों को पहले से ही वैश्विक स्तर पर मान्यताप्राप्त है। उनकी संस्था सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विनोबा, रतलाम को वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवॉर्ड 2024 (Innovation Category) से सम्मानित किया जा चुका है। गजेन्द्र सिंह राठौर को 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2016 में नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार, सहित कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। वे राज्य-स्तरीय मास्टर ट्रेनर हैं और शिक्षा विभाग की टीचर्स हैंडबुक के निर्माण में लेखक दल के सदस्य भी रहे हैं। श्री राठौर ने बताया कि इस दो दिवसीय वर्ल्ड स्कूल समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिक्षा में उपयोग, वैश्विक नागरिकता की समझ, और 21वीं सदी की शिक्षा के नए आयाम जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। इस समिट के निष्कर्ष भविष्य की शिक्षा नीति के रोडमैप के रूप में कार्य करेंगे।

Ratlam News: रतलाम में डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही NCB टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दोनों गाड़ियों के कांच टूटे; तस्कर फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। दरअसल, टीम डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें अपराधी समझ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। WATCH VIDEO सूत्रों के अनुसार, नीमच NCB को सूचना मिली थी कि ब्रेजा कार (MP 09 CU 7684) में कुछ तस्कर डोडाचूरा की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से उनका पीछा शुरू किया। तस्करों की कार नीमच से रतलाम की ओर तेज गति से भागी और रोला गांव के पास आकर फंस गई। ग्रामीणों ने NCB टीम को तस्कर समझकर किया हमला जब गाड़ियां रुपनिया नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज के पास पहुंचीं, तब ग्रामीणों का ध्यान इस ओर गया। उसी दौरान किसी ने फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने यह मान लिया कि ये गाड़ियां अपराधियों की हैं और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। पथराव में NCB की दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए। टीम ने जोर-जोर से चिल्लाकर बताया कि वे नारकोटिक्स विभाग से हैं, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। कार से मिला डोडाचूरा, तस्कर फरार घटनास्थल पर फंसी ब्रेजा कार की डिक्की से NCB टीम ने डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि, अभी बरामद सामग्री की सटीक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस और NCB की संयुक्त टीम जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के बयान रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं, लेकिन किसी ने भी फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं, NCB इंस्पेक्टर दीपांशु मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी और डोडाचूरा जब्त कर लिया गया है।जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने कहा कि वीडियो में किसी की ओर से फायरिंग का जिक्र सुना गया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्या है डोडाचूरा? डोडाचूरा अफीम पौधे के सूखे फलों का चूर्ण होता है, जिसे मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके व्यापार पर कानूनन रोक है, फिर भी मालवा और नीमच-रतलाम क्षेत्र में तस्कर इसे अवैध रूप से बेचते हैं।

Ratlam News:  रतलाम रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट से लूट: चाकू अड़ाकर करवाई थी ₹3000 की ऑनलाइन ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट के साथ हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी रतलाम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चाकू की नोक पर लोको पायलट से मारपीट करते हुए जबरन ₹3 हजार फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि घटना 4 से 5 नवंबर की दरमियानी रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई थी। लोको पायलट (शंटर) आदित्य अमर्त्य वर्मा ट्रेन नंबर 19316 को रिवर्स करने के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे। एक ने चाकू अड़ाकर उनसे ₹10 हजार की मांग की। जब उन्होंने बताया कि उनके पास नकद नहीं है, तो आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और बैग से ईयरबर्ड्स भी छीन लिए। इसके बाद धमकाकर उनसे ₹3000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रांजैक्शन आरोपी भुवनेश्वर पाटीदार निवासी टैंकर रोड नया गांव के खाते में हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे और उसके साथी विजय उर्फ बाबू वर्मा निवासी मीराकूटी गांधी नगर को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपी लक्की और नीलू, जो रतलाम के ही निवासी हैं, फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जांच टीम में एएसआई शिवसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मोहम्मद रईस, आरक्षक ऋषभ, अंकित शेखावत, संजय डाबी, आरपीएफ एसआई गवेन्द्र सिंह, एएसआई संतोष सिंह और प्रधान आरक्षक राजभान सिंह शामिल थे।

Ratlam News: पटवारियों की अनदेखी पर नाराज़गी: राहत राशि बांटने वालों को अब वेतन व अधिकारों का इंतज़ार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासन की अधिकांश हितग्राही योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले पटवारी संवर्ग में उपेक्षा और अनदेखी को लेकर गहरा आक्रोश है। स्थानीय गुलाब चक्कर पर प्रांतीय पटवारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की सभी तहसीलों से पटवारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि बीते कई महीनों से पटवारियों द्वारा किसानों की फसल नुकसानी का सर्वे कर राहत राशि वितरण का कार्य दिन-रात मेहनत करके पूरा किया गया। वहीं अब उन्हें जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), भावांतर योजना, सीएम हेल्पलाइन रिपोर्ट, खाद वितरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का भी दबाव झेलना पड़ रहा है। इन सभी कार्यों के कारण पटवारियों का मूल राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पटवारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात कर इन समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन प्रस्तुत करेगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: वरिष्ठ पटवारी ध्रुवलाल निनामा, संतोष राठौड़, रमेश सोलंकी, तहसील अध्यक्षगण एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव दीपक राठौड़ ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेश भाटी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की फसल नुकसानी के समय पटवारियों द्वारा दिन-रात राहत राशि वितरण किया गया, जिसकी सराहना किसान संगठनों ने भी की है। आगामी दिनों में संघ द्वारा सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की गई।

Ratlam News: भव्य अन्नकूट महोत्सव: जिला चिकित्सालय सती माता–बजरंगबली मंदिर में 56 भोग के साथ सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी की उपस्थिति रही। आध्यात्मिक माहौल और सामूहिक प्रार्थना सम्मान समारोह आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया। इनमें शामिल रहे — गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मातृशक्ति शामिल रही, जिनमें प्रमुख रूप से—महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुनीता तिवारी (पूर्व पार्षद), लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, संस्कार यादव, संजय नाहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम में हुतात्मा दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान, कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल जिला रतलाम द्वारा 2 नवंबर को कोठारी बंधुओं एवं कार सेवकों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति में हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान मानव सेवा समिति में आयोजित किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: 12 घंटे में रतलाम महिला हत्याकांड सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस की बड़ी सफलता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: माणकचौक थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्य आधारित त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है।  क्या है पूरा मामला?30 अक्टूबर 2025 को ग्राम करमदी, मांगरोल रोड किनारे स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना माणकचौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे मामला हत्या का निकला। अपराध पंजीबद्ध:थाना माणकचौक पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का ऑपरेशन – 12 घंटे में खुलासापुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। आरोपियों दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (25 वर्ष) और नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मांगरोल ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (उम्र 25 वर्ष)नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (उम्र 27 वर्ष) बरामद सामान: किन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका?निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्रआर सुधीरसिंह राठौर, दीपक बौरासी, राजेश मईडा, विजय मेडा, अविनाश मिश्रा, राजेन्द्र चौहान, अशरफ खान सहित सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Ratlam News: रतलाम मंडल में ट्रांसफर को लेकर रेलवे रनिंग स्टाफ में आक्रोश, पालनपुर (गुजरात) भेजे गए 20 सेट क्रू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में लोको रनिंग स्टाफ में आक्रोश फैल गया है। प्रशासनिक स्तर पर 20 सेट क्रू (20 लोको पायलट, 20 सहायक लोको पायलट और 20 ट्रेन मैनेजर) का ट्रांसफर पालनपुर (गुजरात) किए जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने जताया विरोधआल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडल सचिव प्रेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम मंडल में पहले से ही लोको रनिंग स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण कर्मचारियों को समय पर छुट्टी नहीं मिल पाती, रेस्ट में बाधा आती है, और नियम विरुद्ध 11 घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि “रेल प्रशासन की इस मनमानी से कर्मचारियों में गहरा रोष है। जिन कर्मचारियों ने वर्षों पहले ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था, उन्हें क्रू की कमी का हवाला देकर नहीं छोड़ा जा रहा, जबकि अब रतलाम से 20 सेट क्रू का ट्रांसफर कर दिया गया है।” क्रू की कमी से ठप पड़ रहा मालगाड़ियों का संचालनरतलाम मंडल में पहले से ही क्रू की कमी के कारण मालगाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार संचालन में भी देरी होती है। इसके बावजूद अचानक किए गए ट्रांसफर आदेश से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। कर्मचारियों ने किया मंडल कार्यालय का घेरावइस आदेश के खिलाफ शुक्रवार को 100 से अधिक रनिंग कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय का घेराव किया और आदेश वापस लिए जाने तक आमरण अनशन का निर्णय लिया। कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि ट्रांसफर आदेश को तुरंत रद्द किया जाए और रतलाम मंडल में क्रू की कमी को दूर किया जाए।

↑
0%